Activities

Activities

इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, (नैनीताल)
16/7/2026

आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को हरेला पर्व के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में इको क्लब/ग्रीन कैम्पस / क्लीन कैम्पस, एन०एस०एस०, एन०सी०सी० व नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यकम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, वरिष्ठ प्राध्यापक, संयोजक, सदस्य, कर्मचारी व छात्रायें उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ० आभा शर्मा ने छात्राओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं को फलदार व छायादार वृक्षों के पौधारोपण पर विशेष महत्व दिया।

View All
विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं छात्राओं का सम्मान
05/6/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं छात्राओं का सम्मान हल्द्वानी, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में नमामि गंगे प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। छात्राओं एवं शिक्षकों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छता के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। साथ ही छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा इस राष्ट्रीय मुहिम को गति प्रदान की। छात्राओं के उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। नमामि गंगे के सलाहकार डॉ. फकीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, नदी संरक्षण और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े हुए विषय हैं। उन्होंने छात्राओं द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेकर किया गया। महाविद्यालय परिवार ने हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

View All
इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव
13/5/2026

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी के प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार बिष्ट एवं डॉ. गणेश सिंह नेगी ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु के चिल्लाकेरे कैंपस द्वारा आयोजित 16 दिवसीय एडवांस्ड रिफ्रेशर प्रोग्राम में प्रतिभाग कर महाविद्यालय एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। यह रिफ्रेशर कार्यक्रम भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु के टैलेंट डेवलपमेंट सेंटर द्वारा 24 अप्रैल 2026 से 09 मई 2026 तक चिल्लाकेरे कैंपस, खूदापुरा, चित्रदुर्गा (कर्नाटक) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 65 प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान भौतिक विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार बिष्ट को “बेस्ट परफॉर्मर” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक मानी जा रही है। रिफ्रेशर प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिभागियों को आधुनिक विज्ञान, अनुसंधान पद्धति, नवीन शिक्षण तकनीकों तथा प्रयोगात्मक गतिविधियों से संबंधित उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण एवं अनुसंधान की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना था। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा ने डॉ. विजय कुमार बिष्ट एवं डॉ. गणेश सिंह नेगी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की सहभागिता से शिक्षकों के ज्ञान एवं शोध क्षमता में वृद्धि होती है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ छात्राओं को प्राप्त होता है। महाविद्यालय परिवार ने भी दोनों प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

View All
डिजिटल इंडिया और पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग पर गहन मंथन, नई पीढ़ी के निवेशकों के लिए अवसरों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
25/4/2026

आज दिनांक 25 अप्रैल 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के वाणिज्य विभाग द्वारा “Digital India & Personal Financial Planning: Unlocking Opportunities for the Next Generation Investors” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया के परिवर्तित परिदृश्य, व्यक्तिगत वित्तीय नियोजन, निवेश संस्कृति, फिनटेक नवाचार, साइबर सुरक्षा, वित्तीय अनुशासन तथा नई पीढ़ी के निवेशकों के लिए उपलब्ध अवसरों पर व्यापक और गहन विमर्श किया गया। संगोष्ठी अध्यक्ष एवं प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि डिजिटल इंडिया केवल तकनीकी परिवर्तन का अभियान नहीं, बल्कि आर्थिक सहभागिता, वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को पारंपरिक बचत के साथ-साथ डिजिटल वित्तीय साधनों, निवेश विकल्पों, जोखिम प्रबंधन तथा वित्तीय नियोजन की समुचित समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक और जीवनोपयोगी कौशल से सशक्त बनाना भी है। इस प्रकार की संगोष्ठियां विद्यार्थियों को अकादमिक अध्ययन के साथ व्यवहारिक वित्तीय समझ प्रदान करती हैं। संगोष्ठी संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ० दिनेश जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बजट निर्माण, नियमित बचत, निवेश विविधीकरण, जोखिम नियंत्रण, कर नियोजन तथा दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारण जैसे आयाम वित्तीय स्थिरता के आधार हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने निवेश की पहुंच को सरल बनाया है, किंतु इसके लिए सूचित निर्णय क्षमता और जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को ज्ञान आधारित निवेश दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजक सचिव डॉ० फकीर सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को वित्तीय अनुशासन के साथ डिजिटल वित्तीय व्यवहार की समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि अनियोजित व्यय, उपभोक्तावादी प्रवृत्ति तथा तात्कालिक लाभ की सोच से बचते हुए दीर्घकालिक वित्तीय दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। उन्होंने आपातकालीन निधि निर्माण, बीमा कवरेज, नियमित निवेश तथा डिजिटल लेन-देन में सुरक्षा उपायों को वित्तीय सशक्तिकरण का आधार बताया। मुख्य अतिथि प्रो० बी० सी० मेलकानी ने अपने मुख्य उद्बोधन में कहा कि डिजिटल इंडिया ने निवेश और वित्तीय सहभागिता के अभूतपूर्व अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने कहा कि युवा निवेशकों के लिए वित्तीय निर्णय क्षमता, डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ तथा निवेश अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 50:30:20 मॉडल को वित्तीय प्रबंधन का प्रभावी सूत्र बताते हुए आय का संतुलित उपयोग, बचत और निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने म्यूचुअल फंड, बीमा, सेवानिवृत्ति योजना, डिजिटल भुगतान प्रणाली, पैन कार्ड, फिनटेक प्लेटफॉर्म और निवेश के आधुनिक साधनों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वित्तीय योजना के अभाव में संसाधनों का प्रभावी उपयोग संभव नहीं है। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रो० पी० के० पाठक ने कहा कि निवेश केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि रणनीतिक निर्णय प्रक्रिया है। उन्होंने निवेश विकल्पों, जोखिम-प्रतिफल संतुलन, दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण तथा वित्तीय व्यवहार में अनुशासन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में अपनाई गई वित्तीय आदतें भविष्य की आर्थिक स्थिरता निर्धारित करती हैं। उन्होंने छात्राओं को निवेश से पूर्व सूचनात्मक अध्ययन और विवेकपूर्ण निर्णय की सलाह दी। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता डॉ० मनोज भट्ट ने डिजिटल युग में निवेशक जागरूकता, साइबर सुरक्षा, डिजिटल फ्रॉड से बचाव तथा तकनीक आधारित वित्तीय अवसरों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि डिजिटल निवेश के बढ़ते परिदृश्य में सुरक्षा, पारदर्शिता और वित्तीय नैतिकता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को तकनीक आधारित अवसरों का लाभ उठाते हुए जिम्मेदार निवेश व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। संगोष्ठी के दौरान डिजिटल इंडिया के संदर्भ में वित्तीय समावेशन, पर्सनल फाइनेंशियल प्लानिंग, फिनटेक, डिजिटल भुगतान, निवेश अवसर, बीमा, सेवानिवृत्ति योजना, आपातकालीन कोष, वित्तीय सुरक्षा तथा नई पीढ़ी के निवेशकों के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया तथा संवादात्मक सत्र के माध्यम से विषय को व्यवहारिक दृष्टि से स्पष्ट किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि वित्तीय साक्षरता केवल व्यक्तिगत समृद्धि का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त समाज निर्माण का आधार भी है। संगोष्ठी में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता, विषय के प्रति उत्साह और संवादात्मक उपस्थिति की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं समसामयिक विमर्श बताया गया। इस अवसर पर डॉ० रितुराज पंत, डॉ० दिनेश चंद्रा, डॉ० मंजरी चौधरी, डॉ० रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा ने की माननीय राज्यपाल महोदय से शिष्टाचार भेंट
23/4/2026

देहरादून, 21 अप्रैल 2026 राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के उपलक्ष्य में माननीय राज्यपाल महोदय से राजभवन, देहरादून में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे शिष्टाचार भेंट की। यह अवसर महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए गौरव का विषय रहा। गौरतलब है कि दिव्यांशी मिश्रा ने दिनांक 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड तथा महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए उन्हें विशेष पहचान प्राप्त हुई। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट का अवसर प्रदान किया गया। भेंट के दौरान दिव्यांशी मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों, युवा शक्ति की भूमिका, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान से संबंधित विचार साझा किए। माननीय राज्यपाल महोदय ने छात्रा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वयंसेवी युवाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांशी मिश्रा की यह उपलब्धि केवल एक छात्रा की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करना तथा उसके उपरांत माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट करना अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह सिद्ध करता है कि हमारी छात्राएं शिक्षा के साथ सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्राओं को भी प्रेरित करती हैं कि वे राष्ट्रीय सेवा योजना जैसे मंचों के माध्यम से नेतृत्व और सेवा की भावना विकसित करें। महाविद्यालय सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. रितुराज पंत ने कहा कि दिव्यांशी मिश्रा ने सेवा, समर्पण और अनुशासन के माध्यम से यह सिद्ध किया है कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। यह उपलब्धि समस्त स्वयंसेवियों के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत सहित महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर दिव्यांशी मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए इसे राष्ट्रीय सेवा योजना की उपलब्धियों में एक एतिहासिक एवं महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

View All
अर्थ डे पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में “वेस्ट टू बेस्ट” प्रतियोगिता व वृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
22/4/2026

अर्थ डे पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में “वेस्ट टू बेस्ट” प्रतियोगिता व वृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हल्द्वानी, 22 अप्रैल 2026। अर्थ डे के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे, एनसीसी, एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में “वेस्ट टू बेस्ट” मॉडल प्रतियोगिता तथा वृहद रक्तदान शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, पुनर्चक्रण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में हुआ, जहाँ छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अनुपयोगी वस्तुओं—जैसे प्लास्टिक, पॉलिथीन, ई-वेस्ट एवं अन्य घरेलू अपशिष्ट—से आकर्षक, उपयोगी एवं नवाचारी मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिता में छात्राओं की रचनात्मकता, पर्यावरण के प्रति उनकी समझ तथा उपयोगिता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार घोषित किए गए— प्लास्टिक एवं पॉलीथिन वेस्ट थीम प्रथम – रितिका बिष्ट द्वितीय – महक एवं भानुप्रिया तृतीय – दिव्यांशी ई वेस्ट थीम पर प्रथम – ऋषिका फ्लावर एवं प्लांट वेस्ट थीम पर प्रथम – राखी द्वितीय – वर्तिका जोशी तृतीय – बबीता चिलवाल प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें प्रोफेसर अंजू बिष्ट, डॉ० दीपा सिंह एवं श्रीमती तनुजा जोशी शामिल रहीं। निर्णायकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल सृजनात्मकता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यवहारिक सोच भी विकसित करती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की है। उन्होंने कहा कि “वेस्ट टू बेस्ट” जैसी गतिविधियाँ छात्राओं को न केवल रचनात्मक बनाती हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित करती हैं। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० रितुराज पंत ने कहा कि गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण एक साझा जिम्मेदारी है, जिसमें युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। एनसीसी प्रभारी डॉ० रेखा जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ समाज के लिए कार्य करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। निर्वाण नशा मुक्ति केंद की निदेशक श्रीमती रश्मि रावल पंत को विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र का विशेष सहयोग रहा। केंद्र ने समाज के प्रति अपने समर्पण एवं सेवा भावना का परिचय देते हुए न केवल रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि अर्थ डे को सार्थक एवं साकार बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इस प्रयास से पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं मानव सेवा के प्रति एक सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश समाज में प्रसारित हुआ।एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ० रेखा जोशी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने छात्राओं को नशा मुक्ति, स्वच्छता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस शिविर के माध्यम से “रक्तदान—महादान” का संदेश देते हुए मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ० श्वेता विश्नोई द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया। अर्थ डे पर ऋषिका, बबीता चिलवाल , रितिका बिष्ट ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर हल्द्वानी ऑनलाइन सहायता समूह के संस्थापक दिनेश लोशाली खिमेश मेश पनेरु हम सहित महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ का शंखनाद: वृहद हस्ताक्षर अभियान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
16/4/2026

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ का शंखनाद: वृहद हस्ताक्षर अभियान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ ​हल्द्वानी, 16 अप्रैल 2026 ​नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा की अध्यक्षता में एक वृहद हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी अभियान को महाविद्यालय परिसर एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। ​हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने प्रथम हस्ताक्षर कर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके पश्चात महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं भारी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया। ​प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा इस अभियान को हमें केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इसे एक जनांदोलन बनाना है। आज का यह हस्ताक्षर अभियान हमारे सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। ​उन्होंने आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, विचार गोष्ठियां एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों और समानता के प्रति अलख जगाई जाएगी। ​राजनीति शास्त्र विभाग प्रभारी डॉ० बीना जोशी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को नई ऊंचाई प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान जैसे रचनात्मक कार्यों से आमजन को इस मुहिम से जोड़ना सरल और प्रभावी हो जाता है। ​सामूहिक सहभागिता ​इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर संकल्प लिया कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के जोश और भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि 'नारी शक्ति वंदन' अभियान आने वाले समय में एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन लाने को तैयार है।

View All
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: प्रो0 आभा शर्मा
15/4/2026

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महाविद्यालय में विस्तृत कार्ययोजना पर मंथन नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज महाविद्यालय में नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आहूत की गई। यह बैठक राष्ट्रव्यापी अभियान को महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी/प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि जनांदोलन के रूप में संचालित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय स्तर पर एक वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पहल से जोड़ा जा सके। इसके अतिरिक्त छात्राओं एवं महिला कार्मिकों की सहभागिता से वृहद हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैलियां, विचार गोष्ठियां एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकारों, समानता एवं सम्मान के प्रति जागरूकता उत्पन्न की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में भी अभियान का व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जाएगा। प्रो० आभा शर्मा ने आगे कहा कि महाविद्यालय की प्रत्येक प्राध्यापक को इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा समन्वय के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी महिला प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने में अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजनीति शास्त्र विभाग प्रभारी डॉ० बीना जोशी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि जागरूकता गतिविधियों जैसे नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमजन को सरल और प्रभावी ढंग से जोड़ा जा सकता है। इस प्रकार की सहभागितापूर्ण गतिविधियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इसकी व्यापकता बढ़ाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त महिला प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर महिला कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने एकमत होकर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को सफल बनाने एवं इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

View All
पुरस्कार वितरण के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का गरिमामय समापन, छात्राओं में जागरूकता का संदेश
15/4/2026

“पुरस्कार वितरण के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का गरिमामय समापन, छात्राओं में जागरूकता का संदेश” राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों—स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं अन्यगतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में वाद-विवाद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता का सशक्त संदेश
28/3/2026

हल्द्वानी, 27 मार्च 2026। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गंगा स्वच्छता पखवाड़े की श्रृंखला में आज महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा की अध्यक्षता में वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरणीय चेतना को विकसित करना था। प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता जहां तार्किक सोच को विकसित करती है, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियाँ छात्रों की सृजनात्मकता को निखारती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़े जैसे अभियान समाज में जागरूकता फैलाने के प्रभावी माध्यम हैं। नोडल अधिकारी डॉ० रितुराज पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य सफल हो सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस प्रकार के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छता, जल संरक्षण एवं गंगा की पवित्रता से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कल्पना पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजलि रौतेला द्वितीय एवं सौम्या मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं ने समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में ऋषिका एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इशा एवं समूह द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ० मंजरी चौधरी एवं डॉ० रुचि रजवार द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, विषय की समझ एवं अभिव्यक्ति के आधार पर परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० फकीर सिंह, डॉ० रेखा जोशी, डॉ० हिमानी, डॉ० प्रभा साह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत महिला महाविद्यालय में वृहद स्वच्छता अभियान एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
27/3/2026

हल्द्वानी, 27 मार्च 2026 नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित गंगा स्वच्छता पखवाड़े की श्रृंखला में आज महिला महाविद्यालय हल्द्वानी परिसर में प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा की अध्यक्षता में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता पखवाड़े जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ युवाओं में जिम्मेदारी की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। नोडल अधिकारी डॉ० रितुराज पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज की युवा पीढ़ी को ऐसे जनजागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से ही स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। इस अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण रहा। प्रतिभागियों ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से स्वच्छ गंगा, स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ भारत का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में ऋषिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियंका कांडपाल द्वितीय एवं दीपा बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ० मंजरी चौधरी एवं डॉ० रुचि रजवार द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, सृजनात्मकता एवं विषय की प्रभावशीलता के आधार पर परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० फकीर सिंह, डॉ० रेखा जोशी, डॉ० हिमानी, डॉ० प्रभा साह सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में निबंध प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिए संरक्षण के प्रभावी संदेश
25/3/2026

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत “गंगा स्वच्छता” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से समाज में गंगा की स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करती हैं तथा उन्हें सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित करती हैं। नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने गंगा संरक्षण, जल प्रदूषण की समस्या तथा उसके समाधान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0 मंजरी चौधरी तथा डॉ0 रुचि रजवार शामिल रहीं। प्रतियोगिता में अंजली रौतेला ने प्रथम स्थान, प्रियंका ने द्वितीय स्थान तथा शिखा यादव एवं खुशी साहू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

View All
मेंहदी की कलात्मक रेखाओं में उभरा स्वच्छता का संदेश, छात्राओं ने लिया स्वच्छ गंगा का संकल्प
24/3/2026

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा की अध्यक्षता में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंहदी की सुंदर आकृतियों के माध्यम से स्वच्छ गंगा और स्वच्छता के महत्व का प्रभावी संदेश दिया। छात्राओं द्वारा बनाए गए डिजाइनों में गंगा संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता तथा स्वच्छता के विभिन्न प्रतीकों को बड़ी सुंदरता के साथ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार मेंहदी का रंग अपने सौंदर्य और गहराई से मन को आकर्षित करता है और लंबे समय तक अपनी छाप छोड़ता है, उसी प्रकार स्वच्छता की भावना भी प्रत्येक नागरिक के मन और व्यवहार में स्थायी रूप से बसनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले, तो न केवल हमारा परिवेश स्वच्छ होगा बल्कि गंगा और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा। नोडल अधिकारी डॉ० रितुराज पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेंहदी प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों को केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ही नहीं देते, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से यह संदेश दिया है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवन शैली है। जब युवा पीढ़ी अपनी कला, विचार और व्यवहार में स्वच्छता को स्थान देती है, तब समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्वतः दिखाई देने लगता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० फकीर सिंह, डॉ० रेखा जोशी, डॉ० हिमानी तथा डॉ० प्रभा साह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
नमामि गंगे के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छात्रों में गंगा संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश
23/3/2026

आज दिनांक 23 मार्च 2026 को राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशानुसार संचालित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को गंगा नदी के महत्व, उसके संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गंगा की पवित्रता, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से गंगा स्वच्छता अभियान से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का अभिन्न आधार है। उन्होंने कहा कि गंगा और अन्य नदियों की स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं से ही संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। पूर्व नोडल अधिकारी डॉ० प्रभा साह ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता गंगा स्वच्छता अभियान एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के विभिन्न आयामों पर आधारित थी। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्राओं को गंगा संरक्षण, जल प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्रदान की गई। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को भी बढ़ाती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता पंत द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों का सुव्यवस्थित संचालन करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने गंगा संरक्षण के महत्व को समझते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
18/3/2026

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे गतिविधियों के अंतर्गत जलोत्सव पखवाड़ा एवं गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं और स्वच्छता के संदेश को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक और प्रेरणादायक स्लोगन प्रस्तुत किए। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ० रितुराज पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। विद्यार्थियों के माध्यम से यह संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाया जा सकता है। इस क्रम में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋषिका द्वितीय स्थान भूमिका रौतेला और तृतीय स्थान खुशी बिष्ट ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० मंजरी चौधरी तथा डॉ० रुचि रजवार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता पंत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण जिनमें डॉ० फकीर सिंह, डॉ० रेखा जोशी, डॉ० हिमानी तथा डॉ० प्रभा साह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
17/3/2026

हल्द्वानी। नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत संचालित “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण तथा गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का विकास होता है। इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने कहा कि गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चित्रकला जैसी रचनात्मक गतिविधियाँ अत्यंत प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जब छात्राएं अपने विचारों और भावनाओं को चित्रों के माध्यम से व्यक्त करती हैं, तो समाज में पर्यावरण संरक्षण और गंगा की स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचता है। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने गंगा की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर सुंदर एवं प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में निशा आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ज्योति मेवाड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं। ऋषिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. हिमानी तथा डॉ. प्रभा साह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ, छात्राओं ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ, वृहद हस्ताक्षर अभियान आयोजित
16/3/2026

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ, छात्राओं ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ, वृहद हस्ताक्षर अभियान आयोजित हल्द्वानी। दिनांक 16 मार्च 2026 को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का शुभारंभ उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने की। इस अवसर पर छात्राओं, प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा एक वृहद हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में नमामि गंगे के उद्देश्यों और गंगा स्वच्छता पखवाड़े की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने सभी उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को गंगा की स्वच्छता और संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने यह संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे बल्कि समाज में भी जल संरक्षण और नदी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में वृहद हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने के संकल्प के साथ अपने हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गंगा की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। गंगा ने सदियों से भारतीय सभ्यता को पोषित किया है और करोड़ों लोगों के जीवन से जुड़ी हुई है। इसलिए इसकी स्वच्छता और संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। छात्राएं यदि जागरूक होकर अपने परिवार और समाज में स्वच्छता तथा जल संरक्षण का संदेश देंगी तो निश्चित रूप से गंगा को प्रदूषणमुक्त बनाने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ० रितुराज पंत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत 16 मार्च से 31 मार्च तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अवधि में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, स्वच्छता अभियानों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान का उद्देश्य केवल गंगा की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना भी है। डॉ० पंत ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं इस अभियान की सशक्त सहभागी बन सकती हैं और अपने आसपास के लोगों को भी गंगा संरक्षण के लिए प्रेरित कर सकती हैं। उन्होंने सभी छात्राओं से अपील की कि वे “स्वच्छ गंगा–स्वस्थ जीवन” के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ० गीता पंत द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम की गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन करते हुए नमामि गंगे अभियान के महत्व को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ० फकीर सिंह, डॉ० रेखा जोशी, डॉ० हिमानी, डॉ० प्रभा साह सहित अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रहीं ।

View All
दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पूर्वोत्तर युवा महोत्सव में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की रश्मि भट्ट करेंगी प्रतिभाग
12/3/2026

दीमापुर, नागालैंड में आयोजित पूर्वोत्तर युवा महोत्सव में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की रश्मि भट्ट करेंगी प्रतिभाग इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला पीजी कॉलेज, हल्द्वानी की स्वयंसेवी रश्मि भट्ट का चयन 17 से 22 मार्च 2026 तक दीमापुर, नागालैंड में आयोजित होने वाले 9वें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव, 2026 में प्रतिभाग हेतु किया गया है। यह महोत्सव राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चुमुकेदिमा, दीमापुर (नागालैंड) में आयोजित होगा। राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखंड द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार रश्मि भट्ट उक्त कार्यक्रम में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। वे श्री गोपाल दत्त भट्ट की पुत्री हैं और इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला पीजी कॉलेज, हल्द्वानी की सक्रिय एनएसएस स्वयंसेवी हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने छात्रा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रश्मि भट्ट अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय एवं राज्य का नाम रोशन करेंगी। एनएसएस प्रभारी डॉ० रितुराज पंत ने बताया कि इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागी सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 हिमानी डॉ0 सरस्वती बिष्ट डॉ0 प्रभा साह आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

View All
जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में “स्वच्छता संकल्प रन” आयोजित, युवाओं ने लिया गंगा संरक्षण का संकल्प
08/3/2026

जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में “स्वच्छता संकल्प रन” आयोजित, युवाओं ने लिया गंगा संरक्षण का संकल्प हल्द्वानी, 8 मार्च 2026। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे के निर्देशों के क्रम में जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत आज दिनांक 8 मार्च 2026 को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे इकाई द्वारा “स्वच्छता संकल्प रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा स्वच्छता शपथ के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने गंगा और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक आस्था और जीवनधारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गंगा और जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में महिलाओं की भागीदारी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। जब महिलाएं आगे बढ़कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश देती हैं तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन तेजी से आता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की अग्रदूत बनें। एनएसएस प्रभारी एवं नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि जल महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य गंगा और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता संकल्प रन जैसे कार्यक्रम युवाओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं और इससे समाज में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है। आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से ट्राई क्लब, अंतरशक्ति योगा स्टूडियो एवं निर्वाण अस्पताल द्वारा कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया गया। रन महाविद्यालय परिसर से नैनीताल रोड अवस्थित बृजलाल हॉस्पिटल से वॉक वे मॉल और फिर वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची।क्लब के दीपक दानी ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गंगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा और जागरूकता दोनों का संचार करते हैं और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाते हैं। क्लब के संजय रावत ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यदि हम अपने जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखेंगे तो समाज स्वस्थ और सुरक्षित रहेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने में सहयोग करें। अंतरशक्ति योग संस्थान के अध्यक्ष सूरज रावत ने कहा कि योग और स्वच्छता दोनों ही स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं। यदि शरीर और पर्यावरण दोनों स्वच्छ रहें तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। निर्वाण अस्पताल की निदेशक रश्मि पंत ने कहा कि स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों को नशा मुक्ति के साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छता संकल्प रन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने अपना विशेष सहयोग दिया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुम्बा, योगा और नृत्य के साथ ही प्रतिभागियों ने महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशु कुमार, द्वितीय स्थान मोहित, तथा तृतीय स्थान अर्जुन बोरा एवं बिदांशु ने प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान पायल, द्वितीय स्थान निकिता, तथा तृतीय स्थान रेखा एवं उमा बिष्ट ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की एनसीसी यूनिट और एनएसएस यूनिट ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 हिमानी गौरव, पूजा खनी, दीक्षा, गीता, यशोधर नाथ सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

View All
विश्व युवा संसद 2026 में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की दो एनएसएस स्वयंसेवियों का चयन
06/3/2026

विश्व युवा संसद 2026 में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की दो छात्राओं का चयन 06 मार्च 2026, हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने एक बार फिर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत आयोजित होने वाली विश्व युवा संसद 2026 में प्रतिभाग करने के लिए महाविद्यालय की दो छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं में अनुष्का भट्ट (B.Sc. चतुर्थ सेमेस्टर) तथा अपूर्वा भट्ट (B.A. चतुर्थ सेमेस्टर) शामिल हैं। दोनों छात्राएं 24 से 26 मार्च 2026 तक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, जीकेवीके परिसर, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० आभा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि हमारी छात्राएं राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण मंच पर अपनी प्रतिभा और विचारों को प्रस्तुत करेंगी। उन्होंने कहा कि विश्व युवा संसद जैसे कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्राएं अपने ज्ञान, तर्क और दृष्टिकोण से न केवल उत्तराखंड बल्कि महाविद्यालय का भी गौरव बढ़ाएंगी। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार करने और समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे उनमें नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। एनएसएस प्रभारी डॉ० रितुराज पंत ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक चेतना की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि विश्व युवा संसद 2026 में देशभर के युवाओं को विभिन्न समसामयिक विषयों जैसे विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल भविष्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानवाधिकार और शिक्षा पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा। डॉ० पंत ने कहा कि अनुष्का भट्ट और अपूर्वा भट्ट दोनों ही छात्राएं एनएसएस गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और वे भविष्य में समाज तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देंगी। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत डॉ0 हिमानी डॉ0 सरस्वती बिष्ट डॉ0 प्रभा साह सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के वाणिज्य विभाग में हुई बजट पर चर्चा
27/2/2026

आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग द्वारा बजट पर चर्चा हेतु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियां विद्यार्थियों को समसामयिक आर्थिक विषयों से जोड़ने में सहायक होती हैं तथा उनमें तार्किक सोच और जागरूक नागरिक बनने की भावना विकसित करती हैं। संगोष्ठी के आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि विद्यार्थियों में बजट संबंधी समझ विकसित करने के उद्देश्य से एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की प्रमुख घोषणाओं, आर्थिक नीतियों, राजस्व एवं व्यय संरचना तथा उनके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर सार्थक चर्चा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी द्वारा विषय की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए की गई। डॉ0 जोशी ने बजट की अवधारणा, इसकी आवश्यकता, निर्माण प्रक्रिया तथा आम नागरिक, उद्योग, व्यापार, शिक्षा और रोजगार पर पड़ने वाले प्रभावों को सरल भाषा में समझाया। विशेष रूप से विद्यार्थियों को यह बताया गया कि बजट किस प्रकार देश की आर्थिक दिशा तय करता है और युवा वर्ग इसमें कैसे अपनी भूमिका समझ सकता है। संगोष्ठी संयोजक डॉ0 फकीर सिंह ने बताया कि इस संगोष्ठी में छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए बजट से जुड़े प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए। चर्चा सत्र में कर प्रणाली, महंगाई, विकास योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर विशेष ध्यान दिया गया। संगोष्ठी का संचालन डॉ0 रेखा जोशी ने किया इस अवसर पर डॉ0 दिनेश चंद्रा आदि उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे के संकल्प के साथ तिरंगा लहराते विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
27/2/2026

दिनांक: 27 फरवरी 2026 | स्थान: हल्द्वानी इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की नमामि गंगे प्रकोष्ठ द्वारा नगर के शिशु मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण के उद्देश्य से एक स्वच्छता संगोष्ठी तथा भव्य जन-जागरूकता स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं आमजन में स्वच्छता, स्वच्छ जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य होरी लाल गंगवार की अध्यक्षता में एक स्वच्छता संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य होरी लाल गंगवार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी स्वच्छता को अपने व्यवहार में उतारते हैं, तभी समाज में स्थायी परिवर्तन संभव होता है। शिक्षा संस्थानों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करें। संगोष्ठी में नमामि गंगे प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान की अवधारणा, उद्देश्य और सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जल संरक्षण राष्ट्रहित से जुड़ा विषय है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। संगोष्ठी के उपरांत प्रधानाचार्य द्वारा सभी छात्राओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए नगर में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं द्वारा “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत”,“गंगा को निर्मल बनाना है, हम सबको आगे आना है”,“स्वच्छता अपनाओ, देश बचाओ”,“जल है तो कल है”जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। तिरंगे के साथ लगाए गए नारों ने रैली को देशभक्ति और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य अनुज गंगवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता जब संकल्प बन जाती है, तब उसका प्रभाव समाज के हर वर्ग तक पहुंचता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर दूसरों के लिए उदाहरण बनें। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
दिव्या और सुप्रिया करेंगी एनएसएस के राष्ट्रीय एकीकरण शिविर पश्चिम बंगाल में प्रतिभाग
23/2/2026

महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की स्वयंसेविकाएँ राष्ट्रीय एकीकरण शिविर पश्चिम बंगाल में करेंगी प्रतिभाग महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की दो चयनित स्वयंसेविकाएँ दिव्या बिष्ट एवं सुप्रिया बिष्ट दिनांक 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (National Integration Camp) में प्रतिभाग करेंगी। यह शिविर निगोटिया यूनिवर्सिटी, साउथ 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से आए युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय, सामाजिक सौहार्द एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। शिविर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वाद-विवाद, भाषण, लोकगीत, नृत्य, नाटक, पोस्टर मेकिंग एवं अन्य रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सहभागिता छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करती है। चयनित स्वयंसेविकाएँ महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व पूरी निष्ठा एवं गरिमा के साथ करेंगी। एनएसएस प्रभारी डॉ० रितुराज पंत ने बताया कि चयनित स्वयंसेविकाएँ निरंतर एनएसएस गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और उनमें नेतृत्व, सहयोग एवं सेवा भावना के गुण विद्यमान हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों स्वयंसेविकाएँ शिविर में उत्तराखंड राज्य तथा महाविद्यालय की संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करेंगी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ० गीता पंत ने जानकारी दी कि शिविर हेतु स्वयंसेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश, मार्गदर्शन एवं पूर्व तैयारी कराई गई है। उन्होंने बताया कि यह शिविर छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर संवाद, अनुभव साझा करने एवं विविध संस्कृतियों को समझने का अवसर प्रदान करेगा, जो उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 हिमानी डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
आपदा सेवा की ओर सशक्त कदम: महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की 6 एनएसएस स्वयंसेविकाएं राष्ट्रीय प्रशिक्षण में चयनित
29/1/2026

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की 6 स्वयंसेविकाएं युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रशिक्षण 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), गदरपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित किया जा रहा है।महाविद्यालय से चयनित स्वयंसेविकाओं में रिशिका (बीएससी पंचम सेमेस्टर), अनुष्का भट्ट (बीसीएच तृतीय सेमेस्टर), हर्षिता आर्य (बीए तृतीय सेमेस्टर), तनुश्री पांडेय (बीसीएच तृतीय सेमेस्टर), सिमरन डंडरियाल (बीएससी पंचम सेमेस्टर) एवं नेहा टकुली (बीसीएच तृतीय सेमेस्टर) शामिल हैं। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता और आपदा के समय सेवा भाव विकसित होता है। यह गर्व का विषय है कि महाविद्यालय की स्वयंसेविकाएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी भूमिका निभाने के लिए आगे बढ़ रही हैं। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत यह प्रशिक्षण स्वयंसेविकाओं को आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहयोग के लिए सक्षम बनाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय निरंतर छात्राओं को सेवा, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता के अवसर उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्वयंसेविकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करती हैं। यह अनुभव भविष्य में समाज सेवा के कार्यों में उनके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। महाविद्यालय परिवार ने सभी चयनित स्वयंसेविकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रशिक्षण की कामना की।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने फहराया ध्वज छात्राओं ने देशभक्ति और स्वच्छता का दिया सशक्त संदेश
26/1/2026

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, देशभक्ति और स्वच्छता का दिया गया सशक्त संदेश हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्य प्रो० आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सामाजिक सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार महाविद्यालय की 03 छात्राएं एनसीसी कैडेट निकिता एनएसएस स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा तथा अपूर्व भट्ट दिल्ली में होने वाले ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन रही है। कार्यक्रम के दौरान निदेशक उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें शिक्षा को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए युवाओं से संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। देशभक्ति गीतों, समूह गान एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बना दिया। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनसीसी की छात्राओं ने एनएसएस वाटिका सहित परिसर के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। नमामि गंगे नोडल अधिकारी एवं प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ० रितुराज पंत ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में सामाजिक चेतना, राष्ट्रप्रेम और सेवा भाव को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे और एनएसएस के माध्यम से छात्राएं पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति निरंतर जागरूक हो रही हैं। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ० रेखा जोशी ने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व अनुशासन, एकता और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स द्वारा किए गए श्रमदान और अनुशासित सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से पधारे अतिथियों, शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
"स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवनदाता, सशक्त देश की नींव — जागरूक मतदाता" के नारों के साथ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने निकाली जागरूकता पद यात्रा
25/1/2026

नमामि गंगे, एनएसएस एवं एनसीसी के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने निकाली स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता पदयात्रा हल्द्वानी। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में नमामि गंगे कार्यक्रम के तत्वावधान में एनएसएस एवं एनसीसी की छात्राओं द्वारा स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छ गंगा, स्वच्छ शहर और जागरूक मतदाता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। इस स्वच्छता पदयात्रा को नगर निगम हल्द्वानी के माननीय मेयर श्री गजराज बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सहभागिता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। स्वच्छता और मतदान जैसे विषयों पर जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पदयात्रा सेंट थेरेसा स्कूल से नैनीताल रोड अवस्थित क्वीन पब्लिक स्कूल तक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय श्री ललित मोहन रयाल ने छात्राओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छता और मतदाता जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं, विशेषकर छात्राओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल जन-जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फर्स्ट टाईम वोटर बनी छात्राओं को सम्मानित भी किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि नमामि गंगे केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है। छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी एनएसएस डॉ. रितुराज पंत ने कहा कि गंगा एवं जल स्रोतों की स्वच्छता का सीधा संबंध जन-जागरूकता से है। इस प्रकार की पदयात्राएं लोगों को अपने दायित्वों के प्रति सजग बनाती हैं। साथ ही मतदाता जागरूकता के माध्यम से छात्राएं लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त समाज, जल संरक्षण एवं शत-प्रतिशत मतदान से संबंधित नारे लगाए और आम नागरिकों से स्वच्छता अपनाने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती डॉल्वी, डॉ0 विजय बिष्ट सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

View All
कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी शोधार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की घोषणा; इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज हल्द्वानी की निकिता भट्ट का हुआ चयन
24/1/2026

हल्द्वानी/नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित पीएचडी छात्रवृत्ति (PhD Scholarship) हेतु चयनित शोधार्थियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की शोध छात्रा निकिता भट्ट को इस छात्रवृत्ति के लिए चयनित किया गया है। निकिता, वाणिज्य विभाग के डॉ. रितुराज पंत के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही हैं। चयनित शोधार्थी को शासन के नियमानुसार ₹5,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने निकिता भट्ट को बधाई देते हुए कहा निकिता की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार और विश्वविद्यालय की यह पहल सराहनीय है। हमें गर्व है कि हमारे महाविद्यालय की छात्रा ने कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए यह स्थान प्राप्त किया है। मैं उनके और उनके मार्गदर्शक डॉ. रितुराज पंत को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। वहीं वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. दिनेश जोशी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वाणिज्य विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। डॉ. रितुराज पंत के मार्गदर्शन में निकिता का शोध कार्य निरंतर प्रगति पर है और इस आर्थिक प्रोत्साहन से शोध की गुणवत्ता में और निखार आएगा। विभाग सदैव अपने शोधार्थियों को नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। डॉ. रितुराज पंत ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड के मानकों एवं मा0 कुलपति महोदय कु. विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा गठित समिति की संस्तुति के उपरांत शोधार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी शोधार्थियों ने अभी हाली में आयोजित नेट परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग भी दी थी। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. मंजरी चौधरी, डॉ. रुचि रजवार सहित समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने शोध छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

View All
पंजाब में गूँजेगी देवभूमि की लोक संस्कृति: राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय की छात्राएं करेंगी राष्ट्रीय शिविर में प्रतिभाग
23/1/2026

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का परचम लहराने को तैयार हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि आगामी 2 से 7 फरवरी 2026 तक पंजाब के लेहरागागा (संगरूर) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण युवा शिविर (National Integration Youth Camp) में महाविद्यालय की 6 चयनित छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। यह शिविर सुप्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) की 97वीं जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं पठन-पाठन के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक कला, लोक नृत्य, वेशभूषा और पारंपरिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभागी छात्राएं कुमाऊँनी और गढ़वाली लोक संस्कृति के माध्यम से ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करेंगी। ऐसे राष्ट्रीय शिविरों में प्रतिभाग कर छात्राएं न केवल अपने व्यक्तित्व और नेतृत्व कौशल का विकास कर रही हैं, बल्कि देशभर से आए युवाओं के बीच उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से छात्राएं अनुशासन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक सहिष्णुता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को आत्मसात करती हैं। साथ ही यह मंच उन्हें देश की विविध संस्कृतियों को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि उसकी छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सहभागिता न केवल महाविद्यालय की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रमीय उपलब्धियों को दर्शाती है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह आदि ने छात्राओं को बधाई प्रेषित की।

View All
गणतंत्र दिवस परेड-2026 में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की स्वयंसेवी अपूर्वा भट्ट
20/1/2026

गणतंत्र दिवस परेड-2026 में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की स्वयंसेवी अपूर्वा भट्ट ​हल्द्वानी (नैनीताल): इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेवी कु. अपूर्वा भट्ट का चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'गणतंत्र दिवस समारोह-2026' के लिए विशेष अतिथि के रूप में हुआ है। ​राज्य एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार उत्तराखंड से केवल दो स्वयंसेवकों (एक छात्र और एक छात्रा) का चयन इस गौरवशाली अवसर के लिए किया गया है। कु. अपूर्वा भट्ट 26 जनवरी, 2026 को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की विशिष्टता यह है कि स्वयंसेवी के साथ उनके एक अभिभावक श्री दिनेश चन्द्र भट्ट भी इस समारोह में प्रतिभाग करेंगे। ​प्रभारी एनएसएस डॉ. रितुराज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित स्वयंसेवी को 23 जनवरी, 2026 की दोपहर तक नई दिल्ली पहुँचना है। अपूर्वा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने अपूर्वा भट्ट को उनकी इस सफलता पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

View All
नमामि गंगे के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में माघ पर्व पर संगोष्ठी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन
15/1/2026

नमामि गंगे के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में माघ पर्व पर संगोष्ठी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत माघ पर्व को गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माघ पर्व के उपलक्ष्य में जल संरक्षण एवं माघ पर्व की महत्ता पर संगोष्ठी,चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने माघ पर्व की सांस्कृतिक महत्ता, गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महाविद्यालय का दायित्व केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्राओं को संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि माघ पर्व जैसे सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और उनमें प्रकृति एवं जल संसाधनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। प्राचार्य ने नमामि गंगे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान जनभागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता और युवा शक्ति इसकी सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं की सहभागिता और रचनात्मक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी ने कहा कि माघ पर्व भारतीय संस्कृति में शुद्धि, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही माघ मास को नदी स्नान, दान और सेवा से जोड़ा गया है, जिसका मूल भाव समाज में स्वच्छता, सद्भाव और आत्मिक चेतना को विकसित करना रहा है। डॉ. जोशी ने गंगा नदी को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि इसके संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। रंगोली प्रतियोगिता में ईशा मेहरा ने प्रथम स्थान शिप्रा ने द्वितीय स्थान तथा भवना कश्यप, प्रियंका कांडपाल और भूमिका रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका कांडपाल ने प्रथम स्थान, ईशा मेहरा ने द्वितीय स्थान तथा भूमिका रौतेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम स्थान, दीपिका रावत ने द्वितीय स्थान तथा शिप्रा गोस्वामी, दीपा कोरंगा, सुहावनी और बरखा मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, निबंध प्रतियोगिता में करिश्मा रौतेला ने प्रथम स्थान, खुशी बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा भावना पंतोला, प्रियंका कांडपाल और दीपिका कोरंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ0 हिमानी तथा डॉ0 प्रभा साह रहे। इस अवसर पर डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ0 विवेक, यशोधर आदि उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में माघ पर्व पर संगोष्ठी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन
14/1/2026

नमामि गंगे के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में माघ पर्व पर संगोष्ठी एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत माघ पर्व को गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माघ पर्व के उपलक्ष्य में जल संरक्षण एवं माघ पर्व की महत्ता पर संगोष्ठी,चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने माघ पर्व की सांस्कृतिक महत्ता, गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महाविद्यालय का दायित्व केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि छात्राओं को संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि माघ पर्व जैसे सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और उनमें प्रकृति एवं जल संसाधनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। प्राचार्य ने नमामि गंगे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान जनभागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता और युवा शक्ति इसकी सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं की सहभागिता और रचनात्मक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश जोशी ने कहा कि माघ पर्व भारतीय संस्कृति में शुद्धि, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही माघ मास को नदी स्नान, दान और सेवा से जोड़ा गया है, जिसका मूल भाव समाज में स्वच्छता, सद्भाव और आत्मिक चेतना को विकसित करना रहा है। डॉ. जोशी ने गंगा नदी को भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि इसके संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरणीय संतुलन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ0 हिमानी तथा डॉ0 प्रभा साह रहे। इस अवसर पर डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ0 विवेक, यशोधर आदि उपस्थित रहे।

View All
स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत महिला महाविद्यालय में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित
17/12/2025

स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत महिला महाविद्यालय में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां आयोजित हल्द्वानी। स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना और गंगा स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देना रहा। अभियान की जानकारी देते हुए प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत नियमित स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम, जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां, प्लास्टिक उपयोग में कमी, स्वच्छता शपथ तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से ही स्वच्छ भारत और स्वच्छ गंगा के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर एनएसएस एवं नमामि गंगे स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा व्यावहारिक कार्य भी किया गया। स्वयंसेवियों ने एनएसएस वाटिका तथा “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के अंतर्गत पूर्व में रोपित पौधों की गुड़ाई कर उनकी देखभाल की और पौध संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि सकारात्मक सोच और अनुशासित जीवनशैली भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक जीवनरेखा है, इसलिए उसका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है। प्रो0 शर्मा ने एनएसएस एवं नमामि गंगे जैसे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं, ताकि यह अभियान व्यापक जनभागीदारी का रूप ले सके। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं एनएसएस की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने तथा गंगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि एनएसएस स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का 26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन
17/12/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि एनएसएस स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का 26 जनवरी 2026 की गणतंत्र दिवस परेड हेतु चयन महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का आगामी 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग के लिए चयन हुआ है। यह उपलब्धि महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि पहली बार किसी एनएसएस स्वयंसेवक को गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय के प्रभारी राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांशी मिश्रा एक अनुशासित, कर्मठ एवं समर्पित छात्रा हैं। वे एनएसएस के साथ-साथ नमामि गंगे अभियान की सक्रिय स्वयंसेवी भी हैं और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तराखंड राज्य से गणतंत्र दिवस परेड के लिए केवल चार एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिनमें कुमाऊं मंडल से एकमात्र चयन दिव्यांशी मिश्रा का हुआ है, जो महाविद्यालय एवं क्षेत्र दोनों के लिए गर्व का विषय है। डॉ. पंत ने यह भी बताया कि इस चयन प्रक्रिया के लिए महाविद्यालय स्तर पर एक विशेष समिति का गठन किया गया था, जिसके माध्यम से दिव्यांशी को शारीरिक दक्षता, अनुशासन, परेड अभ्यास एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, दिव्यांशी ने स्वयं भी निरंतर अभ्यास, आत्मअनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर इस उपलब्धि को हासिल किया। इस प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रक्रिया में डॉ. गीता पंत, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. फकीर सिंह एवं डॉ. हिमानी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर आभा शर्मा ने दिव्यांशी मिश्रा को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह चयन छात्रा की प्रतिभा, समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिव्यांशी की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। प्राचार्या ने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांशी गणतंत्र दिवस परेड में महाविद्यालय, राज्य एवं राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं एनएसएस परिवार के सदस्यों ने भी स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सहभागिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में विश्व ऐड्स दिवस पर एनएसएस का एक दिवसीय नियमित शिविर आयोजित
01/12/2025

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिवसीय नियमित शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम में लगाए गए पौधों और एनएसएस वाटिका में रोपे गए पौधों की गुड़ाई की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने स्वयंसेवियों को माय भारत पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल युवाओं को विभिन्न सामाजिक अभियानों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और वॉलंटियरिंग अवसरों से जोड़ने वाला एक राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने कहा माय भारत पोर्टल युवा शक्ति को एक ही स्थान पर अवसर, प्रशिक्षण और सहभागिता का मंच देता है। यह समाज सेवा को संगठित और प्रभावी बनाता है। मैं सभी स्वयंसेवियों को सलाह देता हूं कि वे इस पोर्टल पर पंजीकरण करके सामाजिक अभियानों में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने कहा एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। स्वच्छता अभियान और पौधों की देखभाल जैसी गतिविधियाँ छात्राओं को पर्यावरण और समाज के प्रति संवेदनशील बनाती हैं। ऐसे अनुभव आगे चलकर उनके व्यक्तित्व को मजबूत करते हैं। बौद्धिक सत्र में डॉ0 फकीर सिंह और डॉ0 हिमानी ने स्वयंसेवियों को एड्स की रोकथाम, संक्रमण के कारणों, बचाव और जागरूकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा एचआईवी–एड्स के बारे में सही जानकारी और जागरूकता ही इसकी रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। युवा पीढ़ी अगर तथ्यात्मक जानकारी के साथ आगे बढ़े तो समाज में कई भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने सभी स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा विश्व एड्स दिवस पर आयोजित यह शिविर छात्राओं को जागरूक, जिम्मेदार और समाज के प्रति संवेदनशील बनाने का एक प्रभावी माध्यम है। मुझे खुशी है कि एनएसएस की दोनों इकाइयों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
नई चेतना अभियान के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में युवाओं की भूमिका पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
28/11/2025

आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित नई चेतना मुहिम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की भूमिका, विशेषकर छात्राओं की, हिंसा की रोकथाम, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में मजबूत करना था। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय की नई चेतना पहल के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि यह अभियान युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास है, जिसमें मानसिक, सामाजिक और शारीरिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डॉ. पंत ने कहा कि एनएसएस हमेशा से समाज में बदलाव लाने वाली गतिविधियों का नेतृत्व करता रहा है और नई चेतना अभियान उन प्रयासों को और आगे बढ़ाने का अवसर देता है। उन्होंने यह भी बताया कि गांवों और स्कूलों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ताकि लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती दी जा सके और युवाओं में आत्मविश्वास बढ़े। इसके बाद लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक मुद्दों में युवाओं की सक्रियता के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से दिनेश लोशाली ने नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवन शैली और टीवी मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बताया कि छोटी आदतें भी जीवन की दिशा बदल सकती हैं और युवाओं को समाज में उदाहरण बनकर नेतृत्व करना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल जानकारी नहीं देते, बल्कि व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं। उन्होंने कहा कि नई चेतना जैसे अभियान छात्राओं में नेतृत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत बनाते हैं और महाविद्यालय हमेशा ऐसी पहलों का हिस्सा बने रहने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रभास, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. हिमानी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को सक्रिय रूप से इन गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

View All
संविधान दिवस
26/11/2025

आज दिनांक 26/11/2025 को संविधान दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड से प्राप्त निर्देश के क्रम में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्रातः 9:30 बजे राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में प्राध्यापकगण, शिक्षणेतर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आभा शर्मा द्वारा की गई। प्राचार्य महोदया द्वारा संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान संबंधी कतिपय महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए गए।

View All
संविधान दिवस पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित हुआ एनएसएस का एक दिवसीय नियमित शिविर
26/11/2025

इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। दिनांक 26 नवंबर 2025 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में संविधान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत के साथ हुई। तत्पश्चात एनएसएस, एनसीसी, नमामि गंगे और रेडक्रॉस के द्वारा प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया। नियमित शिविर के बौद्धिक सत्र में महिलाओं के संवैधानिक अधिकार विषय पर यूथ पार्लियामेंट का प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के खिमेश पनेरू ने स्वयंसेवियों को संविधान में प्रदत्त महिला अधिकारों, उनकी सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने भारत सरकार की नई चेतना पहल के अंतर्गत रोल ऑफ यूथ इन प्रिवेंटिंग वायलेंस विषय पर स्वयंसेवियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंसा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक होती है और नई चेतना का उद्देश्य भी युवाओं में संवेदनशीलता व जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवियों ने परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत ने किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिनेश लोशाली, एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी, रेडक्रॉस प्रभारी नेहा सिंह, प्रो0 नरेंद्र जोशी डॉ0 नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ और प्लेसमेंट सेल देगा जरूरतमन्दों को फ्री यूजीसी नेट परीक्षा हेतु मार्गदर्शन
20/11/2025

“सचनिदि: चार मन, एक मिशन, आपकी सफलता हमारा विजन" नाम से निःशुल्क नेट /यूसेट परीक्षा की तैयारी हेतु मुहिम की शुरुआत राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एवं प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ. रितुराज पंत ने “सचनिदि” नाम से एक निःशुल्क शैक्षिक मार्गदर्शन की मुहिम की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य उन विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन पहुँचाना है जो आर्थिक कारणों से यूजीसी नेट/यूसेट की कोचिंग नहीं ले पाते। इस मुहिम के तहत महाविद्यालय की छात्राओं के साथ-साथ अन्य इच्छुक अभ्यर्थियों को नेट/यूसेट परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। विशेष तौर पर यह अभियान उन युवाओं पर केंद्रित है जो बड़े शहरों में जाकर तैयारी करने में सक्षम नहीं हैं। डॉ. पंत के निर्देशन में प्रारम्भिक रूप से चार शोध छात्राएं सुरभि चुघ ( जेआरएफ) , निकिता भट्ट (दो बार नेट उत्तीर्ण) ,चरनप्रीत कौर तथा दीक्षिता राणा (पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण) इस मुहिम को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जनवरी 2026 में प्रस्तावित नेट परीक्षा के प्रथम पेपर की सुनियोजित तैयारी करवाई जाएगी। महाविद्यालय की छात्राओं के लिए कैंपस में ही नियमित कक्षाएं आयोजित होंगी। साथ ही महाविद्यालय से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए गूगल मीट और अन्य माध्यमों से कक्षाएं उपलब्ध कराई जाएगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो मैं नहीं अपितु आप के दृष्टिगत विद्यार्थियों को निःशुल्क मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण नोट्स, आसान भाषा में पाठ्यक्रम, नियमित शंका समाधान और सफलता केंद्रित शिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पूरी पहल का लक्ष्य हर जरूरतमंद विद्यार्थी को सही दिशा देना, तैयारी को सरल बनाना और आर्थिक सीमाओं को दूर करते हुए प्रत्येक अभ्यर्थी को अवसर उपलब्ध कराना है। सचनिदि का मूल सिद्धांत है: “चार मन, एक मिशन – आपकी सफलता हमारा विज़न” है। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने सचनिदि जैसी पहल हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। यह मुहिम उन विद्यार्थियों के लिए नई उम्मीद है जिन्हें गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि यह प्रयास कई युवाओं के भविष्य को दिशा देगा। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित हुई प्लेसमेंट ड्राइव
17/11/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित की गई प्लेसमेंट ड्राइव आज दिनांक 17 नवम्बर 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में प्लेसमेंट सेल और देवभूमि ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एचडीएफसी बैंक एवं एक्सिस बैंक की संयुक्त प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभारी प्लेसमेंट सेल डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि ड्राइव में कुल 50 छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12 छात्राएं अग्रिम प्रक्रिया के लिए चयनित हुईं। पूर्व में भी एक्सिस बैंक एवं एचडीएफसी बैंक में छात्राओं का सहायक प्रबंधक एवं उप प्रबंधक के लिए चयन हुआ है जो विभिन्न राज्यों में अपनी सेवा दे रही हैं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. ए. के. श्रीवास्तव ने कहा कि, इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइव छात्राओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हमारी छात्राएं योग्य हैं और उन्हें ऐसे अवसरों से व्यापक एक्सपोजर मिलता है। महाविद्यालय का लक्ष्य छात्राओं को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करना है। देवभूमि ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री कमलेश जोशी ने कहा कि, उत्तराखंड की छात्राओं में अपार क्षमता है और हमारा उद्देश्य उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में मजबूत करियर प्रदान करना है। चयन प्रक्रिया रिज़्यूमे स्क्रीनिंग के आधार पर हुई। इसके पश्चात छात्राओं का एप्टीट्यूड टेस्ट, एआई इंटरव्यू, पर्सनल इंटरव्यू और एचआर इंटरैक्शन शामिल होगा।इस ड्राइव के अंतर्गत डिप्टी मैनेजर (ब्रांच ऑपरेशन – 5.59 LPA) तथा असिस्टेंट मैनेजर (4.46 LPA) जैसे पदों के लिए छात्राओं का मूल्यांकन किया गया। टीम ने बैंकिंग सेक्टर के कार्यक्षेत्रों, ग्राहक संबंध प्रबंधन, बैंकिंग संचालन, कैरियर विकास एवं 6 से 12 माह के भीतर त्वरित पदोन्नति जैसे अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। ड्राइव पर मणिपाल विश्वविद्यालय के अंकित कुमार यादव, रजनीश कुमार, वंदन रावत, एचआर रिक्रूटर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. फकीर सिंह ने सफल संचालन किया।

View All
डॉ. आभा शर्मा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर सम्मान
14/11/2025

हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2025 सम्मान से नवाजा आएगा। यह सम्मान 14 नवंबर को देहरादून में होने वाले छठवें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में दिया जाएगा। इस सम्मान के लिए उत्तराखंड से केवल चार शिक्षाविदों का चयन हुआ।

View All
राज्य स्थापना दिवस पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर
09/11/2025

महिला महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रचनात्मक और सेवा उन्मुख एनएसएस शिविर आज दिनांक 9 नवम्बर 2025 को राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष पर इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य एनएसएस के सिद्धांतों को व्यवहार में लाना था, जिनमें सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता शामिल हैं। शिविर की लक्ष्य गीत के साथ हुई।शुरुआत में जिला समन्वयक प्रो. जे.एस. नेगी के निर्देशन में परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता और कुमाऊंनी ऐपण कला के प्रदर्शन से छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। छात्राओं ने स्थानीय कला और पारंपरिक डिजाइनों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में सरल और स्पष्ट तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा समाज, प्रकृति और मानवीय मूल्यों के समन्वय पर आधारित है और युवाओं को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। शिविर का संचालन प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत और कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। दोनों ने छात्राओं को एनएसएस की कार्यप्रणाली, सेवा संस्कृति और जिम्मेदार नागरिकता पर मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं और यही एनएसएस की असली भावना है। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 हिमानी डॉ0 प्रभा शाह सहित अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षक इतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
एनएसएस के सिद्धांतों को व्यवहार में लाना ही एनएसएस का मुख्य उद्देश्य: प्रो0 जे0एस0 नेगी
09/11/2025

महिला महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रचनात्मक और सेवा उन्मुख एनएसएस शिविर आज दिनांक 9 नवम्बर 2025 को राज्य स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष पर इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य एनएसएस के सिद्धांतों को व्यवहार में लाना था, जिनमें सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता शामिल हैं। शिविर की लक्ष्य गीत के साथ हुई।शुरुआत में जिला समन्वयक प्रो. जे.एस. नेगी के निर्देशन में परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और स्वच्छता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इसके पश्चात मेहंदी प्रतियोगिता और कुमाऊंनी ऐपण कला के प्रदर्शन से छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। छात्राओं ने स्थानीय कला और पारंपरिक डिजाइनों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में सरल और स्पष्ट तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा समाज, प्रकृति और मानवीय मूल्यों के समन्वय पर आधारित है और युवाओं को इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। शिविर का संचालन प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत और कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। दोनों ने छात्राओं को एनएसएस की कार्यप्रणाली, सेवा संस्कृति और जिम्मेदार नागरिकता पर मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा कि इस तरह के शिविर छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं और यही एनएसएस की असली भावना है। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 हिमानी डॉ0 प्रभा शाह सहित अन्य प्राध्यापक एवं शिक्षक इतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
राष्ट्रीय एकता शिविर में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की कविता फुलारा और इशिका पांडे चयनित
08/11/2025

राष्ट्रीय एकता शिविर में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की कविता फुलारा और इशिका पांडे चयनित महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की दो स्वयंसेवी कविता फुलारा और इशिका पांडे का चयन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए किया गया है। यह शिविर 11 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित होगा। इस शिविर में देशभर से चुने गए स्वयंसेवी राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व और विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगे। उत्तराखंड राज्य के लिए कुल चार स्वयंसेवियों का चयन होना था, जिनमें से दो स्वयंसेवियाँ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की हैं। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और एनएसएस इकाई के निरंतर उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण है। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि कविता फुलारा और इशिका पांडे ने एनएसएस की गतिविधियों में लगातार सक्रियता, अनुशासन और प्रतिबद्धता दिखाई है, जिसके आधार पर उनका चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता से जुड़े सत्र, सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यशालाएँ और नेतृत्व विकास की गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे उत्तराखंड से कुल चार स्वयंसेवियों का चयन होना था, जिनमें से दो 200 एमसी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की स्वयंसेवियाँ हैं। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और यह एनएसएस इकाई की सक्रियता और कठोर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिविर में सहभागिता से छात्राओं के व्यक्तित्व, दृष्टिकोण और नेतृत्व क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। प्राचार्य ने यह भी बताया कि महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने इससे पहले भी राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कई प्रतिष्ठित कार्यक्रमों और शिविरों में भाग लिया है, जिनमें एनआईसी शिविर, प्री-आरडी परेड, अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल मीट, ग्लोबल मीट फेस्टिवल, साहसिक शिविर और अन्य राष्ट्रीय-स्तरीय गतिविधियाँ शामिल हैं। इन सभी में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और राज्य का नाम ऊँचा किया है। महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कविता फुलारा और इशिका पांडे को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

View All
डॉ. आभा शर्मा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2025 का सम्मान
08/11/2025

डॉ. आभा शर्मा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2025 का सम्मान राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा को प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2025 के सम्मान से नवाजा जायेगा। उनको यह सम्मान देहरादून में आगामी 14 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले छठे देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल और 8वें हिमालयन एजुकेटर्स समिट के दौरान प्रदान किया जायेगा। पूरे उत्तराखंड से इस सम्मान के लिए केवल चार शिक्षाविदों का चयन हुआ , जिनमें उच्च शिक्षा विभाग के नॉन प्रोफेशनल संस्थानों की श्रेणी से एकमात्र चयन डॉ. आभा शर्मा का हुआ। यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। डॉ. शर्मा ने शिक्षण और प्रशासनिक क्षेत्र के साथ साहित्य और शोध में भी लगातार योगदान दिया है। उनके निर्देशन में अब तक 15 शोधार्थी शोध कार्य करके विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं वहीं वर्तमान में दो शोधार्थी कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक चार पुस्तकों का लेखन किया है। भारत में सांस्कृतिक एवं आर्थिक परिवर्तन @ जी 20, घेरण्ड संहिता, उत्तररामचरितम् और श्रीमद्भगवद्गीता का दार्शनिक सार उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं। इन पुस्तकों में आर्थिकी के साथ ही योग, भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन को सरल और प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा उनके पंद्रह शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं, जो शिक्षा, योग और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित हैं। प्राचार्य के रूप में उनके नेतृत्व में महाविद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रगति की है। छात्राओं के कौशल विकास, शोध संस्कृति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जागरूकता और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी जैसे अनेक क्षेत्रों में महाविद्यालय ने मजबूत पहचान बनाई है। डॉ. शर्मा की पहल पर कार्यशालाओं, जागरूकता अभियानों और छात्राओं के व्यक्तित्व और कौशल विकास के कई सफल कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। डॉ. आभा शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार की संयुक्त मेहनत का परिणाम है और वह आगे भी छात्राओं के अकादमिक और व्यक्तित्व विकास के लिए काम करती रहेंगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक, प्रदेश के सभी प्राचार्यों, महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ. शर्मा को बधाई दी और इसे प्रेरणादायक उपलब्धि बताई।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में “गंगा उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
04/11/2025

हल्द्वानी, 4 नवम्बर 2025। नमामि गंगे के अंतर्गत “गंगा उत्सव” कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. ए. के. श्रीवास्तव द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है, जिसे हर व्यक्ति को आत्मसात करना चाहिए। शपथ ग्रहण के उपरांत छात्राओं ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नदी उत्सव जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने गंगा संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के नारे लगाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में “हमारे वेद शास्त्रों में नदियों की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू (राजस्थान) से आए विशेषज्ञ कैप्टन पदमा दत्त बेलवाल एवं शिवकुमार ने छात्राओं को गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्ता के बारे में प्रेरक विचार साझा किए। नोडल अधिकारी नमामि गंगे, डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि “घाट पर हाट” कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने पहाड़ी उत्पादों और हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाए, जिनमें स्थानीय संस्कृति, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता छात्राओं की सूची निम्नलिखित रही — वॉलीबॉल प्रतियोगिता – निष्ठा आर्य की टीम (प्रथम स्थान) स्लोगन प्रतियोगिता – रिया (प्रथम), स्नेहा (द्वितीय), दीक्षा (तृतीय) पोस्टर प्रतियोगिता – बरखा मेहता (प्रथम), अस्मिता पुनेठा (द्वितीय), महक साहू (तृतीय) मेहंदी प्रतियोगिता – ईशा मेहरा (प्रथम), प्रिया बृजवासी (द्वितीय), प्रियंका कांडपाल (तृतीय) भाषण प्रतियोगिता – अंजलि रौतेला (प्रथम), भूमिका जोशी (द्वितीय), मोनिका (तृतीय) रंगोली प्रतियोगिता – जिया जोशी (प्रथम), प्रियंका कांडपाल (द्वितीय), कीर्ति बोरा (तृतीय) निबंध प्रतियोगिता – अंजलि रौतेला (प्रथम), प्रियंका कांडपाल (द्वितीय), भावना पांतोला (तृतीय) सांस्कृतिक प्रतियोगिता – पूजा जोशी एवं समूह (प्रथम स्थान) वाद-विवाद प्रतियोगिता – तनुजा बिष्ट (प्रथम), अनुष्का भट्ट (द्वितीय), बरखा मेहता (तृतीय) निर्णायक मंडल में डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. हिमानी, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. विद्या कुमारी तथा डॉ. मंजरी चौधरी ने विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा नदी के प्रति जन-जागरूकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक संरक्षण को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ0 प्रभा साह सहित अन्य प्राध्यापकगण, छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की दो स्वयंसेवियों निकिता और सिमरन का क्षेत्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन
31/10/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की दो स्वयंसेवियों का क्षेत्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की दो स्वयंसेवी निकिता आर्य एवं सिमरन डंडरियाल का चयन क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित 10 दिवसीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर हेतु हुआ है। यह शिविर भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय (लखनऊ) के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान, मनाली में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 5 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक किया जाएगा। प्रभारी एनएसएस एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि यह चयन मई भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत स्वयंसेवियों में से उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता के आधार पर किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर न केवल शारीरिक एवं मानसिक दृढ़ता को बढ़ाते हैं, बल्कि नेतृत्व, सहयोग एवं टीम भावना को भी सशक्त बनाते हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि निकिता और सिमरन ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्राएँ न केवल समाज सेवा का भाव सीखती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी आत्मसात करती हैं। हमारे महाविद्यालय की स्वयंसेवकाएँ आज जो भी उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर डॉ. गीता पंत सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी दोनों छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

View All
एकता दिवस पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने निकाली एकता रैली
31/10/2025

एकता दिवस पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में निकली एकता रैली छात्राओं ने दिया एकता और स्वच्छता का संदेश हल्द्वानी, 31 अक्टूबर 2025। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में नमामि गंगे, एनसीसी एवं एनएसएस इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जो तिकोनिया चौराहा और रोडवेज बस स्टेशन होते हुए पुनः महाविद्यालय पहुँची। रैली के दौरान छात्राओं ने “एकता में शक्ति है”, “स्वच्छ भारत – सशक्त भारत”, “हम सब एक हैं”, तथा “नदी बचेगी तो जीवन बचेगा” जैसे नारों से नागरिकों को एकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी एवं नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि “राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम सभी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। एनएसएस की छात्राओं ने आज यह दिखाया है कि समाज में स्वच्छता और एकता का सशक्त संदेश युवाओं के माध्यम से ही संभव है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि “एनसीसी कैडेट्स अनुशासन, एकता और सेवा के प्रतीक हैं। आज की यह रैली यह दर्शाती है कि हमारे युवा देश की एकता, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति पूरी निष्ठा से समर्पित हैं। नमामि गंगे प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने यह भी बताया कि नदी और प्रकृति हमारी जीवनरेखा हैं। छात्राओं ने ‘घाट पर हाट’ जैसी पहल से स्वच्छता और जल संरक्षण का जो संदेश दिया है, वह सराहनीय है और यह समाज को नदियों के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस अखंड, एकजुट और सशक्त भारत का स्वप्न देखा था, उसकी भावना आज की युवा पीढ़ी के कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है। एकता दिवस के इस आयोजन ने छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना को और सशक्त किया है। कार्यक्रम में नमामि गंगे, एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का प्री-आरडी परेड हेतु चयन
29/10/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का प्री-आरडी परेड हेतु चयन हल्द्वानी, 29 अक्टूबर। उत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का चयन प्री-आरडी (पूर्व गणतंत्र दिवस) परेड शिविर हेतु हुआ है। यह शिविर 05 से 14 नवम्बर 2025 तक आई.टी.एम. विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के चयनित स्वयंसेवक भाग लेंगे। प्री-आरडी शिविर का आयोजन भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल (म.प्र.-छ.ग.) द्वारा किया जा रहा है। इसमें चयनित स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड हेतु आवश्यक प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक प्रस्तुति और राष्ट्रीय एकता से संबंधित गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि यह चयन दिव्यांशी मिश्रा की मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इससे महाविद्यालय के साथ-साथ हल्द्वानी शहर का गौरव बढ़ा है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है और अन्य स्वयंसेवकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दिव्यांशी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वह आगामी राष्ट्रीय शिविरों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर डॉ. गीता पंत सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

View All
भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय द्वारा, अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की छात्रा अंजली का हुआ चयन
27/10/2025

भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय द्वारा, अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की छात्रा अंजली का हुआ चयन हल्द्वानी, 27 अक्टूबर 2025। राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की छात्रा अंजली का चयन अष्टलक्ष्मी दर्शन यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय (Ministry of Development of North Eastern Region - MDoNER) द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्तर-पूर्वी राज्यों और देश के अन्य राज्यों के विद्यार्थियों के बीच पारस्परिक समझ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रीय स्तर के युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य से कुल 20 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जिनमें से एक राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की छात्रा अंजली भी शामिल है। चयनित विद्यार्थियों को उत्तर-पूर्वी राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों में 14 दिवसीय अध्ययन एवं सांस्कृतिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्रा अंजली को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रा को इस कार्यक्रम में महाविद्यालय का नाम रोशन करने और उत्तराखंड की संस्कृति को गरिमा के साथ प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षक इतर कर्मचारियों ने छात्रा को शुभकामनाएं सहित बधाई प्रेषित की।

View All
आपदा मित्र के प्रशिक्षण के लिए महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंससेवियो का चयन
25/10/2025

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की 15 छात्राएं होंगी एनडीआरएफ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की 15 एनएसएस स्वयंसेविकाओं का चयन युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण 25 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2025 तक गदरपुर, उत्तराखंड में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने जानकारी दी कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से निपटने की व्यावहारिक समझ देना है ताकि वे समाज में “आपदा मित्र” के रूप में सेवा दे सकें। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राओं को एनडीआरएफ विशेषज्ञों द्वारा प्राथमिक उपचार, राहत और बचाव तकनीक, सामुदायिक आपदा प्रबंधन और मनोवैज्ञानिक सहायताओं की प्रशिक्षणात्मक जानकारी दी जाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने छात्राओं के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी न केवल अकादमिक क्षेत्र में बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हमारी छात्राएं स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ड्रग फ्री इंडिया, मिलेट्स अभियान, रक्तदान शिविर और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी कई सामाजिक पहलों में सक्रिय भागीदारी निभा चुकी हैं। अब उनका एनडीआरएफ प्रशिक्षण में चयन यह दर्शाता है कि हमारे विद्यार्थी समाजहित में सजग, सक्षम और समर्पित हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय निरंतर अपने विद्यार्थियों में सेवा, संवेदनशीलता और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करता रहा है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सतत प्रयासों और छात्राओं की लगन का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

View All
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एनएसएस प्रकोष्ठ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
10/10/2025

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किया गया अंतर्राष्ट्रीय जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन हल्द्वानी, आज दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति व्याप्त सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने और जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी एनएसएस एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आमतौर पर जनसामान्य यह सोचता है कि अगर किसी को मानसिक चिकित्सक को दिखाने की बात की जाए, तो कहीं वो पागलपन की ओर तो नहीं बढ़ रहा है। इसी भ्रांति को दूर करने के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस भ्रम को दूर करने के लिए, वरिष्ठ मनोचिकित्सकों के निर्देशन में 25 प्रश्नों की एक विशेष श्रृंखला बनाई गई है, जिसका उपयोग प्रश्नोत्तरी के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और मानसिक समस्याओं के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लेना सामान्य और आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कहा मानसिक स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जिस पर समाज में खुलकर बात करने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास है कि महाविद्यालय की छात्राएँ न केवल स्वयं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों, बल्कि समाज में भी इस संबंध में जागरूकता फैलाएँ। यह अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें खुशी है कि हमारी एनएसएस इकाई ने इस ज्वलंत मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया। यह अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी जागरूकता कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक सकारात्मक और प्रगतिशील चर्चा को बढ़ावा देने में सफल रहेगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने बताया कि भारत सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए Tele MANAS नामक एक नि:शुल्क और 24x7 उपलब्ध हेल्पलाइन सेवा 14416 शुरू की है। ये सेवा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए प्रशिक्षित काउंसलरों से सहायता प्रदान करती है। इसमें जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहती है। ये पूर्णरूप से मुफ़्त सेवा होती है जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता। जरूरत पड़ने पर वीडियो कॉल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लिया जा सकता है।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंससेवियो ने दान उत्सव के दौरान बेस अस्पताल में किया भोजन वितरण
06/10/2025

“दान उत्सव में महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने दिखाया सेवा का भाव” हल्द्वानी, 6 अक्टूबर 2025। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “दान उत्सव 2025” के अंतर्गत सोमवार को सेवा और सहयोग की प्रेरणादायक मिसाल पेश की गई। कार्यक्रम के तहत एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने अपने हाथों से भोजन तैयार किया और नगर के सरकारी बेस अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को ससम्मान भोजन वितरित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने मानवता और सेवा को सर्वोच्च मानते हुए रोगियों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने सभी को सकारात्मक सोच, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का संदेश दिया। यह पहल “दान उत्सव” के मूल उद्देश्य समाज के प्रति संवेदना और सहयोग की भावना को साकार करती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने कहा, हमारी छात्राओं ने आज जिस संवेदना और समर्पण के साथ सेवा कार्य किया, वह वास्तव में प्रेरक है। एनएसएस का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि मानवीयता को व्यवहार में लाना है, और हमारी छात्राओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है।एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया दान उत्सव के अवसर पर एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता की। समाज के कमजोर वर्गों के प्रति यह संवेदनशीलता ही एनएसएस की असली पहचान है। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी हमारी छात्राओं ने सेवा को उत्सव का रूप देकर सबका मन जीत लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एकजुट होकर भोजन निर्माण से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया स्वयं संभाली। यह आयोजन न केवल सेवा का उदाहरण बना, बल्कि छात्राओं में सहयोग, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत किया।

View All
शिक्षा संस्कृति के साथ सेवा संस्कारों की मिसाल बनीं महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवकाएं, मलिन बस्तियों में वस्त्र दान कर मनाया दान उत्सव
02/10/2025

"दान उत्सव 2025" के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती सप्ताह “दान उत्सव 2025” के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने समाज सेवा की भावना को सशक्त करते हुए आज दिनांक 5 अक्टूबर रविवार को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आंवला चौकी क्षेत्र की मलिन बस्तियों में आयोजित किया गया, जहां एनएसएस की छात्राओं ने जरूरतमंद परिवारों को कपड़े वितरित किए। कार्यक्रम से पूर्व एनएसएस की स्वयंसेवक छात्राओं ने वस्त्र संग्रहण अभियान चलाया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। तत्पश्चात संग्रहित वस्त्रों को छांटकर साफ-सुथरे और उपयोगी कपड़ों को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया। छात्राओं ने स्थानीय बच्चों और महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि दान उत्सव केवल वस्त्र या वस्तु देने का नहीं, बल्कि संवेदना, सहयोग और सह-अस्तित्व की भावना को साझा करने का अवसर है। एनएसएस की छात्राओं ने जिस समर्पण के साथ सेवा की भावना को समाज तक पहुंचाया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।एनएसएस के प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि युवा पीढ़ी जब समाज की जरूरतों को समझते हुए आगे बढ़ती है, तो राष्ट्र की आत्मा और भी सशक्त होती है। वस्त्र दान जैसे छोटे कदम समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। एनएसएस की यह पहल सेवा, सहानुभूति और एकता की मिसाल है। कार्यक्रम में स्वयंसेवक भूमिका, तनुश्री पांडे, अनुष्का भट्ट, वागीशा तिवारी आदि छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
नवोन्मेषी प्रयासों के लिए डॉ0 आभा शर्मा को मिला प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024-25 का सम्मान
26/9/2025

प्रो. डॉ. आभा शर्मा को मिला प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024-25 का सम्मान हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा शर्मा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नवाचारपूर्ण दृष्टिकोण और छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए सतत प्रयासों के लिए “प्रिंसिपल ऑफ द ईयर 2024-25” के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान साइंटिफिक इंटरनेशनल पब्लिशिंग हाउस (SIPH), चेन्नई द्वारा प्रदान किया गया है, जो कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है। प्रो. डॉ. आभा शर्मा ने प्राचार्या के रूप में न केवल शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्र में महाविद्यालय को नई दिशा दी है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और शोधपरक गतिविधियों को भी गति प्रदान की है। उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय ने अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस सम्मान पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। प्राध्यापकों और छात्राओं ने कहा कि डॉ. आभा शर्मा का यह पुरस्कार पूरे महाविद्यालय और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। प्रो. डॉ. आभा शर्मा ने इस अवसर पर कहा— “यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार का है। छात्राओं की प्रगति और उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करना ही मेरा सबसे बड़ा उद्देश्य है। आने वाले समय में भी हम शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस वाटिका में स्वच्छता अभियान चला कर मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस
25/9/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाकर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा समाजसेवा की भावना विकसित करना है। शिविर की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा “राष्ट्रीय सेवा योजना संकल्प गीत” प्रस्तुत कर की गई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह और प्रेरणा से भर दिया। एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर व एनएसएस वाटिका की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश दिए। साथ ही नए प्रवेशित स्वयंसेवियों को एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। बौद्धिक सत्र में श्री संजीव भटनागर द्वारा स्वयंसेवियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छता की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया तथा माई भारत पोर्टल और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र में छात्राओं को डिजिटल माध्यमों के महत्व और सरकारी पहलों से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना हमको केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि जीवन के मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बोध कराती है। स्वच्छता अभियान जैसे कार्य स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रभारी एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि “राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर छात्रों को सेवा, सहानुभूति और सामूहिकता का अनुभव कराता है। यह उन्हें समाज की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और अपनी भूमिका निभाने का अवसर देता है।” कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने अपने वक्तव्य में कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। एनएसएस स्वयंसेवक इस संदेश को समाज तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।” इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्रा संघ अध्यक्ष पद की प्रत्याशियों ने पेश की अनूठी मिसाल
25/9/2025

हल्द्वानी, 25 सितम्बर। छात्रा संघ चुनावी माहौल के बीच इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में अध्यक्ष पद की प्रत्याशियों ने एकजुटता और राष्ट्रहित की अनूठी मिसाल पेश की। अध्यक्ष पद की दोनों प्रत्याशी भावना थापा और मीनाक्षी पंत ने अपने-अपने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मिलकर श्रमदान किया और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। भारत सरकार की थीम “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” के तहत आयोजित इस अभियान में दोनों प्रत्याशियों ने नगर के प्रमुख स्थलों पर सामुदायिक स्वच्छता की और छात्राओं के साथ मिलकर जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि “राष्ट्र की बात जहां होगी, महिला शक्ति साथ होगी।” उनके इस कदम ने न केवल छात्राओं को बल्कि पूरे महाविद्यालय परिवार को यह संदेश दिया कि चुनावी प्रतिस्पर्धा से बढ़कर राष्ट्र और समाज की सेवा है। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने छात्राओं के इस सामूहिक प्रयास पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि “आज की यह पहल महिला महाविद्यालय के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगी। हमारी छात्राओं ने दिखाया है कि जब बात राष्ट्र और समाज की हो तो प्रतिस्पर्धा भी सहयोग में बदल सकती है। यह संपूर्ण छात्र समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत है।” महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी दोनों प्रत्याशियों के इस कदम को छात्राओं के लिए अनुकरणीय और गौरवान्वित करने वाला बताया।

View All
“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर नगर आयुक्त ने महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं को दिलाई स्वच्छता शपथ
25/9/2025

हल्द्वानी, 25 सितम्बर। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर महिला महाविद्यालय में नमामि गंगे, एनएसएस एवं रेंजर के तत्वाधान में रैली, शपथ एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा स्वयं मां सरस्वती प्रांगण में रंगाई-पुताई कार्य में जुटीं और कहा कि अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान रखने वाला यह महाविद्यालय प्रदेश का एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय है, जो हर अभियान में अग्रणी भूमिका निभाता है। नोडल अधिकारी नमामि गंगे एवं एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि भारत सरकार के आह्वान पर “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर यह अभियान आयोजित किया गया। नगर आयुक्त सुश्री ऋचा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने नगर के जेल रोड, नयारा पेट्रोल पम्प और कलावती चौराहे पर सामुदायिक स्वच्छता कर जागरूकता का संदेश दिया। इससे पूर्व नगर आयुक्त द्वारा सभी छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय की छात्राओं ने परिसर से एक जागरूकता रैली नगर के विभिन्न स्थानों में निकाली, जिसने पूरे अभियान को महा अभियान का रूप दे दिया। इस दौरान रेंजर इकाई की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रेंजर प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने कहा कि “रेंजर हमेशा समाज सेवा और अनुशासन के लिए तत्पर रहती हैं। इस अभियान से छात्राओं ने सामुदायिक जिम्मेदारी को समझा और उसे निभाया।” इसी प्रकार एनसीसी इकाई ने भी अभियान में सक्रिय योगदान दिया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि “एनसीसी कैडेट्स का लक्ष्य राष्ट्र सेवा और अनुशासन है। स्वच्छता अभियान के जरिए उन्होंने यह दिखाया कि स्वच्छता भी राष्ट्र रक्षा का ही एक हिस्सा है।” कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने एनएसएस वाटिका में रंग-रोगन कार्य किया और “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत गोद लिए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार, छात्राएं, रेंजर, एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवक एकजुट होकर स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य को साकार करने में जुटे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 फकीर, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
“स्वच्छता – जीवन की पहली सीढ़ी” विषय पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति
18/9/2025

स्वच्छता – जीवन की पहली सीढ़ी नमामि गंगे के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत स्वच्छोत्सव थीम में आज दिनांक 18 सितम्बर को नमामि गंगे, एनएसएस एवं एनसीसी के तत्वाधान में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में संगोष्ठी एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की। संगोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि “स्वच्छता न केवल हमारे परिवेश को सुंदर बनाती है बल्कि यह स्वस्थ्य जीवन की पहली सीढ़ी भी है। प्रत्येक छात्रा को अपने जीवन में स्वच्छता को आदत के रूप में अपनाना चाहिए। मुख्य वक्ता जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती डॉल्वी ने छात्राओं को माई भारत पोर्टल तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि “आज की युवा शक्ति यदि इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ेगी तो समाज और राष्ट्र दोनों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही स्वच्छता हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है, बिना स्वच्छता के किसी भी विकास की कल्पना अधूरी है। नोडल अधिकारी एवं प्रभारी एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि “स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य और जीवन शैली से है। यदि हम व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से स्वच्छता अपनाते हैं, तभी एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण सम्भव है। संगोष्ठी के पश्चात “स्वच्छता – स्वस्थ्य जीवन की पहली सीढ़ी” विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम स्थान: अंजलि दुर्गापाल (बीएससी पंचम सेमेस्टर) एवं प्रियंका (बीए पंचम सेमेस्टर) द्वितीय स्थान: अस्मिता पुनेठा (बीए तृतीय सेमेस्टर) तृतीय स्थान: अपूर्वा भट्ट (बीए तृतीय सेमेस्टर) एवं अनुष्का भट्ट (बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर) निर्णायक मंडल में डॉ0 दिनेश चंद्रा एवं डॉ0 फकीर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छोत्सव का भव्य शुभारम्भ
17/9/2025

स्वच्छोत्सव थीम के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े" का शुभारंभ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नमामि गंगे उत्तराखंड तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक निदेशालय देहरादून के निर्देशन और एनसीसी के तत्वाधान में स्वच्छोत्सव थीम के अंतर्गत "स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े" का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा द्वारा किया गया। प्राचार्य प्रो0 शर्मा ने छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने घर, संस्थान और परिवेश को साफ-सुथरा रखने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके पश्चात नोडल अधिकारी नमामि गंगे एवं एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पखवाड़ा समाज को स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉ0 गीता पंत, सदस्य नमामि गंगे एवं कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस, ने पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं और आई0ई0सी0 गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्राओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सदस्य डॉ0 रेखा जोशी के निर्देशन में एक स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस रैली में छात्राओं ने बैनर और स्लोगन के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। रैली के उद्देश्य पर बोलते हुए डॉ0 जोशी ने कहा कि रैली का मकसद केवल सफाई करना नहीं, बल्कि समाज की सोच को बदलना है। जब तक हर नागरिक अपने स्तर पर जिम्मेदारी नहीं निभाता, तब तक यह अभियान अधूरा रहेगा। इस अवसर पर छात्राओं ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली, मोहल्ले और संस्थान को स्वच्छ रखेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर डॉ0 नीता साह, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 हिमानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा, डॉ0 ज्योति चुफाल आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने मूल्य वर्धित ऐपण आर्ट में हासिल किया जी आई टैग
13/9/2025

उत्तराखंड के एक मात्र महिला राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की दो छात्राओं ने महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने मूल्य वर्धित ऐपण आर्ट में जी आई टैग हासिल कर कुमाऊनी ऐपण कला के मूल्य वर्धित कला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई। छात्रा प्रियांशी रावत और आयुषी ने बताया कि उन दोनों को बचपन से ही कुमाऊनी ऐपण कला को लेकर एक विशेष रुचि थी फिर बारहवीं पास करने के बाद उन्होंने महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्रवेश लिया। उन्होंने बताया वर्ष 2022 में महाविद्यालय में उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित और नवाचार क्लब के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत एक माह के प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कुमाऊनी ऐपण कला सहित मूल्य वर्धित ऐपण आर्ट की बारीकियां सीखी। उन्होंने ने बताया कि इस प्रशिक्षण में विशेषज्ञों द्वारा हमें स्वयं का उद्यम स्थापित करने की जानकारी भी दी गई। इसके बाद हमने अपने उद्यम का पंजीकरण कराया और भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय द्वारा हस्तशिल्प के लिए आर्टिजन आइडेंटिटी कार्ड बनवाया। वर्ष 2024 में भारत सरकार की टेक्सटाइल मिनिस्ट्री के डेवलपमेंट कमिश्नर हस्तशिल्प द्वारा प्रायोजित तथा क्राफ्ट हाउस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक माह के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। इस प्रशिक्षण से हमारी परख और निखरी और मूल्य वर्धित ऐपण कला में हमारी समझ और गहरी हुई। इसी प्रयास से हमने इस कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उस समय महाविद्यालय के नवाचार क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि उस समय नैनीताल जिले में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के अंतर्गत कुमायूं की ऐपण कला को देखते हुए इस शिविर का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को भेजा गया और प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि अब यह पहल अपने उद्देश्य को प्राप्त कर रही है। इससे न केवल कुमाऊं की ऐपण कला को मूल्य वर्धित ऐपण कला के रूप में नई पहचान मिली है, बल्कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी यह एक उद्देश्यपरक कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से हमारा उद्देश्य महिलाओं को इस कला के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनको स्वरोजगार से जोड़कर उनको सशक्त करने के लिए दिशा प्रदान करना था जो इन दोनों छात्राओं ने अपने कठिन परिश्रम से कर दिखाया। उन्होंने प्रशिक्षणदाता निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलेपमेंट और ऐपन गर्ल बी0 कौ0 विर्क का आभार जताया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं द्वारा जी आई टैग प्राप्त करना हमारे लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि न केवल हमारी बेटियों के परिश्रम और लगन का परिणाम है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाला कदम भी है। इस अवसर पर डॉ. गीता पंत, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. ललिता जोशी, डॉ. मंजरी, डॉ. रुचि सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में "हिमालय बचाओ अभियान" के तहत शपथ ग्रहण
10/9/2025

हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं नमामि गंगे इकाई के संयुक्त तत्वाधान में "हिमालय बचाओ अभियान" विषयक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवियों ने हिमालय की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जल स्रोतों की रक्षा के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हिमालय हमारे देश की प्राकृतिक धरोहर है। यहाँ से निकलने वाली नदियाँ न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश की जीवन रेखा हैं। यदि हमने आज इसके संरक्षण की जिम्मेदारी नहीं निभाई तो भविष्य की पीढ़ियाँ हमें माफ नहीं करेंगी। छात्राओं को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने व्यवहार और समाज में अपने योगदान से पर्यावरण बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। एनएसएस प्रभारी एवं नमामि गंगे इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “हिमालय बचाना केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह हमारे जीवन से जुड़ा हुआ संकल्प है। यदि हिमालय सुरक्षित रहेगा तो नदियाँ और जल स्रोत भी सुरक्षित रहेंगे। आज की युवा पीढ़ी ही वास्तविक परिवर्तन ला सकती है। एनएसएस स्वयंसेवी अपने प्रयासों से समाज में जागरूकता का संदेश पहुँचाएँ और प्रकृति संरक्षण को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएँ। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “हिमालय और गंगा केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक आधार भी हैं। पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब हम छोटे-छोटे प्रयासों से शुरुआत करें। जैसे प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल संरक्षण पर ध्यान देना और वृक्षारोपण करना। यदि प्रत्येक छात्रा इन संकल्पों को गंभीरता से अपनाए तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। इस अवसर पर छात्राओं ने शपथ ली कि वे हिमालय और गंगा की सुरक्षा के लिए समाज में जन-जागरूकता फैलाएँगी और अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर "हिमालय बचाओ, गंगा बचाओ" का नारा लगाया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर ने बनाया नई मिसाल
23/8/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन — छात्राओं ने दिखाया उत्साह हल्द्वानी, 23 अगस्त 2025। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज और छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानवता की सेवा हेतु रक्तदान जैसे महापुण्य कार्य के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की। उन्होंने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। ऐसे शिविर न केवल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाते हैं बल्कि उनमें समाज सेवा की भावना को भी प्रबल करते हैं। रक्तदान जैसे कार्य से जीवन बचता है और यही सबसे बड़ी सेवा है। एनएसएस प्रभारी एवं नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से छात्राओं को ‘सेवा परमो धर्मः’ की भावना से जोड़ना ही मुख्य उद्देश्य है। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध विकसित करती हैं। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने नि:शुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच सेवाएँ प्रदान कीं। इनमें डॉ0 वैभव पालीवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, बॉम्बे हॉस्पिटल डॉ0 संदीप, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, माइंड केयर क्लिनिक हल्द्वानी डॉ0 छवि कुमारी, पूर्व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल हल्द्वानी चिकित्सकों ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों एवं नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य के गुणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संतुलित और पौष्टिक आहार लेना, नियमित योग एवं व्यायाम करना, पर्याप्त नींद लेना, नशे से दूर रहना और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराना लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कुंजी है। शिविर में सौ से अधिक छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। स्वैच्छिक रक्तदान में भी छात्राओं ने उल्लेखनीय उत्साह दिखाया और लगभग 17 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। छात्राओं का जोश और तत्परता देखकर वातावरण प्रेरणादायक हो उठा। यह रक्त जरूरतमंद रोगियों को जीवनदान देने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने इस आयोजन के लिए विशेष रूप से हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था सहायता समूह का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से शिविर को सफलता मिली। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

View All
वित्तीय साक्षरता हर नागरिक के लिए है जरूरी: प्रो0 आभा शर्मा
20/8/2025

महिला महाविद्यालय में आरबीआई ग्राहक जागरूकता अभियान के अंतर्गत वित्तीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 20 जुलाई 2025को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा चेष्टा संस्था के तत्वावधान में जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत वित्तीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने की। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा आज के समय में वित्तीय साक्षरता हर नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि विद्यार्थी जीवन से ही सही निवेश और सुरक्षित लेन-देन की समझ विकसित हो जाए, तो वे भविष्य में न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि दूसरों को भी वित्तीय रूप से जागरूक कर पाएंगे। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतीय रिजर्व बैंक जमाकर्ताओं के अधिकारों और वित्तीय सुरक्षा की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक बनाना और उन्हें सुरक्षित बैंकिंग के महत्व को समझाना है। आरबीआई के क्षेत्रीय सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने वर्तमान वित्तीय परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा डिजिटल युग ने बैंकिंग को सरल और सुलभ बनाया है, लेकिन इसके साथ-साथ साइबर अपराध और धोखाधड़ी की घटनाएँ भी बढ़ी हैं। अतः सतर्क रहना और जागरूक होकर लेन-देन करना ही सबसे बड़ा बचाव है। वरिष्ठ प्रशिक्षक दीपिका (आरबीआई) ने छात्राओं को निवेश विकल्पों से अवगत कराते हुए कहा आज अनेक सुरक्षित निवेश साधन उपलब्ध हैं। सही जानकारी और सही समय पर किया गया निवेश जीवन को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करता है। विद्यार्थी वर्ग को वित्तीय योजना बनाकर भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. गीता पंत ने कहा इस तरह की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वित्तीय अनुशासन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। इस अवसर पर उपस्थित समन्वयक मुकुल कुमार ने कहा युवाओं को वित्तीय ज्ञान प्रदान करना ही देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। डॉ. रेखा जोशी ने कहा महिला शिक्षा और वित्तीय साक्षरता का मेल समाज में वास्तविक परिवर्तन लाता है।

View All
नमामि गंगे द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
08/8/2025

हल्द्वानी। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड के अंतर्गत प्रदेशभर में चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रृंखला में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में “तिरंगा हमारी शान” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपने विचार रखेते हुए बबीता चिलवाल ने कहा तिरंगा हमें यह याद दिलाता है कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के बलिदान का परिणाम है। इसे लहराना हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। ईशा मेहरा ने तिरंगे के तीन रंग को स्वयं के लिए साहस, शांति और विकास का मार्गदर्शन बताया। करिश्मा कोरंगा ने कहा कि जब तिरंगा आसमान में लहराता है, तो मन में देशभक्ति की लहर उमड़ पड़ती है। यह हमारी पहचान और एकता का प्रतीक है। प्रेरणा कार्की ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगे का हर रंग एक कहानी कहता है—बलिदान, सत्य और समर्पण की। इसे देखकर मन में राष्ट्र के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। दिव्या बिष्ट बोली कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह भारत की आत्मा है। यह हमें एक सूत्र में बांधकर रखता है।गरिमा पंत ने अपने भाषण में कहा कि तिरंगे की लहर में भारत की संस्कृति और संघर्ष की गाथा है। यह हमें हमेशा एकजुट रहने का संदेश देता है। कविता फुलारा ने कहा कि तिरंगे के बिना भारत अधूरा है। यह हमारी आज़ादी और आत्मसम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है। कोमल जीना ने कहा कि कि तिरंगा हमें गर्व से सिर उठाकर जीना सिखाता है। यह हर भारतीय की शक्ति और एकता का परिचायक है। अदिति दानी बोलीं कि तिरंगे का हर रंग मुझे देश के लिए जीने और मरने का हौसला देता है। यह हमारी अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि “राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड द्वारा 8 अगस्त से हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन प्रदेशभर में किया जा रहा है। इसी क्रम में हमारे महाविद्यालय में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, ताकि यह समझा जा सके कि आज की पीढ़ी हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति क्या सोच रखती है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतिम दिवस विज्ञान संकाय के प्राध्यापकों के द्वारा छात्राओं को उपलब्ध संसाधनों के बारे में बताया गया साथ ही हर घर तिरंगा कार्यक्रम के विषय में भी छात्राओं को रुबरु करवाया गया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश है। तिरंगे के रंग हमें विविधता में एकता की सीख देते हैं और हर भारतीय के मन में गर्व की भावना जगाते हैं। हमें यह ध्वज केवल पर्वों पर नहीं, बल्कि अपने जीवन के हर क्षण में सम्मानपूर्वक याद रखना चाहिए।निर्णायक मंडल में डॉ0 विद्या कुमारी और डॉ0 हिमानी ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 श्वेता बिश्नोई ने किया। इस अवसर पर प्रो0 नरेंद्र कुमार, डॉ0 विजय बिष्ट, डॉ0 गणेश नेगी, डॉ0 हेमलता, डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 शरद मिश्रा, डॉ0 रितु सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 संजू, डॉ0 विवेक, डॉ0 राजेश सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
उत्तराखंड की नदियों से जुड़ी आस्था, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैदिक जीवनशैली पर जनजागरूकता शिविर आयोजित
13/6/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा राज्य स्वच्छता गंगा मिशन के निर्देशानुसार प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में सिद्धेश्वरी माता मंदिर, कलावती कॉलोनी में एक व्यापक जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा स्वच्छता, नदी संस्कृति, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वैदिक जीवन पद्धति के प्रति जन-जागरण करना था। कार्यक्रम में डॉ. सर्वेश भारती इतिहासकार ने उत्तराखंड की नदी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं, बल्कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक चेतना की वाहक हैं। वेदाचार्य के0बी0 पाठक ने वेदों में वर्णित उत्तम दिनचर्या पर विस्तार से बताया, जिसमें प्रातःकालीन जागरण, यज्ञ, ध्यान, सात्त्विक आहार और संयमित जीवन की महत्ता पर बल दिया गया। उन्होंने ऋग्वेद और यजुर्वेद के श्लोकों से दैनिक जीवन में अपनाने योग्य उपायों को सरल भाषा में समझाया।योगाचार्य श्रीमती ज्योति चुफाल ने गृहणियों व बच्चों को केंद्र में रखते हुए ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम जैसे लाभकारी योगासन कराए। प्रतिभागियों ने मानसिक और शारीरिक लाभ का अनुभव साझा किया, जिनमें एक गृहिणी द्वारा वज्रासन से पाचन सुधार का उदाहरण उल्लेखनीय रहा। प्राकृतिक चिकित्सक श्री विमल पांडे ने आम जीवन में आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक्यूप्रेशर पॉइंट्स का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सिरदर्द, थकान, अनिद्रा जैसे लक्षणों के समाधान हेतु सरल विधियाँ बताईं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने पुराणों में वर्णित शिक्षाओं को सामान्य जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में प्रभावशाली कदम हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश जोशी, डॉ0 हिमानी, फिजियोथैरेपिस्ट श्रीमती नम्रता पांडे, कंचन पाठक, यशोधर नाथ सहित कई गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और ऐसे प्रयासों को नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता बताई।

View All
राज्य स्वच्छता गंगा मिशन नमामि गंगे के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा आयोजित किया गया भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित जागरूकता शिविर
12/6/2025

आज दिनांक 12 जून 2025 को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा नगर के जगदम्बा माता मंदिर परिसर में भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने की। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने शिविर का उद्देश्य बताते हुए कहा कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशन में आयोजित शिविर में भारतीय ज्ञान एवं परंपराओं की व्यवहारिक प्रासंगिकता, योग और नदियों के संरक्षण को केंद्र में रखा जाना है। वेदाचार्य के.बी. पाठक ने हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उसकी वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को बताया। उन्होंने माथे पर तिलक लगाने को आज्ञा चक्र के जागरण और मानसिक ऊर्जा के संतुलन से जोड़ा तथा शंख और घंटी की ध्वनि को वातावरण की शुद्धि, एकाग्रता में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने वाला बताया। उन्होंने बताया कि घरों में प्रातः और संध्या काल में घंटी और शंख बजाने से वातावरण शुद्ध रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी क्रम में प्राकृतिक चिकित्सक विमल पांडे ने प्राकृतिक चिकित्सा की व्यवहारिक विधियों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि सूर्यस्नान, गुनगुना जल, मिट्टी और जल चिकित्सा, मौसमी फल व सब्जियों का सेवन, और व्रत व उपवास जैसी पद्धतियाँ हमारे शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। उन्होंने बताया कि दिन की शुरुआत नींबू-गुनगुने पानी से करने, सप्ताह में एक दिन उपवास रखने और नंगे पैर घास पर चलने जैसे छोटे-छोटे अभ्यास भी व्यक्ति को रोगमुक्त बना सकते हैं। योगाचार्य ज्योति चुफाल ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में उपयोगी सरल योगासनों का अभ्यास कराया और उनके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ताड़ासन से शरीर में संतुलन और लंबाई बढ़ती है, वज्रासन भोजन के बाद पाचन के लिए अत्यंत उपयोगी है, भुजंगासन मेरुदंड को मजबूत बनाता है, प्राणायाम तनाव कम करता है और मन को स्थिर करता है। शवासन से दिन भर की थकान और मानसिक तनाव दूर होता है। उन्होंने बताया कि यदि व्यक्ति प्रतिदिन 30 मिनट योग और 10 मिनट ध्यान करता है, तो वह शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर संतुलित रह सकता है। इतिहासकार डॉ. सर्वेश भारती ने भारतीय सभ्यता में नदियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि सिन्धु, सरस्वती, गंगा जैसी नदियाँ केवल जलधाराएँ नहीं रहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की रीढ़ रही हैं। नदियों के किनारे शिक्षा, अध्यात्म और व्यापार का विकास हुआ। उन्होंने बताया कि गंगा को मां का दर्जा इसीलिए मिला क्योंकि वह जीवन देती है, संस्कृति को पोषित करती है। उन्होंने गंगा दशहरा जैसे पर्वों को नदियों की महत्ता से जोड़ते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि वे नदी संरक्षण को आस्था और कर्तव्य दोनों रूपों में अपनाएं। उन्होंने व्यवहारिक रूप में अपील की कि लोग नदियों में कचरा न डालें, पूजा सामग्री को वैकल्पिक विधि से विसर्जित करें और स्थानीय जलस्रोतों की सफाई में भागीदारी करें। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “कम चीनी और कम तेल” जैसे स्वास्थ्य परक संदेश को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल पूजा-पाठ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जिसे व्यवहार में उतारना ही सच्चा अनुसरण है। उन्होंने आयोजन में भाग लेने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और समिति का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी पंत द्वारा गरिमामय ढंग से किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे सचिव विनोद चंद पांडे, कोषाध्यक्ष आशुतोष जोशी, उपसचिव विमल कुमार पांडे, विजय तिवारी, बॉबी लटवाल, अमर, वरुण जोशी, करण तिवारी, राकेश कांडपाल, कंचन पाठक, डॉ. हिमानी, यशोधर नाथ एवं अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत् हुआ समापन
09/4/2025

आज दिनांक 9/ 4 /2025 को महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन का प्रारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा तथा निर्णायक मंडल में प्रोफेसर रश्मि पंत, डॉ तनुजा बिष्ट,डॉ हेमलता धर्मसक्तू,डॉ हिमानी पंत,डॉ रूचि रजवार, डॉ दीपा नंदा,अंशुल वर्मा,डॉ विजय बिष्ट, डॉ विवेक कुमार के स्वागत से किया गया। सर्वप्रथम अंग्रेजी विभाग की छात्राओं द्वारा शकुंतला नृत्य नाटिका का बहुत सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया तत्पश्चात समूह नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुई प्राचार्य द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा उनके हुनर की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं की प्रतिभा निखारने में महाविद्यालय के प्राध्यापक अहम भूमिका निभा रहे हैं। तथा भविष्य में भी शकुंतला जैसे नृत्य नाटिकाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशा मेहरा द्वितीय स्थान नेहा टाकुली तृतीय स्थान कशिश तथा चतुर्थ स्थान कनिका जोशी ने प्राप्त किया। आई.पी गोट टैलेंट के के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे एकल नृत्य गायन वादन कविता पाठ प्रतियोगिताओं में प्रियांशी बिष्ट, हर्षित जोशी, भूमिका भट्ट, तमन्ना भट्ट, खुशी साहू,बबीता चिलवाल,अंजलि, नेहा कोरंगा, विजेता रहे। समूह नृत्य प्रतियोगिता में 7 स्टार ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ऋषिका ग्रुप ने द्वितीय तथा मराठा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर विभा पांडे द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद के सदस्य डॉ नेहा सिंह,डॉ सरस्वती बिष्ट, डॉ पूनम आर्या,डॉ विवेक कुमार और श्रीमती चंपा जोशी तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर टी,.वी सिंह, प्रोफेसर ए. के श्रीवास्तव, प्रोफेसर नरेंद्र जोशी तथा अन्य समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में यूसीसी पर आयोजित हुई कार्यशाला
07/4/2025

आज दिनांक 7अप्रैल 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में समान नागरिक संहिता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य वक्ता सिविल जज बीनू गुलयानी (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल) ने उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डाला और इसकी सभी जाति ,लिंग ,भाषा, धर्म के प्रति समरसता की विशेषता को बताया। समानता से समरसता के ध्येय वाक्य का अर्थ बताया और यूसीसी की आवश्यकता को दर्शाया। कार्यशाला की अध्यक्ष महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि को बैज अलंकरण तथा प्रतीक रूप में पौधा देकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक सामाजिक मामलों से संबंधित कानून होता है जो सभी पंथ के लोगों के लिये विवाह, तलाक, भरण-पोषण, विरासत व बच्चा गोद लेने आदि में समान रूप से लागू होता है। दूसरे शब्दों में, अलग-अलग पंथों के लिये अलग-अलग सिविल कानून न होना ही 'समान नागरिक संहिता' की मूल भावना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे । एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि यूसीसी (Uniform civil code) के मुख्य फायदों में से एक यह है कि यह सभी नागरिकों को उनके धर्म, जाति या लिंग के बावजूद समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। यह सामाजिक समानता (Social Equality) को बढ़ावा देता है और धर्म या समुदाय के आधार पर भेदभाव (Discrimination) को खत्म करने में मदद करता है। कार्यक्रम संचालन यूसीसी की नोडल प्रभारी डॉ नेहा सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो0 नरेंद्र कुमार, डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 नीता शाह, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 चंद्र प्रकाश, डॉ0 गणेश, डॉ0 विवेक, डॉ0हिमानी , डॉ0 प्रदीप, डॉ0 फकीर सिंह,डॉ0 मंजू मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे द्वारा"गंगा स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
28/3/2025

आज दिनांक 28 मार्च 2025 कर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत "गंगा स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा, गंगा हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह की प्रतियोगिताएं जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का एहसास कराती हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने स्वच्छता पखवाड़े की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। जब तक हम गंगा और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ नहीं रखेंगे, तब तक हमारा पर्यावरण संतुलित नहीं रहेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में इस विषय पर जागरूकता फैलाना है। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी: प्रथम स्थान – बीए चतुर्थ सेमेस्टर की बबीता चिलवाल द्वितीय स्थान – बीए द्वितीय सेमेस्टर की गीतांजलि महर तृतीय स्थान – बीए द्वितीय सेमेस्टर की अस्मिता पुनेठा प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0 मंजरी चौधरी, डॉ0 रुचि रजवार और डॉ0 गीता पंत शामिल रहीं, जिन्होंने छात्राओं के विचारों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई शिक्षाविद भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 हिमानी, डॉ0 रेखा जोशी आदि शामिल थे। सभी ने प्रतियोगिता की सराहना की और छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ विधिवत् समापन
28/3/2025

आज दिनांक 28 मार्च 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आम्रपाली विश्वविद्यालय एवं .एम आई. टी. हल्द्वानी के संयुक्त तत्वाधान में आई.सी.एस.एस.आर. द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (भविष्य की सुरक्षा हिमालय क्षेत्र में युवाओं को नशीली दवाओ के सेवन के दुरुपयोग द्वारा जागरूकता) के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम आयोजन सचिव डॉ विभा पांडे द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर आभा शर्मा ( प्राचार्य महिला महाविद्यालय हल्द्वानी ) ,मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर आभा शर्मा एवं सभी मंचासीन अतिथियों का महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा बैच लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रोफेसर मधुरिमा प्रधान ( विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान ,लखनऊ विश्वविद्यालय )द्वारा ऑनलाइन वक्तव्य के माध्यम से नशा प्रयुक्त करने वाले व्यक्ति की पहचान को महत्वपूर्ण बताते हुए यह कहा कि यदि कोई नशे का सेवन करने का आदी हो जाता है तो उसे रोकना बड़ा मुश्किल होता है ।इसमे अनेक चुनौतियां आती हैं लेकिन जागरूकता कार्यक्रमों, मनोवैज्ञानिक थेरेपी के द्वारा उनमें सुधार की संभावना है ।साथ ही उन्होंने नकारात्मकता को सकारात्मक में परिवर्तित कैसे करें? इस संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।डॉ ० मालिनी श्रीवास्तव (हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस) द्वारा बताया गया कि नशीले पदार्थ का दुरुपयोग बीमारी का कारण है। वर्तमान में स्थापित ट्रेनिंग सेंटरों के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन हम प्राथमिक मनोवैज्ञानिक समूह का गठन कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसके पश्चात विभिन्न महाविद्यालय के शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध आलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया। डाक्टर प्रदीप पांडेय (जन्तु विज्ञान विभाग) द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रियांशी रावत ( महिला महाविद्यालय हल्द्वानी) प्रथम,नानूप्रिया पाठक (एम.बी.पी.जी .कॉलेज हल्द्वानी) द्वितीय, तथा तमन्ना भट्ट (महिला महाविद्यालय हल्द्वानी) तृतीय स्थान पर रही ।जबकि प्रभा जोशी एवं निधि (आम्रपाली विश्वविद्यालय) की छात्राओं ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।संगोष्ठी में शोधार्थियों द्वारा शोध आलेखों का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें श्रेष्ठ शोध आलेख का पुरस्कार मनोज खंकरियाल , आर्या कौशिक, भानुप्रिया पाठक तथा आन लाइन प्रस्तुतीकरण में सुमन भंडारी ने प्राप्त किया। प्राध्यापको में श्रेष्ठ शोध प्रस्तुतीकरण स्वाति मेलकानी (महिला महाविद्यालय हल्द्वानी) डाक्टर विवेक कुमार (महिला महाविद्यालय हल्द्वानी) अमरप्रीत सिंह (आम्रपाली विश्वविद्यालय)ने प्राप्त किया।अंत में राष्ट्रीय संगोष्ठी की संयोजक प्रोफेसर रश्मि पन्त ने प्रोफेसर आभा शर्मा (महिला महाविद्यालय हल्द्वानी),सभी विषय विशेषज्ञ, विभिन्न महाविद्यालयों से आये प्राध्यापक, शोधार्थियों , मीडिया कर्मियों महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों , आयोजन समिति का धन्यवाद किया। प्राचार्य द्वारा संगोष्ठी की आयोजन समिति को संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विभा पांडे (अंग्रेजी विभाग )द्वारा किया गया।

View All
माय भारत पोर्टल आउटरीच बढ़ाने के लिए जागरूकता पदयात्रा एवं नशा उन्मूलन व मानसिक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
21/3/2025

आज दिनांक 21 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना के ग्राम पनियाली में चल रहे विशेष शिविर के चौथे दिन डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने और माय भारत पोर्टल की पहुँच (Outreach) बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को माय भारत पोर्टल से जोड़ना, सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और डिजिटल सेवाओं का उपयोग बढ़ावा देना था। इसके साथ ही, नशा उन्मूलन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य इसके हितधारकों को माय भारत पोर्टल के लाभों से अवगत कराना था, जिससे वे डिजिटल माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा सुविधाओं और अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इसमें स्वयंसेवियों ने हस्तलिखित मार्गदर्शिका बनाकर घर घर जाकर ग्रामवासियों को पंजीकरण से संबंधित प्रक्रिया को समझाया। पदयात्रा के उपरांत आयोजित नशा उन्मूलन एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर में सुशील तिवाड़ी अस्पताल के वरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ. युवराज पंत ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नशे की लत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए घातक है और इसे रोकने के लिए समय रहते उचित कदम उठाने की जरूरत है। शिविर में मानसिक तनाव प्रबंधन और नशा मुक्ति के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत डॉ0 हिमानी, सुनील खाती चंद्र शेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे। संचालन स्वयंसेवी मालविका ने किया।

View All
महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की नमामि गंगे की छात्राओं ने स्वच्छता शपथ एवं रैली के साथ स्वच्छता पखवाड़े का किया शुभारम्भ
19/3/2025

हल्द्वानी, 19 मार्च 2025 को महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की छात्राओं ने नमामि गंगे के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े अभियान का शपथ एवं रैली के साथ किया शुभारम्भ। कार्यक्रम की शुरुआत में नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इसके बाद सभी छात्राओं ने एकजुट होकर स्वच्छता की शपथ ली, जिसमें उन्होंने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, गंगा नदी को प्रदूषित न करने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत छात्राओं ने एक स्वच्छता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आमजन को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत", "गंगा मैया की करें सफाई, देश को बनाएँगे सुंदर भाई" जैसे नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत यह रैली न केवल स्वच्छता का संदेश देने में सफल रही बल्कि समाज में स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि, चंद्र शेखर, सुनील खाती आदि उपस्थित रहे।

View All
आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय के निदेशक कर्नल महेश ने स्वयंसेवियों को दिए सफलता के टिप्स
19/3/2025

हल्द्वानी, 19 मार्च 2025: महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ग्राम पनियाली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में आर्मी रिक्रूटमेंट कार्यालय के निदेशक कर्नल महेश ने छात्राओं को सेना में भर्ती, कैरियर के अवसरों और सफलता प्राप्त करने के विभिन्न उपायों पर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कर्नल महेश ने अपने संबोधन में छात्राओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं दृढ़ संकल्प के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में महिलाओं के लिए अनेक अवसर उपलब्ध हैं और यदि छात्राएं मेहनत व लगन से तैयारी करें तो वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और समय प्रबंधन पर भी उपयोगी सुझाव दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने कहा कि ऐसे सत्र छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपने भविष्य की योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसएस का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. हिमानी, चंद्रशेखर भट्ट, सुनील खाती सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपूर्वा भट्ट द्वारा किया गया। सत्र में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और सेना में करियर संबंधी अपनी जिज्ञासाओं को दूर करने के लिए कर्नल महेश से सवाल-जवाब भी किए। छात्राओं ने इस प्रेरणादायक सत्र के आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

View All
एनएसएस महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा ग्राम पनियाली में विशेष कैम्प के दूसरे दिन निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन
19/3/2025

हल्द्वानी, 19 मार्च 2025: महिला महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा ग्राम पनियाली में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस में निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति अरोड़ा ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही, जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना एवं उन्हें उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है और ऐसे शिविर इस दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत, सुनील खाती एवं चंद्रशेखर भट्ट उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और चिकित्सा परामर्श प्राप्त किया। ग्रामीण महिलाओं ने इस पहल की सराहना की एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

View All
महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ विधिवत् शुभारंभ
18/3/2025

आज दिनांक 18 मार्च 2025 को महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पनियाली में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रांत व्यवस्था प्रमुख श्री भगवान सहाय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज सेवा के प्रति समर्पित करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे इस शिविर से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए आगे आएं। विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिषेक मित्तल ने अपने संबोधन में समाज में सेवा कार्यों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में सचिन कार्की द्वारा आत्मरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया और कहा कि आज के समय में महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बताया कि विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार स्वयं की रक्षा की जा सकती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि इस बार के शिविर में समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न अभियानों को विशेष रूप से चलाया जाएगा, जिनमें मतदाता जागरूकता अभियान , समुदाय हेतु निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान, माय भारत पोर्टल आउटरीच अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, बृहद स्वच्छता अभियान, शिविर में इस बार एक विशेष प्रयास किया जाएगा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएं। इस दिशा में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, आदि से संबंधित प्रशिक्षण की जानकारी देने के लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता पंत, डॉ. हिमानी सुनील खाती, चंद्रशेखर भट्ट सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सभी ने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया और समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी अपूर्वा भट्ट ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रिया जोशी द्वारा किया गया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा "अविरल गंगा एवं इसकी महत्ता" विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन दिलाई गई स्वच्छता शपथ
11/3/2025

हल्द्वानी, 11 मार्च 2025: महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा गंगा संरक्षण एवं उसकी महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शिशु मंदिर, कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गंगा नदी के महत्व, उसकी स्वच्छता, एवं संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना था। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को प्रस्तुत किया। निर्णायक मण्डल द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर ऋषभ जयसवाल ने प्रथम स्थान, आकाश ने द्वितीय स्थान तथा तनुश्री चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के तहत एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आचार्य अनुज गंगवार ने की। उन्होंने नमामि गंगे योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए गंगा नदी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा न केवल भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है, बल्कि लाखों लोगों की आजीविका का आधार भी है, इसलिए इसके संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने इस राष्ट्रीय अभियान में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों की सहभागिता के बिना गंगा को स्वच्छ एवं अविरल बनाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्वच्छता के प्रति युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों को जारी रखने की अपील की। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में सुनीता पंत, बीना मेहता वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी को सफलतापूर्वक संपन्न करने में विशेष भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के उपरांत सभी उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों को गंगा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे जल संरक्षण, गंगा नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। इस सफल आयोजन के लिए महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई ने विद्यालय प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर आचार्य महेश, सोना, डॉ0 गीता पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे के तहत विद्यार्थियों ने बनाए विभिन्न मॉडल दिया जल संरक्षण का संदेश
10/3/2025

आज दिनांक 10 मार्च 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा शिशु मंदिर किशनपुर गौलापार में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर संगोष्ठी, मॉडल प्रदर्शनी एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ललित मोहन परगाई ने की। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने जल संकट की गंभीरता को समझने और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जल संरक्षण पर विभिन्न मॉडल तैयार किए, जिसमें वर्षा जल संचयन, गंदे पानी के पुन: उपयोग, झील एवं नदियों की स्वच्छता जैसे विषयों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए स्लोगन प्रतियोगिता में भी भाग लिया और गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण से जुड़े प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराधना भट्ट द्वितीय स्थान हर्षित महतोलिया तथा तृतीय स्थान यश महतोलिया ने प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में आचार्य सुलजीत कौर, आराधना पौड़ियाल और महेश चंद्र बहुगुणा रहे। नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं से जल संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि हम जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और छोटे-छोटे बदलाव अपने दैनिक जीवन में लागू करें, तो जल संकट से बचा जा सकता है। उन्होंने शिशु मंदिर के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं प्रशासन का इस आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई गई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि वे गंगा एवं अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करेंगे और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, अनुज गंगवार आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ शुभारंभ
08/3/2025

आज दिनांक 8 मार्च 2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शानदार समापन हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य स्पर्धाओं के परिणाम छात्रा वर्ग 1500 मीटर दौड़ प्रथम स्थान: भावना कश्यप द्वितीय स्थान: भावना पनतोला तृतीय स्थान: निष्ठा आर्य 100 मीटर फाइनल प्रथम स्थान: निष्ठा आर्य द्वितीय स्थान: रिया पौडयाल तृतीय स्थान: भावना कश्यप प्राध्यापक वर्ग 100 मीटर दौड़ (50 वर्ष से अधिक महिला वर्ग) प्रथम स्थान: डॉ. सरस्वती द्वितीय स्थान: प्रो. रश्मि पंत तृतीय स्थान: डॉ. गीता पंत 100 मीटर दौड़ (50 वर्ष से कम महिला वर्ग) प्रथम स्थान: डॉ. पूनम द्वितीय स्थान: डॉ. ज्योति तृतीय स्थान: डॉ. रुचि 100 मीटर दौड़ (पुरुष सीनियर वर्ग) प्रथम स्थान: डॉ. चंद्र प्रकाश द्वितीय स्थान: डॉ. राजेश तृतीय स्थान: डॉ. संजू 100 मीटर दौड़ (पुरुष जूनियर वर्ग) प्रथम स्थान: डॉ. विवेक द्वितीय स्थान: डॉ. विजय तृतीय स्थान: डॉ. दिनेश जोशी कर्मचारी वर्ग 100 मीटर दौड़ प्रथम स्थान: चंदन सिंह द्वितीय स्थान: यशोधर नाथ तृतीय स्थान: नारायण सिंह समारोह के समापन पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा, "क्रीड़ा प्रतियोगिताएँ न केवल शरीर को स्वस्थ बनाती हैं, बल्कि मानसिक स्फूर्ति और अनुशासन का भी विकास करती हैं। विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि उनमें आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास हो सके।" दो दिवसीय इस आयोजन के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान सभी प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। महाविद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गीता पंत और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। निष्ठा आर्य और लीला नयाल संयुक्त रूप से चैंपियन रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक, कर्मचारीगण और छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विभा पांडे ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर एके श्रीवास्तव प्रोफेसर तब सिंह प्रोफेसर रश्मि पंत प्रोफेसर नरेंद्र जोशी प्रोफेसर तनुजा बिष्ट प्रोफेसर हेमलता आदि अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे ने शिशु मंदिर में विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता शपथ एवं आयोजित की प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी
01/3/2025

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, मुखानी हल्द्वानी में चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन सहित विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि राष्ट्रीय नदी गंगा एवं इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति आमजनमानस में व्यापक जागरूकता एवं संवेदीकरण के दृष्टिगत नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा नगर में अवस्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, मुखानी में जागरूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एच0 एल0 गंगवार ने किया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक कर्तव्य है। यदि हम सभी स्वच्छता को अपनी आदत बना लें, तो गंदगी और बीमारियों से बचा जा सकता है। हमें अपने आसपास के जल श्रोतों का संरक्षण करके उनको स्वच्छ रहने का प्रयास करना चाहिए। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कल्पनाशक्ति तथा कलात्मकता का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने गंगा नदी की स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संरक्षण और स्वस्थ पर्यावरण जैसे विषयों पर सुंदर चित्र बनाए। निर्णायक मण्डल सोना मथुरिया, ज्योति आर्या एवं महेश बाबू ने सभी प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में कक्षा 8 के आकाश ने प्रथम स्थान, नवी की छात्रा रोली ठाकुर ने द्वितीय स्थान एवं कक्षा 8 की तनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात प्रधानाचार्य एच0एल0 गंगवार की अध्यक्षता में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता अनुज गंगवार ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमें इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। जब हर नागरिक स्वच्छता का संकल्प लेगा, तभी हम एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण कर पाएंगे। अंत में कार्यक्रम के नमामि गंगे प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ0 गीता पंत ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि आगामी दिवसों में महाविद्यालय की नमामि गंगे सेल इस अभियान को निरंतर जारी रखेगा साथ ही ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को भी इस राष्ट्रीय अभियान में शामिल किया जायेगा।

View All
एपेक्स संस्थान रामपुर , नमामि गंगे सेल इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी तथा अर्थशास्त्र विभाग श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के तत्वाधान में पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
28/2/2025

रामपुर , एपेक्स संस्थान रामपुर में अकादमिक व शोध जगत के लिए एक ऐतिहासिक दिन तब आया, जब महाविद्यालय ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "First International Conference on Interdisciplinary Research in Technology, Management, Pharmacy, and Education" का भव्य आयोजन किया। यह सम्मेलन नमामि गंगे सेल इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी और अर्थशास्त्र विभाग श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विषय-विशेषज्ञों ने भाग लिया। निदेशक एपेक्स संस्थान डॉ0 धीरज गुणवंत ने कहा इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य तकनीक, प्रबंधन, फार्मेसी और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए शोध कार्यों को प्रोत्साहित करना और इन विषयों के अंतःसंबंधों को उजागर करना था। सम्मेलन ने विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ वे अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत कर सके और परस्पर संवाद स्थापित कर सके। अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान-विज्ञान अत्यंत समृद्ध रहा है और हमें इसे आधुनिक तकनीक एवं अनुसंधान से जोड़कर एक नया आयाम देना चाहिए। उन्होंने इस सम्मेलन को महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और सभी शोधकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे पारंपरिक ज्ञान को तकनीकी नवाचारों से जोड़कर नई खोजों की दिशा में कार्य करें। मुख्य अतिथि श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने अपने संबोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence – AI) और अन्य तकनीकी प्रगति को और अधिक विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि AI, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषय आने वाले समय में शोध और शिक्षा की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हैं। विशिष्ट अतिथि एसएसजे कैंपस, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने इस सम्मेलन को उद्देश्यपरक और उपयोगी बनाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अंतर-अनुशासनिक शोध (Interdisciplinary Research) का महत्व वर्तमान युग में और भी बढ़ गया है, क्योंकि इससे विभिन्न विषयों के बीच एक बेहतर समन्वय स्थापित होता है और जटिल समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो पाता है। कंप्यूटर साइंस के आदर्श जोशी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस अवसर पर सोविनियर का अनावरण भी अतिथियों द्वारा किया गया। एपेक्स संस्थान के एमडी मनिंदर सिंह ने सभी गणमान्य अतिथियों और शोधकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मेलन के माध्यम से विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने की पहल की सराहना की और इसे शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें आधुनिक तकनीक, जल प्रबंधन, स्मार्ट सिटीज, डिजिटल शिक्षा, फार्मास्युटिकल रिसर्च, पर्यावरणीय स्थिरता और नवाचार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन के माध्यम से शिक्षाविदों को यह अवसर मिला कि वे अपने शोध को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा कर सकें और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से प्रतिक्रिया प्राप्त कर अपने शोध कार्य को और अधिक उन्नत बना सकें। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस आयोजन से महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने यह घोषणा की कि इस प्रकार के शोध-अधारित सम्मेलन भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास और पारंपरिक ज्ञान के संगम से हम शिक्षा और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। महाविद्यालय का यह पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसने न केवल शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को एक मंच प्रदान किया, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साथ लाकर नई शोध संभावनाओं और नवाचार को प्रेरित किया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने महाविद्यालय को शोध और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इस अवसर पर आयोजक सचिव डॉ0 अशोक मेंदोला, समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 हिमानी डॉ0 तनुजा आदि उपस्थित रहे।

View All
आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विभागीय परिषद द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निबन्ध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं डिबेट प्रतियोगिता प्रमुख रही।
28/2/2025

1-पोस्टर प्रतियोगिता में बी० एस-सी० वर्ग में बर्खा मेहता प्रथम, सुप्रिया बिष्ट द्वितीय, करीना तृतीय और एम० एस-सी० वर्ग में कृतिका बिष्ट को प्रथम बबीता पाठक को द्वितीय एवं उदिता उप्रेती एवं कंचन धपोला को तृतीय स्थान प्राप्त किया। 2-निबन्ध प्रतियोगिता में एम० एस-सी० वर्ग में वागमिता काण्डपाल प्रथम, बबीता पाठक द्वितीय, भूमिका रौतेला ने तृतीय तथा बी० एस-सी० वर्ग में लता जोशी प्रथम,भावना द्वितीय, तृप्ति एवं शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रिया नैनवाल प्रथम, भूमिका रौतेला द्वितीय, प्राची जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4-भाषण प्रतियोगिता में प्राची जोशी प्रथम, प्रगति बेलवाल द्वितीय, रिया नैनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में डॉ० विभा पाण्डेय, डॉ० रितु सिंह डॉ० प्रदीप पाण्डेय, उपस्थित रहे। विभाग प्रभारी डॉ० सरस्वती बिष्ट ने छात्राओं की इस सराहनीय भागीदारी के लिये प्रशंसा की। प्रतियोगिता के क्रियान्वयन में श्री संजू एवं डॉ० विवेक कुमार एवं प्रयो० सहा० श्री वैभव पन्त, हरीश देवलाल एवं परिचारक श्री चन्द्रशेखर भट्ट एवं शोध छात्राओं ने सहयोग किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ० टी० बी० सिंह ने विभाग की गतिविधियां की सराहना की।

View All
महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल समिति द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए "देवभूमि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान" के तहत एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
27/2/2025

आज दिनांक 27.02.2025 को महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल समिति द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए देवभूमि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत "पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. टी. बी. सिंह जी द्वारा किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी0 ए0 षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा गुंजन रावत ने प्रथम स्थान एवं बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा साहिमा खातून ने द्वितीय तथा बी0 ए0 द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा खुशबू बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दीपिका बिष्ट एवं उमा कोरंगा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम में डॉ. नीता साह, डॉ. प्रभा साह एवं डॉ. स्वाति मेलकानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग सेल समिति के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश द्वारा किया गया। तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में एंट्री ड्रग सेल के सदस्यों एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

View All
साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण से आईटी क्षेत्र में बढ़ेगी छात्राओं की भागीदारी : प्रो0 आभा शर्मा
17/2/2025

आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को प्लेसमेंट सेल, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के आईटीडीए (ITDA) उत्तराखंड के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग पर निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कोर्स उन छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं और डिजिटल सुरक्षा एवं क्लाउड तकनीक में विशेषज्ञता हासिल करना चाहती हैं। इस प्रकार के कोर्स से साइबर सिक्योरिटी और क्लाउड कंप्यूटिंग में आईटी क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी भी बढ़ेगी । उन्होंने कहा कि सूबे के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने भी आईटी के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि सूबे के मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अर्निंग विद लर्निंग की बात कही थी, जो इस प्रशिक्षण के माध्यम से साकार हो सकती है क्योंकि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने के उपरांत छात्राएं अपने अध्ययन के साथ पार्ट टाइम जॉब भी कर सकती हैं। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि संस्था के साथ पूर्व में हुए एमओयू के क्रम में ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्लाउड कंप्यूटिंग में 540 घंटों की क्लास होगी जिसमें महाविद्यालय की 54 छात्राएं पंजीकृत हैं वहीं साईबर सिक्योरिटी 400 घंटे की क्लास होगी जिसमें 45 छात्राएं पंजीकृत हैं। सेंटर हेड प्रतिमा नैनवाल ने बताया कि ये पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण है जिसमें प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कोर्स के साथ साथ विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण एवं भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि ये कोर्स करियर में मददगार होगा और कोर्स पूरा करने के बाद छात्राओं को जॉब असिस्टेंस और प्लेसमेंट सपोर्ट भी प्राप्त होगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को डिजिटल युग में आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें वैश्विक आईटी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं, और इसमें प्रशिक्षित विशेषज्ञों की भारी मांग है। इस कोर्स के माध्यम से छात्राएं रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगी। संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर नवीन जोशी, डॉ0 राजेश चौंनवाल, डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
देव भूमि उद्यमिता योजना के तहत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ
17/2/2025

आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित "देव भूमि उद्यमिता योजना" के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि कार्यक्रम महाविद्यालय की छात्राओं को स्वरोजगार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकें, बल्कि राज्य की आर्थिक समृद्धि में भी योगदान दे सकें। नोडल अधिकारी डॉ0 हिमानी ने कहा कि इस 12 दिवसीय कार्यक्रम में उद्यमिता से संबंधित गहन जानकारी जैसे बिजनेस प्लानिंग, मार्केट रिसर्च, वित्तीय प्रबंधन और डिजिटल मार्केटिंग पर फोकस करने के साथ ही इसमें अनुभवी उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के प्रशिक्षक अभिषेक नंदा ने कहा कि इसमें प्रतिभागियों को स्टार्टअप शुरू करने और बिजनेस मैनेजमेंट की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षिका डॉ0 विद्या कुमारी ने कहा कि इसमें छात्राओं को युवा उद्यमियों के रूप में को बैंक ऋण, स्टार्टअप ग्रांट्स और सरकारी अनुदानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें सफल आइडियाज को इन्वेस्टर्स और इन्क्यूबेशन सेंटर्स से जोड़ा जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को नौकरी मांगने वाले से नौकरी देने वाला बनाना है। वर्तमान समय में स्टार्टअप कल्चर और आत्मनिर्भर भारत की पहल को देखते हुए यह कार्यक्रम छात्राओं और नवोदित उद्यमियों को व्यवसायिक कौशल, नवाचार और आर्थिक स्थिरता की ओर अग्रसर करेगा। इस अवसर पर डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रितुराज पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
मेगा स्टार्टअप समिट में महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी के स्टार्टअप को मिली सराहना
13/2/2025

उच्च शिक्षा विभाग एवं देव भूमि उद्यमिता योजना के तत्वाधान में मेगा स्टार्टअप समिट देहरादून में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेशभर से नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाले 20 स्टार्टअप्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समिट में महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी के स्टार्टअप को विशेष रूप से सराहा गया, जिसने अपनी अनूठी सोच और प्रभावशाली व्यावसायिक मॉडल के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया। महिला महाविद्यालय की टीम ने पेरेंटिंग विदाउट पेरेंट स्टार्टअप प्रस्तुत किया, जो स्कूल के बाद बच्चों के समग्र विकास पर केंद्रित है। इस स्टार्टअप का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को आगे बढ़ाना है। समिट में प्रदेश के अलग अलग महाविद्यालय के स्टार्टअप का प्रदर्शन किया गया । महिला महाविद्यालय की टीम की प्रस्तुति को आयोजकों ने खूब सराहा और उनके बिजनेस मॉडल को व्यावहारिक व भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारी छात्रा संजना पडलिया ने अपनी सोच और मेहनत से स्टार्टअप की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यह समिट उनके लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित हुआ है, जिससे उन्हें अपने विचारों को और अधिक निखारने का अवसर मिला। महाविद्यालय की देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी डॉ0 हिमानी ने कहा, "हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस मंच ने हमें अपनी पहल को बड़े स्तर पर प्रस्तुत करने और विशेषज्ञों से मूल्यवान सुझाव प्राप्त करने का मौका दिया। आगे हम इसे और भी विस्तारित करने की योजना बना रहे हैं।" इस उपलब्धि के लिए महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी की टीम को शिक्षा जगत और उद्यमिता क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने शुभकामनाएँ दीं। यह स्टार्टअप आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रभावी उदाहरण बनेगा।

View All
रविदास जयंती के अवसर पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
12/2/2025

आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को रविदास जयंती के पावन अवसर पर नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल गंगा नदी के तटों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई के लिए प्रेरित करने के साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। कार्यक्रम की शुरुआत में योग प्रशिक्षिका डॉ0 ज्योति चुफाल ने स्वच्छता शपथ दिलाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली छात्रों और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। स्वच्छता अभियान महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई। प्लास्टिक कचरे को अलग करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया, ताकि प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सके। वक्ता डॉ0 फकीर सिंह ने कचरे के निस्तारण के लिए रीसायक्लिंग और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर भी जागरूकता फैलाई गई। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि ऐसे अभियान न केवल गंगा नदी की स्वच्छता के लिए जरूरी हैं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना भी जगाते हैं। उन्होंने कहा कि रविदास जी के विचारों से प्रेरणा लेकर हमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा, कविता कोरंगा, यशोधर नाथ आदि उपस्थित रहे।

View All
विश्व कैंसर दिवस पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई ने आयोजित किया जागरूकता शिविर
04/2/2025

आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना, उसके कारणों, लक्षणों और रोकथाम के उपायों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 आभा शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विश्व कैंसर दिवस हर वर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और इसकी रोकथाम के लिए उपायों पर ध्यान केंद्रित करना है। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कैंसर के विभिन्न प्रकार, उनके कारण, प्रारंभिक लक्षण, बचाव के उपाय और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक रिपोर्ट के अनुसार संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू व शराब से बचाव, और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाने से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। डॉ0 फकीर सिंह ने स्वयंसेवियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी साथ ही सभी उपस्थित विशेषज्ञों, अतिथियों, स्वयंसेवियों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है, और इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। इस अवसर पर डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
Activities
13/1/2025

View All
महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने मनाया युवा दिवस किया संगोष्ठी का आयोजन। स्वयंसेवियां हुई सम्मानित
12/1/2025

आज दिनांक 12 जनवरी 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित संस्मरणों एवं घटनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने बताया कि इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें राष्ट्रीय खेलों में महाविद्यालय की छात्राओं को स्वयंसेवियों के रूप प्रतिभागिता करने पर उनको प्रमाण पत्र और राष्ट्रीय खेल की टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ0 फकीर नेगी, डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 हिमानी यशोधर नाथ आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी एनसीसी की छात्रा निकिता बिष्ट 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर बढ़ाएंगी उत्तराखंड का मान
11/1/2025

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनसीसी की बीए 3 सेम की छात्रा निकिता बिष्ट नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभा करेंगी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कैडेट को बधाई देते हुए बताया कि निकिता बिष्ट एनसीसी की कॉरपोरल रैंक होल्डर हैं जो गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड की झांकी के साथ कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग करेंगी। एनसीसी प्रभारी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि महाविद्यालय के कैडेट रानीबाग स्थित कैंटोनमेंट क्षेत्र में चयन शिविर में चयनित हुए। रानीबाग क्षेत्र में यह शिविर पिछले वर्ष अक्टूबर नवंबर तथा दिसंबर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कर्नल कुंदन शर्मा, जेसीओ विजेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक को एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

View All
सचिव उच्च शिक्षा उत्तराखंड डॉ0 रंजीत सिन्हा ने महिला महाविद्यालय हल्द्वानी का किया निरीक्षण
04/1/2025

आज दिनांक 4 जनवरी 2025 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सचिव उच्च शिक्षा उत्तराखंड शासन डॉ0 रंजीत सिंह ने निरीक्षण किया। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने बताया कि सचिव महोदय द्वारा सर्वप्रथम जंतु विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया इसके पश्चात वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा भूगोल विभाग की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। विभाग प्रभारियो द्वारा प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों के बारे में सचिव महोदय को अवगत करवाया गया साथ ही प्रयोगशालाओं को और शुद्र बनने के लिए उपकरणों की अन्य आवश्यकताओं आदि के बारे में बताया गया इसके निराकरण के लिए सचिव महोदय द्वारा प्रस्ताव शासन को भेज ने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष कविता सवाल द्वारा पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों की जानकारी दी। वहीं महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित 500छात्राओं की क्षमता वाले परीक्षा हॉल की डीपीआर के बारे में सचिव महोदय ने प्राचार्य से चर्चा की और प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया साथ ही महाविद्यालय के मास्टर प्लान से अवगत होते हुए भविष्य में किए जाने वाले निर्माण कार्य की सम्भावना पर विचार किया। महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास को देखते हुए सचिव महोदय ने इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्लान को तैयार कर प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो0 अंजू अग्रवाल, सहायक निदेशक दीपक पांडेय, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, प्रो0 टी0बी0 सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एमकॉम की छात्रा हिमानी गोस्वामी का तीसरे राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के लिऐ नॉर्थ जोन से हुआ चयन।
02/1/2025

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने हिमानी गोस्वामी को बधाई देते हुए कहा कि तीसरा राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद (NEYP) का आयोजन जनवरी 2025 में जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय और अन्य हितधारकों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद-2025 (ΝΕΥΡ-2025) हमारे देश के युवाओं में पर्यावरण जागरूकता और नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पहल है। स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और अन्य हितधारकों द्वारा संचालित यह दूरदर्शी प्रयास भारत में पर्यावरण संरक्षण के भविष्य को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 तनूजा बिष्ट, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 हिमानी, डॉ0 रितुराज पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा को किया जायेगा प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित
27/12/2024

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा को किया जायेगा प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 फकीर सिंह ने बताया कि आगामी 29 दिसम्बर को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ (पंजी0), मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति (पंजी0) तथा सरस्वती देवी मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समारोह में पंडित रामदत्त शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मा0 सांसद श्री अजय भट्ट द्वारा यह सम्मान दिया जायेगा। डॉ0 फकीर सिंह ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों, नई शिक्षा नीति एवं नवाचारी क्रियाकलापों में अपनी विशेष भूमिका निभाने के चलते प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य को शुभकामनाएं और बधाई दी।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी से राष्ट्रीय सेवा योजना की दो स्वयंसेवियों का राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ चयन
27/12/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राएं करेंगी राष्ट्रीय एकता शिविर में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की बीए तृतीय सेमेस्टर की प्राची गिरी और परीक्षा जोशी दिनांक 21 से 27 दिसम्बर तक लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर, मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) में चयन हुआ है। महाविद्यालय के लिए उपलब्धि बताते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इससे पूर्व भी महाविद्यालय की 2 छात्राओं अंजली और निकिता आर्या ने दिनांक 21 से 27 अक्टूबर 2024 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में तथा बीकॉम पंचम सेमेस्टर की भाग्यश्री तथा बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अंजलि दुर्गापाल ने राष्ट्रीय एडवेंचर शिविर में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किये।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा वीर बाल दिवस पर लगाया गया एक दिवसीय नियमित शिविर
26/12/2024

आज दिनांक 26 दिसंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वीर बाल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने परिसर में एक वृहद सफाई अभियान चलाया। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने वीर बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्‍मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि वर्ष 2022 में हमने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने कहा वीर बाल दिवस खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे और ये दिन उनकी कहानियों को याद करने का भी दिन है ताकी आज की पीढ़ी जान सके कि देश के लिऐ बलिदान होने के लिऐ उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने 38 वे राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की दृष्टिगत गोलापार अवस्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभंकर, लोगों, जर्सी और टैगलाइन आदि के प्रचार प्रसार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 रुचि रजवार सहित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की मनाई गई सौ वीं जयंती
25/12/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सौ वीं जयंती मनाई गई। उनकी जयंती पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई को युग पुरुष बताते हुए उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों में से विशेषकर विदेश नीति सहित भारत को परमाणु शक्ति बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्र निर्माण में सुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वक्ता डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने सदैव यही बताया कि राष्ट्र में लोकतंत्र की सफलता वहां के सुशासन पर निर्भर होती है। उन्होंने जनता को सुशासन के माध्यम से सदैव कल्याण करने का संदेश दिया। वक्ता डॉ0 रुचि रजवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से उच्च आदर्शों को जीवन में उतार कर सदैव राष्ट्र के प्रति सेवा भावना से कार्य करने व उसको विकसित बनाने की युवा पीढ़ी को सीख दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी, एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
कुमाऊं विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्राचार्य प्रोफेसर आशा शर्मा ने किया सम्मानित
20/12/2024

आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वरीयता सूची में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर स्तर पर कला संकाय से अंग्रेज़ी की छात्रा दर्शिता साह, हिंदी की नेहा, विज्ञान संकाय से भौतिक विज्ञान की छात्रा आशा तथा स्नातक स्तर पर कला संकाय से नित्या पांडे ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा ने बताया कि महिला महाविद्यालय पूरे उत्तराखंड का एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय है जो अपने अनुशासन एवं उत्तम शिक्षण कार्य के लिए जाना जाता है। यहां की छात्राओ की शिक्षण के अतिरिक्त अन्य सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों में निरंतर प्रतिभागिता रहती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, अंग्रेज़ी विभाग प्रभारी डॉ0 विभा पांडेय, हिन्दी विभाग प्रभारी डॉ0 नीता साह, भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ0 हेमलता धर्मसत्तू सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस पर किया संगोष्ठी का आयोजन
17/12/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्पर्श गंगा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि स्पर्श गंगा दिवस गंगा तथा उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता और संरक्षण को आम जनमानस तक पहुंच बनाने के लिए एक अभियान है। प्रत्येक नागरिक तक गंगा की पवित्रता और उसके पर्यावरणीय महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सिर्फ नदी को स्वच्छ रखना नहीं, बल्कि उसके साथ जुड़ी संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को भी बचाना है। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और युवाओं को गंगा स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए एनएसएस द्वारा स्वयं एवं संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रमों और सफाई अभियानों का आयोजन किया जाता आ रहा है और गंगा की सहायक नदियों के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 रेखा, डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ शिक्षक अभिभावक संघ का गठन
16/12/2024

प्रेस विज्ञप्ति आज दि0 16-12-2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा के संरक्षण में शिक्षक - अभिभावक संघ कार्यकारिणी 2024-25 का गठन किया गया।इस बैठक में अभिभावकों द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई और सर्वसम्मति से श्री वीरेन्द्र सिंह- अध्यक्ष, श्रीमती कमला देवी- उपाध्यक्ष, डॉ0 शरद मिश्रा - मंत्री, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी- उपमंत्री एवं श्रीमती शोभा रावत- कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए। शिक्षक- अभिभावक संघ की संरक्षक महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में सक्रिय सहयोग की उम्मीद जताई। सभी अभिभावकों ने महाविद्यालय द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और महाविद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नति व समस्याओं के निस्तारण हेतु भविष्य में सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।बैठक में समिति सदस्य डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 विवेक के अतिरिक्त श्रीमती रचना तिवारी, श्रीमती बबीता टम्टा, श्रीमती आशा मेहरा आदि अभिभावक उपस्थित रहे। समिति संयोजक डॉ0 रश्मि पन्त ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं सभी के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय नियमित शिविर का किया गया आयोजन
01/12/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया इसके पश्चात एनएसएस वाटिका में श्रमदान किया। बौद्धिक सत्र में छात्राओं को महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल समिति के डॉ0 दिनेश जोशी द्वारा नशे के सेवन के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की गई। डॉ0 रेखा जोशी द्वारा छात्राओं को एड्स के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही इससे बचने के उपाय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत डॉ0 हिमानी डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्त दान शिविर
30/11/2024

आज दिनांक 30 नवंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि यत्र नारियास्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता क्योंकि आज के युग में नारी शक्ति ही समस्त का आधार है परिवार में भी नारी के द्वारा ही सभी उत्तरदायित्व का निर्वहन किया जाता है इसलिए उनके स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि पूर्व में अयोजित किए गए रक्तदान शिविरों में छात्राएं एनीमिक पाई गई थीं और कई रोगों से ग्रसित थी जिसको ध्यान में रखकर ये स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। संजीवनी अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अदिति अरोड़ा ने बताया कि पीसीओडी, एनीमिया, अनियमित मासिक धर्म, रजोनिवृत्ति के लक्षणों सहित 70 से अधिक छात्राओं ने शिविर में लाभ उठाया। इस मौके पर छात्राओं से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के महत्व पर चर्चा की गई। वहीं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लगभग 50 छात्राओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं अन्य जांच की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने बताया कि मुखानी स्थित स्व0 किशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वाधान में आयोजित शिविर में 7 यूनिट रक्त जमा हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ0 ज्योति चुफाल डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 हिमानी डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 रुचि रजवार डॉ0 गणेश नेगी डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की छात्राओं का नॉर्थ जोन के लिए हुआ चयन
27/11/2024

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के अंतर्गत कराटे प्रतियोगिता महिला वर्ग में जो की राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सितारगंज में आयोजित की गई थी जिसमें टीना कांडपाल बी कॉम थर्ड सेमेस्टर की छात्रा ने गोल्ड मेडल तथा संजना भट्ट एम ए तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी की छात्रा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन हेतु टीना कांडपाल चयनित हुई। सत्र 2024- 25 की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में निष्ठा आर्य, प्रिया सामंत, खो -खो प्रतियोगिता में रिया पोरियल बीए प्रथम सेमेस्टर,हर्षिता परिहार पंचम सेमेस्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन हेतु चयनित हुई। सभी खिलाड़ियों को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रावत शर्मा ने बधाई दिए एवं उज्जवल भविष्य की कामना की क्रीड़ा प्रभारी डॉ गीता पंत,ऋतुराज पंत, डॉक्टर फकीर सिंह,डॉक्टर रेखा जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजू मेहरा ने भी छात्राओं को बधाई दी।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया संविधान दिवस
26/11/2024

आज दिनांक 26 नवंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा की अध्यक्षता में एनएसएस और एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने कहा कि हमारे संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने और संविधान के महत्व व आंबेडकर जी के विचारों और अवधारणाओं को जन- जन तक फैलाने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2015 में संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की 125 वीं जयंती थी, आंबेडकर जी को श्रद्धांजली देने के लिए इसी वर्ष संविधान दिवस मनाने का फैसला गया था । इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई। राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ0 बीना जोशी ने संविधान प्रस्तावना के बारे में बताते हुए कहा कि यह संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों को बताता है। प्रस्तावना में संविधान के उद्देश्यों और लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी गई है। प्रस्तावना को संविधान की आत्मा या कुंजी कहा जाता है। इसके पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत, एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी एवं फकीर सिंह ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती
15/11/2024

आज दिनांक 15 नवंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस और रेंजर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में संगोष्ठी का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा ने बिरसा मुंडा जयंती और गुरुनानक जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी, जो अब झारखंड में है, हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया, जिससे वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और वे 'धरतीबा' के नाम से भी जाने जाते हैं। मुख्य वक्ता डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा से पहले जितने भी विद्रोह हुए वह जमीन बचाने के लिए हुए। लेकिन बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आन्दोलन किया। पहला, वह जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनो की रक्षा करना चाहते थे। दूसरा, नारी की रक्षा और सुरक्षा तथा तीसरा, वे अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना चाहते थे। 1894 में सभी को संगठित कर बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि आज की पीढ़ी को भी आगे आके भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए रास्ते में चलना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपने स्वयं से करते हुए अन्य को भी जागरुक करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी ने किया। इस अवसर पर रेंजर इकाई की प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 हिमानी, यशोधर नाथ, गौरव जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय में बाल दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया गया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
14/11/2024

आज दिनांक 14 नवंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष पर नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 आभा शर्मा द्वारा सभी छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि आँखें हमारे शरीर का महत्त्वपूर्ण अंग है जिसका हमको विशेष ध्यान रखना चाहिए।आंखें हमें दुनिया को देखने और समझने की सामर्थ्य प्रदान करती हैं। वे हमें रंग, रूप, चीजों की दूरी, और अन्य चीजों को देखने में मदद करती हैं। हम आंखों की मदद से अपने परिवार, दोस्त, और दुनिया के साथी को भी देख सकते हैं, जो हमारे जीवन में खास होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि यह शिविर शुभानु नेत्र अस्पताल हल्द्वानी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। नेत्र सर्जन डॉ0 भानु पांगती ने कहा कि आज स्मार्ट फोन हमारे जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। युवाओं में स्मार्टफोन से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों और रेटिना के लिए खतरनाक हो सकती है, क्योंकि यह कॉर्निया और लेंस द्वारा अवरुद्ध नहीं होती है, जिससे मैक्युलर डिजनरेशन का खतरा बढ़ सकता है। डॉ0 शुभा पांगती ने कहा कि आंखों की देखभाल के लिए हमें स्वस्थ भोजन और विटामिन और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। गहरे पीले और हरे पत्तेदार सब्ज़ियां, जैसे पालक और केल, आंखों के लिए फ़ायदेमंद होती हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछली भी खाएं। शिविर समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शुभानु नेत्र अस्पताल से आनंद सिंह, तरुण बडोला, विवेक सिंह सहित प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 रेखा जोशी, योग प्रशिक्षिका डॉ0 ज्योति चुफाल, डॉ0 हिमानी, डॉ0 विद्या आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में सादगी के साथ मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
09/11/2024

आज दिनांक 09 नवम्बर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उत्तराखण्ड के स्थापना दिवस पर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों द्वारा एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने बस हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस बार राज्य स्थापना दिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने परिसर में एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय की योग प्रशिक्षिका डॉ0 ज्योति चुफाल ने छात्राओं को योग के माध्यम से हम कैसे स्वस्थ रह सकते हैं इसके बारे में बताते हुए स्वस्थ आहार के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के खिमेश पनेरू ने स्वयंसेवियों को महिला सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की। इधर गृह विज्ञान विभाग के सहयोग से एनएसएस, नमामि गंगे, एनसीसी एवं रेंजर दल के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखंड के भोज्य पदार्थों के से सम्बन्धित मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी गृह विज्ञान विभाग डॉ0 विद्या कुमारी ने कहा कि परम्परागत भोजन के प्रति रुचि विकसित करने में मदद करके राज्य की संस्कृति को जीवित रखना इसका मुख्य उद्देश्य है। उत्तराखंडी फसलों में विशेष रूप से झंगोरा, मडुआ, लाल भात जो आज विभिन्न रोगों में वरदान साबित हो रहे हैं उनकी खेती को बढ़ावा देना एवं इनको स्वरोजगार इसे जोड़ने का प्रयास किया गया है। मेला समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि हमारी देवभूमि का पारंपरिक भोजन विभिन्न पोषक तत्वों से परिपूर्ण है और स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः इसको वरदान के रूप में लिया जा सकता है। एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि मेले में छात्राओं द्वारा आलू रायता, पुवे, सिंगल, भट्ट के डूपके, चुटकानी, छोले ,नींबू सान, लाल चावल की खीर, झंगोरे की खीर, मडूआ की मठरी, खजुरे, रोटी, बड़े, पहाड़ी घी, भांग की चटनी, पालक का कापा आदि उत्तराखंडी व्यंजन बनाए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह, चंद्र शेखर आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया नदियों का त्यौहार उत्सव
04/11/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे इकाई द्वारा नदियों का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि सभी त्यौहार और पर्व बड़ी श्रद्धा विश्वास के साथ मनाये जाते हैं, जिनमें किसी न किसी उद्देश्य की भावना निहित रहती है। चाहे पापों का प्रायश्चित हो, धार्मिक सामाजिक स्नेह, बन्धन की कामना, सुखी जीवन व सौभाग्य की कामना हो, सम्पूर्ण अकांक्षायें इन पर्वों में विद्यमान हैं। भोजन, जल, बिजली, परिवहन, स्वच्छता, मनोरंजन आदि के स्रोत के रूप में नदियाँ समृद्ध और विविध पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करती हैं जो विश्व भर में मानव समाजों की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करती हैं। नदियों के बिना धरती पर जीवन संभव ही नहीं है क्योंकि नदियां ही हमें पीने से लेकर नहाने तक के दैनिक कार्य लिए पानी देती हैं और धरती को उपजाऊ बनाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आज महाविद्यालय में नदियों के त्यौहार के रूप में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि नदियों के त्यौहार के अंतर्गत महाविद्यालय में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने नदियों की महत्ता एवं स्वच्छता का संदेश को विभिन्न रंगों एवं आकृतियों के माध्यम से उकेरा गया। इसके पश्चात उत्तराखंड संस्कृति की छठा बिखेरने वाले विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संचालन डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 हिमानी, चंद्र शेखर सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता
26/10/2024

आज दिनांक 26.10.2024 को महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल समिति द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत "युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति : कारण एवं निदान" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. के. श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी0 ए0 प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कु. प्रेरणा कार्की ने प्रथम स्थान एवं कु. भावना आर्य ने द्वितीय तथा कु. गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन कार्यक्रम को सफल बनाने में एंटी ड्रग सेल समिति के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश एवं समस्त सदस्यों डॉ. तनुजा बिष्ट, डॉ. स्वाति, डॉ. रितुराज पंत, डॉ. रितु सिंह, डॉ. प्रभा साह, एवं डॉ. मंजरी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के डॉ0 पी0एस0 नेगी को उत्तर प्रदेश में मिला वाणिज्य गौरव सम्मान
25/10/2024

आज दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थित उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन दिवस पर राजकीय महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ0 पी0 एस0 नेगी को वाणिज्य गौरव सम्मान प्रदान करके सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ0 अमित कुमार ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के एकमात्र राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य संकाय में बीकॉम ऑनर्स की स्थापना से लेकर वर्तमान तक इस क्षेत्र में पठन-पाठन के साथ ही विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में डॉ0 नेगी द्वारा अनेक उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। छात्राओं के विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने से लेकर , विश्वविद्यालय के मूल्यांकन कार्य में सह-समन्वयक की भूमिका निभाने के साथ ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र समन्वयक के रूप में इन्होंने अपना विशिष्ट योगदान दिया है। पूर्व में भी डॉ0 नेगी को भारत सरकार के एमएसएमई विभाग में पंजीकृत संस्थाओं द्वारा अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जाने के फलस्वरुप सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ0 नेगी ने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए पुस्तकें भी लिखी हैं। डॉ0 पी0 एस0 नेगी को वाणिज्य गौरव सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव सहित वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 दिनेश चंद्र, डॉ0 मंजरी चौधरी मालिक, डॉ0 रुचि रजवार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

View All
कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एमबीपीजी महाविद्यालय हल्द्वानी रहा विजेता
16/10/2024

आज दि0 16.10.2024 को इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा प्रायोजित अन्तर्महाविद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि प्रो0आर0 एस0 भाकुनी, कीड़ा प्रभारी डॉ0 नागेन्द्र शर्मा का पुष्पगुच्छ एवं बैज अलंकरण द्वारा स्वागत किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 गीता पन्त ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागियों से अनुशासन एवं उच्च खेल भावना का प्रदर्शन करने का अनुरोध किया। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन मैच पी0एन0जी0रा0 स्ना0महा0 रामनगर और एस0बी0एस0रा0स्ना0महा0 रुद्रपुर के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर महाविद्यालय की टीम विजेता रही। दूसरा मैच इ0प्रि0रा0म0स्ना0वा0महा0 हल्द्वानी एवं डी0एस0बी0परिसर नैनीताल के बीच खेला गया जिसमें महिला महाविद्यालय की टीम ने डी0एस0बी0 परिसर नैनीताल की टीम को एकतरफा मैच में हराया। राधेहरि स्ना0 महा0 काशीपुर और हेमवती नंदन बहु‌गु‌णा रा0स्ना0महा0खटीमा के बीच प्रतियोगिता का तीसरा मैच खेला गया जिसमें राधेहरि महाविद्यालय काशीपुर की टीम विजयी रही।विगत वर्ष की चैंपियन एम0बी0पी0जी0 कालेज हल्द्वानी ने सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल महिला महाविद्यालय व रुद्रपुर महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच एम0बी0पी0जी0 हल्द्वानी एवं राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के मध्य खेला गया जिसमें एम0 बी0 पी0 जी0 कॉलेज ने जीत हासिल की और फाइनल में स्थान बनाया। अन्तर्महाविद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का फाइनल मैच एम0बी0महाविद्यालय हल्द्वानी व रुद्र‌पुर महाविद्यालय के बीच हुआ। इस रोमांचक मैच में की टीम ने विजय प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ० नागेन्द्र शर्मा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में प्राचार्य प्रो0ए0 के0 श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे टीम मैनेजर्स, कोच, टैक्निकल ऑफिशियल्स, मीडिया एवं पत्रकार बन्धु, महाविद्यालय परिवार व समस्त अनुशासित प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया और अन्तर्महाविद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता के विधिवत् समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभा पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्रायें उपस्थित थीं।

View All
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 14/8/24 को करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई l
14/10/2024

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 14/8/24 को करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई l छात्राओं को एमबीए करने के लिए टिप्स दिए गएl इसमें करियर लॉन्चर के निदेशक दीक्षित मिश्रा द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई l जिसमें MBA की तैयारी, संस्थान का चुनाव,प्रश्न पत्र का प्रारूप एसएससी आदि के बारे में जानकारी दी गई l इसके साथ ही छात्रों के सामान्य ज्ञान और तार्किक शक्ति की परीक्षा भी ली गई l कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर शशी पुरोहित ने सभी का स्वागत करते हुए छात्राओं को समाज में अपना स्थान बनाने के लिए दिशा निर्देश दिएl कैरियर काउंसिल सेल की संयोजक प्रोफेसर रश्मि पंत ने बताया कि किस तरह कैरियर सेल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है l इसके साथ ही डॉक्टर विभाग पांडे द्वारा भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई l

View All
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं ने देहरादून में गाड़े झंडे
11/10/2024

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित उत्तराखंडी परिधान लोक संस्कृति महोत्सव देहरादून में कल्चरल वॉक विद अचीवर्स टॉक कार्यक्रम में नैनीताल जिले का महाविद्यालय की तीन छात्राओं भाग्यश्री, ऐश्वर्या और नेहा भण्डारी ने प्रतिनिधित्व किया। जिसमें भाग्यश्री बीकॉम ऑनर्स पंचम सैमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ऐश्वर्या रौतेला और नेहा भण्डारी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट रेखा जोशी, राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत , डॉ0 हिमानी आदि ने छात्राओं को बधाई प्रेषित की।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गढ़ भोज दिवस
07/10/2024

आज दिनांक 07 अक्टूबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में रेंजर, एनएसएस , एनसीसी एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंडी भोज्य पदार्थों का मेला लगाकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुऐ प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि आज की पीढ़ी को परम्परागत उत्तराखंडी भोजन के प्रति रुचि विकसित करने में मदद करके राज्य की संस्कृति को जीवित रखना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आयोजक सचिव तथा रेंजर प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने कहा कि उत्तराखंडी फसलों में विशेष रूप से झंगोरा, मडुआ, लाल भात जो आज विभिन्न रोगों में वरदान साबित हो रहे हैं उनकी खेती को बढ़ावा देना एवं इनको स्वरोजगार इसे जोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रर्दशनी समन्वयक एवं वरिष्ठ कार्यक्रम डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि हमारी देवभूमि का पारंपरिक भोजन विभिन्न पोषक तत्वों से परिपूर्ण है और स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है अतः इसको वरदान के रूप में लिया जा सकता है। एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि मेले में छात्राओं द्वारा मुनस्यारी की चाउमिन, पहाड़ी मिठाई, आलू रायता, पुवे, सिंगल, भट्ट के डूपके, चुटकानी, छोले ,नींबू सान, लाल चावल की खीर, झंगोरे की खीर, मडूआ की मठरी, खजुरे, बड़े, पहाड़ी घी, भांग की चटनी, पतोड़ आदि उत्तराखंडी व्यंजन बनाए गए एवं उनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू के बारे में बताया। गढ़ भोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा प्रसाद ग्रुप एमएससी बॉटनी 3 सेमेस्टर, द्वितीय स्थान बबीता ग्रुप बी ए थर्ड सेम तथा तृतीय स्थान सनूबी ग्रुप बी ए फर्स्ट सेमेस्टर ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 मंजरी जोशी, डॉ0 गणेश नेगी तथा डॉ0 रितु सिंह रहे। इस अवसर पर डॉ0 नीता जोशी, डॉ0 नीता साह , डॉ0 चंद्र प्रकाश, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 संजू, डॉ0 प्रदीप पांडे, डॉ0 स्वाति, आरपी साह, चम्पा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
दान उत्सव के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवियों ने अस्पताल में वितरित किया भोजन
07/10/2024

आज दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवियों ने दान उत्सव के अंतर्गत राजकीय बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए अन्न धारा मुहिम में प्रतिभा कर भोजन निर्माण एवं वितरण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक दान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 2 अक्टूबर को स्वयंसेवियों को दान उत्सव के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अंतर्गत स्वयंसेवियों से निर्धन एवं असहाय जनों के लिए कपड़े खिलौने तथा अन्य सामान दान करने का आवाहन किया गया। डॉ0 पंत ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और महाविद्यालय में एकत्रित कपड़ों खिलौने एवं अन्य सामग्री को बरेली रोड आंवला चौकी के समीप गोला बाईपास पर अवस्थित मलिन बस्ती में वितरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण के लिए प्राण वायु दान करने के लिऐ रुद्राक्ष वाटिका में एक वृहद सफाई अभियान एवं पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसमें गो ग्रीन गो क्लीन संस्था के सहयोग से रूद्राक्ष वाटिका में पौधारोपण करके पर्यावरण में प्राण वायु दान करने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों ने किया। इसी क्रम में आज हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था द्वारा चलाई जा रही अन्न धारा मुहिम के अंतर्गत महाविद्यालय की स्वयंसेवियों ने स्वयं ही रोटियां, कढ़ी चावल सहित समस्त भोजन सामग्री का निर्माण किया और उसके पश्चात स्वयंसेवियों ने राजकीय बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर उसके वितरण में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवियों को समुदाय से जोड़कर समाज के उत्थान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसको देखते हुए महाविद्यालय की स्वयंसेवियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दान उत्सव में पूजा जोशी पूजा बिष्ट बबीता चिलवाल प्राची गिरी रजनी फर्त्याल राशि उर्मिला श्रेया ममता रूवाली आस्था पाल आदि ने अपना विशेष योगदान दिया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवियों ने नगर के रूद्राक्ष वाटिका में किया पौधारोपण व श्रमदान
06/10/2024

आज दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस की स्वयंसेवियों ने नगर के रुद्राक्ष वाटिका में दान उत्सव के अंतर्गत पौधारोपण तथा श्रमदान किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि दान उत्सव कुछ ना कुछ देने का उत्सव है इसी उद्देश्य के साथ आज महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवियों ने दान उत्सव के अंतर्गत गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान में प्रतिभाग किया। जिसमें स्वयंसेवियो द्वारा पौधारोपण कर के प्राण वायु देने का कार्य किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बना कर एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। स्वयंसेवियों द्वारा यह अभियान नगर के हीरानगर क्षेत्र में अवस्थित रुद्राक्ष वाटिका में चलाया गया। यहां स्वयंसेवियों के साथ गो क्लीन गो ग्रीन सहित आम जनमानस ने पूर्व में लगाए पौधों की गुड़ाई की और घास फूस की भी सफाई की। संस्था के अध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि हमको अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता की प्रक्रिया अपनानी चाहिए साथ ही औरों को भी स्वच्छ भारत अभियान के ज़रिए स्वच्छता से जुड़ी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आस-पास की सफ़ाई करना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना और पेड़ लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिऐ उन्होंने महिला महाविद्यालय की एनएसएस की स्वयंसेवियों एवं नमामि गंगे की छात्राओं की प्रशंसा की कि वे निरंतर इस कार्य में सक्रियता के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर रजनी फर्त्याल , राशि कुमारी, उर्मिला, श्रेया, पूजा जोशी आदि उपस्थित रही।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवियों ने दान उत्सव में बांटे मलिन बस्तियों में कपड़े और अन्य सामान
05/10/2024

आज दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस के अंर्तगत मनाए जा रहे दान उत्सव के अंतर्गत मलिन बस्ती में वस्त्रों का दान किया गया। एनएसएस वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि एनएसएस के अंर्तगत दिनांक 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों सहित छात्राओं ने कपड़े, कम्बल, खिलौने आदि सामान महाविद्यालय में एकत्र किया गया था जिसे आज बरेली रोड स्थित आंवला चौकी के निकट बायपास के पास वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत, खिमेश पनेरू, पूजा जोशी, पूजा बिष्ट, बबीता चिलवाल, प्राची गिरी, आदि उपस्थित रहे।

View All
दान उत्सव के अंतर्गत महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस स्वयंसेवियों ने असहायों के लिए दान किए कपड़े एवं अन्य सामान
03/10/2024

आज दिनांक 3 अक्टूबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा दान उत्सव हेतु कपड़ों एवं अन्य सामान का एकत्रीकरण किया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि हर साल 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला दान उत्सव भारत का सबसे बड़ा दान उत्सव है। इसमें लोग अपने समय, संसाधन या धन को जरूरतमंदों को देते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने कहा कि एनएसएस इकाई इसमें सभी छात्राओंं शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अपील करती है कि आप भी अपने आस-पास के लोगों को शामिल करके दान उत्सव के माध्यम से दान देकर ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने इसकी प्रशंसा करते हुऐ इसमें सभी से बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 हिमानी आदि उपस्थित रहे।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर किया रक्तदान
01/10/2024

आज दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर इंडोर रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि भारत में हर साल 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है, ताकि व्यक्ति के जीवन में रक्त की आवश्यकता और महत्व को साझा किया जा सके। इसे पहली बार 1 अक्टूबर 1975 को इंडियन सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एंड इम्यूनोहेमेटोलॉजी के माध्यम से मनाया जाना शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान के प्रति स्वयंसेवियोंं को ऑनलाइन माध्यम से वीडियो क्लिप्स से जागरुक किया साथ ही एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें बीएससी 1 सेम की नीमा बोरा ने 95% अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी एनएसएस स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने इस दिवस के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करना और किसी भी तत्काल एवं गंभीर आवश्यकता के लिए रक्त बैंकों में रक्त का भण्डारण करना इसका मुख्य उद्देश्य है। रक्तदाताओं के आत्मसम्मान को बढ़ावा देना और ऐसे लोगों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना जो स्वस्थ्य होने के बावजूद रक्तदान करने में रुचि नहीं रखते, उन लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना होता है। इस अवसर पर पूजा जोशी, पूजा बिष्ट, भाग्यश्री आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट ने मनाया समुद्री दिवस
28/9/2024

आज दिनांक 28 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल में 78 यूके बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर कैडेट्स ने अपने-अपने विचार रखें साथ ही कैडेट्स द्वारा पोस्टर भी बनाए गए।इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ गीता पंत ने कैडेट्स को बताया कि इस वर्ष का विषय, भविष्य की दिशा तय करना: सुरक्षा सर्वप्रथम!, समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) के कार्य को दर्शाता है , साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि इसकी नियामक विकास प्रक्रिया सुरक्षित रूप से तकनीकी परिवर्तन और नवाचार की तेज गति का अनुमान लगाती है।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा0 रितुराज ने बताया की यह विषय, नई और अनुकूलित प्रौद्योगिकियों और जहाजों से जीएचजी उत्सर्जन को कम करने के उपायों सहित वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग से उत्पन्न होने वाले सुरक्षा विनियामक प्रभावों की पूरी श्रृंखला पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करता है, क्योंकि आईएमओ यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि शिपिंग की सुरक्षा और दक्षता को बनाए रखा जाए और संभावित रूप से सुधार किया जाए, ताकि समुद्री अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रवाह सुचारू और कुशल बना रहे।अंत में एनसीसी प्रभारी ले 0 डॉक रेखा जोशी ने बताया कि यह विषय सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडे और सतत विकास लक्ष्यों ( एसडीजी ) से भी जुड़ा है, विशेष रूप से स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान और प्रौद्योगिकी तक पहुंच को सुविधाजनक बनाकर सस्ती, विश्वसनीय, टिकाऊ और आधुनिक ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करना है।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की की छात्राओं ने रैली एवं नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का सन्देश
27/9/2024

आज दिनांक 27 सितम्बर 2024 को एनसीसी, एनएसएस एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जागरूक रैली निकालकर लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंर्तगत जिला गंगा समिति नैनीताल के आवाहन पर महाविद्यालय की छात्राओं ने रैली प्रतिभाग किया। रैली के दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्लोगन की तख्तियां एवं नारे लगाकर आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली नगर के शहीद पार्क से प्रारंभ होकर विशाल मेगा मार्ट तक गई जिसमें सड़क पर पड़े कूड़े प्लास्टिक को पिक ऐंड ड्रॉप करके निस्तारण किया। इधर महाविद्यालय में एनसीसी प्रभारी लेफ्टीनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि एनसीसी इकाई द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता एवम कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें एनसीसी प्रथम वर्ष की कैडेट खुशी बिष्ट ने उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी दी।द्वितीय वर्ष की कैडेट करिश्मा जलाल ने कैडेट्स को सभी पर्यटन स्थलों के विशेष महत्व के बारे में बताया एवम तृतीय वर्ष की कैडेट पूजा ने विश्व पर्यटन स्थलों की संक्षिप जानकारी देते हुए उत्तराखंड पर्यटन स्थलों के महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के समापन में एनसीसी एएनओ ले0 रेखा जोशी ने बताया कि भारत का पर्यटन विविधता में एकता और संस्कृति में अध्यात्म का संगम है जिस कारण इसका एक विशेष अर्थ है। यहां की सांस्कृतिक धरोहर देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है क्योंकि इसमें मानवता के उत्कर्ष का भाव समाहित है। यहां के शिलालेख, चित्रकारियां, धार्मिक केंद्र और प्राकृतिक संपदा, सभी अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ इस बात का संकेत देती हैं कि भारत का पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक उच्चस्तरीय अनुसंधान का माध्यम है। इसके जरिए हम दुनिया को यह संदेश दे सकते हैं कि विविधताओं के बीच भी भारत एकता का प्रतीक है, जो विभिन्न संस्कृतियों का संगम और मूलतः एक आध्यात्मिक प्रकाश का वाहक है। उक्त कार्यक्रम में 50 कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया । इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 हिमानी डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े थीम के अंतर्गत मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस। आयोजित किया गया एक दिवसीय नियमित शिविर
24/9/2024

आज दिनांक 24 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता ही सेवा की थीम पर मनाया गया एनएसएस स्थापना दिवस। स्थापना दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत लक्ष्य गीत गाकर की गई इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत द्वारा एनएसएस से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयंसेवियों के साथ साझा की गई। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने अलग-अलग टोली बनाकर एनएसएस वाटिका सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया एवं श्रमदान किया । बौद्धिक सत्र में वाणिज्य विभाग के बीकॉम ऑनर्स प्रभारी डॉ0 फकीर सिंह द्वारा छात्राओं को फाइनेंशियल लिटरेसी सहित डिजिटल साक्षरता एवं साइबर क्राईम के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही इससे कैसे बचा जाए और सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत करवाया। इसके पश्चात महाविद्यालय में एनएसएस एनसीसी नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेवियो एवं महाविद्यालय स्टाफ सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया जिसमें 14 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन हल्द्वानी ऑनलाइन सहायता समूह के सहयोग से किया गया। इधर एनसीसी कैडेट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने जल संरक्षण से संबंधित टिप्स कैडेट्स के साथ साझा किये। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षिका डॉ ज्योति चुफाल मंजू मेहरा चंद्रशेखर भट्ट सुनील खाती यशोधर नाथ आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्रोजेक्ट गौरव के अंतर्गत छात्राओं को दिया गया म्युचुअल फंड से संबंधित प्रारम्भिक ज्ञान
21/9/2024

आज दिनांक 21 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार, एनएसई और वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गौरव प्रोजेक्ट से संबंधित चार दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला के नोडल अधिकारी डॉ0 फकीर सिंह ने बताया कि गौरव प्रोजेक्ट म्युचुअल फंड से संबंधित रोजगार के अवसरों को प्रदान करने हेतु छात्राओं के लिऐ चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करवाया गया जिसमें उनका प्रारंभिक स्तर पर म्युचुअल फंड से संबंधित जानकारी प्रदान की गई । उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत तीन लेवल पर छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाएगा जिसमें द्वितीय लेवल में जाने के लिए पहले लेवल की ऑनलाइन परीक्षा पास करनी होगी और जो छात्राएं उत्तीर्ण होंगी उनको द्वितीय लेवल में स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से प्रवेश मिलेगा। द्वितीय लेवल में 25 दिन का प्रशिक्षण करवाया जाएगा जिसके अंतर्गत छात्राओं को एनएसई के एडवांस लेवल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पश्चात छात्राओं को एक परीक्षा के माध्यम से उनकी एनएसई के ज्ञान के संदर्भ में कुशलता को मापा जाएगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है और इन छात्राओं की परीक्षा काठगोदाम स्थित संस्थान में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात तृतीय लेवल में छात्राओं को म्युचुअल फंड से संबंधित विभिन्न संस्थाओं की कार्यप्रणाली को समझाते हुए उनके स्वरोजगार एवं प्लेसमेंट से संबंधित सत्रों का आयोजन किया जाएगा जिससे उनको रोजगार प्राप्त हो सके। इस अवसर पर एनएसई के प्रशिक्षक अंकुर भटनागर कार्यशाला समन्व्यक डॉ0 रितुराज पंत, वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 दिनेश चंद्र डॉ0 गीता पंत डॉ0 हिमानी डॉ0 विद्या कुमारी डॉ0 मंजरी चौधरी डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
एनएसएस एवं नमामि गंगे के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत "शुरूआत घर से" थीम पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राएं घर से लाई सिंगल यूज प्लास्टिक
20/9/2024

आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे, एनएसएस के अंर्तगत मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत "शुरुवात घर से" शीर्षक के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इसके अंतर्गत छात्राओं को उनके घर में वस्तु एवं सामान को खरीदने के लिए उनके द्वारा जो सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग में लाया जाता है उसको महाविद्यालय में मंगवाया गया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग, स्ट्रॉ, बोतलें और पैकेजिंग जैसी सिंगल यूज़ वाली प्लास्टिक वस्तुएं कूड़े और प्रदूषण का कारण बनती हैं क्योंकि इनमें से अधिकांश का ठीक से पुनर्चक्रण नहीं किया जाता है। वे नालियों को अवरुद्ध करते हैं, मिट्टी को प्रदूषित करते हैं और जल निकायों में प्रवेश कर इन्हें भी दूषित करते हैं। इसलिये नगर निगम के माध्यम से इन सिंगल यूज प्लास्टिक को आगे की कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि प्लास्टिक दस से ज़्यादा गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, जिसमें कम से कम तीन तरह के कैंसर, अंतःस्रावी तंत्र में व्यवधान और हार्मोन असंतुलन, एंडोमेट्रियोसिस, पुरुष प्रजनन संबंधी संघर्ष और भ्रूण के विकास में समस्याएँ शामिल हैं। यह श्वसन रोग, अस्थमा और हृदय रोग से संबन्धित गम्भीर समस्या को जन्म दे सकता है। डॉ0 फकीर सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि सूक्ष्म स्तर पर ही सही लेकिन नमामि गंगे, एनएसएस, एनसीसी एवं रेंजर दल की छात्राओं द्वारा इस कार्य को शुरू किया गया जो अपने आप में प्रशंसनीय है। डॉ0 विद्या ने कहा कि सबसे पहले सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने के लिए इसके विकल्प पर हमें ध्यान देना होगा। जैसे सब्जी खरीदने या दूध लेने जाते वक्त हमें एक जूट का झोला ले जाना चाहिए। इसके बाद भी अगर सामान नहीं आ पाए तो हमें एक दूसरे कैरी बैग को लेने पर विचार करना चाहिए ना कि प्लास्टिक बैग मांगना चाहिए। इससे हमारी आदतों में भी सुधार होगा और पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। अभियान के तहत लगभग 8 किलो प्लास्टिक एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नमामि गंगे एवं एनएसएस के तत्वाधान में आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता
19/9/2024

आज दिनांक 19 सितम्बर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे एवं एनएसएस के अंतर्गत मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल तथा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का विषय "स्वच्छता अभियान एक कदम विकसित भारत की ओर" था। इसमें छात्राओं ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने पूरे भारत में स्वच्छता और सफाई में सुधार लाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। लाखों शौचालयों का निर्माण किया गया है और कई गांवों, शहरों और जिलों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। इस वृहद अभियान ने स्वच्छता और सफाई प्रथाओं के महत्व के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है। ऐसे समय में जब कोविड महामारी, जलवायु परिवर्तन , ग्लोबल वार्मिग और प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है तब इस प्रकार के अभियानों में हमको बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए तभी हम विकसित भारत की ओर अग्रसर हो पायेंगे। इसके लिऐ पर्यावरण शिक्षा भी अपनी विषेश भूमिका निभा सकती है। जिसका मतलब केवल ज्ञान देना नहीं है वरन ऐसी मानसिकता विकसित करना है जो हमारी पृथ्वी के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को महत्व देती है और उसे संरक्षित करती है। पर्यावरण शिक्षा से शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार होता है। प्रतियोगिता में बीकॉम की दिया चतवानी ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय सेम की कोमल बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम तृतीय सेम की हेमा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी तथा डॉ0 विद्या कुमारी रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता पंत ने किया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत "स्वच्छता अभियान में युवाओं की भागीदारी" विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
18/9/2024

आज दिनांक 18 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे एवं एनएसएस के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत "स्वच्छता अभियान में युवाओ की भागीदारी" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने उद्घाटन करते हुऐ कहा कि स्वच्छता का जीवन में बहुत महत्व है, क्योंकि यह हमारे शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद है। हमको स्वयं से शुरू करते हुए अपने घर-परिवार, अपने गली-मोहल्ले, अपने शहर, अपने राज्य तथा राष्ट्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए। नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि हम अपने आसपास गमलों में छोटे-छोटे पौधे लगाएं। कम बिजली, कम पानी, कम गैस का प्रयोग कर कोई भी व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण में सूक्ष्म स्तर पर ही सही लेकिन महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रदूषण रोकने के लिए लकड़ी का उपयोग कम करना जरूरी है। मुख्य वक्ता अंकुर कुमार ने कहा कि युवाओं इस प्रकार के राष्ट्रीय अभियानों में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए ना मैं गंदगी करूंगा और ना ही किसी को करने दूंगा। उन्होंने कहा कि मानवता एवं समाज के लिए उच्चतम मानकों एवं स्तर पर निस्वार्थ सेवा और स्वयं सेवा के लिए युवाओं को तैयार तथा प्रोत्साहित करना, समावेशी विकास की दिशा में युवाओं को सशक्त करना जिससे कि वे अग्रणी भूमिका निभा सकें तथा सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और सुशासन हेतु अपेक्षित परिवर्तन के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकें, ये सब इस प्रकार के अभियानों के मुख्य उद्देश्य होते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने सभी से इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करते हुए स्वच्छता पखवाड़े को सार्थक बनाने का आवाहन किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ0 फकीर सिंह ने किया इस अवसर पर डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 दिनेश चंद्रा, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि आदि उपस्थित रहे।

View All
इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
17/9/2024

आज दिनांक 17 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस, एनसीसी तथा नमामि गंगे के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत "स्वच्छता ही सेवा 2024" पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात स्वच्छता को अपने जीवन में अंगीकार करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें सभी स्वयंसेवियों छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स में बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। इसके पश्चात डॉ0 फकीर सिंह ने शहर में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए अपने घर तथा आसपास के क्षेत्र में रुके हुए पानी को विनष्ट करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आवाहन किया। इसके पश्चात छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से डेंगू रोग से बचने के उपाय बताए गए एवं एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इधर महाविद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया । एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी के नेतृत्व में महाविद्यालय में एक स्वच्छता विषय पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ0 फकीर सिंह ने आयुष्मान भारत से संबंधित विषय पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना पर बारीकी से प्रकाश डाला एवं छात्राओं की जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 संजू, पूजा आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में एनएसएस के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया
02/9/2024

आज दिनांक 2 सितंबर 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में एनएसएस के तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत संवेदीकरण के संदर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस कार्यशाला के अंतर्गत डिग्री कॉलेज तथा 12वीं की छात्राओं से संबन्धित है जिसमें शहर के ऐसे असुरक्षित स्थानों को चिन्हित किया जाना है जहां महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के अपराध एवं छेड़खानी की संभावनाएं हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल तथा जिला समन्वयक अनुलेखा बिष्ट ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आज महिला डिग्री कॉलेज से प्रारंभ किया गया तथा संवेदनशील स्थानों के चयन से संबंधित कार्यक्रम सितंबर माह के अंत तक चलाए जाएंगे। अपर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन ऋचा सिंह ने छात्राओं से रूबरू होते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुऐ कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थान ऑन का चयन करना जहां पर सामाजिक तत्वों के द्वारा छात्राओं तथा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार तथा छेड़खानी आदि की जाती है। उन्होंने छात्राओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने का आवाहन किया। महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ0 हिमानी डॉ0 विद्या कुमारी डॉ0 गीता पंत सहित छात्राओं ने अपने सुझाव अधिकारियों के साथ साझा किये। कार्यक्रम में शहर के 18 स्थानो का चयन किया गया जहां पर सामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह का कृत्य किया जाता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्वेता भंडारी ने छात्राओं के सम्मुख स्वास्थ्य संबंधी बारे में अपने विचार रखें। कार्यशाला में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर अपराध तथा अन्य विषयों पर भी छात्राओं को जागरूक किया। बाल विकास अधिकारी शिल्पा जोशी ने अभियान में आगामी शिविरों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका आर्य तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर पुलिस उप निरीक्षक ज्योति, कार्यक्रम समन्वय डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 रेखा जोशी, चंदन सिंह, भीम, यशोधरा, अतुल आदि उपस्थित रहे।

View All
MEDIA COVERAGE
31/8/2024

View All
महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा यूपीएससी की तैयारी के लिए संगोष्ठी का किया गया आयोजन आईपीएस शुभम अग्रवाल ने दिए सफलता के टिप्स
30/8/2024

आज दिनांक 30 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में प्लेसमेंट सेल एवं नेक्स्ट आईएएस के तत्वाधान में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के संदर्भ में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इसके पश्चात प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि इस संगोष्ठी के द्वारा छात्राओं को यूपीएससी की तैयारी के लिऐ स्वयं के मूल्यांकन के साथ ही छात्राएं यह सुनिश्चित कर सकेंगे की हम इस दिशा में कैसे सफलता प्राप्त कर सकते हैं। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि यह संगोष्ठी के माध्यम से छात्राएं वर्तमान में स्वयं यूपीएससी में सफ़लता प्राप्त कर चुके सफल अभ्यर्थियों से उनके यूपीएससी के लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने और उस पथ के बारे में निर्णय लेने में मदद कर सकती है। नेक्स्ट आईएएस अजय सिंह ने बताया कि चाहे आप अभी अपना करियर शुरू कर रहे हों या अपने करियर लक्ष्यों के बारे में अनिश्चित हों, करियर काउंसलिंग वास्तव में अपनी ग्रेजुएशन के साथ या पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले साल में तैयारी शुरू कर दें। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लें क्योंकि यह आपको यह तय करने में मदद करेगा कि आपको क्या पढ़ने की आवश्यकता है और अपनी तैयारी की योजना कैसे बनानी है। आईपीएस शुभम अग्रवाल ने बताया कि आईपीएस अधिकारी बनने के लिए आपको एनसीईआरटी की किताबें पढ़नी चाहिए, रोजाना अखबार पढ़ें, अपने नोट्स खुद बनाएं जो आपको उस क्षेत्र का विस्तृत ज्ञान प्रदान करता है। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करें तथा हाल ही में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के इन्टरव्यू देखें और मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें। नेक्स्ट आईएएस के मार्केटिंग हेड अनुज सिंह ने यूपीएससी की तैयारी के टिप्स देते हुऐ छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया।अंत में संगोष्ठी समन्वय डॉ0 फकीर सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 विजय, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 रुचि, डॉ0 राजेश, अजय अहलवंत, मोहम्मद सैफ, भीम, चंदन, चन्द्रशेखर आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में युवा संसद का किया गया आयोजन
30/8/2024

आज इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉक्टर नेहा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संसदीय कार्य प्रणाली से अवगत करवाना है एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विद्यार्थियों को जागरूक करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो एस डी तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों में संसदीय कार्यप्रणाली के आधारभूत मूल्यों व प्रक्रियाओं से परिचय करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माननीय अध्यक्ष द्वारा युवा सांसदों को शपथ ग्रहण करवाया गया। सांसदों द्वारा रोजगार , शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं महिला सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की गई । अंत में महिला सुरक्षा बिल पारित कर सत्र का समापन किया गया। युवा संसद प्रतियोगिता में प्रिया, कल्पना पंत, अस्मिता , चारु, दिया,खुशी ,सोनी, पूजा ,राशि सौम्या पंत अंजली आदि 55से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर समा बांध दिया । कार्यक्रम के सफल संचालन में , प्रो0नरेंद्र कुमार, प्रो रश्मि पंत , डॉ रेनू जोशी ,डॉ फकीर डॉ ऋतुराज पंत डॉ चंद्रप्रकाश डॉ गीता पंत डॉ बीना जोशी डॉ चौनवाल आदि उपस्थित रहे

View All
एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए महाविद्यालय में आयोजित की गई नामांकन प्रक्रिया
23/8/2024

प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 23 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल) में एनसीसी प्रथम वर्ष की नामांकन प्रक्रिया 78 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा ले 0कर्नल अभिलाषा जोशी के दिशा निर्देशन में प्रारंभ की गई।भर्ती प्रक्रिया में 55 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।यह प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न कराई गई, शारीरिक, लिखित एवं मौखिक।समस्त छात्राओं द्वारा शारीरिक परीक्षा , लिखित परीक्षा एवम मौखिक परीक्षा दी गई।भर्ती प्रक्रिया में 'बी'प्रमाण पत्र उत्तीर्ण छात्राओं को वरीयता दी गई।अंत में प्रथम वर्ष के 19 एवं 'सी' प्रमाण पत्र हेतु 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रतीक्षा सूची में 04 अभ्यर्थियों को रखा गया है।जिनकी सूची महाविद्यालय की वेबसाइट ipggcchaldwani.org पर अपलोड कर दी गई है । दिनांक 27 अगस्त तक अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा करने हैं। सम्पूर्ण प्रक्रिया 78 यू के बटालियन से आये नायब सूबेदार बालम सिंह , हवलदार मोहन चंद्र, हवलदार आशीष थापा, हवलदार पुष्कर सिंह, हवलदार कृष्णा सिंह, हवलदार गोकुल आनंद के द्वारा संपन्न कराई गई । समस्त प्रक्रिया महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित एवं एन सी सी प्रभारी ले0डॉ0रेखा जोशी के दिशा निर्देशन में सम्पन्न कराई गई।

View All
एनएसएस इकाईयों द्वारा आयोजित किया गया सर्वाइकल कैंसर पर जागरुकता शिविर
21/8/2024

आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई तथा अंतरराष्ट्रीय क्लब इनर व्हील के तत्वाधान में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के संदर्भ में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के केस बहुत ज्यादा देखने को मिल रहे हैं एवं कम ही महिलाएं हैं जो इसके संदर्भ में जागरूक हैं। साथ ही प्राचार्य द्वारा इनर व्हील क्लब के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस जागरूकता शिविर में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ0 शलभ अरोड़ा तथा वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 प्रतिभा जुयाल सहित इनरवील क्लब की अध्यक्ष इंदु पांडे सचिव निवेदिता पांडे सीजीआर नीरज बोरा तथा संयुक्त सचिव अनीता पांडे ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्लब की अध्यक्ष इंदु पांडे ने इनरवेल क्लब के बारे में छात्रों को विस्तार से बताते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब दोस्ती, सेवा और आपसी समझ पैदा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है। इसके 100 से ज़्यादा देशों में क्लब हैं और 100,000 से ज़्यादा सदस्य हैं। इसकी स्थापना मैनचेस्टर में हुई थी। क्लब की सचिव निवेदिता पांडे ने कहा कि इनरव्हील क्लब हमेशा जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है। क्लब की सदस्यों का योगदान ही क्लब को ऊंचाइयों पर पहुंचा रहा है। निर्धनों को शिक्षा के साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार में स्वलंबी बनाने में हमेशा से अपना योगदान देता रहा है। शिविर के मुख्य वक्ता डॉ0 प्रतिभा जुयाल ने छात्राओं को महिला समस्यायों के साथ ही सर्वाइकल कैंसर की शुरुवाती लक्षणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के प्रवेश द्वार को प्रभावित करता है। शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते हालांकि, अगर आपको ये लक्षण दिखें, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए। इनमें मुख्य लक्षण योनि से असामान्य रक्तस्राव या स्राव, विवाहित महिलाओं में संभोग के दौरान दर्द, पीठ के निचले हिस्से में दर्द या पैल्विक दर्द, सूजे हुए पैर, पेशाब या शौच करने में समस्या मुख्य हैं। वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ0 शलभ अरोड़ा ने बताया कि कैंसर में वजन में कमी, बुखार, भूख में कमी, हड्डियों में दर्द, खांसी या मूंह से खून आना ये आम लक्षण हैं। अगर किसी भी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर सही चिकित्सा उपचार से कैंसर को बिल्कुल सही किया जा सकता है। एक अनुमान के आधार पर सही समय पर उपचार मिलने पर वर्तमान समय पर दो तिहाई कैंसर रोगी पूरी तरह से ठीक हो रहे हैं। इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम से इस रोग पर बहुत हद तक काबू पाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 नीता साह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 रुचि रजवार, डॉ0 हिमानी आदि उपस्थित रहे।

View All
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो0 ए0एस0 उनियाल ने किया महिला महाविद्यालय हल्द्वानी का निरीक्षण
16/8/2024

आज दिनांक 16 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो0 ए0एस0 उनियाल ने निरीक्षण किया। प्रो0 उनियाल के महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य एवं महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। अपने निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक ने पठन-पाठन एवं नए सत्र में छात्राओं की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने बताया कि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा इसके लिए शीघ्र ही समर्थ पोर्टल को पुनः खोला जाएगा जो छात्राएं प्रवेश से वंचित हैं उनको सभी प्रपत्रों के साथ तैयार रहते हुए समर्थ पोर्टल में अपना पंजीकरण करने की बात कही। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति को जाना एवं कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधकों से बात करते हुए लंबित कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। सुबे के एकमात्र महिला महाविद्यालय में किसी भी प्रकार की पठन-पाठन तथा अन्य समस्याओं को दूर करने हेतु उन्होंने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। उन्होंने महाविद्यालय के पठन-पाठन, छात्राओं के यूनिफॉर्म सहित उनके अनुशासन व स्वच्छ परिसर की विशेष सराहना की। इस अवसर पर प्रो0 टी0बी0 सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू मेहरा सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
15/8/2024

आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने ध्वज फहराया तथा राष्ट्रगान गाया गया और एनसीसी कैडेट्स ने परेड करते हुए सलामी दी। इसके उपरान्त शौर्य दीवार पर वीर शहीदों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर उनको पुष्पांजलि अर्पित की गई। निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड के सन्देश का डॉ0 गीता पंत द्वारा वाचन किया गया। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई। वहीं योग विभाग की छात्राओं द्वारा योगासनों से देश भक्ति का सन्देश दिया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने अपने भाषण में कहा कि 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। सम्पूर्ण देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी। ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्हीं की बदौलत हम आज एक आजाद देश में सांस ले पा रहे हैं। लेकिन आज का दिन केवल अपने इतिहास को याद करने का ही नहीं है। ये तारीख हमें हमारे वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करने की भी याद दिलाती है। पिछले 77 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हमने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाई है और भविष्य में भी कई मुकाम हासिल करने हैं। इस दौरान नोडल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत के नेतृत्व में एनएसएस तथा नमामि गंगे की छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, प्रो0 टी0 बी0 सिंह, प्रो0 रश्मि पंत, प्रो0 नरेन्द्र जोशी एएनओ डॉ0 रेखा जोशी, रेंजर लीडर डॉ0 विद्या कुमारी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई हर घर तिरंगा रैली
14/8/2024

आज दिनांक 14 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा थीम पर जागरूकता रैली निकली गई। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्राओं ने देश भक्ति के नारे लगाते हुए अदम्य जोश का परिचय दिया और जन सामान्य को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के साथ ही साथ घरों में ससम्मान तिरंगा लगाने का आवाहन किया। रैली में एनएसएस, एनसीसी, नमामि गंगे, रेंजर दल, एंटी ड्रग, रेड रिबन तथा कैरियर काउन्सलिंग की छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। इससे पूर्व छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देने के लिऐ प्रत्येक नागरिक से इस अभियान में समर्पित भाव से जुड़ने का आवाहन करता है। इसमें प्रत्येक नागरिक से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक करने का आग्रह किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में यह अभियान शुरू किया था। इसके पश्चात सभी को गंगा स्वच्छता और एंटी ड्रग की शपथ दिलाई गई। इधर अंग्रेजी विभाग एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ0 विभा पांडे द्वारा छात्राओं को भारतीय झंडा संहिता के बारे में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के द्वारा बताया गया। डॉ0 विभा पांडे ने बताया कि ध्वज किसी भी आकार का हो सकता है, लेकिन ध्वज की लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होना चाहिए। उन्होंने ने कहा जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए, तो उसे सम्मान की स्थिति में अलग स्थान पर रखा जाना चाहिए। क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त ध्वज नहीं फहराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर नोडल नमामि गंगे एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत, एएनओ डॉ0 रेखा जोशी, रेंजर लीडर डॉ0 विद्या कुमारी, नोडल एंटी ड्रग डॉ0 चंद्रप्रकाश, प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, प्रो0 टी0 बी0 सिंह, प्रो0 रश्मि पंत, प्रो0 नरेन्द्र जोशी, डॉ0 हेम लता, डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 नेहा सिंह, डॉ0 बीना, डॉ0 नीता, डॉ0 श्वेता, डॉ0 सरस्वती, डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी , डॉ0 रुचि, डॉ0 रेनू, जगत सिंह, यशोधर नाथ, चंद्र शेखर, कांति बल्लभ, भीम आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक
12/8/2024

आज दि. 10-08- 2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित के संरक्षण में महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक समिति की एक बैठक आयोजित की गई। समिति की संयोजक डॉ0 रश्मि पन्त ने समिति के उद्देश्य, कार्यकारिणी समिति की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।बैठक में अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे समस्त प्रयासों की सराहना की गई। अभिभावकों द्वारा स्वयं भी पूर्व निर्मित व्हट्सएप (What App) ग्रुप के माध्यम से महाविद्यालय से संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण व छात्राओं के हित में नवीन परिवर्तनों हेतु सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया गया। बैठक में अभिभावक समिति से डॉ0 सरस्वती बिष्ट एवं डॉ0 विभा पाण्डेय ने अभिभावकों की सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अभिभावकों द्वारा नई शिक्षा नीति से संबंधित समस्याओं का निराकरण, पुस्तकालय में ज्यादा पुस्तकों की उपलब्धता, नए रोजगारपरक विषयों का संचालन और विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरु करने की मांग रखी गई ।

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग समिति द्वारा छात्राओं को दिलाई गई शपथ
12/8/2024

नशामुक्त भारत अभियान के "विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से मुक्त" विषय के तहत आज दिनांक 12.08.2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी के एंटी ड्रग सेल समिति द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं हेतु शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य जी द्वारा किया गया। एवं एंटी ड्रग सेल समिति के संयोजक डॉ० चन्द्र प्रकाश द्वारा छात्राओं को "विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से मुक्त" विषय पर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में एण्टी ड्रग सेल समिति की डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 हेमलता धर्मशक्तू, डॉ0 नीता शाह, डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 रितुराज पंत एवं डॉ0 हिमानी, डॉ0 गीता, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. विद्या कुमारी एवं श्री संजू ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नोडल अधिकारी *एंटी ड्रग सेल राज.महिला.पी.जी. वाणिज्य कालेज, हल्द्वानी

View All
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एक राखी वीर जवानों के नाम बनाकर भेजी गई
09/8/2024

आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस, एनसीसी, रेंजर तथा गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक राखी देश के वीर सैनिकों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार हमारा प्रमुख त्योहार है। आने वाले दिनों में पूरा देश इस भाई-बहन के पवित्र पर्व को मनाने जा रहा है। वहींं देश के वीर जवान भाई यानी कि सैनिकों की कलाई इस अवसर पर सूनी रह जाती है। ये जवान राष्ट्रीय सीमा के साथ ही अलग अलग मोर्चे पर तैनात रहकर हमारी रक्षा करते हैं। इन वीर भाईयों की कलाई सूनी ना रहे, इसके लिए महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथ से राखियां बनाई हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि यह कार्यक्रम समाचार एजेंसी द्वारा चलाई जा रही मुहिम, भारत रक्षा पर्व, पच्चीसवां कारगिल विजय दिवस के अंर्तगत मनाया गया है। इसमें भागीदारी करते हुऐ छात्राओं ने राखियां बनाई हैं। जिसे बाद में सीमा में तैनात जवानों को भेजा जायेगा। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने किया। इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टीनेंट डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना समिति द्वारा दो दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
08/8/2024

दिनांक 8 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय इस दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा अध्यक्षता की गई। उन्होंने कहा कि आप लोगों को आगे बढ़ने का एक अवसर मिला है, क्योंकि वर्तमान समय में स्वरोजगार द्वारा हम अनेक लोगों को रोजगार दे सकते हैं।हमें अपने अंदर जो एक कौशल का गुण छुपा है, इसको बाहर निकलना होगा,जिससे कि हम आत्मनिर्भर बन सके और स्वरोजगार को भी बढ़ावा दें। महाविद्यालय की देवभूमि उद्यमिता योजना इकाई की नोडल नोडल अधिकारी डॉ हिमानी, तथा प्रशिक्षित मैटर डॉक्टर विद्या एवं रेखा ने छात्रों को देवभूमि उद्यमिता योजना कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महाविद्यालय में आयोजित होने वाले आगामी बूट कैंप में अधिक से अधिक प्रतिभागिता करने के लिए कहा गया। इस कार्यक्रम में छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया साथ ही छात्रों को अपने आसपास की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।

View All
महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा छात्राओं को दी गई सरकार द्वारा चलाई जा रही कौशल विकास योजनाओं की जानकारी
06/8/2024

आज दिनांक 6 अगस्त 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि कौशल विकास छात्राओं के समग्र विकास का आधार है। शैक्षणिक उपलब्धियों से हटके यह एक ऐसे व्यक्तित्व को तैयार करता है जो आत्मविश्वास और क्षमता के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकता है। जब छात्रायें कौशल विकास गतिविधियों में शामिल होती हैं, तो वे अपनी रचनात्मक क्षमता का दोहन करते हैं, अपनी प्रतिभा का पोषण करते हैं और अपने ज्ञान के स्तर को व्यापक बनाते हैं। विकास के लिए यह समग्र दृष्टिकोण शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धिक पहलुओं को शामिल करता है। प्लेसमेंट प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि पिछले सत्र में 99 छात्राओं को सम्भव फाऊंडेशन द्वारा निःशुल्क कौशल विकास के कोर्स करवाए गए हैं। वर्तमान सत्र में भी छात्राएं कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठा पाए इसके दृष्टिगत यह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्भव फाऊंडेशन के प्रबंधक अरुण कुमार ने छात्राओं को वर्तमान सत्र में नि:शुल्क प्रारंभ किए जाने वाले कोर्सेज के बारे में जानकारी दी साथ ही फाउंडेशन किस तरह से छात्राओं हेतु प्लेसमेंट की व्यवस्था करता है उसके बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह , प्रकाश आर्य, भूमिका आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति द्वारा करियर काउंसलिंग सत्र का किया गया आयोजन
05/8/2024

आज दिनांक 05 अगस्त, 2024 को महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं हेतु नशा मुक्त उत्तराखण्ड एवं फ्री ड्रग्स देवभूमि के तहत ‘ड्रग्स कारण, प्रभाव एवं निदान' विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. शशि प्रोहित द्वारा छात्राओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूक करने की अपील की गयी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता 'कैरियर लांचर' के श्री दीक्षित मिश्रा जी ने इस अवसर पर छात्राओं को ड्रग्स कारण, प्रभाव एवं निदान के बारे में जानकारी प्रदान की तथा साथ ही नशे की लत से जिस तरह से छात्र अपने कैरियर को बर्बाद कर रहे हैं एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में ड्रग्स का प्रयोग कर रहे हैं, पर गंभीर चिंता जाहिर की और इससे बचने के तरीकों को बताया। व्याख्यान कार्यक्रम को सफल बनाने में एण्टी ड्रग सेल समिति के संयोजक डॉ चन्द्र प्रकाश, डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 हेमलता धर्मशक्तू, डॉ0 नीता शाह, डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 रितुराज पंत एवं डॉ0 हिमानी, डॉ0 गीता, डॉ. नेहा सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। नोडल अधिकारी *एंटी ड्रग सेल राज.महिला.पी.जी. वाणिज्य कालेज, हल्द्वानी

View All
वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की गई एकदिवसीय कार्यशाला
02/8/2024

दिनांक: 02/08/2024 वनस्पति विज्ञान विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 02 अगस्त, 2024 को इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य प्रो० शशि पुरोहित की अध्यक्षता में CURIE, IQAC तथा R&D Cell के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय Taxonomy and Diversity of Indian Lichens and their Bioprospection रहा। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भारत के प्रसिद्ध लाइकेनोलाजिस्ट एवं एन० बी० आर० आई० लखनऊ के एमेरिटस वैज्ञानिक डॉ० डी० के० उप्रेती रहे। इनके द्वारा भारत के लाइकेन एवं उसके दैनिक जीवन में उपयोग पर छात्राओं को विस्तार से महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी, साथ ही लाइकेन को प्रदूषण का जैव संकेतक एवं जैवसूचक के बारे में जानकारी दी तथा लाइकेन के पहचान एवं संरक्षण के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। विशिष्ट अतिथि प्रो० एस० डी० तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा लोवर पादपों की महत्वता पर प्रकाश डाला। कार्यकम में प्रो० ए० के श्रीवास्तव, कार्यकम समन्वयक डॉ० सरस्वती बिष्ट, वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक श्री संजू एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं समस्त कर्मचारी, समस्त शोध छात्राएँ एवं एम० एस सी० की छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यशाला का संचालन वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ० विवेक कुमार द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
31/7/2024

आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को प्रेमचंद की 144 वीं जयंती के उपलक्ष में हिंदी विभाग के तत्वाधान में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर गीता पंत (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी) द्वारा प्रेमचंद के कथा साहित्य एवं डॉ प्रभा शाह (असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी) द्वारा प्रेमचंद के उपन्यास साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा छात्राओं को प्रेमचंद के साहित्य को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में डॉक्टर नीता शाह (विभाग प्रभारी हिंदी )द्वारा प्रेमचंद का हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा करते हुए सभी का धन्यवाद किया गया।

View All
महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल तथा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के बीच विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम संचालित की जाने को लेकर हुए एमओयू साइन
31/7/2024

आज दिनांक का 31 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर के बीच विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रमों को निःशुल्क संचालित करने से संबंधित एमओयू हुआ। इस अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर के डीन एकेडमिक्स डॉ0 एम0सी0 लोहनी तथा स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश पडलिया मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि सरकार वर्तमान में कौशल विकास पर अत्यंत फोकस कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये एमओयू साइन किया गया जिससे छात्राओं को नि:शुल्क कौशल विकास से सम्बन्धित आधारभूत ज्ञान दिया जा सके जिससे आगे चलकर छात्राएं अपने कैरियर निर्माण में इससे लाभ उठा सकें। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डॉ0 एम0सी0 लोहनी ने बताया कि विज्ञान ने मानव सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विज्ञानी अनुसंधान और तकनीकी नवाचारों से हमारे समाज में व्यापक परिवर्तन आया है। विश्वविद्यालय वर्तमान में नवाचारी एवं विज्ञान के क्षेत्र में अनेक मुकाम हासिल कर चुका है। इसको जन-जन तक पहुंचाने हेतु आज विश्वविद्यालय ने यह एमओयू साइन किया है। महाविद्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इसके अंर्तगत छात्राओं को डेटा एक्सेल के साथ मॉडलिंग, वेब साइट डिजाइनिंग, टैली के साथ अकाउंटिंग, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित नई तकनीकी से सम्बन्धित कोर्स कराए जाएंगे। इस दौरान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ कंप्यूटिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश पढलिया भी मौजूद रहे।

View All
सामाजिक संगठनों को जोड़ते हुए महाविद्यालय में आयोजित किया गया पौधा रोपण कार्यक्रम
29/7/2024

साथी संगठन द्वारा वृहद वृक्षारोपण :- प्रेस विज्ञप्ति -: प्रिय सम्पादक महोदय, महोदय निम्न संदेश पर्यावरण व आक्सीजन भंडार के संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान हेतु एक सार्थक प्रयास, सचित्र प्रकाशित करने की कृपा करें, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित प्राणी आपका आभार व्यक्त करेंगे। श्रावण मास के इस पुनीत अवसर तथा जुलाई के अंतिम रविवार दिनांक 28 जुलाई को समर्पित सामाजिक संगठन द्वारा इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी, नैनीताल, के परिसर में प्रात:काल की नमीयुक्त वेला में वृहद वृक्षारोपण किया गया। आकर्षक मोर पंखी, गुडहल के पौधों के अतिरिक्त कम ऊंचाई के चौड़ी पत्ती के बोनसाई और औषधीय युक्त नीम , तेजपत्ता, टिकोमा आदि के लगभग दो दर्जन पौधों का रोपण किया गया, और महाविद्यालय के कर्मचारी श्री यशोधर नाथ जी ने हमें अस्वस्थ किया की वे रोपित पौधों का संरक्षण करेंगे। तत्पश्चात काफी संख्या में उपस्थित पर्यावरण मित्रों ने राष्टगान गाया और साथी संगठन की वरिष्ठ सदस्या मिसेज कमला तिवारी जी के दिवंगत पूज्य पिता जी की पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए एक मिनट का मौन रखा गया, ज्ञात हो कमला जी के पिता जी का कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था। अंत में श्री भीम सिंह वैद्य जी द्वारा उपस्थित पर्यावरण सेवकों को जलपान कराया गया। आज वृहद वृक्षारोपण में निम्न पर्यावरण मित्र उपस्थित थे - सर्वश्री आनन्द सिंह ठठोला, एल डी पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह गौनिया, मोहन सिंह महरा, डी डी शर्मा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भूवन चन्द्र जोशी, राजेन्द्र सिंह बोरा, भीम सिंह वैद्य, आनन्द सिंह रावत, आनन्द सिंह भाकुनी, आर्येन्द्र शर्मा, जी एस खोलिया, रमा रौतेला, मोहन सिंह लटवाल, रेखा चौधरी, नीमा जोशी, जीवन सिंह रावत, नवीन चन्द्र पंत, यशोधर नाथ, जीत सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद पंत, जितेन्द्र सिंह रौतेला, श्याम चिलवाल, कमांडैट आर पी सिंह, मिसेज बसंती जौहरी, बाबा लक्ष और बाबा दिपांशु। सादर : आनन्द सिंह ठठोला, अध्यक्ष: साथी संगठन, हल्द्वानी सामाजिक संगठनों को जोड़ते हुए महाविद्यालय में आयोजित किया गया पौधा रोपण कार्यक्रम

View All
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को किए श्रद्धा सुमन अर्पित
26/7/2024

आज दिनांक 26 जुलाई 2024 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कारगिल विजय दिवस की इस रजत जयंती समारोह के अवसर पर कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेवा की अटूट संकल्प का प्रतीक है। हमारी भारतीय सेना जो की रात दिन अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे प्राणों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं, भारतीय सेना के जवानों को हमारा सलाम है। भारतीय सेना विपरीत परिस्थितियों में भी इस युद्ध को लड़ा और दुश्मनों को परास्त किया। विजय अभियान में सेना के अनेक शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया ।भारतीय सेना ने अपनी शौर्य और पराक्रम से सदैव देश को गौरवान्वित किया है ।इस युद्ध में शहीदों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।इस अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा भी पोस्टर प्रतियोगिता की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव,डॉ रश्मि पंत,डॉ अंजू पालीवाल,डॉ गीता पंत, डॉक्टर हिमानी, डॉ विद्या,श्री गणेश सिंह, श्रीमती मंजू मेहरा,श्री जगत सिंह रावत,श्रीमती ज्योति उप्रेती, कविता कोरंगा,लता,सुनीता राठौर, गणेश गिरी, कांति वल्लभ सहित महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

View All
नमामि गंगे के अंर्तगत मनाए जा रहे हरेला पखवाड़े में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन
24/7/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत मनाई जा रहे हरेला पखवाड़े का विधिवत समापन हुआ। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि यह पखवाड़ा दिनांक 16 जुलाई से 23 जुलाई तक चला जिसके अंतर्गत पौधारोपण करते हुए पखवाड़े का शुभारंभ किया एवं निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और जीवन में कुछ नया व बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्राओं का न केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि उनमें नए जोश व मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है। इसके पश्चात प्राचार्य एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव द्वारा विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 फकीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया पौधारोपण कार्यक्रम
23/7/2024

आज दिनांक 23 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में इको क्लब के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है साथ ही वर्तमान में समस्त संसार जिस ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है उसमें भी संतुलन की स्थिति पौध रोपण के माध्यम से ही की जा सकती है। इको क्लब प्रभारी डॉ0 शरद मिश्रा ने कहा कि वृक्ष लंबे समय तक ऑक्सीजन प्रदान करके, वायु की गुणवत्ता में सुधार करके, जलवायु सुधार करके, जल संरक्षण करके, मिट्टी को संरक्षित करके और वन्यजीवों का समर्थन करके अपने पर्यावरण में योगदान करते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर एके श्रीवास्तव डॉक्टर तनुजा बेस्ट डॉक्टर हेमलता धर्म सत्तू डॉक्टर सरस्वती बिष्ट डॉ संजू डॉ नेहा सिंह डॉक्टर रेखा जोशी डॉ गीता पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे द्वारा मनाए जा रहे हरेला पखवाड़े के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन
22/7/2024

आज दिनांक 22 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत मनाए जा रहे हरेला पखवाड़े में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का टॉपिक "द इंपॉर्टेंस ऑफ़ एनवायरमेंटल एजुकेशन इन स्कूल एंड कॉलेजेस" था। इसमें छात्राओं ने अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन , ग्लोबल वार्मिग और प्रदूषण का खतरा मंडरा रहा है तब पर्यावरण शिक्षा के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। पर्यावरण शिक्षा का मतलब केवल ज्ञान देना नहीं है वरन इसका मतलब ऐसी मानसिकता विकसित करना है जो हमारी पृथ्वी के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को महत्व देती है और उसे संरक्षित करती है। पर्यावरण शिक्षा से शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार होता है। प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की हर्षिता बिष्ट ने प्रथम स्थान, एमएससी बॉटनी तृतीय सेमेस्टर की तमन्ना भट्ट ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की दिव्यांशी अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी तथा डॉ0 विद्या कुमारी रहे।

View All
महाविद्यालय में नमामि गंगे के अंतर्गत मनाये जा रहे हरेला पर्व में आज वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
20/7/2024

आज दिनांक 20 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत मनाये जा रहे हरेला पखवाड़े में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय "टूरिज्म इज गुड और बैड फॉर अवर एनवायरनमेंट" था। पक्ष में बोलते हुए छात्राओं ने कहा कि अत्यधिक पर्यटन के परिणामस्वरूप कूड़ा-कचरा, प्रदूषण से प्राकृतिक का विनाश हो सकता है साथ ही पर्यटन स्थानीय संसाधनों, जैसे पानी और ऊर्जा पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। जलवायु की दृष्टि से बात करें तो पर्यटन परिवहन और आवास के माध्यम से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में नकारात्मक प्रभाव दे सकता है और सांस्कृतिक दृष्टि से देखें तो अत्यधिक पर्यटन सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवन शैली को नष्ट कर सकता है। पर्यटन वन्यजीवों के आवास और व्यवहार को बाधित कर सकता है। सकारात्मक पक्ष के बारे में बोलते हुऐ छात्राओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पर्यटन , संरक्षण पहलों और संरक्षित क्षेत्रों को संवारने में अपना योगदान दे सकते हैं। पर्यटन उस क्षेत्र विशेष के आगंतुकों को पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में शिक्षित कर सकता है और स्थिरता को बढ़ावा दे सकता है। स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण का स्वामित्व लेने के लिए सशक्त बना सकता है। सतत विकास और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को बढ़ावा दे सकता है। पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के लिए राजस्व उत्पन्न कर सकता है। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यटन का पर्यावरण के प्रति प्रभावों के बारे में छात्राओं के विचारों को जानना एवं उनके भीतर एक स्वस्थ पर्यावरणीय संरक्षण की सोच एवं गतिविधि को उजागर करना था। प्रतियोगित में प्राची जोशी बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की अंशिका तथा भूमिका भट्ट ने द्वितीय स्थान तथा बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की दिव्यांशी अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ0 मंजरी चौधरी तथा डॉ0 रुचि रजवार रहे।

View All
हरेला पखवाड़े के अंर्तगत नमामि गंगे इकाई द्वारा आयोजित की गई पोस्टर प्रतियोगिता
19/7/2024

आज दिनांक 19 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंर्तगत मनाए जा रहे हरेला पखवाड़े के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि पोस्टर बनाने से छात्राओं के मन में विषयगत प्रकरण में अपने दृष्टिकोण को व्यक्त करने और कला व रचनात्मकता के माध्यम से अन्य को प्रेरित करने का मौका मिलता है। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक "सेव द नेचर सेव द फ्यूचर" था। इसमें प्रथम स्थान बीएससी प्रथम सेमेस्टर की अंजली ने, द्वितीय स्थान बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की नंदिता बोरा तथा बीए पंचम सेमेस्टर की रितिका बिष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टरों का मूल्यांकन रचनात्मकता और मौलिकता, विषय से प्रासंगिकता, दृश्य प्रभाव और समग्र संदेश और स्पष्टता के आधार पर किया गया। निर्णायक मण्डल की भूमिका में डॉ0 गीत पंत तथा डॉ0 रुचि रजवार थे।

View All
नमामि गंगे समिति द्वारा हरेला पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित करवाई गई निबंध प्रतियोगिता
18/7/2024

आज दिनांक 18 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे के अंतर्गत मानाये जाने वाले हरेला पखवाड़े के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि निबंध लेखन तार्किक विश्लेषण कर तथ्यों को प्रस्तुत करने का एक सशक्त साधन है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति विषय का पूरा विवेचनकर अपने विचारो से मंथन करता है। निबंध एक साहित्यिक क्रिया है, किसी भी साहित्यिक आलोचना में सर्वाधिक प्रचलित विधा निबंध ही है। नोडल अधिकारी नमामि गंगे डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि निबन्ध का विषय "द फ्यूचर का एनवायरमेंटल कंजर्वेशन चैलेंजिस एंड ऑपच्यरुनिटी" है। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण एक चुनौती बनी हुई है जिसमें युवाओं की प्रतिभागिता क्या हो और इनके विचारों को जानने के लिऐ इसका आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अपने अपने विचार उकेरे। प्रथम स्थान शिखा बीएससी 1सेम बायो ग्रुप, द्वितीय स्थान नेहा कांडपाल बीकॉम ऑनर्स 1 सेम तथा खुशी बिष्ट बीएससी 1सेम बायो ग्रुप तथा तृतीय स्थान तमन्ना भट्ट एमएससी तृतीय सेम तथा नंदिता बोरा बीकॉम 1सेम ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ0 कुलदीप रस्तोगी तथा डॉ0 प्रभा साह रहे। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
स्वच्छता एवं पौधारोपण से दिया प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश 🌴🌳🌴🌳🌴🌳
16/7/2024

आज दिनांक 16 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में हरेला पर्व के अवसर पर नमामि गंगे, एनएसएस, एनसीसी एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरेला पर्व की महत्ता बताते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि हरेला पर्व वर्ष में तीन बार चैत्र, श्रावण व आश्विन माह में मनाया जाता है जिसमें श्रावण माह में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता तथा समूचे कुमाऊँ में अति महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक माना जाता है। नमामि गंगे नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि महाविद्यालय में आज से 23 जुलाई तक हरेला पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियां करवाई जायेगी। पौधारोपण के पर्व में सामाजिक सरोकार का ध्यान में रखते हुऐ हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित वरिष्ठजनों ने मुहिम में अपना विशेष योगदान दिया। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न औषधीय, फलदार, छायादार वृक्ष रोपित किए गए तथा एक नमामि गंगे वाटिका के निर्माण की आधारशिला रखकर वहां विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। इधर महाविद्यालय की स्वयंसेवियो ने एनएसएस वाटिका में श्रमदान और पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण आज पृथ्वी के वातावरण के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। विभिन्न गतिविधियां हो रही हैं, जिससे हिम ग्लेशियर धीरे धीरे पिघल रहे हैं। जो सम्पूर्ण धरती के साथ-साथ हम इंसानों के लिए भी बेहद हानिकारक है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर इस प्रकार के पौधरोपण कार्यक्रम आने वाली पीढ़ी एवं धरा के प्रति हमारी भूमिका सुनिश्चित करते हैं। एनसीसी कैडेट्स ने इस अवसर पर एक सफाई अभियान चलाया।इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ0 नीता साह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 फकीर सिंह, एनएसएस के पूर्व समन्वयक ललित पांडे, ऑनलाइन संस्था एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिनेश ल्वेशाली, खिमेश पनेरू, हिमेश पनेरु आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की सीसी सेल द्वारा आयोजित की गई पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी
12/7/2024

आज दिनांक 12 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनसीसी इकाई द्वारा "स्टॉप बैगिंग द प्लेनेट गो बायो ग्रीन" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण करते हुए संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि आज समय आ गया है कि पर्यावरण की रक्षा करने और अपनी आने वाली पीढियों के लिए इस धरती मां को सुरक्षित रखने के लिए हम सभी को स्वच्छ जीवन शैली अपनाने की दिशा में बढ़-चढ़कर कदम उठाने की आवश्यकता है। पॉलिथीन से होने वाले प्रदूषण की बात करें तो हमारी धरती ही नहीं बल्कि महासागर एवं ग्लेशियर भी आज इससे अछूते नहीं है इसीलिए एक कर्तव्य के रूप में हमको इन चीजों से दूर रहते हुए अपनी धरती मां के लिए प्रदूषण को कम करने के कदम उठाने चाहिए। सत्र के मुख्य वक्ता डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि आज हम नवीनतम टेक्नोलॉजी के दास हैं निसंदेह इससे हमारी आम जिंदगी ने तो तेजी पकड़ी है लेकिन जिन संसाधनों का हम उपयोग कर रहे हैं उसके बदले हम अपनी पृथ्वी को क्या दे रहे हैं आज इस पर हमको विचार करने की आवश्यकता है। डॉ0 नेगी ने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा कोशिश करनी चाहिए कि भले ही सूक्ष्म रूप से हम अपने स्तर से प्रदूषण को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं इसका सीधा-साधा उपाय आज के जीवन में हम बायो बैग को पॉलिथीन के विकल्प के रूप में प्रयोग करके कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन एएनओ डॉ0 रेखा जोशी ने किया, इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 रितुराज पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण के साथ हुआ नए शिक्षा सत्र का शुभारम्भ
11/7/2024

आज दिनांक 11 जुलाई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में नये शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस नए प्रवेशित छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करते हुऐ कार्यक्रम का उद्घाटन किया । अपने उद्बोधन में उन्होंने नव प्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के इतिहास के बारे में बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय की उपलब्धियां के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इसके पश्चात एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने एनसीसी एवं एंटी रैगिंग से संबंधित जानकारी दी डॉ जोशी ने कहा कि महाविद्यालय में रैगिंग पूर्णत वर्जित है साथ ही एनसीसी के लिए होने वाली छटनी परीक्षा के बारे में छात्राओं को अवगत करवाया। इसके पश्चात एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने एनएसएस से संबंधित तथा इसकी उपयोगिता के बारे में छात्राओं को बताया साथ ही एनएसएस के अंतर्गत चलाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ए, बी तथा सी प्रमाण पत्र की उपयोगिता से छात्राओं को रूबरू करवाया। महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति की प्रभारी प्रो0 रश्मि पंत ने छात्राओं को समिति के क्रियाकलापों तथा गत वर्षों में अयोजित किए गए सत्रों के बारे में जानकारी दी। रोवर रेंजर प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने छात्राओं को रोवर रेंजर के प्रमाण पत्रों की उपयोगिता तथा इसके अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों को विस्तार से समझाया। इधर महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में बीकॉम ऑनर्स प्रभारी डॉ0 फकीर सिंह ने महाविद्यालय की भौतिक संरचना के बारे में जानकारी देते हुए विषयगत प्रकरण पर प्रकाश डाला। प्लेसमेंट सेल, नमामि गंगे प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस डॉ0 रितुराज पंत ने समितियां के अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों से छात्राओं को रूबरू करवाया साथ ही वर्तमान शिक्षा सत्र में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न रोजगार पर कोर्सों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षक इतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की छात्राओं ने किया इंडस्ट्री का भ्रमण
29/6/2024

आज दिनांक 29 जून 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं को सम्भव फाऊंडेशन द्वारा अमर दीप होटल की विजिट करवाई गई। महाविद्यालय के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि सम्भव फाऊंडेशन एवं प्लेसमेंट सेल के बीच हुऐ एमओयू के क्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को फूड एवं बेवरेज में कौशल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सार्टिफिकेट कोर्स करवाया जा रहा है जिसके क्रम आज छात्राओं को इंडस्ट्री विजिट करवाई गई। सम्भव फाऊंडेशन के केंद्र प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि इस दौरान छात्राओं ने होटल में बैंक्वेट्स, रेस्टोरेंट, किचन, बेकरी एवं रूम दिखाए गए। जहां उनको एमेनिटीज एवं सप्लाई के बारे में बताया गया एवं लॉन्ड्री, लिनेन रूम के बारे में भी जानकारी दी गई। होटल के महाप्रबंधक केदार सिंह मेहरा ने होटल के कोऑर्डिनेशन के बारे में बताया साथ ही फ्रंट ऑफिस के क्रिया कलापों, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर होटल स्टाफ सहित सम्भव फाऊंडेशन के मोबिलाइज़र प्रकाश आर्य उपस्थित रहे।

View All
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित की गई ऑनलाइन व्याख्यान माला
29/6/2024

हल्द्वानी 29 जून को सांख्यिकी दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नाकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी अर्थशास्त्र विभाग एवं पण्डित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्व विद्यालय परिसर, ऋषिकेश अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीयऑनलाइन लेक्चर "निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग" विषय पर आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय परिसर, ऋषिकेश के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत एवं इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नाकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित द्वारा अध्यक्षता की गई कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ हिमानी पंत द्वारा सभी अतिथियों विभिन्न महाविद्यालय से जुड़े प्रोफेसर शोधार्थी एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए विषय पर के महत्व और वर्तमान संदर्भ में निर्णय लेने के लिए डाटा का उपयोग विषय पर व्याख्यान आयोजन करने के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी सभी के समक्ष रखी और वर्तमान में समय में सांख्यिकी के उपयोग महत्व के बारे में बताया मुख्य अतिथि प्रो महावीर सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा सांख्यिकी स्वास्थ्य सेवा, अर्थशास्त्र, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में एक शानदार भूमिका निभाती है। यह न केवल दुनिया की जटिलताओं को समझने में मदद करती है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावी नीतियों के विकास में भी मदद करती है। सांख्यिकी साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने का एक महत्वपूर्ण पहलू है। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश अर्थशास्त्र विभाग के प्रो डॉ अशोक कुमार मैन्दोला जी ने संबोधित करते हुए कहा कि सांख्यिकी दिवस 2007 से हर साल 29 जून को मनाया जाता है । यह दिन दिवंगत प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर, मनाया जाता है । उनका जन्म इसी दिन 1893 में कोलकाता पश्चिम बंगाल में हुआ था। यह दिन सांख्यिकी के क्षेत्र में प्रोफेसर महालनोबिस के योगदान का सम्मान करने और सामाजिक-आर्थिक योजना और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका और महत्व के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है।सांख्यिकी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के विकास के लिए सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण में सांख्यिकी की भूमिका और महत्व के बारे में लोगों के बीच जन जागरूकता पैदा करना है, खासकर युवा पीढ़ी के बीच ।जैसा कि हम जानते हैं कि आधिकारिक सांख्यिकी से प्राप्त सांख्यिकीय जानकारी को बेहतर ढंग से समझने और साक्ष्य आधारित निर्णय लेने के लिए डेटा आधारित निर्णय लेना महत्वपूर्ण और सबसे आवश्यक कौशल है । पिछले कुछ दशकों में निर्णय लेने में आधिकारिक सांख्यिकी का एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है । सूचना के इस युग में, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों और आधिकारिक डेटा के अन्य स्रोतों द्वारा प्रदान किए जाने वाले विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाले डेटा और सूचना का प्रावधान विशिष्ट महत्वपूर्ण है और अर्थव्यवस्थाओं और समाजों के लिए इसकी आवश्यकता बढ़ती जा रही है । सूचना के इस युग में, जन स्तर पर सांख्यिकीय साक्षरता के बारे में जागरूकता, न केवल व्यक्तियों के समूह के लिए बल्कि देश की पूरी आबादी या जनता के लिए भी डेटा या सांख्यिकी के मूल्य और उपयोग को जानने के लिए आवश्यक है और फिर सांख्यिकीय साक्षरता के माध्यम से हम डेटा या आधिकारिक सांख्यिकी की आचार नीति विकसित कर सकते हैं।डेटा के आधार पर त्वरित निर्णय लेने के लिए आधिकारिक सांख्यिकी के महत्वपूर्ण उपयोगों में न्यूनतम वेतन की गणना, सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता, ईंधन अधिभार, गरीबी और बेरोजगारी को कम करने की नीतियां और रणनीतियां, जनसंख्या और श्रम बल की भागीदारी, संपत्ति की कीमतें और किराया बाजार विश्लेषण, क्षेत्रीय विकास और शहर की योजना, ट्रेड यूनियन वार्ता, परिवहन बुनियादी ढांचा, शैक्षिक बुनियादी ढांचा, सब्सिडी, कोटा, सरकारी प्रतिनिधित्व और चुनावी सीमाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, आव्रजन, व्यापार, जीवन की गुणवत्ता की तुलना, ब्याज दरें, बजट और वित्त, स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रणनीतिक योजना और विकास, संकट प्रबंधन और निवेश आदि शामिल हैं । आधिकारिक सांख्यिकी पर विश्वास एवं आंकणों की उपयोगिता हेतु मीडिया संस्थानों से प्राप्त फीडबैक अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे।अंत में इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नाकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित अपने अध्यक्षीय की उद्बोधन ने कहा सांख्यिकी शब्द का उपयोग सूचना या डेटा के संग्रह, प्रस्तुति और विश्लेषण को पढ़ाने के लिए किया जाता है।वर्तमान समय में सांख्यिकी की देश के विकास की योजनाएं बनाने एवं दिशा निर्देशन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक शोधार्थी योग विभाग की प्राध्यापक ज्योति चुफाल डॉ रितुराज पंत डॉ आराधना शर्मा डॉ दिनेश डॉ अर्चना डॉ धीरेंद्र डॉ गीता पंत डॉ रेखा जोशी डॉ फकीर सिंह नेगी कोमल टीना कांडपाल भावना मुस्कान वर्मा चरनप्रीत कौर सुरभि चुगं कुमकुम सावंत नेहा अंजलि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर एनएसएस एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया योग शिविर
21/6/2024

आज दिनांक 21 जून 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। इसकी शुरुआत सन् 2014 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखने के साथ की थी, जिसके बाद से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग डे मनाया जाने लगा है। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। कार्यक्रम अधिकारी एवं नमामि गंगे के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि "स्वयं और समाज के लिए योग" की थीम पर आधारित महाविद्यालय में आयोजित शिविर में जन शिक्षण संस्थान भीमताल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभाग किया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक ज्योति चुफाल ने प्रार्थना के साथ विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया साथ ही नित्यप्रति सभी को योग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 संजू, रचना तिवारी, प्रकाश आर्य, यशोधर, उमा भंडारी आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल द्वारा अयोजित किया गया प्लेसमेंट फेयर
11/6/2024

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की प्लेसमेंट सेल द्वारा सम्भव फाऊंडेशन के तत्वधान में प्लेसमेंट इवेंट का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि फाऊंडेशन के साथ पूर्व में कराए गए एमओयू के क्रम में यह आयोजन किया गया साथ ही महाविद्यालय लगातार इस दिशा में प्रयासरत है की स्थानीय स्तर पर छात्राओं को रोजगार मुहैय्या करवाया जा सके। प्रभारी प्लेसमेंट सेल डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इसमें तीन चरणों में छात्राओं के कौशल को परखा जायेगा। जिसमें प्रथम चरण में कंप्यूटर ज्ञान द्वितीय चरण में कम्युनिकेशन स्किल्स तथा अन्तिम चरण में मुख्यालय बैंगलौर की टीम द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार किया जाएगा। सम्भव फाऊंडेशन के क्षेत्रीय प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि फाऊंडेशन चयनित छात्राओं को फुल टाइम के साथ ही वर्क फ्रॉम होम द्वारा जॉब ऑफर करेगा। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम किया गया पौधारोपण
05/6/2024

दिनांक 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस, एनसीसी, नमामि गंगे एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पूजा जोशी, द्वितीय उमरा सैफी, तृतीय स्थान सौम्या गोस्वामी एवं अंजलि एवं सांत्वना स्थान बबीता चीलवाल एवं रक्षा जीना को संयुक्त रूप से दिया गया। पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित संगोष्ठी में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि वर्तमान समय में मानव जीवन शैली और कई अन्य कारणों से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए पौधा रोपण एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना बहुत आवश्यक है। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी ने कहा कि प्रकृति से जुड़ी समस्याओं पर बात करने के लिए एवं उनका समाधान करने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है परंतु इसकी सार्थकता तभी है जब यह सिर्फ कागजों तक सीमित न रहकर वास्तविकता के धरातल पर भी पूरी ईमानदारी से लाया जाए। नमामि गंगे के संयोजक डॉ ऋतुराज पंत ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस हमें सिर्फ एक दिन प्रकृति के बारे में सोचने के लिए नहीं बल्कि हर दिन पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और उसे बचाने हेतु एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। इको क्लब के संयोजक डॉ शरद मिश्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष की थीम हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण एवं सूखे जैसे विषयों पर केंद्रित है। एनसीसी प्रभारी डॉ रेखा जोशी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सबसे पहले खुद में बदलाव लाने की आवश्यकता है तभी दूसरों को इसके बारे में जागरूक कर सकेंगे। उक्त कार्यक्रम में डॉक्टर सरस्वती बिष्ट डॉ गीता पंत,यशोधर, चंद्रशेखर भट्ट अरुण एवं अतुल उपस्थित रहे। महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम किया गया पौधारोपण

View All
महाविद्यालय में जल संरक्षण विषय पर आयोजित की गई संगोष्ठी
31/5/2024

आज दिनांक 31 मई 2024 को इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि आज दुनिया में जल संरक्षण की बात की जा रही है और वर्ष दर वर्ष जल की निरन्तर कमी हो रही है । हमारा भारत देश भी इससे अछूता नहीं है। यदि आज हम जल-संसाधन का उचित प्रबंधन कर पाते हैं तो भावी पीढ़ी के लिए हमारी जवाबदेही सुनिश्चित हो पाएगी। एक शोध के मुताबिक आज जिस रफ्तार से जंगल खत्म हो रहे हैं उससे तीन गुना अधिक रफ्तार से जल के स्रोत सूख रहे हैं। नीति आयोग के समग्र जल प्रबंधन सूचकांक की माने तो भारत के लगभग 600 मिलियन से अधिक लोग गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी अंदेशा जताया गया है कि साल 2030 तक भारत में पानी की मांग उपलब्ध आपूर्ति की तुलना में दोगुनी हो जाएगी फिर वो दिन दूर नहीं जब पानी को लेके युद्ध होंगे। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते और आने वाली पीढ़ी के प्रति जवाबदेह को देखते हुऐ नित्य छोटे छोटे उपाय करते हुए जल को बचाएं। संगोष्ठी के संयोजक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि हम घरेलू स्तर पर जल का उचित व संयमित उपयोग, इस्तेमाल किये हुए पानी का फिर से शौचालयों अथवा बगीचों में फिर से इस्तेमाल , स्वयं भी लोगों को जागरुक करें तो ये जल संसाधन संरक्षण में हमारा योगदान होगा। नमामि गंगे के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि सरकार द्वारा इस दिशा में 2019 में 'जल शक्ति अभियान' शुरू किया गया, वहींं भूजल विकास और प्रबंधन के विनियमन और नियंत्रण के लिए 'पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986' के तहत 'केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (CGWA)' का गठन किया गया तथा गंगा बेसिन की नदियों के संरक्षण के लिए जल शक्ति मंत्रालय की 'नमामी गंगे पहल' और अन्य नदियों के संरक्षण के लिए 'राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (NRCP) प्रभाव में लाई गई। एक शिष्ट नागरिक का परिचय देते हुए हमें स्वयं से छोटे छोटे उपाय करते हुए अपना योगदान अवश्य देना चाहिए। इन उपायों से एक दिन में तो नहीं लेकिन एक दिन जरूर हम जल संसाधनों को बचा पायेंगे। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने छात्राओं से आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया। संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 दिनेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
31/5/2024

आज दिनांक 31 मई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस के तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस तम्बाकू के उपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके उपयोग को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों के क्रियान्वयन के लिए प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि तंबाकू का किसी भी रूप में और कभी भी उपयोग करना नुकसानदेह ही है। यह ना सिर्फ इस्तेमाल करने वालों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उनके आस-पास के लोगों को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। अतः तंबाकू और इसके सेवन करने वालों से हमें दूर रहना चाहिए। आयोजक सचिव एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि यदि हमारे आसपास कोई तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति हैं और उन्हें इसकी लत लग चुकी है तो मनोवैज्ञानिकों के परामर्श के द्वारा एवं सही उपचार के द्वारा उसका निदान संभव हो सकता है। तंबाकू ना घर परिवारों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचता है बल्कि सामाजिक रूप से भी उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। अंत में प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं एवं स्वयंसेवियों को तंबाकू उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 दिनेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
प्लेसमैंट सैल द्वारा प्लेसमेंट हेतु अयोजित करवाई गई परीक्षा
02/5/2024

आज दिनांक 2 मई 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए B2R(बिजनेस टू रूरल) कंपनी द्वारा ऑफर किए गए पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि पूर्व में कम्पनी के साथ हुऐ एमओयू के क्रम में कंपनी के द्वारा दूसरी बार महाविद्यालय में ये प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस प्लेसमेंट हेतु लगभग 198 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें गत दिवसो में आयोजित किए गए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन छात्राओं ने प्रतिभा किया था वे छात्राएं भी शामिल हुई। प्रथम चरण के लिए लगभग 60 छात्राएं परीक्षा के लिऐ उपास्थित रहीं। कंपनी के ऑपरेशन प्रबंधक तरुण बिष्ट द्वारा छात्राओं को कंपनी प्रोफाईल के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 फकीर नेगी ने बताया कि कम्पनी में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के एसोसिएट पद हेतु यह परीक्षा अयोजित करवाई गई थी। इसके पश्चात कंपनी के एचआर प्रबंधक बसंत द्वारा साक्षात्कार प्रक्रिया के बारे में बताते हुऐ कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण में लिखित परीक्षा उसके बाद साक्षात्कार आयोजित कर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी ने किया एवं कंपनी के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर डॉ0 राजेश चौनाल डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
एनसीसी एनएसएस एवम नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में आयोजित किया गया रक्त दान शिविर
01/5/2024

आज दिनांक 1मई 2024 को विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एनएसएस, एनसीसी एवं नमामि गंगे इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं ने प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य ने रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने हेतु उपस्थित वॉलिंटियर्स के हौसले की भूरि भूरि प्रशंसा की। आयोजक सचिव डॉ रितुराज पंत ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में 28 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ललिता जोशी ने बताया कि इस प्रकार के रक्तदान शिविर पहले भी महाविद्यालय में आयोजित किए गए हैं और आने वाले समय में भी इस प्रकार के शिविर लगाए जाते रहेंगे। एनसीसी प्रभारी डॉक्टर रेखा जोशी ने प्रतिभाग करने वाले सभी वॉलिंटियर्स को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया । शिविर समन्वयक डॉक्टर फकीर नेगी ने सभी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में डॉक्टर नेहा जोशी, डॉक्टर ललिता जोशी, डॉ गीता पंत, डॉ रेखा जोशी, श्रीमती ज्योति चुफाल , डॉ दिनेश जोशी, डॉ संजू, चंदन, यशोधर, अतुल, मनोज सहित महाविद्यालय की छात्राओं ने रक्तदान किया। हल्द्वानी सिटी ब्लड बैंक, हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस रक्तदान शिविर में अपना विशेष योगदान दिया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतियोगियों को किया गया पुरुस्कृत
01/5/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत अयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता एवं गतिविधियों के प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने स्वच्छता को आत्मसार करते हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान को केवल पखवाड़े मात्रा तक ही सीमित न रखते हुए ईमानदारी के साथ निरंतर अपने जीवन में आत्मसार करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित हो कर हमको स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपना कर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इसके पश्चात नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही नमामि गंगे के अंतर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में चर्चा की। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। अंत में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत द्वारा नमामि गंगे समिति सहित सभी छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 गीता पंत, डॉ रेखा जोशी, डॉ0 फकीर नेगी आदि उपास्थित रहे।

View All
आगामी परीक्षाओं को लेकर महाविद्यालय की परीक्षा समिति द्वारा आहूत की गई एक अति महत्वपूर्ण बैठक
30/4/2024

आज दिनांक 30 अप्रैल 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में परीक्षा समिति द्वारा आगामी परीक्षाओं को लेकर के एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि आगामी सत्र से परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट रूपी कवर पृष्ठ की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। उत्तर पुस्तिका का कवर पृष्ठ तीन भागों में विभाजित होगा जिसमें परीक्षार्थी एवं परीक्षा से संबंधित सूचनाओं का समावेश होगा। परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि अक्षरों एवं अंको को बॉक्स में भरने के लिए पेन अथवा बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग किया जाएगा जबकि वृत्तों को भरने के लिए एचबी पेंसिल का प्रयोग किया जाएगा। जब परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक भरेंगे तो बॉक्स में बॉल पेन से तथा वृत्तों में एचबी पेंसिल से भरेंगे । इसी प्रकार से पेपर कोड भरने के लिए बॉक्सो के लिए बॉल पेन का प्रयोग किया जाएगा तथा वृत्तों को भरने के लिए एचबी पेंसिल का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीजी कक्षाओं के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति स्वयं प्रमाणित करते हुए संबंधित विभाग में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे जिसे महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के उपाधि सेल को भेजा जा सके तथा परीक्षार्थियों को उनकी डिग्री प्राप्त होने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी हेतु आयोजित की गई कार्यशाला
29/4/2024

आज दिनांक 29 अप्रैल 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्लेसमेंट सेल द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि आज कल के दौड़ भाग के युग में बहुत से विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं जिससे कि उनको सफलता पाने में काफी मुश्किल होती है । विद्यार्थी अपनी सामर्थ्य के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर सकें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए उसे निर्धारित समय पर प्राप्त कर सकें इसके लिऐ यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शहर के प्रतिष्ठित संस्थान जीत आईएएस के साथ एमओयू किया गया था इसी क्रम में ये कार्यशाला आयोजित की गई। विषय विशेषज्ञ मिथलेश कुमार ने छात्राओं को कैट, एसएससी, सिविल सेवा, यूजीसी नैट आदि के बारे विस्तार से समझाया साथ ही छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया। कार्यशाला समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने तथा प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी आवश्यक होती जा रही हैं। जिसके लिऐ यह एक सार्थक प्रयास किया गया डॉ0 नेगी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 राजेश आदि उपस्थित रहे

View All
महाविद्यालय में पोषक तत्व एवं पोषण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
26/4/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पोषक तत्व एवं पोषण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए हमें विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखना ज़रूरी होता है और इसमें भी सबसे महत्त्वपूर्ण है कि हम किन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। आज की तेज़ी से दौड़ने वाली दुनिया में, समय की कमी होने के कारण हम अस्वस्थ जीवनशैली अपनाने को मजबूर हो रहे हैं । हर कोई एक स्वस्थ जीवन जीने में समझौता कर रहा है । ऐसे में आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ भोजन से संबंधित जानकारी देने के संदर्भ में इस प्रकार की कार्यशालाएं बहुत महत्वपूर्ण योगदान निभाती हैं। गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने बताया कि इस कार्यशाला के अन्तर्गत छात्राओं के विभिन्न ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें छात्राएं बाल्यावस्था में, किशोरावस्था में, वृद्धावस्था में तथा गर्भवतियों को उस अवस्था में किन किन पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है तथा उन पोषक तत्वों की पूर्ति को हम किस प्रकार के भोज्य पदार्थों से पूर्ण कर सकते हैं आदि के बारे में जानकारी दी जायेगी। इन भोज्य पदार्थों के बनाने की विधि जिससे की उनके पोषक तत्व बने रहें साथ ही स्वाद भी भरपूर हो। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में व्यस्त समय में लोगों के पास समय की बहुत कमी है , वो अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी नहीं करना चाहता है साथ ही उसे सादे और पौष्टिक भोजन की तलाश भी रहती है। इस कार्यशाला के माध्यम से छात्राएं अपना स्टार्टअप भी प्रारम्भ कर सकती हैं जो आगे चलकर उनको सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का भी कार्य करेगी। इस अवसर पर डॉ0 हिमानी, पूजा राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित किया गया जागरुकता शिविर
15/4/2024

आज दिनांक 15 अप्रैल 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित में कहा कि लोकतंत्र में अब सभी राजनीतिक गतिविधियां वोटों के गणित पर ही आधारित होकर संचालित होती हैं। यह वोट जनता के द्वारा ही परिलक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक नागरिक, एक वोट’ इस कथन का विशेष महत्व है। लोकतंत्र की प्रणाली में मतदाता को वोट देने का एक विशेष अधिकार प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वोटों के आधार पर ही सरकार को 5 वर्षों के लिए चुना जाता है, इसीलिए हर एक वोट का विशेष महत्व और हर एक वोट देश के लिए आवश्यक है। चुनाव के अवसर पर सही मतदान करके नागरिकों द्वारा लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है इसलिए हम सभी जो कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं, को अपना वोट अवश्य देना चाहिए। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि युवाओं में राजनीति में भाग लेने और वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने के प्रति बढ़ती अनिच्छा विशेष रूप से चिंताजनक है और लोकतंत्र को कमजोर करने के समान है। इसलिए हमको इस प्रवृत्ति को उलटना है और खासकर युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में फिर से शामिल करना जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता पंजीकरण से लेकर मतदान तक के हर चरण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता होती है। नए वोटर को सभी पहलुओं को पहले समझना है फिर अपने पूर्ण विवेक से मतदान करके राष्ट्रीय पर्व में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, प्रो0 नरेन्द्र कुमार, डॉ0 नेहा सिंह, डॉ0 श्वेता बिश्नोई, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 रेनू जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
Two days national conference on artificial intelligence
02/4/2024

The two days National Conference on "The Role, Impact, Issues and Challenges of Artificial Intelligence: A Journey towards Transferring the Society" organized from 30th and 31", March, 2024 by department of Psychology at IP girls PG College of Commerce, Haldwani. We have received 180 abstracts and research papers till 29th March, 2024 in which 162 abstracts have been published in our Souvenir. We have also given opportunities to UG and PG students through poster presentations on Al. In which 16 students participated from different colleagues and Universities in poster presentation.

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत परम्परागत खेल के साथ छठ पूजा स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान करी घाट आरती
21/3/2024

आज दिनांक 20 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के नमामि गंगे के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े में विभिन्न परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि नियमित रुप से खेल खेलना हमारे मानसिक कौशल के विकास में काफी सहायक होता है। यह हमारे अंदर प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता लाने का कार्य करता है। नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत खो खो प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता तथा 100 मी रस्सी कूद दौड़ का आयोजन करवाया गया। 100 मी रस्सी को दौड़ में पूनम मौर्या ने प्रथम स्थान उमा ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पर बरखा और करीना रहे। वही खो खो तथा कबड्डी में लीला एवं समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात महाविद्यालय में नमामि गंगे की छात्रा बबीता चीलवाल द्वारा गोबर आदि से धूप बनाने के बारे में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया और नमामि गंगे को अर्थ गंगा से जोड़ने का संदेश दिया। छात्रा बबीता चिलवाल ने बताया कि गोबर से बनी धूप बत्ती जलाने से जहां वातावरण स्वच्छ होता है, तो वहीं ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है। धूपबत्ती पूरी तरह से जलने के बाद उसकी बची राख का इस्तेमाल करने से खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों को भी नियंत्रित करने में किया जा सकता है। इसके पश्चात सायं काल में छठ घाट पर पहले वृहद सफाई अभियान चलाया गया उसके पश्चात घाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय नागरीकों द्वारा इस कार्य की अत्यन्त प्रशंसा की गई। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
नमामि गंगे के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी उत्तराखंडी संस्कृति
21/3/2024

आज दिनांक 21 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि हमारी संस्कृति परम्पराओं से, विश्वास से, जीवन शैली से, आध्यात्मिक पक्ष से, भौतिक पक्ष से निरन्तर जुड़ी है। यह हमें जीवन का अर्थ, जीवन जीने का तरीका सिखाती है। मानव ही संस्कृति का निर्माता है और साथ ही संस्कृति मानव को मानव बनाती है। इस प्रकार के आयोजनों से हम अपनी संकृति से जुड़े रहते हैं। नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान को परिभाषित करने में मदद करती है और यह हमारे दैनिक जीवन का एक प्रमुख हिस्सा है। यह हमारी मान्यताओं और मूल्यों को आकार देने, हमारे व्यवहार को निर्देशित करने और एक दूसरे के साथ हमारी बातचीत को प्रभावित करने में मदद करता है। यह हमारी विरासत का भी एक प्रमुख हिस्सा है और हमारे अतीत से जुड़ाव और जुड़ाव की भावना प्रदान करता है। नमामि गंगे के अन्तर्गत चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत यह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी और सांस्कृतिक छटा बिखेरी। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में आयोजित किया गया करियर काउंसलिंग का सत्र
20/3/2024

आज career counseling cell के अंतर्गत छात्राओ हेतु personality development skills पर कार्यशाला आयोजित की गई जिसमे times institute की director प्रिया महाजन द्वारा छात्रों को संबोधित किया और tips दिए गए l प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित द्वारा छात्राओ को अभिप्रेरित किया गया lइस कार्यक्रम में संयोजक प्रो रश्मि पंत, डा नेहा सिंह, डा विद्या उपस्थित रहे

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में तृतीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
20/3/2024

आज दिनांक 20 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में 12 दिवसीय तीसरा उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने शुभारम्भ किया । अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के द्वारा चलाई जा रही एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें छात्राओं को नए उद्यम स्थापित करने में अत्यन्त सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमको नौकरी लेने वाले की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनना है तो ये योजना एक मील का पत्थर साबित होगी और साथ ही उद्यमिता की महत्ता एवं आकर्षण के बारे में बताया। डीयूवाई के नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 रितुराज पंत ने देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उद्यमिता की अवधारणा, उद्यमी का अर्थ और एक सफल उद्यमी के गुण के बारे में विस्तार से बताया । इसके पश्चात भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त डॉ0 रेखा जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के कार्यप्रणाली को प्रतिभागियों के साथ विस्तार से साझा की। उद्यमिता विकास संस्थान से आए बालकृष्ण जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं 12 दिवसीय आयोजित होने वाले सत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की। संजीव भटनागर द्वारा उत्तराखंड के सफल उद्यमियों के साथ ही यहां पर व्याप्त संभावनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 राजेश आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे द्वारा स्वच्छता पखवाड़े में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बरखा, स्लोगन में गार्गी एवं निबन्ध प्रतियोगिता में निकिता ने मारी बाजी
19/3/2024

आज दिनांक 19मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता विषय पर पोस्टर स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत उन्होंने छात्राओं से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया। आयोजक सचिव एवं नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि स्वच्छता विषय पर पोस्टर स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के अंतर्गत स्वच्छता के संदर्भ में अपने विचार प्रकट करते हुए इसकी प्रासंगिकता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करवाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को समुदाय से जोड़ने के उद्देश्य से नगर के सरस्वती शिशु मंदिर इन्टर कॉलेज में जागरुकता अभियान चलाते हुए शिशु मंदिर में नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शिशु मन्दिर के छात्र शिवम मुराब प्रथम, तन्नू आर्या द्वितीय एवं रोली ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं प्राची अधिकारी, योगिता बोरा तथा दीक्षा पनेरू को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किया गया। आचार्य अनुज गंगवार ने महाविद्यालय से आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य होरी लाल गंगवार ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की । महाविद्यालय की पोस्टर प्रतियोगिता में बरखा मेहता ने प्रथम, ललिता ने द्वितीय तथा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन में गार्गी पाण्डे ने प्रथम, भूमिका रौतेला ने द्वितीय तथा गरीमा पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध में निकिता पोखरिया ने प्रथम, नीतू डंगवाल ने द्वितीय तथा हर्षिता गुर्रानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ0 नीता शाह, डॉ0 हिमानी, डॉ0 अंजु पालीवाल तथा डॉ0 प्रतिभा रावल रहे। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत , डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे की छात्राओं ने महाविद्यालय में चलाया सफाई अभियान
18/3/2024

आज दिनांक 18 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा श्रमदान करते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि कॉलेज के बैकयार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत छात्राओं ने श्रमदान किया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि स्वैच्छिक श्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर, हम एक मजबूत और अधिक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान करते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। आजादी के अमृत महोत्सव थीम के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत छात्राओं ने श्रमदान करते हुए यह सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 ललित जोशी डॉ0 प्रभा साह आदि उपस्थित रहे।

View All
गंगा स्वच्छता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ गंगा स्वच्छता पखवाड़े का हुआ शुभारंभ
16/3/2024

आज दिनांक 16 मार्च 2024 को महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई ने गंगा स्वच्छता पखवाड़े के महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। नमामि गंगे के अन्तर्गत पखवाड़ा मानने के उद्देश्य पर बोलते हुऐ समिति के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने बताया कि यह पखवाड़ा आज़ादी के अमृत महोत्सव थीम के साथ मनाया जायेगा। जिसमें घाटों पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान, प्रभात फेरी, जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल एवं कॉलेज में प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियों का आयोजन, गंगा आरती, गंगा स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक करना है। प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने छात्राओं को गंगा स्वच्छता शपथ दिलवाई साथ ही हस्ताक्षर अभियान के साथ पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ गीता पंत , डॉ ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 फकीर सिंह आदि मौजूद रहे।

View All
महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर क्यूरी प्रोजेक्ट के तत्वाधान में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं
09/3/2024

आज दिनांक 9 मार्च 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में संचालित क्यूरी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय Invest in women : Accelerate progress था। जिसमें कविता, पोस्टर प्रतियोगिता, एवम पी o पी o टी o द्वारा विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम , आयुषी द्वितीय तथा नंदिनी शर्मा तृतीय स्थान पर रही ।पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति भट्ट ने प्रथम ,सिमरन कांडपाल ने द्वितीय एवं आयुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीoपीoटी प्रेजेंटेशन में तमन्ना भट्ट,प्रतिभा हरबोला,पूजा राना क्रमश :प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही । इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि छात्राएं नैतिकता का पालन करते हुए हर दिशा में अपना वर्चस्व बनाए रखें, साथ ही इस कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु रसायन विभाग ,भौतिक विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापको को शुभकामनाएं दी। अंत में क्यूरी प्रोजेक्ट की नोडल अधिकारी डॉक्टर तनुजा बिष्ट द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राएं, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की स्वीप समिति द्वारा शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दिलाई गई मतदान की शपथ
09/3/2024

प्रेस नोट आज दिनांक 9 -3- 2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार सभी शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मतदान की शपथ प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा दिलाई गई तथा कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में नवाबी रोड में छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकल गई तथा घर-घर जाकर निवासियों को लोकतंत्र में वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया व अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया ।रैली में स्वीप कमेटी के सदस्य डॉक्टर बीना जोशी ,डॉक्टर नेहा सिंह प्रोफेसर नरेंद्र कुमार जोशी, डॉ अजय लटवाल ,डॉ रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे इसमें सभी छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया तथा छात्रों द्वारा भी नवाबी रोड की सभी महिलाओं, पुरुषों को मतदान के लिए जागरूक किया।

View All
ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित करते हुऐ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन
09/3/2024

हल्द्वानी के राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा ग्राम पनियाली में लगाए गए राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत चलाए जा रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन से पूर्व स्वयंसेवियों ने प्राइमरी स्कूल पनयाली में जाकर वहां के बच्चों को स्वच्छता को लेकर जागरुक किया। स्वयंसेवियों ने कविताओं एवं कहानियों के माध्यम से बच्चों को बताया कि स्वच्छता के लिए विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य है कि वे स्वयं के शरीर की सफाई रखें, इसके लिए नित्य स्नान करें, साफ कपड़े पहनें। शौच जाने के उपरान्त हाथों को साबुन से धोएँ। अपने नाखूनों को काटें जिससे उनमें गन्दगी न रहे। स्वयंसेवियों के इस प्रयास की प्रधानाचार्य एवं स्टॉफ ने खूब सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में गांव की नीला परवाल रही। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने बताया कि गांव में महिला सशक्तिकरण के कार्यों को बढ़ावा दे रही महिला समूह को सम्मानित किया गया। उन्होंने ने कहा कि नीला परवाल एवं समूह द्वारा पापड़ आदि बना के समूह में कार्य किया जाता है। शिविर के दौरान नीला परवाल एवं समूह द्वारा स्वयंसेवियों को स्वरोजगार एवं विषम परिस्थितियों में कैसे संयमित रहकर जीवनयापन किया जाता है इसके बारे में बताकर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि दलनायक के रूप में शिवानी कार्की एवं किरन मौर्य को पुरुस्कृत किया गया। उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिऐ गार्गी पांडे, निष्ठा आर्या, पूजा बिष्ट और प्रिया जोशी को पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी स्वयंसेवियों ने संकल्प गीत गाया और शिविर का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

View All
स्वयं सेवियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देर सायं मंडलीय समन्वयक एल0 एम0 पाण्डे ने किया औचक निरीक्षण
08/3/2024

विशेष शिविर के छठवें दिवस स्वयंसेवियों ने बहुउद्देशीय शिविर में अवस्थित पॉली क्लीनिक के परिसर में वृहद सफाई अभियान चलाया इसके पश्चात परिसर में रंग रोगन किया एवं कुमाऊनी अल्पना बनाई। ग्राम प्रधान रागिनी आर्या द्वारा स्वयंसेवियों द्वारा किए गए सामुदायिक कार्य की प्रशंसा की और भविष्य में इस प्रकार के शिविरों के आयोजन के लिऐ अपने पूर्ण सहयोग की बात कही।इसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बौद्धिक सत्र में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय प्रमुख भगवान सहाय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढा रही है। शासन-प्रशासन के साथ उद्योग-व्यापार जगत और तकनीक एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत की महिलाएं अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। घर चलाने से लेकर वायुयान चलाने सहित अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहरा रही हैं। वे खेल जगत में भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। वे केवल विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी ही नहीं कर रही हैं, बल्कि अपनी उत्कृष्टता भी साबित कर रही हैं जो माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने एनएसएस शिविर की विशेष प्रशंसा की और भविष्य में पुनः शिविर लगाने हेतु पूर्ण सहयोग की बात कही। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवियों ने उत्तराखंडी संस्कृति को जीवंत किया जिसकी स्थानीय जनता ने खूब प्रशंसा की। देर सायं क्षेत्रीय समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना एल0 एम0 पाण्डे द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में होने वाली गतिविधियों का जायजा लेते हुए स्वयंसेवियों द्वारा किए गए सामुदायिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जाना। एल0 एम0 पाण्डे द्वारा स्वयंसेवियों द्वारा काली मन्दिर के जीर्णोद्धार की विशेष प्रशंसा की।एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने शिविर के दौरान करवाए गए सामुदायिक सशक्तीकरण कार्यक्रमों के बारे में मंडलीय समन्वयक को पूर्ण जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 नीता साह, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।

View All
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवियों ने विभिन्न विषयों की जानकारी हेतु गांव का किया सर्वे एवं मतदाता जागरूकता के लिए प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक
07/3/2024

ग्राम पनियाली में चल रहे इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसएस के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों ने गांव का सर्वे, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक एवं स्थानीय नागरिकों के लिऐ स्वरोजगार से संबंधित जानकारी के लिए शिविर का आयोजन किया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने बताया कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवियों द्वारा घर घर जा कर गांव का सर्वे किया और ग्रामीणों को वोटर कार्ड बनाने, वोटर लिस्ट में नाम, एवं मतदान करने हेतु जागरुक किया। इसके पश्चात स्थानीय जनता के लिऐ सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में बताने के लिऐ शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निर्मला सोशल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष संजीव कुमार भटनागर ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात स्वयंसेवियों ने मतदाता जागरूकता एवं नशा एक अभिशाप विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 अंजू पालीवाल, चंद्र शेखर भट्ट, सुनील खाती आदि उपस्थित रहे।

View All
स्वयं सेवियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली किया आम जन को जागरुक
06/3/2024

आज दिनांक 6 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों के पनियाली ग्राम में चल रहे शिविर के दौरान गांव में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रभारी एनएसएस डॉ0 ललिता जोशी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाना है इसी के दृष्टिगत आज स्वयंसेवियों ने पनियाली ग्राम का भ्रमण करके मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वयंवेवियों ने वरिष्ठ नागरिकों को बूथ में जाकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया ,साथ ही जिन नौजवानों को 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं परंतु किसी कारणवश उनका वोटिंग कार्ड नहीं बना है उसे बनवाने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि लोकतंत्र की नींव मताधिकार पर ही रखी जाती है। इस प्रणाली पर आधारित समाज व शासन की स्थापना के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मत का अधिकार प्रदान किया जाय। मताधिकार सम्पादन। जिस देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है। इसी को देखते हुए और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए ये रैली निकली गई। इस अवसर पर डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।

View All
आंगन बाड़ी केंद्र में स्वयं सेवियों ने पढ़ाया सफाई का पाठ
05/3/2024

आज दिनांक 5 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम पनियाली में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र जाकर बच्चों को स्वच्छता का के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवी सौम्या पंत ने खेल के माध्यम से बच्चों ब्रश करना, हाथ धोना, नाखून कटवाना के बारे में बताया। फिर स्वयंसेवी अंजली ने कहानी के माध्यम से सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि सफाई को बच्चों के लिए खेल जैसा बनाएं। उन्हें सफाई के काम को एक खेल के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उन्हें भी सफाई करने में अच्छा लगेगा। प्रभारी एनएसएस डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि बच्चों को सफाई को हर दिन की एक आदत बनाने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे सफाई को नियमित रूप से करें। बच्चों को सफाई के बारे में जानकारी देने के लिए समय-समय पर उनकी मदद करें और उन्हें सही तरीके से काम करने का तरीका दिखाएं और साथ में काम करें। इस अवसर पर आंगनबाड़ी साहियका रेनू सहित बीना गुर्रानी, प्रिया जोशी, कोमल आदि उपस्थित रहे।

View All
आम जनमानस के लिए महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित करवाया गया मानसिक स्वास्थ्य शिविर
04/3/2024

आज दिनांक 4 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा जनमानस के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने बताया कि द्वितीय सत्र में मानसिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के साथ ही नशे रूपी अभिशाप के उन्मूलन के लिऐ पन्याली के बहुद्देशीय शिविर में आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें सुशीला तिवारी अस्पताल के वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ0 युवराज पंत ने स्वास्थ्य शिविर में आए ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य एवं नशे की लत को छुड़ाने के सम्बंध में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है। इसी के दृष्टिगत यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ0 अंजू पालीवाल, सुनील खाती, चन्द्रशेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित की गई ऐतिहासिक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
04/3/2024

आज दिनांक 4.03.2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में विभागीय परिषद- इतिहास के अंतर्गत ऐतिहासिक फैन्सी ड्रेस व आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नेहा डंगवाल व अंजलि जोशी -प्रथम, गीता मेवाड़ी- द्वितीय, रश्मि भट्ट-तृतीय व प्रियंका कांडपाल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।आशुभाषण प्रतियोगिता में अंजलि जोशी बी0एस-सी0 द्वितीय सत्रार्द्ध-प्रथम, खुशी दास बी-ए0 द्वितीय सत्रार्द्ध- द्वितीय, इन्दिरा दिव्यदर्शनी बी0ए0तृतीय वर्ष व बबीता पडलिया बी0ए0द्वितीय सत्रार्द्ध-संयुक्त रूप से तृतीय तथा नेहा डंगवाल बी0एस-सी0 द्वितीय सत्रार्द्ध को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में प्रो0 नरेश कुमार, डॉ0तनुजा बिष्ट, डॉ शरद मिश्रा,डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 नेहा सिंह व डॉ कविता रावत निर्णायक मंडल में शामिल रहे।फरवरी माह में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका कांडपाल बी0ए0द्वितीय सत्रार्द्ध-प्रथम,पूजा कबड्वाल बी0ए0 द्वितीय सत्रार्द्ध- द्वितीय, हर्षिता जोशी बी0ए0तृतीय वर्ष-तृतीय व रश्मि भट्ट बी0ए0 द्वितीय सत्रार्द्ध को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।विभाग प्रभारी डॉ0 रश्मि पन्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

View All
हवन आहुतियों के साथ हुआ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाईयों का विशेष शिविर आरम्भ
03/3/2024

आज दिनांक 3 मार्च 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों का विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर में सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारियों सहित सभी स्वयंसेवियों ने यज्ञ हवन में आहुति दी इसके पश्चात उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भगवान सहाय, विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ0 नीता शाह डॉ0 प्रभा साह एवं डॉ रूमा शाह ने शिरकत की। उद्घाटन सत्र में अतिथियों का बैज लगा कर स्वागत किया गया दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र को प्रारम्भ किया। स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाया। स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि डॉ0 नीता साह ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। सेवा के माध्यम से शिक्षा यह एनएसएस का उद्देश्य है। डॉ0 प्रभा साह ने कहा कि अनुशासित हो कर जिस समुदाय में काम कर रहे हैं, उसे समझना। समुदाय की समस्याओं को जानना और उन्हें हल करने के लिए उनको शामिल करना। सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना। समूह स्तर पर जिम्मेदारियों को बांटने के लिए आवश्यक क्षमता का विकास करना। आपातकाल और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए उनको विकसित करना इस प्रकार के शिविरों का ध्येय है। डॉ0 रूमा शाह ने एनएसएस के प्रतीक पुरुष के बारे में बताते हुए कहा कि मानव सेवा एंव युवा चेतना के प्रतीक स्वामी विवेकानन्द को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणा पुरूष माना गया है। स्वामी विवेकानंद को वर्ष 1984-85 अंतर्राष्ट्रीय युवा वर्ष के अंतर्गत भारत सरकार ने युवाओं का प्रतीक पुरूष मान्य किया तबसे ही राष्ट्रीय सेवा योजना में उन्हें अपने प्रतीक पुरूष के रूप में मान्य किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने जीवन में अनुशासन की महत्ता बताते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन सही दिशा देता है, समय की अच्छी व्यवस्था करता है, दृढ़ता और समर्पण को विकसित करता है। यह हमको को संयमित रखता है और सामरिक जीवन में नियमितता लाता है। अनुशासन के बिना, व्यक्ति की प्रगति ही नहीं हो सकती है। अनुशासन एक महत्वपूर्ण गुण है जो हमारे जीवन में बहुत महत्व रखता है और इसकी पूर्ति के लिऐ इस प्रकार के विशेष शिविर अपना एक प्रमुख स्थान रखते हैं। मुख्य अतिथि भगवान सहाय ने कहा कि हमको सबसे पहले खुद को स्वस्थ्य रखना है क्योंकि स्वस्थ्य तन में ही एक स्वस्थ्य मन रहता है और जब मन स्वस्थ्य होगा तो स्वयं से शुरू करते हुए राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर होंगेऔर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रभारी एनएसएस डॉ0 ललिता जोशी ने विशेष शिविर के बारे में विस्तार से बताते हुऐ कहा कि एक छात्रा स्वयंसेवक जिसने 240 घंटे का काम पूरा किया है और दो साल के दौरान एक विशेष शिविर में भाग लिया है, वह विश्वविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रमाणपत्र के लिए पात्र है। यह प्रमाणपत्र उच्च अध्ययन के लिए महत्व देता है और सार्वजनिक सेवाओं में नियुक्ति के लिए एक अतिरिक्त योग्यता है । इसके पश्चात बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ0 कमला पशुचिकित्सक फतेहपुर ने छात्राओं को पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया साथ ही इसमें स्वरोजगार के क्षेत्र में खुद को सशक्त करने की बात बताई एवं उद्घाटन सत्र का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर सुनील खाती, चंद्र शेखर भट्ट सहित स्वयंसेवियों उपस्थित रहीं।

View All
महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स शीर्षक पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
02/3/2024

आज दिनांक 2 मार्च 2024 को रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एड्स शीर्षक पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 जनवरी 2024 को किया गया था , जिसमें प्रियंका बीए थर्ड सेम प्रथम स्थान, तृप्ति बिष्ट बीए थर्ड सेमेस्टर द्वितीय स्थान तथा रितिका बिष्ट तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ विभा पांडे ,सदस्य डॉ नेहा सिंह तथा डॉ बीना जोशी, डॉ रेखा जोशी, डॉअंजु पालीवाल आदि उपस्थित रहे

View All
महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट एवं बीकॉम ऑनर्स छठे सेमेस्टर की छात्रा हिमानी गोस्वामी को कुविवि नैनीताल द्वारा प्रदान किया गया कोठरी एकता धर्म सेवा श्री पुरस्कार
29/2/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की बीकॉम ऑनर्स छठे सेमेस्टर की छात्रा हिमानी गोस्वामी को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा कोठारी एकता धर्म सेवा श्री पुरस्कार से नवाजा गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने बताया कि दिसंबर माह में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा सेवा श्री पुरस्कार के लिए विश्वविद्यालय के परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालय एवं संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा समाज सेवा यथा पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जल संरक्षण, पॉलीथिन उन्मूलन में उल्लेखनीय योगदान, कन्या भ्रूण हत्या, जैव संरक्षण आदि क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का साक्ष्य सहित विवरण मांगा गया था। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रतिभागी किया गया। इसमें महाविद्यालय की बीकॉम ऑनर्स छठे सेमेस्टर की छात्रा हिमानी गोस्वामी को रू0 दस हजार धनराशि का चैक, प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राएं प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय की वार्ता सूची में अपना स्थान पाती हैं, साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में समाज से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभा भी करती हैं। प्राचार्य ने कहा कि नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ अपने शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में महाविद्यालय की छात्राएं परचम लहरा रही हैं। उन्होंने बताया कि हिमानी गोस्वामी वर्तमान में वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के रूप में छात्रा संघ में पदस्थ भी हैं साथ ही एनसीसी कैडेट के रूप में अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न शिविरों में प्रतिभाग कर चुकी हैं। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 रितुराज पंत सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हर्ष जताया।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस एवं स्वीप समिति द्वारा आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
29/2/2024

प्रेस नोट आज दिनांक 29- 2- 2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में भारत सरकार के कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत एनएसएस और स्वीप कमेटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया इस अवसर पर प्रोफेसर शशि पुरोहित,'एनएसएस समन्वयक डॉ ललिता जोशी, डॉक्टर ऋतुराज पन्त ,डॉक्टर बीना जोशी ,डॉक्टर नेहा सिंह , डॉ रेनू जोशी आदि उपस्थित रहे। ताकि हम शत प्रतिशत मतदान हेतु तैयार रहे । इस अवसर पर संकल्प यात्रा में आए प्रतिनिधियों तथा छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सरकार की योजनाओं को। घर-घर पहुंचाने के साथ-साथ मतदान अवश्य करने का संकल्प लिया

View All
महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन कल्पना बिष्ट बनी चैंपियन
28/2/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 28/ 2/ 2024 को 21वीं वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता( 2023- 24)के दूसरे दिन 100मीटर रस्सी कूद दौड़ से प्रतियोगिता आरंभ हुई, जिसमें लीला नयाल,माया बिष्ट,बरखा मेहता क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर की दौड़ में कल्पना बिष्ट ने प्रथम,निष्ठा आर्या ने द्वितीय एवम रश्मि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।100मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निष्ठा आर्या प्रथम,लीला नयाल द्वितीय,टीना तृतीय स्थान पर रही ।रिले रेस में कल्पना बिष्ट एंड ग्रुप ने प्रथम, उमा सम्मल एंड ग्रुप ने द्वितीय एवम करीना बिष्ट एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की रेस में कल्पना बिष्ट प्रथम, भावना कश्यप द्वितीय,बरखा मेहता तृतीय स्थान पर रही ।सर्वाधिक 23अंक प्राप्त कर कल्पना बिष्ट चैंपियन बनी। रनर - अप रही माया बिष्ट रहीं। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में डॉo गीता पंत द्वारा प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, साथ ही खेल प्रशिक्षक मुकेश कुमार को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य( प्रोफेसर शशि पुरोहित) द्वारा अपने उद्बोधन में छात्राओं को क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया तथा यह भी कहा गया कि छात्राएं इसे अपने करियर का हिस्सा बना सकती हैं।साथ ही क्रीड़ा प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने वाले क्रीड़ा समिति की संयोजक डॉ o गीता पंत एवं समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। अंत में क्रीड़ा प्रभारी डॉक्टर गीता पंत द्वारा प्राचार्य, प्राध्यापक गण, मीडिया कर्मी,क्रीड़ा प्रशिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी,तकनीकी सहायक का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ललिता जोशी ( असिस्टेंट प्रोफेसरअंग्रेजी विभाग) द्वारा किया गया।

View All
द्वितीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में छात्राओं को नए उद्यमों के लिए नवाचार सहित व्यवसायिक अवसर की दी जानकारी
27/2/2024

आज दिनांक 28 फरवरी 2024 को इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में द्वितीय 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मैं छात्राओं को हेमा बिष्ट द्वारा नए उद्यमों के लिऐ नवाचार की महत्ता, स्टार्टअप, विभिन्न एजेंसियों की भूमिका एवं उनकी योजनाओं के बारे में बताते हुऐ उद्यमिता के बारे में शुरुआती तोर पर जानकारी दी गई जिसमें उन्हें उद्यमी के प्रमुख गुणों के बारे में बताया गया साथ ही उद्यमिता के बारे में बताया गया । उन्होंने कहा कि उद्यमिता(entrepreneurship) नये संगठन आरम्भ करने की भावना को कहते हैं। किसी वर्तमान या भावी अवसर का पूर्वदर्शन करके मुख्यतः कोई व्यावसायिक संगठन प्रारम्भ करना उद्यमिता का मुख्य पहलू है। उद्यमिता में एक तरफ भरपूर लाभ कमाने की सम्भावना होती है तो दूसरी तरफ जोखिम,अनिश्चितता और अन्य खतरे की भी प्रबल संभावना होता है। इसके साथ नवाचार और उनके प्रकारों के बारे में भी जानकारी दी गई और साथ में स्टार्टअप और व्यवसाय के प्रकारों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ0 फकीर सिंह असि0 प्रो0 वाणिज्य ने छात्राओं को व्यावसायिक अवसर की पहचान तथा बाजार सर्वेक्षण के लिऐ मॉडल प्रश्नावली के बारे में बताते हुऐ एम.एस.एम.ई के बारे में जानकारी दी साथ ही उद्योग शुरू करने के लिए किन महत्वपूर्ण ओपचारिकताओ और प्रक्रियाओं को पूरा करना जरूरी है, इसके बारे मैं भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने इस प्रक्रिया के हर चरण पर संपूर्ण जानकारी भी दी कि व्यवसाय के स्थान का चयन करना, व्यवसाय को ऑनलाइन रजिस्टर करना और किस प्रकार से इसके बारे में हम ऑनलाइन मध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ईडीआईआई के संजीव भटनागर सहित नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी, डॉ0 राजेश आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा महोत्सव का किया गया विधिवत शुभारंभ
27/2/2024

आज दिनांक 27/ 4/ 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में 21वीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2023 24 का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर शशि पुरोहित (प्राचार्य महिला महाविद्यालय हल्द्वानी) द्वारा किया गया। सर्वप्रथम कीड़ा प्रभारी द्वारा मुख्य अतिथि का बैजअलंकरण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन, स्वागत किया गया। साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर एo केo श्रीवास्तव, डॉक्टर देवकी गिरी, डॉक्टर टीoवीo सिंह, डॉo नरेंद्र कुमार, डॉo रश्मि पंत का बैज लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात एनoसीoसीo कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सभी छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में क्रीड़ाप्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही खेल का महत्व बताते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। क्रीड़ा प्रभारी डॉo गीता पंत द्वारा मुख्य अतिथि, प्रा ध्यापकों, मीडिया कर्मी, तथा छात्राओं का अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता में होने वाले इवेंट्स की जानकारी दी गई। प्राचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से पूर्व शपथ दिलाई गई तथा सर्वाधिक पदक प्राप्त छात्रा कल्पना द्वारा मशाल लेकर प्रांगण की परिक्रमा की गई। तत्पश्चात 100 मीटर दौड़ से प्रतियोगिता प्रारंभ हुई । चक्का फेंक प्रतियोगिता में माया बिष्ट, हेमा राणा, निष्ठा आर्या प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक प्रतियोगिता में हेमा रावत प्रथम, उमा द्वितीय एवं मीनाक्षी पंत तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद प्रतियोगिता में लीला नयाल प्रथम, माया विष्ट द्वितीय, एवं भूमिका तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में लीला नयाल प्रथम, कल्पना बिष्ट द्वितीय एवं पूनम सम्मल तृतीय स्थान पर रही। कल 100 मीटर की दौड़ का फाइनल 200 मीटर की दौड़ का फाइनल 1500 मीटर की दौड़, रस्सी कूद और रिले रेस का आयोजन किया जाएगा।

View All
प्रथम 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस छात्राओं को नए उद्योगों के लिए नवाचार की महत्ता , स्टार्टअप, विभिन्न एजेंसियों की भूमिका एवं योजनाएं उद्यम की स्थापना के लिए आवश्यकता तथा व्यावसायिक अवसर की पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया
27/2/2024

आज दिनांक 27 फरवरी 2024 को इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मैं छात्राओं को एनआईएसएम के परामर्शदाता मनोज भट्ट द्वारा नए उद्यमों के लिऐ नवाचार की महत्ता, स्टार्टअप, विभिन्न एजेंसियों की भूमिका एवं उनकी योजनाओं के बारे में बताते हुऐ उद्यमिता के बारे में शुरुआती तोर पर जानकारी दी गई जिसमें उन्हें उद्यमी के प्रमुख गुणों के बारे में बताया गया साथ ही उद्यमिता के बारे में बताया गया । उन्होंने कहा कि उद्यमिता(entrepreneurship) नये संगठन आरम्भ करने की भावना को कहते हैं। किसी वर्तमान या भावी अवसर का पूर्वदर्शन करके मुख्यतः कोई व्यावसायिक संगठन प्रारम्भ करना उद्यमिता का मुख्य पहलू है। उद्यमिता में एक तरफ भरपूर लाभ कमाने की सम्भावना होती है तो दूसरी तरफ जोखिम,अनिश्चितता और अन्य खतरे की भी प्रबल संभावना होता है। इसके साथ नवाचार और उनके प्रकारों के बारे में भी जानकारी दी गई और साथ में स्टार्टअप और व्यवसाय के प्रकारों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में योगेश पांडे सेवा निवृत्त ज़िला उद्योग केन्द्र ने छात्राओं को व्यावसायिक अवसर की पहचान तथा बाजार सर्वेक्षण के लिऐ मॉडल प्रश्नावली के बारे में बताते हुऐ एम.एस.एम.ई के बारे में जानकारी दी साथ ही उद्योग शुरू करने के लिए किन महत्वपूर्ण ओपचारिकताओ और प्रक्रियाओं को पूरा करना जरूरी है, इसके बारे मैं भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने इस प्रक्रिया के हर चरण पर संपूर्ण जानकारी भी दी कि व्यवसाय के स्थान का चयन करना, व्यवसाय को ऑनलाइन रजिस्टर करना और किस प्रकार से इसके बारे में हम ऑनलाइन मध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर ईडीआईआई के राहुल भमभानी सहित डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी, डॉ0 राजेश आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में द्वितीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने विधिवत किया शुभारंभ
27/2/2024

आज दिनांक 27 फरवरी 2024 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में द्वितीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। प्राचार्य प्रो0 पुरोहित ने कहा कि देव भूमि उद्यमिता योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके द्वारा जन सामान्य के मस्तिष्क में उठे विचारों को नए स्टार्टअप में बदला जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से इस योजना का भरपूर लाभ उठाते हुए स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने का आवाहन किया साथ ही बताया कि महाविद्यालय में इस योजना के अंतर्गत दो उद्यमिता विकास कार्यक्रम चल रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कार्यक्रम का उद्देश्य तथा देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में बताया। मेंटर डॉ0 रेखा जोशी ने छात्रों को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के बारे में विस्तार से बताते हुए उद्यमिता की अवधारणा उद्यमी का अर्थ एवं उद्यमी के गुना के बारे में बताया। इसके पश्चात डॉ0 फकीर सिंह ने उद्यमिता का महत्व बताते हुए उद्यमी बनने के आकर्षण के बारे में तथा वर्तमान में उत्तराखंड में व्याप्त विभिन्न संभावनाओं के बारे में छात्राओं को रूबरू किया। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के प्रशिक्षक संजीव भटनागर द्वारा कई प्रेरक कहानियों से प्रेरित करते हुऐ छात्राओं को अपने जीवन में कुछ हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी ने किया इस अवसर पर डॉ0 दिनेश जोशी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में शुरू हुआ 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम
26/2/2024

आज दिनांक 26 फरवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया । अपने उद्बोधन में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड सरकार द्वारा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के द्वारा चलाई जा रही एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें छात्राओं को नए उद्यम स्थापित करने में अत्यन्त सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमको नौकरी लेने वाले की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनना है तो ये योजना एक मील का पत्थर साबित होगी और साथ ही उद्यमिता की महत्ता एवं आकर्षण के बारे में बताया। डीयूवाई के नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 रितुराज पंत ने देवभूमि उद्यमिता योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए उद्यमिता की अवधारणा, उद्यमी का अर्थ और एक सफल उद्यमी के गुण के बारे में विस्तार से बताया । इसके पश्चात भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त डॉ0 रेखा जोशी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के कार्यप्रणाली को प्रतिभागियों के साथ विस्तार से साझा की। उद्यमिता विकास संस्थान से आए राहुल भमभानी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं 12 दिवसीय आयोजित होने वाले सत्रों के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ0 हिमानी द्वारा उत्तराखंड के सफल उद्यमियों के साथ ही यहां पर व्याप्त संभावनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 राजेश डॉ0 विद्या कुमारी डॉ0 विभा पांडे डॉ0 नीता शाह डॉ0 प्रभा साह डॉ0 मंजरी चौधरी डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ छात्र संघ निर्वाचन 2022 -23 प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने दिलाई सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ
22/2/2024

प्रेस नोट आज दिनांक 22 -2 - 2024 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभा किया गया। इस प्रतियोगिता में काजल आर्या ,अजर हलीम, रितु बोरा, कविता बिष्ट ,प्रियंका कांडपाल ,गीता पांडे स्नेहा ,अंजलि नीतिका पांडे ,अंजना राय, हर्षिता उप्रेती, सलोनी बोरा ,बबीता सक्सेना ,नैना चौहान, खुशी शर्मा, गुंजन, रंजीत मिश्रा, इंदिरा दिव्यदर्शनी, प्राची गिरी ,रीतिका आर्या ने प्रतिभाग किया ।इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ,डॉक्टर बीना जोशी, डॉक्टर नेहा सिंह ,डॉक्टर रश्मि पन्त ,डॉ फकीर नेगी ,डॉक्टर मंजरी ,डॉ रूचि रजवार, डॉ रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे प्रतियोगिता का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु नागरिकों को जागरूक करना है ताकि सही सरकार निर्वाचित हो सके।

View All
महाविद्यालय की हिमानी गोस्वामी तथा दर्शिता शाह ने नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युवा पर्यावरण संसद में किया प्रतिभाग
17/2/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की छात्रा कुमारी दर्शिता एवं बीकॉम ऑनर्स की छात्रा हिमानी गोस्वामी ने राष्ट्रीय युवा पर्यावरण सांसद के तत्वाधान में आयोजित की गई जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में क्वालीफाई करते हुए नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की युवा पर्यावरण संसद में प्रतिभाग किया। फाइनल राउंड में पूरे देश भर से 30 बच्चों का सेलेक्शन किया गया था और उन्हें विभिन्न पोर्टफोलियो दिए गए थे। दर्शिता शाह को पेट्रोलियम मिनिस्टर का पोर्टफोलियो दिया गया था जिसमें उन्होंने अपने रचनात्मक एवं इन्नोवेटिव विचारों के साथ उमदा प्रदर्शन किया। हिमानी गोस्वामी को फोटोग्राफी सेशन के लिए सिलेक्ट किया गया था जिसमें उन्होंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने एवं महाविद्यालय को एक नई पहचान दिलाने पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, पर्यावरण सेल के प्रभारी डॉक्टर शरद मिश्रा, एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितुराज पंत एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

View All
राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय में किया गया संगोष्ठी का आयोजन
13/2/2024

आज दिनांक 13 फरवरी 2024 उसको राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की एन सीसी इकाई द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को आज की थीम महिला सशक्तिकरण के विषय में बताया कि हमें अपने को किस तरीके से सशक्त करना है और आत्मनिर्भर बनना है। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर हिमानी पंत ने छात्राओं को इस दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने बताया कि यह दिवस हमारी स्वतंत्र भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। नारी सशक्तिकरण से संबंधित जितनी भी योजनाएं हमारे राज्य में लागू की गई है या देश में लागू है उन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ रूचि रजवार ने भी हमें नारी होने के नाते अपने कर्तव्यों का किस प्रकार निर्वहन करते हुए अपने को सशक्त बनाने के साथ ही जनमानस को भी इसके लिए जागरूक करना है, इस विषय में जानकारी दी। डॉ0 मंजरी चौधरी ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने के लिए अपना व्याख्यान दिया।डॉ ज्योति ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण और अपने में आत्मविश्वास बढ़ाने और एकाग्रचित होकर एक लक्ष्य को प्राप्त करने से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। लेफ्टिनेंट डॉक्टर रेखा जोशी ने राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्रों को बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ ही भविष्य में हमें नारी सशक्तिकरण की इस प्रकार संगोष्टियां ना आयोजित करनी पड़े हमें इसे प्रैक्टिकल रूप में सफल बनाने के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉक्टर ललित जोशी,डॉक्टर विद्या कुमारी,श्रीमती चंपा जोशी,डॉ सरस्वती बिष्ट उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में समान नागरिक संहिता विषय पर आयोजित की गई संगोष्ठी
06/2/2024

आज दिनांक 6 फरवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ0 बीना जोशी द्वारा बताया गया कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत हर धर्म, जाति, संप्रदाय के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र में एक ही नियम होंगे। वक्ता डॉ0 फकीर नेगी ने कहा कि समान नागरिक संहिता का उल्लेख भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में किया गया है, अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि राज्य, भारत के समस्त राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिये एक समान सिविल संहिता प्राप्त कराने का प्रयास करेगा। अन्त में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि समान नागरिक संहिता विभिन्न पर्सनल लॉज़ के अंतर्गत महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव और उत्पीड़न को दूर करके लैंगिक न्याय एवं समानता सुनिश्चित करेगी। यह विवाह, तलाक़, उत्तराधिकार, गोद लेने, भरण-पोषण आदि मामलों में महिलाओं को समान अधिकार और दर्जा प्रदान करेगी । अन्त में वक्ताओं द्वारा छात्राओं की जिज्ञासा को शान्त किया गया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 चंद्र प्रकाश, डॉ0 नेहा सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि आदि उपस्थित रहे।

View All
देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम से संबंधित आयोजित की गई बैठक
31/1/2024

आज दिनांक 31 जनवरी 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत होने वाले 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के संदर्भ में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने समीक्षा बैठक की। महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि प्रस्तावित 12 दिवासीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए छात्राओं एवं अन्य हितधारकों को पंजीकरण करवाने की बात कही। डॉ0 पंत ने कहा कि यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से देवभूमि उद्यमिता योजना के अन्तर्गत चलाया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने हेतु आयु 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए तथा न्यूनतम योग्यता 12 वीं पास है।महाविद्यालय के पूर्णकालिक विद्यार्थी के साथ ही भूतपूर्व विद्यार्थी, यूओयू, इग्नू के विद्यार्थी, नए उद्यम लगाने के इच्छुक व्यक्तियों को इसमें पंजीकरण करवाना है। पंजीकरण की अन्तिम तिथि 2 फरवरी है। महाविद्यालय द्वारा इस क्षेत्र के हितधारकों से संबंधित अधिक से अधिक पंजीकरण करवानी हेतु प्रयास किया जा रहा है। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी एवं कार्यक्रम की मेंटर डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में नए उद्यम निर्माण से संबंधित उद्यमियों को सहायता प्रदान की जाएगी। इसमें उद्यमियों को परियोजना निर्माण हेतु आवश्यक आधारभूत तथ्य, वित्तीय एवं सरकारी ज्ञान आदि प्रदान करके परियोजना निर्माण को सुगम बनाने के लिऐ बताया जाएगा। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने वास्तविक उद्यमियों को प्रतिभाग करने की बात कही और कहा कि हमको नौकरी मांगने वाला ना बनकर नौकरी देने वाला बनना चाहिए। इस अवसर पर डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 हिमानी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला
29/1/2024

आज दिनांक 29/01/2024 को वनस्पति विज्ञान विभाग में BRYOPHYTES विषय पर, एक दिवसीय व्याख्यान/कार्यशाला का आयोजन किया गया। व्याख्यान / कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रो० (डॉ0 ) एस0डी0 तिवारी (पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग) रहे। कार्यशाला में प्रो0 तिवारी द्वारा विभिन्न bryophytes के बारे में जानकरी दी. परिस्थितिकी तंत्र में bryophytes के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं उनके चिकित्सा में होने वाले उपयोगों के बताया गया. कार्यशाला में विभाग के प्रभारी डॉ. सरस्वती बिष्ट, श्री संजू, डॉ. प्रतिभा रावल उपस्थित रहे। व्याख्यान में विभाग की शोध छात्राओं, बीएससी की छात्राओं व एम 0एससी0 प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया.

View All
महाविद्यालय में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर अनूप की छात्राओं हेतु डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स का हुआ समापन एवं वितरित किए गए प्रमाण पत्र
25/1/2024

आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी रजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य विभाग तथा सफलता डॉट कॉम के संयुक्त तत्वाधान में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु नई शिक्षा नीति के अंतर्गत डिजिटल मार्केटिंग विषय पर निःशुल्क 10 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का समापन हुआ। समापन सत्र पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ऐ0के0 श्रीवास्तव ने कार्यशाला को छात्राओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिऐ सहायक बताया। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि कोर्स करने के बाद छात्राएं सोशल मीडिया मैनेजर, एसईओ एग्जीक्यूटिव, पीपीसी एक्सपर्ट, कंटेंट मार्केटर, ई-कॉमर्स मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन या मार्केटिंग और ई-मेल मार्केटिंग जैसे काम को बड़े आसानी से कर सकेंगे। कार्यशाला आयोजक सचिव डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि इसके अंतर्गत छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग क्या है, इसकी संरचना, परंपरागत मार्केटिंग और डिजिटल मार्केटिंग में अंतर, इसका फ्रेमवर्क, वर्तमान परिदृश्य में डिजिटल मार्केटिंग का महत्व, ऑनलाइन विश्लेषण तथा इसके द्वारा स्वरोजगार आदि के बारे में बताया गया। कार्यशाला समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि इस कोर्स को करने के बाद छात्राएं डिजीटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अपने रोजगार का मार्ग चुन सकते हैं। अन्त में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर अनुराग पंत, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 मंजरी, डॉ0 रुचि सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर आयोजित किए गए स्वीप समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रम
25/1/2024

प्रेस नोट आज दिनांक 25- 1-2024 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की स्वीप समिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण एवं सुरक्षा हेतु मतदान के लिए जागरूक करने हेतु शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी व छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं रिद्धि डंगवाल, पूजा पाठक ,कविता फुलारा ,कशिश रजवार ,गरिमा पंत अंजलि भट्ट ,परीक्षा जोशी एवं काजल जोशी ने मतदान के अधिकार के प्रयोग एवं महत्व पर नुक्कड़ नाटक के रूप में सुंदर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में डोली मेहरा प्रथम ,बबीता बहुगुणा व रजनी फर्त्याल द्वितीय ,हेमा मेहरा तृतीय स्थान पर रही। निकिता पांडे के पोस्टर को विशेष स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर स्वीप कमेटी की सदस्य डॉक्टर बीना जोशी ,डॉक्टर रश्मि पन्त उपस्थित रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना की संयोजक डॉ ललिता जोशी व कार्यक्रम अधिकारी ऋतुराज पन्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष विशेष योगदान दिया।

View All
महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान एवं आदित्य बिरला कैपिटल फेडरेशन की ओर से फाइनेंशियल एजुकेशन फॉर यंग सिटीजंस के उपलक्ष में 10 दिवस से सर्टिफिकेट कार्यक्रम का हुआ समापन
25/1/2024

आज दिनांक 16 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान एवं आदित्य बिरला कैपिटल फेडरेशन की ओर से फाइनेंशियल एजुकेशन फॉर यंग सिटीजंस के उपलक्ष पर 10 दिवसीय सर्टिफिकेट कार्यक्रम का समापन हुआ। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ऐ0 के0 श्रीवास्तव ने इस प्रकार के आयोजनों को छात्राओं के हित में बताते हुए वित्तीय रूप से सशक्त बनाने में सहायक बताया।आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इसके अन्तर्गत छात्राओं को पर्सनल फाइनेंशियल फ्रेमवर्क, इन्वेस्टिंग इन द सिक्योरिटीज मार्केट, वित्तीय क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं, स्वरोजगार आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 फकीर सिंह ने सभी वक्ताओं एवं मुख्य वक्ता मनोज भट्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया । संचालन डॉ0 रेखा जोशी ने किया । इस अवसर पर डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 मंजरी चौधरी, डॉ0 रुचि रजवार सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष पर आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
24/1/2024

आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में लोगों में जागरूक करना एवं सशक्त बनाना है। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करने एवं उनको उनसे सम्बंधित कानूनी जानकारी देना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने भारतीय समाज में बालिकाओं के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। शिविर में मुख्य वक्ता एवं महिला हेल्पलाइन की प्रभारी, उप निरीक्षक लता खत्री द्वारा छात्राओं को पॉश एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के संदर्भ में इस एक्ट के प्रयोगिक पक्ष पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर विभिन्न एप्लीकेशंस एवं अन्य अधिनियमों के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 गीता पंत , डॉ0 श्वेता बिश्नोई, डॉ0 चन्द्र प्रकाश, डॉ0 अंजू पालीवाल, चंद्रशेखर, कांति बल्लभ, भीम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित की गई नशा मुक्ति उत्तराखंड विषय पर संगोष्ठी
24/1/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी को आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को देहरादून में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा नैक प्रत्यायन में बी प्लस ग्रेड आने पर 6 लाख रुपए के चेक के साथ ही प्रमाण पत्र महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित को प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय में नैक प्रत्यायन की टीम दिनांक 24 अगस्त 2023 को दो दिवसीय निरीक्षण पर आई थी, निरीक्षण के उपरांत महाविद्यालय को 2.57 अंक के साथ बी प्लस ग्रेड प्रदान किया गया था। प्राचार्य ने इसके लिए समस्त महाविद्यालय परिवार सहित निदेशालय, शासन के सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होनें कहा कि टीम द्वारा जो भी सुझाव महाविद्यालय को दिए गए थे उनको लेकर के काम किये जा रहे हैं और भविष्य में कोशिश है कि अगले प्रत्यायन में महाविद्यालय को अच्छे से अच्छे ग्रेड अंक प्राप्त हों। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की।

View All
नैक प्रत्यायन में बी प्लस ग्रेड लाने के उपलक्ष में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित को सौंपा गया 6 लाख का चेक एवं प्रमाण पत्र
24/1/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी को आज दिनांक 24 जनवरी 2024 को देहरादून में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा नैक प्रत्यायन में बी प्लस ग्रेड आने पर 6 लाख रुपए के चेक के साथ ही प्रमाण पत्र महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित को प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय में नैक प्रत्यायन की टीम दिनांक 24 अगस्त 2023 को दो दिवसीय निरीक्षण पर आई थी, निरीक्षण के उपरांत महाविद्यालय को 2.57 अंक के साथ बी प्लस ग्रेड प्रदान किया गया था। प्राचार्य ने इसके लिए समस्त महाविद्यालय परिवार सहित निदेशालय, शासन के सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होनें कहा कि टीम द्वारा जो भी सुझाव महाविद्यालय को दिए गए थे उनको लेकर के काम किये जा रहे हैं और भविष्य में कोशिश है कि अगले प्रत्यायन में महाविद्यालय को अच्छे से अच्छे ग्रेड अंक प्राप्त हों। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त की।

View All
एम ए इंग्लिश 2023 24 बैच की शिवानी कार्की को दिया गया वाइस चांसलर गोल्ड मेडल अवार्ड।
20/1/2024

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की मेधावी छात्रा कुमारी शिवानी कार्की को कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर एवं हिंदी विभाग की कुमारी सुनीता को हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया। कुमारी गरिमा तिवारी को स्नातक स्तर पर कला वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्रा कुमारी विदुषी ने अंग्रेजी विषय में एवं भावना कांडपाल ने वाणिज्य विषय में दिसंबर माह में आयोजित की गई नेट परीक्षा क्वालीफाई की। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन सभी को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवम शिक्षिकाओं ने भी सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।

View All
वाणिज्य विभाग द्वारा फाइनेंशियल एजुकेशन फॉर यंग सिटीजंस विषय पर ऑफलाइन मोड पर आयोजित किया गया 10 दिवसीय सर्टिफिकेट कार्यक्रम
16/1/2024

आज दिनांक 16 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान एवं आदित्य बिरला कैपिटल फेडरेशन की ओर से फाइनेंशियल एजुकेशन फॉर यंग सिटीजंस के उपलक्ष पर 10 दिवसीय सर्टिफिकेट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि वित्तीय जागरूकता हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारी बचतों को कुशलतापूर्वक प्रबन्ध करने के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करती है। इस प्रकार के शिविरों से हमको बचत और निवेश के संबंध में ठोस निर्णय लेने में सक्षम बनाते हैं। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस के अन्तर्गत छात्राओं को पर्सनल फाइनेंशियल फ्रेमवर्क, इन्वेस्टिंग इन द सिक्योरिटीज मार्केट, वित्तीय क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं, स्वरोजगार आदि के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरत वित्तीय अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने और अपने धन को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम बनाने में सहायता करती है। प्रथम दिवस मुख्य वक्ता मनोज भट्ट ने छात्रों को वित्तीय साक्षरता की बारीकियां को समझाया एवं वित्तीय व्यवस्था में बोले जाने वाले तथ्यात्मक वाक्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। अंत में वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी द्वारा सभी आगंतु को का धन्यवाद ज्ञापित किया संचालन डॉ0 रेखा जोशी ने किया । इस अवसर पर डॉ0 मंजरी चौधरी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
वाणिज्य विभाग द्वारा safalta.com के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया डिजिटल मार्केटिंग विषय पर 10 दिवसीय ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम
16/1/2024

आज दिनांक 16 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी रजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य विभाग तथा सफलता डॉट कॉम के संयुक्त तत्वाधान में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं हेतु नई शिक्षा नीति के अंतर्गत डिजिटल मार्केटिंग विषय पर निःशुल्क 10 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस में कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कार्यशाला के महत्त्व को बताते हुए कहा कि डिजिटल मार्केटिंग की सहायता से आप विश्व के किसी भी कोने में व्यापार कर सकते हैं और पूरी दुनिया में अपने कस्टमर तक पहुंच बना सकते हैं। वर्तमान समय में अपनी लाभदायकता को बढ़ाने के लिए हर कंपनी ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता बना ना चाहती है और इसी के लिए कंपनी डिजिटल प्लेटफार्म में मार्केटिंग प्रणाली को लागू करती है। जिससे कि वर्तमान समय में इस प्रकार के रोजगार परक पाठ्यक्रम छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बीकॉम तृतीय सेमेस्टर में डिजिटल मार्केटिंग विषय के अंतर्गत इन छात्राओं को तथ्यात्मक जानकारी के साथ ही प्रयोगात्मक जानकारी भी हो, इस हेतु इस निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जोकि सफलता डॉट कॉम के माध्यम से आयोजित की जा रही है। कार्यशाला आयोजक सचिव डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि इसके अंतर्गत छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग क्या है, इसकी संरचना, परंपरागत मार्केटिंग और डिजिटल मार्केटिंग में अंतर, इसका फ्रेमवर्क, वर्तमान परिदृश्य में डिजिटल मार्केटिंग का महत्व, ऑनलाइन विश्लेषण तथा इसके द्वारा स्वरोजगार आदि के बारे में बताया जाएगा। कार्यशाला समन्वयक डॉ0 फकीर सिंह ने कहा किडिजिटल मार्केटिंग का महत्व इस लिऐ भी है कि क्योंकि यह सस्ती है और दुनिया भर के संभावित ग्राहकों से जुड़ने के लिए ढेर सारे विकल्प प्रदान करती है। मुख्य वक्ता अनुराग पंत ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग की आधारभूत संरचना को विस्तार से बताते हुए भविष्य में इसको कैसे रोजगार तथा स्वरोजगार से जोड़ा जाए , इस बारे में चर्चा की। वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यशाला का संचालन डॉ0 मंजरी चौधरी ने किया । इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों ने लगाया एकदिवसीय शिविर
12/1/2024

आज दिनांक 12 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक नियमित शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत गाकर शिविर प्रारंभ किया गया। जिसके बाद स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय परिसर को साफ एवं स्वच्छ किया साथ ही महाविद्यालय में बनाई गई एनएसएस वाटिका एवम हर्बल वाटिका में पौधों की गुड़ाई की गई।बौद्धिक सत्र में छात्राओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 वें युवा दिवस के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर दिखाया गया । तत्पश्चात छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित संस्मरणों एवं घटनाओं को अपने भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। शिविर का समापन स्वयंसेवा द्वारा संकल्प गीत गाकर किया गया इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितुराज पंत, डॉ राजेश चौनवाल, डॉक्टर फकीर नेगी, डॉक्टर दिनेश जोशी, डॉक्टर रेखा जोशी एवम श्री चंद्रशेखर उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के संस्कृतिक विभाग की प्रभारी डॉ0 श्वेता बिश्नोई को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन का अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ0 श्वेता बिश्नोई को शुभकामनाएं ज्ञापित की।
11/1/2024

महाविद्यालय के संस्कृतिक विभाग की प्रभारी डॉ0 श्वेता बिश्नोई को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन का अवार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने डॉ0 श्वेता बिश्नोई को शुभकामनाएं ज्ञापित की।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित किया गया जागरुकता शिविर
30/12/2023

आज दिनांक 30 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में होमगार्ड विभाग उत्तराखंड द्वारा लांच किए गए द्रुत ऐप के बारे में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने अपने कहा कि इसके अंतर्गत जिला कमांडेंट होमगार्ड द्वारा छात्राओं को द्रुत ऐप के बारे में बताया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड से आए तरुण मेहरा ने छात्राओं को बताया कि होम गार्ड स्थापना दिवस पर द्रुत ऐप को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस ऐप का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने ऐप में पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में बताते हुऐ इसके प्रयोग करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि जिस प्रकार से आजकल अपराध बढ़ रहे हैं , उसकी रोकथाम के लिऐ ये ऐप एक वरदान साबित हो सकता है। प्राचार्य ने सभी छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से इस ऐप को डाउनलोड करने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 श्वेता बिश्नोई, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 नीता साह, डॉ0 नेहा सिंह, डॉ0 शरद मिश्रा, डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 हिमानी, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 मंजरी चौधरी, डॉ0 रुचि रजवार, डॉ0 अंजू पालीवाल एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति द्वारा छात्राओं हेतु आयोजित किया गया परामर्श सत्र
29/12/2023

इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत कला, विज्ञान एवं कॉमर्स की छात्राओं को विभिन्न नौकरियों में जाने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इसके लिए मुख्य वक्ता के रूप में टाइम इंस्टीट्यूट के निर्देशक श्री अंकुर महाजन द्वारा छात्राओं को बहुत ही सरल तरीके से आत्मविश्वास बढ़ाने ,किस तरीके से व्यक्तित्व विकास किया जाए और कौन-कौन से ऐसे टिप्स हैं जिनको अपना अगर हम विभिन्न नौकरियों में अपना स्थान पा सकते हैं ,इन सबसे अवगत कराया गया l महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शशि पुरोहित द्वारा सभी का स्वागत किया गया और सभी छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया तथा किस तरीके से वह समाज में एक अपना स्थान बनाएं इसके लिए भी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किए गए l करियर काउंसलिंग सेल की संयोजक प्रोफेसर रश्मि पंत द्वारा सभी का स्वागत करते हुए छात्राओं को अभिप्रेरित किया गया और उन्होंने बताया की किस तरह हम इस सेल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को कराकर छात्राओं को उसे मुकाम तक पहुंचा सकते हैं ,जहां आज देश की बेटियां पहुंच रही हैl महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल इसके लिए आगामी कार्यक्रमों हेतु छात्राओं द्वारा ही सुझाव मांग कर कार्यों को आगे बढ़ाएगी l अंत में डॉक्टर नेहा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया और उन्होंने समस्त छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की l इस कार्यक्रम में डॉक्टर विद्या कुमारी डॉक्टर श्वेता और 95 बच्चों ने प्रतिभाग कियाl

View All
गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित किया गया परामर्श सत्र एवं अर्थशास्त्र विभाग में हुआ परिषद का गठन
29/12/2023

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गत दिवस गृह विज्ञान विभाग में छात्राओं हेतु रोजगार परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. शशि पुरोहित द्वारा किया गया । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान शाखा की प्रवक्ता डॉ मोनिका द्वारा यूओयू मे गृह विज्ञान विभाग द्वारा संचालित सर्टिफ़िकेट डिप्लोमा स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गयी। यूओयू की प्रवक्ता डॉ पूजा भट्ट द्वारा गृह विज्ञान विषय में रोजगार के अनेक अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारि तथा स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर गृह विज्ञान परिषद् का भी गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से मेघा गोस्वामी को अध्यक्ष, उमरा सैफी को उपाध्यक्ष, गीता पांडेय को सचिव तथा कमला बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर डॉ ए के श्रीवास्तव, डॉ कुलदीप रस्तोगी, डॉ गीता पांडेय और डॉ ललिता जोशी भी उपस्थित रहे। इधर अर्थशास्त्र विभाग में विभाग प्रभारी डॉ0 देवकी गिरी गोस्वामी की मौजूदगी में विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रिया मेहता बीए तृतीय वर्ष, उपाध्यक्ष मुस्कान वर्मा बीए तृतीय सेमेस्टर, सचिव कविता पढलिया बीए पंचम सेमेस्टर तथा उप सचिव कुमारी प्रियंका बीए प्रथम सेमेस्टर को चुना गया। इस अवसर पर डॉ0 हिमानी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की गई एकदिवसीय कार्यशाला
28/12/2023

वनस्पति विज्ञान विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 28 दिसम्बर 2023 को इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा प्राचार्य की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय "कवकः हमारे दोस्त और दुश्मन" रहा। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो० (डॉ०) एस० सी० सती पूर्व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल रहे। उन्होने बताया कि कवक हमारे दोस्त और दुश्मन के रूप में जीवन का एक हिस्सा हैं। प्रो० एस० सी० सती० द्वारा विभिन्न पादप रोगों में कारक के रूप में विभिन्न कवकों के बारे में प्रकाश डाला। कार्यशाला का संचालन संयोजक डॉ० सरस्वती बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्राध्यापक डॉ० प्रतिमा रावल, श्री संजू, विभाग के समस्त कर्मचारी, समस्त शोध छात्राएँ एवं एम० एस सी० की छात्राएँ उपस्थित रहीं ।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा मोबाइल रेडिएशन एवं महिला स्वास्थ्य पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
27/12/2023

आज दिनांक 26 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाईयों द्वारा रेडिएशन एवं महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्तिक संस्था के अध्यक्ष नवीन खर्कवाल द्वारा मोबाइल के रेडिएशन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेडिएशन के कारण हमारे हृदय, मस्तिष्क, त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। इससे जहां एक ओर दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है वहीं दूसरी तरफ हमारी याददाश्त भी प्रभावित हो सकती है। ये फर्टिलिटी पर भी बुरा असर डालती है। कैंसर, आर्थराइटिस, अल्जाइमर और हार्ट डिजीज का रिस्‍क बढ़ाती है। उन्होंने इसके बचाव के बारे में बताते हुए कहा कि मोबाइल रेडिएशन से पूरी तरह तो नहीं बचा जा सकता है, लेकिन इसके खतरे को जरूर कम किया जा सकता है। यह ध्यान रखें कि जरुरत से ज्यादा डिवाइस इस्तेमाल करने से बचें। इसके अलावा कभी भी फोन को चार्ज पर लगाकर बात न करें क्योंकि जिस समय फोन चार्ज में लगा होता है उस समय मोबाइल का रेडिएशन 10 गुना तक बढ़ जाता है। द्वितीय सत्र में संस्था की सचिव ममता राजपूत द्वारा महिला स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की गई और हाइजीन को बनाए रखने के विषय में चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि जैसे-जैसे हम तकनीकी युग में आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे हार्ट की समस्या, अल्जाइमर, कैंसर इत्यादि के साथ भी हमको लगातार जूझना पड़ रहा है। वर्तमान युग में हमको रेडिएशन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक रहते हुए उनसे बचने के पूरे उपाय करने चाहिए। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने सभी वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 मंजरी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में वीर बाल दिवस के उपलक्ष पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी
26/12/2023

आज दिनांक 26 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वीर बाल दिवस के रूप में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने वीर बाल दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि मा0 प्रधानमन्त्री जी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों- साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्‍मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि पिछले साल वर्ष 2022 में हमने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था। एनसीसी अधिकारी डॉ0 रेखा जोशी ने कहा वीर बाल दिवस खालसा के चार साहिबजादों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बच्चों ने अपने आस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे और ये दिन उनकी कहानियों को याद करने का भी दिन है ताकी आज की पीढ़ी जान सके कि देश के लिऐ बलिदान होने के लिऐ उम्र की कोई सीमा नहीं होती। इस अवसर पर डॉ0 मंजरी चौधरी, चन्द्र शेखर भट्ट सहित शिक्षक एवं शिक्षक उत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में एनएसएस एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , ड्रग फ्री उत्तराखंड विषय पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
22/12/2023

आज दिनांक 22 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालयहल्द्वानी में एनएसएस एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में लोक सांस्कृतिक कला समिति के कलाकारों द्वारा छात्राओं को नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक सरोकारों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को वर्तमान में नशे के बढ़ते हुए जाल से सचेत रहने एवं अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशे से बचने हेतू जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी ने नशे की लत के दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए नशा करने वाले व्यक्तियों के लक्षण के बारे में बताया। नमामि गंगे के प्रभारी डॉक्टर ऋतुराज पंत ने वर्तमान समय में बेटियों के बढ़ते हुए वर्चस्व को वर्णित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को और अधिक प्रचारित करने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया। लोक सांस्कृतिक कला समिति के सदस्यों ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को सकारात्मक संदेश दिए। कार्यक्रम में डॉक्टर रेखा जोशी डॉक्टर गीता पंत एवम डॉ मंजरी चौधरी सम्मिलित हुए।

View All
महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी एसोसिएशन का गठन
21/12/2023

आज दिनांक 21 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में आयोजित की जा रही कार्यशाला/ व्याख्यान माला के समापन सत्र में मुख्य वक्ता उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 सुचित्रा अवस्थी द्वारा प्रतिभागियों को अंग्रेजी विषय में शोध पत्र लिखने एवं संदर्भित करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात छात्राओं ने कार्यशाला के बारे में अपना फीडबैक दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से आशा जताई कि महाविद्यालय की छात्राएं इस कार्यशाला से अवश्य ही लाभान्वित हुई होगी और आने वाले भविष्य में भी इस तरह की कार्यशाला, व्याख्यान मालाएं एवं अतिथि व्याख्या छात्राओं के हित में आयोजित किए जाते रहेंगे। अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन जिस उद्देश्य को ध्यान में रखकर किया गया था वह उद्देश्य इस तथ्य से पूरा होता हुआ प्रतीत होता है कि छात्राओं ने समापन सत्र में कार्यशाला के बारे में बहुत ही सकारात्मक फीडबैक दिया। डॉ कुलदीप रस्तोगी ने कार्यशाला के विभिन्न दिनों में आयोजित होने वाले व्याख्यानों का सारांश प्रस्तुत किया। अंत में डॉ विभा पांडे द्वारा मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यशाला के बाद अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी एसोसिएशन का गठन किया जिसमें अध्यक्ष दर्शिता शाह एम. ए. तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष संजना भट्ट एम. ए. प्रथम सेमेस्टर, सचिव हिमानी नेगी बी. ए. तृतीय वर्ष एवं कोषाध्यक्ष बबीता चिलवाल बी. ए. प्रथम सेमेस्टर को चुना गया।

View All
स्वीप के अंर्तगत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
19/12/2023

प्रेस नोट आज दिनांक 19- 12 -2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में स्वीप समिति एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त स्वीप टीम के संयुक्त तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम की शुरुआत लोकतंत्र में अपनी पूर्ण सहभागिता करने की शपथ के साथ हुई, स्वीप टीम के सह समन्वयक श्री एल एम पांडे ,डॉ प्रदीप उपाध्याय ,श्री श्री गौरी शंकर कांडपाल व श्रीमती मोनिका चौधरी ने ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यमों के बारे में जानकारी दी व छात्रों को कार्यक्रम स्थल पर ही ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए । छात्राओं द्वारा बड़ी तादाद में रजिस्ट्रेशन कराया गया यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी इस अवसर पर संयोजक डॉक्टर बीना जोशी, डॉक्टर रश्मि पन्त, डॉक्टर नेहा सिंह, डॉक्टर विभा पांडे आदि उपस्थित थे

View All
महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी पीसीओडी लक्षण एवं उपचार विषय पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
19/12/2023

आज दिनांक 19 /12/ 23 को रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में 'एचआईवी,पीसीओडी के कारण ,लक्षण तथा उपचार' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के उद्बोधन द्वारा किया गया ।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आयुकेयर क्लिनिक तथा इन फर्टिलिटी सेंटर ,मुखानी, की डॉक्टर बीना नौटियाल द्वारा छात्राओं को एचआईवी रोग के लक्षण तथा उसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही उनके द्वारा युवतियों मे होने वाली पीसीओडी तथा माहवारी में होने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्वस्थ खान-पान को अपनाने पर जोर दिया। संगोष्ठी में उपस्थित छात्राओं ने अपनी समस्याओं को डॉक्टर वीना के साथ साझा किया तथा डॉक्टर ने अपने सुझाव दीजिए। कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ विभा पांडे तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नेहा सिंह द्वारा किया गया ।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में आयोजित देवभूमि उद्यमिता योजना बूट कैंप का हुआ समापन
19/12/2023

आज दिनांक 19 दिसंबर 2023 को उद्यमिता योजना के अंतर्गत स्टार्ट टाइप बूट कैंप के दूसरे दिन छात्राओं द्वारा दिए गए गए इन्नोवेटिव आईडियाज को छात्राओं ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया और बताया कि वह इन स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार जनरेट करके कई युवाओं को और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार दे सकते हैं। उत्तराखंड में किस-किस क्षेत्र में रोजगार के अपार संभावनाएं हैं,इस विषय पर भी कई छात्राओं ने अपना प्रेजेंटेशन दिया।डॉक्टर सुमित कुमार उद्यमिता विशेषज्ञ द्वारा सभी छात्राओं के प्रस्तुतीकरण को सराहा गया। इस प्रेजेंटेशन में डॉक्टर रुचि रजवार, डॉक्टर मंजरी चौधरी और डॉक्टर नेहा सिंह ने निर्णायक की भूमिका भी अदा की,और छात्राओं को वह टिप्स भी दिए जिनके माध्यम से वह अपना रोजगार शुरू कर सकती हैंकौन-कौन से ऐसे क्षेत्र है,जिनमें वर्तमान में उत्तराखंड में रोजगार की संभावना ज्यादा है उसी पर ज्यादा फोकस करें। किस तरह से वह अपने इस प्रेजेंटेशन को बनाएं और इन्नोवेटिव आईडियाज को अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से लाएं जिससे कि वह और भी प्रभावशाली बन सके , सभी की विस्तृत जानकारी भी हमारे निर्णायक मंडल द्वारा दी गई। गेस्ट लेक्चरर के रूप में हमारे समक्ष निर्मला सोसाइटी और रिसर्च फाउंडेशन समिति के संयोजक एडवोकेट संजीव भटनागर जी भी उपस्थित रहे ।जिन्होंने अपना जो स्टार्टअप वैल्यू एडेड आर्ट का उसको किस तरह उन्होंने शुरू किया और उनकी जो अपनी जीवन यात्रा रही है, क्या-क्या संघर्ष उन्हें करनी पड़े ,इस लेवल तक पहुंचाने के लिए उन सभी से छात्राओं के मध्य साझा किया और बताया कि हम छोटी-छोटी चीज जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं वही हमारी लाइफ का एक ऐसा हिस्सा बन जाती है जो कि हमें उन ऊंचाइयों तक पहुंच आती है जिन्हें हम पाना चाहते हैं उद्यमिता के संयोजक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने भी छात्रों की इस प्रेजेंटेशन की और उनकी भागीदारी की सराहना की और कहा कि हमें कभी नहीं सोचना चाहिए कि हम कहां पर कार्य करने जा रहे हैं और किस कार्य को अगर वह कार्य अच्छा है ईमानदारी का है और जिसे हम अपनी जीविका के साथ-साथ ही उसे जीवो कोपार्जन में दूसरे को भी जोड़ सकते हैं तो हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम हमेशा उसे कार्य को करें कार्यक्रम का दूसरी दिवस भी संचालन डॉक्टर नेहा सिंह द्वारा किया गया बंटर डॉक्टर रेखा जोशी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि वह इस जोधामिता योजना के अंतर्गत हमारा बूट कैंप चल रहा है उससे अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नए-नए इतिहास जितने भी उनके मस्तिष्क में आते हैं उनको शेयर करें ताकि कुछ नया निकले और उसमें रोजगार की संभावनाएं जागृत हो सके और हो सकता है कि आप एक अच्छे उद्योगपति या बन सके और दूसरे को भी उसे रोजगार से जोड़ सके इस प्राचार्य शशि पुरोहित ने इन दो दिवसीय बूट कैंप में आए हुए सभी अतिथि गणों का आभार करने के साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं जिन्होंने इस बूट कैंप में किया, सभी को बधाइयां दी और यह संदेश भी दिया कि आप इस तरीके की जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका किस तरीके से किस तरह से उठा सकते हैं और अपने लक्ष्य को पा सकते हैं ।आपके पास अनेक माध्यम है जिनका कि आप सफल प्रयोग कर अपने अहम भूमिका से राष्ट्र को विकसित करने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।इसमें रोजगार के आयाम है, उनको बढ़ावा दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉ राजेश प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव डॉक्टर गीता पंत, डॉक्टर ललित जोशी डॉक्टर नीता शाह, डॉक्टर प्रभा शाह,डॉक्टर अंजु पालीवाल, डॉक्टर रेनू जोशी के साथ ही समस्त प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।

View All
महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया बूट कैंप
18/12/2023

आज दिनांक 18 दिसंबर 2023 को महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का उद्घाटन किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।उन्होंने छात्राओं को बताया कि भविष्य' में रोजगार की संभावनाएं स्वरोजगार में ज्यादा होगी।स्टार्टअप के जरिए हम अन्य लोगों को भी अपने रोजगार में जोड़ सकते हैं। इस उद्यमिता बूट कैंप में छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभागिता की पंजीकरण के साथ ही छात्राओं ने अपने नए आइडिया भी शेयर किए। महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर नरेंद्र कुमार ने कहा कि हमें अगर कुछ पाने की लालसा है तो उसके लिए कुछ ना कुछ कदम उठाना ही पड़ेगा और वह हम स्टार्टअप के जरिए अपने मंजिल को पा सकते हैं ,इसलिए हम केवल नौकरी के पीछे ही ना भाग कर एक स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार की संभावनाएं निर्मित करे। उद्यमिता प्रकोष्ठ की मैटर डॉक्टर रेखा जोशी ने कहा कि हम जॉब सीकर न बनकर जॉब क्रिएटर बने। देवभूमि उद्यमिता केंद्र से हमारे मध्य उपस्थित डॉ सुमित ने छात्राओं से वर्तमान समय की मांग क्या है, हम किस-किस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं,इस इस विषय पर अपने विचार साझा किए और उन्हें उद्यमिता की ओर एक कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित भी किया ।कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर संचालन डॉक्टर नेहा सिंह द्वारा किया गया ।इस अवसर पर डॉक्टर गीता पंत ,डॉ दिनेश जोशी, डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ संजय, डॉक्टर सरस्वती बिष्ट, डॉक्टर विभा पांडे ,डॉ नीता शाह ,डॉ प्रभा शाह डॉ रूचि रजवार, डॉ मंजरी चौधरी, डॉ अंजू पालीवाल सहित समस्त प्राध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
15/12/2023

आज दिनांक 15 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं छात्राओं को निर्वाचक साक्षरता के बारे में बताने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिससे छात्राएं अपने परिवार, आस-पास क्षेत्रों एवं समाज के अन्य लोगों को वोटर बनने हेतु तथा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरुक करते हुए लोकतंत्र का महत्व समझा सकें। इस अवसर पर कैम्पस एंबेसडर डॉ0 बीना जोशी ने छात्राओं को निर्वाचन प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में सभी अर्ह वोटरों का पंजीकरण सुनिश्चत किए जाने और मतदान के प्रति मतदाताओं खासतौर पर दिव्यांग, युवा व महिलाओं को जागरूक करने के बारे में चर्चा की गई। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने मतदाता की एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में भूमिका के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को किया जागरूक
15/12/2023

आज दिनांक 15-12-2023 को राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के द्वारा संयुक्त रूप से संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने इस कार्यक्रम को छात्रों की भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और उन्हें इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता के उद्देश्यों, उत्कृष्ट केन्द्र की स्थापना, उद्यम विकास के लिए शिक्षक सलाहकार समूह का गठन आदि के बारें में बताया राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के नोडल अधिकारी प्रोफेसर नरेंद्र कुमार ने विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उद्यमशील बनने, स्टार्टअप्स के बारे में व रिस्क लेने, ओला, उबर, अमूल डेरी, स्लाइडशेयर, फेसबुक, व्हाट्सएप एप, उदाहरण से उद्यमी बनने व स्टार्टअप के बारे में जानकारी दी गयी। क्षेत्रीय उत्पादों का व्यवसायीकरण करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने के उपरान्त उद्यमिता मेंटर डॉ0 रेखा जोशी ने महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापको एवम छात्राओं को उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में ई 0डी0आई0आई0 अहमदाबाद द्वारा जो प्रयास किए जा रहे है कि विस्तृत जानकारी दी ।देव भूमि उद्यमिता योजना द्वारा दिनांक 18 एवं 19 दिसंबर संचालित होने वाले बूट कैंप की जानकारी छात्राओं को दी और अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करे ताकि इस योजना से लाभान्वित हो सके। उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया गया कि कभी भी अपने आपको कम न आंके, बड़ा लक्ष्य बनाकर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। ई०डी०पी० व बूट कैम्प के बारे में जानकारी देते हुए https://duy-heduk.org/ पोर्टल पर पंजीकरण के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, डॉक्टर ऋतुराज,डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ फकीर सिंह ,डॉक्टर तनुजा, डॉक्टर गीता,डॉ ललिता जोशी, डॉक्टर हिमानी, डॉ विद्या कुमारी, डॉ विभा पांडे एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

View All
महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल द्वारा किया गया संगोष्ठी का आयोजन
11/12/2023

आज दिनांक 11 दिसम्बर, 2023 को महाविद्यालय एंटी ड्रग सेल द्वारा महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्राओं हेतु नशा मुक्त उत्तराखण्ड एवं फ्री ड्रग्स देवभूमि के तहत ‘ड्रग्स रोकथाम में युवा छात्राओं की भूमिका' विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा छात्राओं को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. दिनेश चन्द जोशी ने इस अवसर पर छात्राओं को ड्रग्स रोकथाम में युवा छात्राओं की सकारात्मक भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तथा साथ ही एंटी ड्रग सेल समिति के संयोजक डॉ. चन्द्र प्रकाश ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। व्याख्यान कार्यक्रम को सफल बनाने में एण्टी ड्रग सेल समिति के डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 हेमलता धर्मशक्तू, डॉ0 नीता शाह, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 रितुराज पंत एवं प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 हिमानी, डॉ0 गीता, डॉ. फकीर सिंह नेगी, डॉ0 विभा पाण्डे आदि ने अपना योगदान प्रदान किया।

View All
महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित की गई अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य पर 10 दिवसीय कार्यशाला
11/12/2023

आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के तत्वाधान में दस दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव ने कहा इस कार्यशाला से छात्राओं को निश्चित तौर पर अंग्रेजी भाषा के ज्ञान संवर्धन अंग्रेजी का लाभ मिलेगा। मुख्य वक्ता उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 सुचित्रा अवस्थी द्वारा प्रतिभागियों को अंग्रेजी भाषा की वर्तमान समय में उपयोगिता के साथ ही अंग्रेजी भाषा को सीखने में आने वाली चुनौतियों, एवम समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ0 अवस्थी ने छात्राओं को बताया कि अंग्रेजी में बेहतर संचार कौशल के परिणामस्वरुप न केवल सामाजिक जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आ सकता है साथ ही भविष्य में नौकरी के बेहतर अवसर भी उपलब्ध हो सकते हैं। इंटरएक्टिव सेशन में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाएं मुख्य वक्ता के समक्ष रखी और उन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला संयोजक डॉ ललिता जोशी ने बताया कि यह कार्यशाला स्नातक, स्नातकोत्तर, एवं शोधार्थियों के हित को ध्यान में रखकर आयोजित की गई है जिसमें सभी स्तर के विद्यार्थियों के लिए उनके सिलेबस मे उद्धत विषयों पर व्याख्यान दिए जायेंगे। साथ ही शोधार्थियों हेतु शोध पत्र लिखने, उद्धरण करने एवं प्लैगरिज्म पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। अंत में डॉ0 विभा पांडे द्वारा मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ0 कुलदीप रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी पर आयोजित की गई कार्यशाला
11/12/2023

आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी रजकिश नाथ को उत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में "फाइनेंशियल लिटरेसी " विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने उद्घाटन करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के युग में बहुत आवश्यक हो गई है जिस प्रकार से साइबर फ्रॉड तथा क्राइम हो रहे हैं उसके लिए हमको इस विषय पर जागरूक रहना बहुत आवश्यक है। मुख्य वक्ता बिमल झा ने बताया कि बढ़ती मुद्रास्फीति के साथ अपने निजी आर्थिक खर्च को मैनेज करना आज सबसे बड़ी चुनौती है। छोटी-छोटी बचत करके हर व्यक्ति जितनी कम उम्र में इन बचत के हिस्सों को विभिन्न प्रकार की स्कीम्स में निवेशित करेगा, उतना ही आगे आने वाले समय में आर्थिक रूप से मजबूत महसूस कर पाएगा। कार्यशाला संयोजक डॉ0 दिनेश जोशी ने बचत के विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विविध विषयों पर आर्थिक समस्याओं से निकलने का मार्ग बताया। अंत में आयोजन सचिव डॉक्टर फकीर सिंह तथा डॉक्टर ऋतुराज पंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ मंजरी चौधरी डॉक्टर रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा फाइनेंशियल लिटरेसी पर आयोजित की गई राष्ट्रीय कार्यशाला
07/12/2023

आज दिनांक 7 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर वाणिज्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि वेबिनार वित्त मंत्रालय भारत सरकार के एनएसडीएल द्वारा प्रायोजित था। इसमें वित्तीय नियोजन, वित्त की विभिन्न शब्दावली, विनियोग करने से पहले की सावधानी, तकनीकी ज्ञान, वित्तीय जलसाजी, साइबर वित्तीय अपराध, रिटायरमेंट सेफ वित्तीय विधि तथा कर से संबंधित विनियोग रणनीतियों के बारे में बताया गया। आयोजक सचिव डॉ0 फकीर सिंह ने कहा कि जो लोग वित्तीय रूप से साक्षर हैं वे आम तौर पर वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति कम संवेदनशील होते हैं। वर्तमान परिदृश्य में विनियोग से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं जिनकी प्राप्ति के लिए यह वेबीनार सहायक साबित हो सकता है। वेबीनार में मुख्य वक्ता एनएसडीएल की कनन जोशी तथा दीक्षा जैन ने छात्राओं को वित्तीय टर्मिनोलॉजी से संबंधित सभी बातें बारीकी से बताई। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने ज्ञान का एकलव्य एकेडमी तथा एनएसडीएल, वित्त मंत्रालय भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर वेबीनार समन्वयक एवं विभाग प्रभारी डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 मंजरी चौधरी डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल एवं एमएसएमई भारत सरकार के तत्वाधान में चार साप्ताहिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को कोर्स पूर्ण करने के उपरांत प्राचार्य महोदय द्वारा बांटे गए प्रमाण पत्र
02/12/2023

आज दिनांक 2 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्लेसमेंट सेल एवं एमएसएमई भारत सरकार के तत्वावधान में चार साप्ताहिक यूनिक ग्राफिक्स एनएक्स कंप्यूटर कोर्स में पंजीकृत छात्राओं को कोर्स पूर्ण करने के उपरान्त प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि एमएसएमई द्वारा प्रायोजित यह कोर्स निःशुल्क था। इस यूनीग्राफिक्स एनएक्स कम्प्यूटर कोर्स में महाविद्यालय की 23 छात्राओं ने प्रतिभाग किया , जो दिनांक 16 अक्टूबर 2023 से दिनांक 10 नवंबर 2023 तक चला। एमएसएमई भारत सरकार के ई0एस0टी0सी0 एक्सटेंशन सेंटर हल्द्वानी यह प्रशिक्षण दिया गया । इस कोर्स में छात्राओं को टू डी तथा थ्री डी ऑब्जेक्ट डिजाइनिंग, एडिटिंग, मॉडिफिकेशन करना तथा मकान की इंटीरियर डिजाइनिंग की बारीकियां समझायी गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि स्वरोजगार की दृष्टि से यह कंप्यूटर कोर्स छात्राओं के लिए सहायक हो सकता है। जिससे के बाद स्वयं छात्राएं इंटीरियर एक्सटीरियर डिजाइनिंग अथवा अन्य ऑब्जेक्टिव की डिजाइनिंग करके स्वयं के साथ-साथ दूसरों के भी रोजगार प्रदान कर सकती हैं। इस अवसर पर एमएसएमई की ओर से कोआर्डिनेटर निर्मल अधिकारी, केंद्र इंचार्ज सुनील भंडारी, प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 ललित जोशी डॉ0 राजेश चौनाल आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल एवं निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन
01/12/2023

आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सैल एवं निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का विधिवत समापन हुआ। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि द्वितीय दिवस निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के उत्तराखण्ड के निदेशक बी0एस0 सजवान ने उद्यमिता के लिऐ फंडिंग एजेंसी एवं बैंकिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। निर्मला सोशल संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव भटनागर ने सक्सेस स्टोरी के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरुक किया। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार से आये सभी विषय विशेषज्ञों, मुख्य वक्ता एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने की अपेक्षा की । इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 राजेश चौनाल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षनेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
विश्व एड्स दिवस पर नस एवं सीसी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में आयोजित किया गया वृहद रक्तदान शिविर
01/12/2023

दिनांक 1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा एक नियमित शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा प्रायोजित एवं हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था सहायता समूह के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि रक्तदान शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों एनसीसी कैडेट्स एनसीसी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक अनुष्ठान है जिसमें सभी को समय-समय पर सहयोग करना चाहिए। एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण प्रतिभागिता पर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी युवा पीढ़ी द्वारा इस तरह की प्रतिभागिता एक सकारात्मक संदेश देती है जिसका हृदय से स्वागत होना चाहिए। एनसीसी प्रभारी डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि रक्तदान एक ऐसी सामाजिक जिम्मेदारी है जिसका हम सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य दिन दिनेश लेशाली द्वारा बौद्धिक सत्र में एड्स विषय पर विस्तार से चर्चा की एवं इससे बचाव के बारे में छात्रों को जागरूक किया। अंत में स्वयंसेवियों द्वारा एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं संकल्प गीत गाकर एक दिवसीय शिवर का विधिवत्त समापन किया गया साथ ही ब्लड बैंक प्रभारी डॉ0 सविता उपाध्याय द्वारा प्राचार्य सहित रक्तदान शिविर के आयोजकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ रितु सिंह शहीद अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल एवं निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में उद्यमिता से संबंधित विषय पर हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ
30/11/2023

आज दिनांक 30 नवम्बर 23 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल एवं निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दो दिवसीय उद्यमिता विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आनलाइन माध्यम से कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए निस्बड की निदेशक डॉ0 पूनम सिन्हा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशाला के उद्देश्य पर चर्चा की। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने निस्बड संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं को इस प्रकार के उद्यमिता संबंधित कार्यक्रमों से जोड़कर आज नौकरी पाने वाला ना बनते हुए नौकरी देने वाला बनना चाहिए और देश के आर्थिक एवं राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देना चाहिए। प्लेसमेंट सेल के प्रभारी एवं आयोजक सचिव डॉ0 रितुराज पंत ने उद्यमिता कार्यशाला के बारे में बताते हुए कहा कि ये कार्यशला उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत होने वाली कार्यशाला है जो हिन्दुस्तान यूनिलीवर द्वारा प्रयोजित है। स्किल इंडिया को दृष्टिगत रखते हुऐ निसबड, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हाईब्रिड मोड पर राष्ट्रीय स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके पश्चात मुख्य वक्ता एवं निस्बड के मुख्य परामर्शदाता अरुण कुमार द्वारा उद्यमिता के बारे में बताते हुए कहा कि ये नये संगठन आरम्भ करने की भावना को कहते हैं। किसी वर्तमान या भावी अवसर का पूर्वदर्शन करके मुख्यतः कोई व्यावसायिक संगठन प्रारम्भ करना उद्यमिता का मुख्य पहलू है। उद्यमिता में एक तरफ भरपूर लाभ कमाने की सम्भावना होती है तो दूसरी तरफ जोखिम, अनिश्चितता और अन्य खतरे की भी प्रबल संभावना होता है। इसके पश्चात विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उद्यमिता के बारे में बताते हुऐ प्रथम दिवस का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, अर्पण, मंजरी राणा, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 राजेश चौनाल, डॉ0 फकीर सिंह, डॉ0 रेखा जोशी, भीम सिंह, चंदन सिंह |

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा मनाया गया राज्य स्थापना दिवस आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
09/11/2023

आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एक नियमित शिविर के साथ ही साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं को उत्तराखंड राज्य बनाने हेतु शहीदों द्वारा किए गए संघर्ष को बताते हुए युवाओं की इसे बेहतर से बेहतरीन बनाने में क्या अहम भूमिका होनी चाहिए इस पर प्रकाश डाला। साथ ही छात्राओं को अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हुए इसे आने वाली पीढियां को हस्तांतरण करने का आवाहन किया। एनएसएस प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी ने स्वयंसेवियों को उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की अहम भूमिका एवं योगदान को बताते हुए उत्तराखंड की संस्कृति को और आगे ले जाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ऋतुराज पंत ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखंड वासियों की प्रमुख भूमिका का उल्लेख करते हुए उनके स्वर्णिम योगदान से सभी युवा छात्राओं को परिचित कराया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन, स्वरचित कविता, भाषण एवं कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक,कर्मचारी, छात्रसंघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन निकिता जोशी द्वारा किया गया।अंत में एनएसएस प्रभारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

View All
स्वच्छ दिवाली मनाने के लिऐ नमामि गंगे इकाई ने छात्राओं से किया आवाहन
08/11/2023

इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा अगामी दिवाली को स्वच्छ दिवाली के रूप में मनाने का आवाहन किया। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ एवं शुभ दिवाली हेतु ई शपथ को लेने हेतु प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने आवाहन किया। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक लोकल वस्तुओं के इस्तेमाल के साथ उसे ग्लोबल बनाने के लिए वोकल होने का मंत्र दिया है। वहीं दिल्ली व उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुऐ हमको आने वाली दिवाली को प्रदूषण रहित बनाना होगा। ये हमारा आज का कदम हमारी आने वाली पीढ़ी के लिऐ भी एक सकारात्मक कदम होगा। हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनको एक स्वस्थ्य भविष्य दें क्योंकि उनको भी स्वस्थ्य वातावरण में जीने का पूर्ण अधिकार है। डॉ0 पंत ने कहा कि आइए हम सभी ई शपथ लें एवं स्वच्छ भारत के इस राष्ट्र व्यापी अभियान में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुऐ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें एवं लोकल वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।

View All
छात्रा संघ निर्वाचन 2023/24 की पूर्व संध्या में प्राचार्य एवं छात्रा संघ प्रभारी ने की ब्रीफिंग
06/11/2023

आज दिनांक 6 नवंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में कल दिनांक 7 नवम्बर को छात्रा संघ निर्वाचन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने निष्पक्ष एवं लिंगदोह समिति एवं शासन प्रशासन तथा विश्वविद्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में ही चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी को निर्देशित किया। इसके पश्चात छात्रा संघ प्रभारी प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने सभी पीठासीन अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए उनके संबंधित बस्ते एवं अन्य सामग्रियों की जानकारी दी और बताया कि कल के चुनाव प्रक्रिया में कुल 1570 छात्राएँ अपने मतों का प्रयोग करेंगी। बूथ संख्या 01 (ब्लॉक ए के भूतल में कक्ष संख्या 08) में बीए प्रथम सेमेस्टर की 316 छात्राएं, बूथ संख्या 02 (ब्लॉक ए के प्रथमतल में कक्ष संख्या 19)में बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष, बीए तृतीय सेमेस्टर, एमए हिन्दी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमए अंग्रेजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन योग एंड एमए योग की 272 छात्राएं, बूथ संख्या 03 (ब्लॉक ए के द्वितीय तल के कक्ष संख्या 22) में वाणिज्य संकाय बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स तथा एमकॉम की सभी 423 छात्राएं , बूथ संख्या 04(ब्लॉक ए के द्वितीय तल में कक्ष संख्या 26) में बीएससी प्रथम सेमे, एमएससी बॉटनी प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर की 281 छात्राएं बूथ संख्या 05 (ब्लॉक ए के प्रथम तल में कक्ष संख्या 15) में बीएससी द्वितीय, तृतीय वर्ष, एमएससी फिजिक्स प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर, एमएससी केमिस्ट्री प्रथम, तृतीय सैमेस्टर की 278 छात्राएं अपने मतों का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रभारी प्रोफेसर श्रीवास्तव ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से प्राप्त चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान कल प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा तथा मतगणना दोपहर 3 बजे से आरम्भ होगी तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा विजय प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी डॉ0 हेमलता धर्मसत्तू, डॉ0 शरद चंद्र मिश्रा, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 नेहा सिंह, डॉ0 सरस्वती बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

View All
छात्र संघ निर्वाचन 2023-24 के लिए महाविद्यालय में हुई चुनावी आमसभा
06/11/2023

आज दिनांक 6 नवंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2023- 24 के छात्र संघ चुनाव हेतु प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में एक आमसभा आयोजित की गई।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,सचिव, संयुक्त सचिव संकाय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रखें। प्रत्याशियों द्वारा महाविद्यालय संबंधी एनईपी के तहत किताबों की उपलब्धता, शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक की नियुक्ति, पीजी स्तर पर विभिन्न विषय, पीने योग्य पानी, सूचनाओं का छात्राओं के मध्य उचित प्रेषण, सेनेटरी पैड मशीन, आत्म रक्षा हेतु सत्र, हॉस्टल की सुविधा आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया, तथा अपने इन विचारों के साथ ही वोट के लिए अपील की गई। छात्र-संघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव ने कल दिनांक 7 नवंबर 2023 को होने वाले चुनाव के संबंध में सभी प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए और पूर्ण अनुशासन में रहकर इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए कहा गया। प्रो0 श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु आस्था तेजवानी एमए अंग्रेज़ी प्रथम सेम, प्रीति स्यूनरी एमकॉम तृतीय सेम, उपाध्यक्ष पद हेतु मानसी बिष्ट बीकॉम तृतीय वर्ष, सचिव पद हेतु निकिता जोशी बीकॉम ऑनर्स पंचम सेम, मानसी प्रकाश बीए तृतीय वर्ष, संयुक्त सचिव पद हेतु टीना कांडपाल बीकॉम प्रथम सेम, सौम्या गढ़िया बीए तृतीय सेम, कोषाध्यक्ष पद हेतु शैल खनायत बीकॉम प्रथम सेम, हर्षिता गुरुरानी बीए तृतीय सेमे, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु गीतांजलि बेलवाल बीए तृतीय वर्ष, ज्योति पडियार बीए तृतीय वर्ष, विश्विद्यालय प्रतिनिधि हेतु साक्षी टम्टा एमकॉम तृतीय सेमे, हिमानी धामी एम अंग्रेज़ी प्रथम सेमे, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि हेतु हिमानी गोस्वामी बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमे, सोनाली उप्रेती बीकॉम तृतीय वर्ष, कला संकाय प्रतिनिधि हेतु नीलम बीए प्रथम सेमे, वैष्णवी बीए प्रथम सेमे, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि हेतु पूजा पाठक बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रत्याशी हैं। इस अवसर पर छात्रा संघ समिति के प्रो0 नरेन्द्र कुमार, डॉ0 नीता साह, डॉ0 रितुराज पंत, डॉ0 कुलदीप रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ0 रितुराज पंत को मिला टीचर्स ऑफ़ द ईयर 2023 अवॉर्ड
30/10/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्राध्यापक डॉ0 रितुराज पंत उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार टीचर ऑफ द ईयर-2023 से हुऐ सम्मानित। उन्हें यह पुरस्कार देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दौरान अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पूर्व मुख्य सचिव सी0 रविशंकर द्वारा प्रदान किया गया। स्क्रीनिंग एवं पुरस्कार चयन के लिए प्रख्यात वैज्ञानिक एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डी0एस0 रावत की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का गठन किया गया था। उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसे 2018 में प्रारंभ किया गया। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड द्वारा इसमें सूबे के महाविद्यालयों के प्राध्यापकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने इसे महाविद्यालय की उपलब्धि बताते हुऐ डॉ0 पंत को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पुरस्कार उत्तराखण्ड उच्च शिक्षा विभाग एवं राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला बहुत ही प्रतिष्ठित पुरस्कर है। डॉ0 पंत ने पुरस्कर के लिए आयोजकों एवं प्राचार्य का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र का वर्तमान भी है और भविष्य भी। विद्यार्थियों का नवोन्मेषी विधियों से समग्र विकास पर ध्यान देना उनका मुख्य उद्देश्य है। परम्परा ज्ञान के साथ ही कौशल विकास के लिए कार्य करते हुऐ राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिऐ रोजगार के अवसर एवं उनके समग्र विकास पर कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कौशल विकास हेतु छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त हो और महाविद्यालय से अन्यत्र छात्राओं का प्लेसमेंट हो इसपर वो कार्य कर रहे हैं। साथ ही वर्तमान में वो दो और अवधारणाओं को पेटेंट करवाने की ओर भी प्रयासरत हैं।

View All
महाविद्यालय की एम0ए0तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी की छात्रा दर्शित शाह का राज्य स्तरीय संप्रेषण प्रतियोगिता हेतु हुआ चयन
27/10/2023

आज दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में आयोजित National Environment Youth parliament (NEYP) 2024 के तत्वाधान में संप्रेषण प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें इस महाविद्यालय की दो छात्राओं दर्शिता साह एम. ए. तृतीय सेमेस्टर अंग्रेजी एवं हिमानी गोस्वामी बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर ने प्रतिभाग किया। दर्शिता शाह का चयन NEYP के द्वितीय चरण (राज्य स्तरीय) संप्रेषण प्रतियोगिता हेतु हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने दर्शिता साह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके अगले चरण में चयन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

View All
महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा मनाया गया खादी महोत्सव आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं
21/10/2023

आज दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनसीसी 78 यूके बटालियन और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दि0 1 से 31 अक्टूबर 2023 तक मनाए जाने वाले खादी महोत्सव पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्टी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि देश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के उपलक्ष्य में ये महोत्सव चलाया जा रहा है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया मंत्र खादी फ़ौर नेशन खादी फ़ौर फैशन के परिणामस्वरुप वर्तमान में खादी को एक फैशन सिंबल के रूप में देखा जाता है। युवाओं को खादी और वोकल फ़ॉर लोकल के प्रति संवेदनशील होना चाहिए साथ ही हमें स्थानीय उत्पादों के प्रति गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक सचिव एवं मुख्य वक्ता के रूप में गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने कहा कि खादी महोत्सव वोकल फ़ॉर लोकल पहल और आत्मनिर्भर भारत अभियान का समर्थन करने हेतु समर्पित है। बेरोजगार ग्रामीण आबादी को रोजगार के अवसर प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के साधन के रूप में खादी की अवधारणा विकसित की गई । खादी महोत्सव का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग, हथकरघा, हस्तशिल्प वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट उत्पादों और स्थानीय स्तर पर उत्पादित विभिन्न पारंपरिक और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है तथा बुनकरों और कुटीर उद्योग में लगे श्रमिकों को रोजगार के अवसर भी प्रदान करना है। कार्यक्रम संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने बताया कि खादी महोत्सव अभियान द्वारा युवाओं को हमारी अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी और महिला सशक्तिकरण के लाभों के बारे में जागरूक करना है। जनता और युवाओं को खादी और स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 रितुराज पन्त, डॉ0 हिमानी, डॉ0 ललिता जोशी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कु0वि0वि0 अन्तर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता का हुआ समापन। रामनगर महाविद्यालय रहा विजेता
20/10/2023

आज दिनांक 20/10/2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय महिला खो- खो प्रतियोगिता के दूसरे एवं अन्तिम दिन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दुचौड़ तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के बीच फाइनल मैच खेला गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड प्रो0 सी0डी0 सूंठा ने प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के पहले राउंड में रामनगर ने 5 तथा एलबीएस हल्दुचौड़ ने 2 अंक प्राप्त किये । दूसरे राउंड में 8 अंकों की बढ़त के साथ हल्दुचौड़ ने 10 अंक लिए। तीसरे राउंड में रामनगर महाविद्यालय ने बढ़त बनाते हुए, अंतर महाविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित एवं कुमार विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी प्रोफेसर नागेंद्र शर्मा द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि, अलग-अलग महाविद्यालय से पधारे टीम मैनेजर्स, कोच, टेक्निकल ऑफिशल्स, मीडिया एवं पत्रकार बंधु सहित समस्त महाविद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और विधिवत आयोज के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 गीता पंत, समिति के डॉ0 चंद्र प्रकाश डॉ0 फकीर सिंह डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 रितुराज पंत डॉ0 कुलदीप रस्तोगी डॉ0 राजेश चौनाल वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0श्रीवास्तव प्रो0टी0बी0 सिंह डॉ0 देवकी गिरी गोस्वामी प्रो0 रश्मि पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में कु0वि0वि0 द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय अन्तर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगित का हुआ शुभारंभ |
19/10/2023

आज दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा प्रायोजित अंतर महाविद्यालय महिला खो खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सी0डी0 सूंठा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस0 डी0 तिवारी पूर्व विभाग अध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग महिला महाविद्यालय एवं प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह वर्धन किया। मुख्य अतिथि ने खेल भावना से खेलने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि ने प्रतिभागियों के प्रतिभागिता को सराहा। इसी क्रम में पहला मैच डीoएसoबी केंपस नैनीताल एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के बीच खेला गया ,जिसमें डीoएसoबी परिसर नैनीताल ने खटीमा महाविद्यालय को पराजित किया। दूसरा मैच इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के बीच खेला गया, जिसमें रामनगर ने टॉस जीता साथ ही इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय को पराजित किया। तीसरा मैच चंद्रावती कन्या महाविद्यालय काशीपुर एवं एमoबीoपीoजी के मध्य खेला गया ,जिसमें एमoबीoपीoजी विजय रहा। पहला सेमी फाइनल डीoएसoबी केंपस एवं राजकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय हल्दू चौड़ के बीच खेला गया जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ की टीम विजेता रही।अंतिम सेमीफाइनल मैच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी और रामनगर महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें रामनगर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल दिनांक 20/10/2023 रामनगर महाविद्यालय एवं हल्दूचौर महाविद्यालय के बीच खेला जाएगा । आज प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो oशशि पुरोहित ने मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर कु0विवि0 क्रीड़ा प्रभारी प्रो0 नागेंद्र शर्मा, महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 गीता पंत सहित सभी प्राध्यापक , शिक्षणेत्तर कर्मचारी, मीडिया कर्मी एवं छात्राएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी (अंग्रेजी विभाग )द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 श्रीवास्तव हुऐ पुणे में सम्मानित
18/10/2023

आज दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के समाजशास्त्र के प्रभारी प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि राष्ट्रपिता राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ग्लोबल स्कॉलर फाऊंडेशन द्वारा पुणे में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत उनके उच्च शिक्षा में विशेष योगदान हेतु यह सम्मान दिया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि यह संपूर्ण महाविद्यालय के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के फाउंडेशन द्वारा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक को यह सम्मान दिया गया। प्रो0 श्रीवास्तव को यह सम्मान इसरो के पूर्व सीनियर स्पेस साइंटिस्ट डॉ0 टी0 एन0 सुरेश कुमार द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत निकाली गई अमृत कलश यात्रा
14/10/2023

आज दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत निकाली गई पवित्र अमृत कलश यात्रा l सर्वप्रथम एनएसएस स्वयंसेवियों ने वीर शहीदों की छाया चित्रों के समक्ष नमन करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके पश्चात अमृत कलश में अपने-अपने घरों से लाई गई मिट्टी को उनकी याद एवं सम्मान में अर्पित किया। प्रभारी एनएसएस डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि अमृत कलश स्थापना एवं कलश यात्रा भारत के वीर सपूतों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करने हेतु चलाया गया अभियान है l इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी अपने वीर सपूतों की बलिदान को जान पाएगी एवं उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर पाएगी । कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि वर्तमान परिवेश में नई पीढ़ी को ऐसे उदाहरण को जानने की अत्यंत आवश्यकता है। मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत निकाली गई अमृत कलश यात्रा नई पीढ़ी में अपने देश एवं वीर बलिदानियों के प्रति सम्मान जागृत करने में सफल होगी। इसके पश्चात अमृत कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने स्वयंसेवियों के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि आगे भी महाविद्यालय की छात्राएं देश हित में इस प्रकार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

View All
महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में छात्राओं के लिए आयोजित किया गया कैंपस इंटरव्यू
13/10/2023

आज दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट के लिए बिजनेस टू रूरल कंपनी द्वारा ऑफर किए गए पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि पूर्व में कम्पनी के साथ हुऐ एमओयू के क्रम में कंपनी के द्वारा महाविद्यालय में ये साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एमओयू के अंतर्गत कंपनी ने समय की उपलब्धता के अनुसार छात्राओं को प्री प्लेसमेंट अवेयरनेस कैंप तथा रिक्तियां होने पर प्लेसमेंट में प्राथमिकता देगी। महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस प्लेसमेंट हेतु लगभग 57 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें गत दिवसो में आयोजित किए गए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन छात्राओं ने प्रतिभा किया था वे छात्राएं भी शामिल हुई। कंपनी के निदेशक तरुण बिष्ट द्वारा छात्राओं को कंपनी प्रोफाईल के बारे में विस्तार से बताया। इसके पश्चात कंपनी के एचआर हेड बसंत द्वारा जिन पदों के लिऐ साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, के बारे में बताते हुऐ कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण में लिखित परीक्षा उसके बाद साक्षात्कार आयोजित कर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। सेंटर हेड अश्विनी ने निकट भविष्य में उपलब्ध पदों पर होने वाले साक्षात्कार के बारे में चर्चा की। डॉ0 ललिता जोशी द्वारा कंपनी के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत डॉ0 राजेश चौनाल डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित की गई खादी महोत्सव के अंतर्गत जन जागरूकता रैली
11/10/2023

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी रजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा खड़ी महोत्सव के अंतर्गत एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खादी को अपनाना है देश महान बनाना है , खादी अपनी जान है देश का अभिमान है आदि नारों के साथ रैली नगर के विभिन्न क्षेत्र से होते हुए क्षेत्रीय गांधी आश्रम पहुंची। जहां गांधी आश्रम के अध्यक्ष एस0 सी0 पंत ने खादी यात्रा के बारे में छात्राओं से विस्तार से चर्चा करी। उसके पश्चात गांधी आश्रम के सचिव दीप जोशी द्वारा बताया गया कि स्वरोजगार के क्षेत्र के साथ ही किन-किन उत्पादों का वर्तमान में गांधी आश्रम द्वारा उत्पादन किया जा रहा। इसके पश्चात प्रभारी एनएसएस डॉ0 ललित जोशी ने गांधी महोत्सव की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए । इसी क्रम में कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितुराज पंत ने गांधी महोत्सव पर अपने विचार व्यक्त करने हेतु अध्यक्ष एवं सचिव महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में क्षेत्रीय गांधी आश्रम के अध्यक्ष एस0 सी0 पंत ने सभी स्वयंसेवियों को खादी की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो0 नरेंद्र जोशी डॉ0 नीता शाह डॉ0 प्रभा साह डॉ0 संजू चंद्रशेखर भट्ट आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में 21 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
11/10/2023

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में चल रहे 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज परंपरागत ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास में भी हमको आगे रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुनील पंत ने कहा कि आज का युग स्टार्टअप का युग है। निरंतर इन्नोवेटिव आईडिया से हम बड़े-बड़े केंद्र स्थापित कर सकते हैं और रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। प्लेसमेंट प्रभारी तथा कार्यक्रम संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि एक छोटा सा आईडिया भी एक बड़े स्टार्टअप की ओर हमको ले जा सकता है, इसलिए सजगता के साथ हमको प्रयत्न करते रहना चाहिए। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने ओ, ए प्लस रैंक हासिल की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 गीता पंत ने एमएसएमई के प्रशिक्षकों एवं जिला उद्योग केंद्र का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल के डॉ0 ललित जोशी डॉ0 राजेश चौनाल आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुऐ कार्यक्रम
11/10/2023

आज दिनांक 11 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी रजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस, एनसीसी, नमामि गंगे एवं क्रीड़ा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटियाँ भी बनेंगी बड़ी अफसर, हर माँ-बाप का गर्व और सम्मान है बेटी, मत बाँधों बेड़ियों में ऊँची उड़ान भर सकती है बेटी आदि नारों के साथ रैली नगर के डॉक्टर्स लेन, केनाल रोड, तिकोनिया, नैनीताल रोड, गुरुनानक पेट्रोल पम्प, दुर्गा सिटी सेंटर, कुलियापुरा से होते हुऐ वापस महाविद्यालय प्रांगण पहुंची। रैली को सम्बोधित करते हुऐ प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य पक्षपात लिंग चुनाव की प्रक्रिया का उन्मूलन करके बालिकाओं का अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी, कार्यक्रम अधिकारी एवं संयोजक नमामि गंगे डॉ रितुराज पंत, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी, क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 गीता पंत, प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 फकीर, डॉ0 चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

View All
राम बारात में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई ने दिया स्वच्छता का सन्देश
08/10/2023

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई और गो क्लीन गो ग्रीन के संयुक्त तत्वाधान में हल्द्वानी नगर के रामलीला मैदान में एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के नमामि गंगे इकाई के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि समुदाय को जोड़ कर और इस राष्ट्रीय अभियान को समाज से लेकर राष्ट्र तक ले जाना मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में आज हल्द्वानी शहर के रामलीला मैदान में नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के सहयोग से एक क्लीन वॉर चलाया गया जिसमें गो क्लीन गो ग्रीन के मनोज नेगी ने अगुवाई की। कार्यक्रम में नमामि गंगे इकाई की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और समाज को भी साफ सफाई रखने हेतु जागरुक किया।

View All
महाविद्यालय में हल्द्वानी शहर एवं उत्तराखंड में फैल रहे डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए एनएसएस इकाइयों द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
06/10/2023

आज दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की एनएसएस इकाईयों एवं सुशीला तिवाड़ी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के संयुक्त तत्वाधान में डेंगू की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि आज डेंगू एक महामारी का रूप ले चुकी है और हल्द्वानी शहर ही नहीं संपूर्ण सूबे को अपनी गिरफ्त में निरंतर लेते जा रही है इसलिए इस तरह के शिविर का आयोजन करना महत्त्वपूर्ण हो जाता है। कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितुराज पंत ने का कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को रोकना एवं इसके बचाव के उपायों पर चर्चा करना है। मुख्य वक्ता राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉ0 दीपक जोशी ने कहा कि डेंग्‍यू एक विषाणु से होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्‍टी नामक संक्रमित मादा मच्‍छर के काटने से फेलती है। अतः हमको अपने आसपास गमलों में रखी प्लेट में, रुके हुए पानी, टायरों में एकत्रित पानी की समय-समय पर साफ सफाई करते रहनी चाहिए। बाल विक्रम बोरा ने डेंगू मच्छर की संरचनात्मकता के बारे में बताते हुए मच्छर के लक्षण एवं उसके जीवन चक्र के बारे में विस्तार से बताया और बताया कि कैसे हम इसको नष्ट कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि अचानक तेज बुखार, सिर में आगे की और तेज दर्द,आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और मांसपेशियों (बदन) व जोडों में दर्द आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज से आई टीम ने संपूर्ण महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया एवं पाया कि महाविद्यालय में कहीं भी रुका हुआ पानी नहीं है और महाविद्यालय परिसर पूर्ण रुप से डेंगू फ्री जोन है। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ0गीता पंत, यशोधर नाथ, नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में एनएसएस इकाईयों द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत स्थापित किया गया अमृत कलश
04/10/2023

आज दिनांक का 4 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाइयों द्वारा मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत अमृत कलश की स्थापना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शौर्य दीवार के समक्ष अमृत कलश स्थापित किया और इस राष्ट्रीय अभियान की प्रासंगिकता पर बोलते हुए कहा कि "मेरी माटी मेरा देश" भारत वर्ष की स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा की याद दिलाते हुए, भारत की मिट्टी और यहां के वीर सपूतों की वीरता, शहादत एवं उनके जज्बे को नमन करते हुए याद रखना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य अपनी भूमि से जुड़कर और अपने नायकों का सम्मान करके जनमानस में गौरव की भावना पैदा करना है और भावी पीढ़ियों को भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने इस कार्यक्रम के संदर्भ में भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के बारे में बताते हुए कहा कि इसके अंतर्गत छात्राएं अपने घरों से थोड़ी मिट्टी या चावल लाकर के महाविद्यालय में स्थापित पवित्र अमृत कलश में एकत्र करेंगे उसके पश्चात परिसर में कलश यात्रा निकालते हुए पत्र अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ततपश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों, शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्राओं को पंच प्रण प्रतिज्ञा दिलवाई। इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 गीता पंत डॉ0 रेखा जोशी डॉ0 विद्या कुमारी डॉ0 पी0 एस0 नेगी,सुनीता, भीम, गणेश आदि मौजूद रहे।

View All
महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के कैडेट का ऑल इंडिया थल सेना कैंप में प्रतिभाग कर वापसी करने पर महाविद्यालय द्वारा किया गया स्वागत
04/10/2023

आज दिनांक 4 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीयस्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय एनसीसी इकाई में 78 यूके बटालियन से आए एस एम राव ने महाविद्यालय की एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया,साथ ही महाविद्यालय की एनसीसी के तीन कैडेट्स जो की ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में प्रतिभाग करने दिल्ली गए थे, उनके लौटने पर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी करायत्त ,अंडर ऑफिसर लक्षिका बिष्ट और अंडर ऑफिसर वंदना नगरकोटी का महाविद्यालय की प्राचार्य शशि पुरोहित , एस एम एम एल राव , ए एन ओ लेफ्टिनेंट डा0 रेखा जोशी एवम जीवन थापा जी द्वारा स्वागत किया गया , साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की ।लेफ्टिनेंट डॉक्टर रेखा जोशी ने कहा कि अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप भारत के भविष्य के नेताओं को आकार देने, साहस, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को स्थापित करने में एनसीसी की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है जो उन्हें आगे की यात्रा में मार्गदर्शन करेगा।

View All
महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग और रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का हुआ आयोजन
03/10/2023

आज दिनांक 3/10/2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की यूथ रेड क्रॉस यूनिट और करियर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वाधान में एक वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी नैनीताल के चेयरमैन श्री नवनीत सिंह राणा, वाइस चेयरमैन डॉ गौरव जोशी तथा मुख्य वक्ता श्री आर एस राणा यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी नैनीताल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग की संयोजिका प्रोफेसर रश्मि पंत द्वारा किया गया।तदुपरांत मुख्य वक्ता श्री आर एस राणा द्वारा रेड क्रॉस की उपयोगिता, फर्स्ट एड और आपदा प्रबंधन में रेड क्रॉस की भूमिका के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ गौरव जोशी द्वारा छात्राओं को यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी किस तरह उनके लिए रोजगार के नए आयाम खोलता है इसके बारे में बताया गया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस यूनिट की कोऑर्डिनेटर डॉक्टर रितु सिंह द्वारा अपने और करियर काउंसलिंग सेल तथा महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में महाविद्यालय परिसर में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा छात्राओं के लिए कुछ ऑफलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स करवाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग सेल से डॉ श्वेता विश्नोई, डॉ चंद्र प्रकाश, डॉ विद्या कुमारी तथा यूथ रेड क्रॉस यूनिट की को कोऑर्डिनेटर डॉ रेखा जोशी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया 2 अक्टूबर। चलाया गया स्वच्छता अभियान एवं नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित की गई संगोष्ठी, छात्राओं को किया गया पुरस्कृत।
02/10/2023

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर नमामि गंगे इकाई के तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने ध्वजारोहण किया इसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ आज के दिवस के महानायकों महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण करके माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात वीर शहीदो हेतु महाविद्यालय में अवस्थित शौर्य दीवार में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही सर्वधर्म समभाव प्रार्थना तथा राम धुन का संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा गायन किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। नमामि गंगे इकाई की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में हर्बल वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किया एवं स्वच्छता को आत्मसार करते हुए इस राष्ट्रव्यापी अभियान को केवल पखवाड़े मात्रा तक ही सीमित न रखते हुए ईमानदारी के साथ निरंतर अपने जीवन में आत्मसार करने का आवाहन किया। इसके पश्चात नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान स्वच्छता ही सेवा, कचरा मुक्त घाट कचरा मुक्त भारत के बारे में विस्तार से बताते हुए पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही नमामि गंगे के अंतर्गत पारंपरिक खेल में एक खो खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया एवं उनके इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए छात्राओंं की प्रसंशा कर उत्सवर्धन किया। अंत में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत द्वारा नमामि गंगे समिति सहित सभी छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललित जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ0 देवकी गिरी गोस्वामी, प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 गीता पंत, डॉ रेखा जोशी, डॉ0 पी0 एस0 नेगी, डॉ0 अंजू पालीवाल डॉ रुचि आदि उपास्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता
29/9/2023

आज दिनांक 29 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता के साथ ही एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान में हम सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है साथ ही आगामी 1 अक्टूबर को "1 तारीख 1 घंटा" के वृहद राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करना है। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललित जोशी ने स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया प्रतियोगिता के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने डेंगू शहर सहित सूबे में फैल रहे डेंगू संक्रमण की रोकथाम हेतु स्वच्छता के माध्यम से कैसे हम इस महामारी में विराम लगा सकते हैं इसके बारे में छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया इस अवसर पर डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे ।

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा आयोजित की गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता
27/9/2023

आज दिनांक 27 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही राष्ट्रव्यापी चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पर क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजक सचिव एवं नमामि गंगे समिति के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के अंतर्गत स्वच्छता के संदर्भ में अपने विचार प्रकट करते हुए इसकी प्रासंगिकता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करवाना है। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वच्छता की अलख जगाने वाले भारत सरकार के इस राष्ट्रव्यापी अभियान को इंगित करते हुए छात्राओं को इस अभियान की जानकारी प्रदान करना मुख्य उद्देश है। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया। प्रश्नोत्तरी परीक्षा में गीता पांडे तथा छवि रस्तोगी ने प्रथम स्थान निकिता आर्या अनुष्का हिमानी गीता तथा निकिता ने द्वितीय स्थान तथा बबीता यमुना प्रियांशी नित्या दीप्ति प्रगति खुशी मोनिका तथा दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत , डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनसीसी 78 यूके बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
27/9/2023

आज दिनांक 27 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस के उपलक्ष 78 यूके बटालियन एनसीसी द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा हुई इस तिथि के चुनाव का मुख्य कारण यह था कि वर्ष 1970 में यूएनडब्लूटीओ कानून को स्वीकारा गया था। मुख्य वक्ता डॉ0 रितुराज पंत ने पर्यटन के प्रकार बताते हुए कहा कि इको-पयर्टन, एग्रो , साहसिक , धार्मिक, स्वास्थ्य आदि पर्यटन में भारत जैसे सम्पन्न राष्ट्र में अनेकानेक संभावनाएं हैं। वहीं उत्तराखंड के परिपेक्ष में बताते हुऐ डॉ0 पंत ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को देखते हुऐ चारधाम यात्रा में वर्ष दर वर्ष पर्यटकों की वृद्धि हो रही है। उत्तराखंड सरकार की होमस्टे योजना एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के बारे में भी छात्राओं को रुबरु करवाया। लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने इंटरनेशनल टूरिज्म डे को मनाने की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इसकी संपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर के माध्यम से इंटरनेशनल टूरिज्म डे पर अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 ललित जोशी उपस्थित रही।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा आयोजित स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता में गार्गी पांडे तथा ऋषिका ने मारी बाजी
26/9/2023

आज दिनांक 26 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्लोगन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता एक ऐसा आयोजन है जिसमें छात्राओं के कलात्मक कौशल और रचनात्मकता को सामने लाने के लिए चित्र से प्रस्तुती दी जाती है। नमामि गंगे इकाई के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत छात्राओं में रचनात्मकता का सृजन करना एवं स्वच्छता के प्रति उनके विचारों को प्रकट करना ही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। स्लोगन प्रतियोगिता में गार्गी पांडे ने प्रथम स्थान गरिमा पंत ने द्वितीय स्थान तथा गीता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिका ने प्रथम स्थान गार्गी पांडे ने द्वितीय स्थान तथा भूमिका खाती व अंजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ0 प्रभा साह ,डॉ0 अंजु पालीवाल, डॉ0 ज्योति चुफाल मौजूद रहे। इस अवसर पर नमामि गंगे समिति के डॉ0 गीता पंत डॉ0 ललिता जोशी डॉ0 रेखा जोशी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट में छात्राओं तथा प्राध्यापको ने किया वर्चुअली प्रतिभाग
26/9/2023

आज दिनांक 26 सितंबर 2023 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट इवेंट के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं तथा प्राध्यापकों द्वारा अपराहन 2:20 से वर्चुअल माध्यम द्वारा लाइव कार्यक्रम में प्रतिभा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुना गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित जी-20 के सदस्य डॉक्टर नेहा सिंह डॉक्टर श्वेता बिश्नोई डॉक्टर विभा पांडे डॉक्टर राजेश चौनियाल आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा आयोजित की गई स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता
25/9/2023

आज दिनांक 25 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर और बड़े ही उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया। स्वच्छता की प्रासंगिकता को बताते हुए ऐश्वर्या बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसे हम बचपन से सीखते आए हैं और उम्र के साथ ये हमारी आदत बन जाती है। दिव्या ने कहा स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और बिना स्वच्छता के जीवन शायद मुमकिन ही नहीं। उमरा सैफी ने कहा कि स्वच्छता को केवल घर तक सीमित नहीं रखना चाहिये। हमें अपने आस-पास के पर्यावरण और देश के हित में भी स्वच्छता का उपयोग करना चाहिये। इसके पश्चात हर्षित जोशी नित्या पांडे भावना पोखरिया मिनी नेगी भाग्यश्री प्रगति अंजलि रौतेला आरती अंजलि आदि ने अपने भाषण में स्वच्छता की प्रासंगिकता को विस्तार से भाषित किया। भाषण प्रतियोगिता में दिव्या सुनाल बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, ऐश्वर्या बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर तथा अंजलि रौतेला बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की भाग्यश्री एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रगति साह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया निर्णायक की भूमिका में डॉ0 ललित जोशी डॉ0 रेखा जोशी रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि स्वच्छता रूपी राष्ट्रीय अभियान में इस प्रकार के मंचों के माध्यम से यदि हम प्रतिभाग करते हैं तो इससे हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और साथ ही राष्ट्रीय आंदोलन में सहभागिता करते हमें अत्यंत संतुष्टि की अनुभूति होती है। अंत में नमामि गंगे के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने प्राचार्य एवं निर्णायक मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रतिभागियों के उत्साह पूर्वक प्रतिभा करने की सराहना की।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चला कर दिया स्वच्छता का संदेश
24/9/2023

आज दिनांक 24/09/2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का प्रारंभ स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत गाकर किया गया।तत्पश्चात विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसका संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितु सिंह द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ ललिता जोशी द्वारा स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस पर बधाई तथा आशीर्वचन दिया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सत्र 22- 23 में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रितु सिंह और डॉ ललिता जोशी, डॉ ऋतुराज पंत, डा रेखा जोशी आदि उपस्थित रहे।

View All
कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में महाविद्यालय को मिला प्रथम स्थान
23/9/2023

दिनांक 22-23 सितंबर 2023-24 की कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की अंतर महाविद्यालयी योग पुरुष /महिला प्रतियोगिता का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय खटीमा में किया गया। जिसमें महिला वर्ग में इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राएं विजेता रही। महाविद्यालय की योग प्रशिक्षिका ज्योति चुफाल ने बताया कि महाविद्यालय से शिवानी कार्की ,रंजना पाठक, सोनिया,नेहा धानक, निकिता पवार, मीनाक्षी पंत ने टीम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महहविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित एवं योग विभाग प्रभारी डॉ0 हिमानी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुऐ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्ट अभियान
22/9/2023

आज दिनांक 22 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्ट अभियान चलाया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने नमामि गंगे में पंजीकृत समस्त छात्राओं को इस राष्ट्रीय अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है इसको संकल्प रूप में हमें अपने जीवन में आत्मसार करते हुए ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए एक आदर्श नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए। इसके पश्चात नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने नमामि गंगे के अन्तर्गत आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सक्रीय सहभागिता के लिऐ आवाहन किया। इसके पश्चात छात्राओं ने संपूर्ण महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता के संदेश को पोस्टर के माध्यम से प्रसारित एवं जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
21/9/2023

आज दिनांक 21 सितम्बर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में उद्योग विभाग एवं सुक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा 21 दिवसीय उद्यमिता एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्लेसमेंट सेल प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने इस 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रासंगिकता को रोजगार से जोड़ते हुऐ प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात जिला उद्योग केंद्र के पूर्व महाप्रबंधक श्री योगेश पांडे जी ने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास से संबंधित संपूर्ण जानकारी देते हुऐ कहा कि हमें जिज्ञासु और उद्यमी होना जरूरी है क्योंकि किसी भी कार्य को करने के लिए निष्ठा और लगन की आवश्यकता है वर्तमान समय में सरकार द्वारा अनेक कौशल विकास कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके जरिए हम अपनी आजीविका को सुरक्षित कर सकते हैं और रोजगार के नए-नए अवसरों की खोज भी कर सकते हैं । जिला उद्योग केंद्र के फील्ड ऑफिसर श्री एन पी टम्टा ने कौशल विकास के अंतर्गत हमें किन-किन श्रेणियां में लोन मिल सकते हैं और कितनी धनराशि तक का लोन हम प्राप्त कर सकते हैं इस संबंध में संपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी । एमएसएमई के करन पंवार ने छात्राओं को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एमएस वर्ड एमएस एक्सल आदि के संबंध में बताया। उनका कहना है कि इस प्रशिक्षण को 21 दिनों तक पूरी लगन और मेहनत के साथ सीखे तो वह उसे रोजगार के साथ आजीविका का जरिया भी बना सकती है।अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने छात्राओं को वर्तमान परिस्थितियों में हम किस तरह रोजगार से संबंधित संभावनाओं को खोज सकते हैं और किस प्रकार से उद्यमी बनते हुए औरों को भी स्वरोजगार से जोड़ते हुए रोजगार उत्पन्न कर सकते हैं इस संबंध में छात्राओं को विस्तार से समझाया साथ ही कहा कि आज आवश्यकता है कि हम नौकरी की ओर को ना जा कर बल्कि इस प्रकार की उद्यमी बने जिससे हम औरों को भी नौकरी अथवा रोजगार दे सकते हैं इस संबंध में प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम से हम लाभान्वित होते हुए औरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकते हैं। अंतिम में प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री सुनील पंत जी सहित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया । इस अवसर पर डॉ राजेश चौनवॉल उपस्थित रहे

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान, आयोजित की गई संगोष्ठी एवं दिलाई गई गंगा स्वच्छता की शपथ
16/9/2023

आज दिनांक 16 सितम्बर 2023 को महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई ने स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत " कचरा मुक्त घाट, कचरा मुक्त भारत" पखवाड़े के महाविद्यालय के समीप दुर्गा सिटी सेंटर में सफाई अभियान चलाया। नमामि गंगे के अन्तर्गत पखवाड़ा मानने के उद्देश्य पर बोलते हुऐ समिति के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने बताया कि इसका उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है बल्कि समाज के अन्य नागरिकों की सहभागिता से अधिक-से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर एक स्वच्छ एवं कचरा मुक्त भारत का निर्माण करना है एवं छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा सिटीजन पोर्टल पर पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया।इसके पश्चात महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता एवं संगोष्ठी अध्यक्ष के रूप में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रव्यापी अभियानों का महत्व तभी है जब हमारा युवा वर्ग इसमें अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ भागीदारी करे एवं स्वयं से शुरू करते हुए संपूर्ण समाज में एक मिशन के रूप में स्वच्छता अभियान चलाए और एक रोल मॉडल के रूप में महाविद्यालय , समाज में अपनी छाप छोड़े। इसके साथ ही महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई में पंजीकृत छात्राओं को पूर्ण निष्ठा के साथ इस पखवाड़े को उद्देश्यपरक एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने का आवाहन किया। संगोष्ठी में नमामि गंगे की पंजीकृत छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें। अंत में प्राचार्य ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डॉ गीता पंत डॉ ललित जोशी मौजूद रहे। संचालन बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्राची गिरी ने किया।

View All
महाविद्यालय में चल रहे छात्र अभिमुख कार्यक्रम के पांचवें दिन विभिन्न समितियां के साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती बीनू गुलयानी ने छात्राओं को दी सड़क सुरक्षा, पॉश एक्ट व लोक अदालत की दी जानकारी
15/9/2023

आज दिनांक 15 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में चल रहे छात्रा अभिमुखी कार्यक्रम के पांचवे दिन विज्ञान संकाय की छात्राओं की विभिन्न समिति संयोजकों ने जानकारी दी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं नवाचार क्लब के संयुक्त तत्वाधान में प्राधिकरण की सचिव एवं सीनियर सिविल जज नैनीताल श्रीमती बिनु गुलयानी ने महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय छात्रा अभिमुखी कार्यक्रम में छात्राओं को सड़क सुरक्षा, पॉश एक्ट एवं लोक अदालत की जानकारी दी। इंटरएक्टिव सत्र के अंतर्गत छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित अपने अनुभव सचिव महोदय से साझा किये। इसके पश्चात छात्राओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं को शांत करते हुए प्रायोगिक रूप से छात्राओं को अभिप्रेरित किया एवं सड़क सुरक्षा एवं पॉश एक्ट की संपूर्ण जानकारी के साथ ही लोक अदालत की कार्य प्रणाली व प्रक्रिया विस्तार से बताई। पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर श्रीमती मंजू ज्याला ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी सड़क सुरक्षा के कानून के संदर्भ में एक नागरिक होने के नाते आम जनमानस की जिम्मेदारियां से रूबरू करवाया। इसके पश्चात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के खीमेश पनेरू ने प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली कार्रवाई एवं आम जनमानस को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में छात्राओं को रूबरू किया। प्राधिकरण के सदस्य दिनेश लोशाली ने उनके द्वारा चलाई जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को छात्राओं को बताया साथ ही सामाजिक विकास में भागीदारी करने हेतु छात्राओं से आवाहन किया। महाविद्यालय की आईसीसी कमेटी की प्रतिनिधि डॉ ललित जोशी ने महाविद्यालय में समिति गठन एवं समिति द्वारा शिकायत निवारण की प्रक्रियाओं हेतु क्या-क्या कदम उठाए गए हैं इसके बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि हम महिलाओं को अपने अधिकार एवं विधि द्वारा विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत प्रावधानों को समझते हुए अपने को सशक्त करते हुए सशक्त समाज के निर्माण की ओर आगे बढ़ना चाहिए । नवाचार क्लब के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने मुख्य अतिथि श्रीमती बिनु गुलयानी एवं समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ललित जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ गीता पंत डॉ विद्या कुमारी डॉ श्वेता बिश्नोई डॉ दिनेश जोशी आदि उपास्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभा
14/9/2023

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वाधान में" हिंदी की वर्तमान स्थिति विषय पर विचार गोष्ठी", "विज्ञापन के क्षेत्र में हिंदी" विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा कविता- पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रति भाग किया गया l निबंध प्रतियोगिता में हंसी कुंवर( एम0 ए0 हिंदी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, कविता बिष्ट ,नेहा डंगवाल( बी0ए 0प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय एवं नेहा (एम0 ए 0हिंदी तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l कविता पोस्टर प्रतियोगिता में हंसी कुंवर ने प्रथम , रेशमी ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाl हिंदी दिवस के इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सभी छात्राओं को हिंदी दिवस की शुभकामना देते हुए अपने उद्बोधन में हिंदी के महत्व पर जानकारी दी lहिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर गीता पंत डॉक्टर प्रभा शाह द्वारा हिंदी भाषा के संबंध में विचार प्रस्तुत किए गए lअंत में विभाग प्रभारी डॉक्टर नीता शाह द्वारा वैश्विक स्तर पर हिंदी की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सभी का धन्यवाद किया गया l इस अवसर पर डॉक्टर ललिता जोशी (अंग्रेजी विभाग) ,अंजू पालीवाल (इतिहास विभाग) तथा छात्राएं उपस्थित रही

View All
महाविद्यालय में चल रहे छात्रा अभिमुखी कार्यक्रम के चौथे दिवस में कला संकाय की छात्राओं को पढ़ाया गया पर्यावरण संरक्षण एवं ठोस कूड़ा प्रबंधन का पाठ, साथ ही विभिन्न समिति संयोजकों ने अपनी समितियों के संदर्भ में विस्तार से की चर्चा
14/9/2023

आज दिनांक 14 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में नवाचार उन्नयन एवं प्रसारण समिति के तत्वाधान में स्नातक स्तर पर नव प्रवेशित छात्राओं हेतु आयोजित किए जा रहे अभिमुख कार्यक्रम जिज्ञासा अभिकल्पन का चतुर्थ दिवस श्री मनोज नेगी, संस्थापक, गो क्लीन गो ग्रीन संस्था के उद्बोधन के साथ शुरू हुआ l परस्पर संवादात्मक सत्र में उन्होंने छात्राओं से ठोस कूड़ा प्रबन्धन व पर्यावरण के संबंध में बहुत सी जानकारी साझा की एवं छात्राओं को पर्यावरण प्रहरी बनने हेतु प्रेरित करते हुए आगे आने के लिऐ आवाहन किया l उन्होंने छात्राओ को बताया कि वर्तमान पीढ़ी हमारे देश का भविष्य नहीं वरन वर्तमान है जो चाहे तो संपूर्ण पर्यावरण को सकारात्मक कदम उठाते हुए हमेशा के लिए संरक्षित एवं सुरक्षित बन सकती है l प्राध्यापक डॉ श्वेता बिश्नोई ने छात्राओं को करियर काउंसलिंग सेल के बारे में बताते हुए निर्धन छात्रवृत्ति के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी l डॉ गीता पंत ने छात्राओं को महाविद्यालय में आयोजित होने वाले क्रीडा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं छात्राओं को क्रीडा की सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से प्रतिभागी करने हेतु प्रेरित किया l डॉ विभा पांडे ने छात्रों को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी देते हुए रेड रिबन के उद्देश्यों एवं उसके अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी दी l डॉ चंद्र प्रकाश ने छात्राओं को एंटी ड्रग सेल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें अपने आसपास के वातावरण को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया l श्रीमती ज्योति चुफाल ने छात्राओं को महाविद्यालय में चलाए जा रहे योग के पीजी डिप्लोमा एवं वोकेशनल कोर्स के बारे में जानकारी दी l डॉ ललिता जोशी ने छात्राओं को आंतरिक परिवाद समिति के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही साथ महाविद्यालय में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमो के बारे में भी बताया l अंत में 10 छात्राओं द्वारा इस जिज्ञासा एवं अभिकल्पन कार्यक्रम के बारे में फीडबैक दिया गया l कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर रितुराज पंत ने छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवम सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया l

View All
छात्रा अभिमुखी कार्यक्रम के तीसरे दिन कला संकाय की छात्राओं को महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं समिति के क्रियाकलापों से छात्रों को करवाया गया रूबरू
13/9/2023

आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में नवाचार उन्नयन एवं प्रसारण समिति के तत्वाधान में स्नातक स्तर पर नव प्रवेशित छात्राओं हेतु आयोजित किए जा रहे अभिमुख कार्यक्रम जिज्ञासा एवं अभिकल्पन का तृतीय दिवस प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुआ l प्राचार्य ने सभी छात्राओं को पूर्ण आश्वासन दिया कि उनका इस महाविद्यालय में प्रवेश लेने का निर्णय आने वाले भविष्य में उनका एक बहुत ही महत्वपूर्ण और समझदारी भरा फैसला साबित होगा l उन्होंने छात्राओं को अनुशासन का पालन करते हुए अपने बहुमुखी विकास पर ध्यान केंद्रित करने हेतु प्रेरित किया l वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए . के. श्रीवास्तव ने कॉलेज के अनुशासन, परीक्षा एवं छात्र संघ के बारे में जानकारी साझा की l डॉक्टर हेमलता धरमसक्तू ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के बारे में बताया l एनसीसी प्रभारी की प्रतिनिधि मिस नारायणी ने छात्राओं को एनसीसी के बारे में विस्तृत जानकारी दी l एनएसएस प्रभारी डॉक्टर रितु सिंह ने एनएसएस के उद्देश्य व एबीसी प्रमाण पत्रों की अधिमान अंकों हेतु महत्व के बारे में बताया l डॉक्टर नीता साह ने महाविद्यालय पत्रिका एवं डॉ प्रभा साह ने नमामि गंगे के बारे में विस्तृत जानकारी दी l डॉक्टर विद्या ने महाविद्यालय की संरचना का उल्लेख करते हुए महाविद्यालय द्वारा चलाए जा रहे मूल्य वर्धित पाठ्यक्रमों के बारे में छात्राओं को बताया l डॉक्टर चंद्र प्रकाश ने छात्राओं को इस प्रकार के अभिमुखी जिज्ञासा कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सभी जिज्ञासाओं को दूर करने हेतु प्रेरित किया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ललिता जोशी ने किया l अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर ऋतुराज पंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया l

View All
छात्त्रा अभिमुख कार्यक्रम के दूसरे दिवस विभिन्न समिति संयोजकों ने छात्राओं को विस्तार से दी जानकारी
12/9/2023

आज दिनांक 12 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नवाचार क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सात दिवसीय छात्रा अभिमुख कार्यक्रम जिज्ञासा अभिकल्पन के द्वितीय दिवस में छात्राओं को महाविद्यालय की विभिन्न समितियां के संयोजकों ने समिति से संबंधित कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। सर्वप्रथम नवाचार क्लब के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने साइबर क्राइम उत्तराखंड के द्वारा लांच किए गए पुलिस एप के बारे में छात्राओं को जागरूक किया, इसके बाद गौरा शक्ति एप के बारे में बताते हुए छात्रों को ऐप को डाउनलोड करने हेतु प्रक्रिया से अवगत कराया। इसी क्रम में डॉ हेमलता धर्मशत्तु ने विभिन्न श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाओं के बारे में बताया, यूथ रेड क्रॉस समिति की प्रभारी डॉ रितु सिंह ने समिति के कार्य बताएं महाविद्यालय में चल रहे स्ववित्त पोषित कोर्स योग के बारे में छात्राओं को बताते हुए योग प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति चुफाल ने छात्राओं को वर्तमान युग में योग की व्यक्तिगत एवं स्वरोजगार में प्रासंगिकता से रूबरू करवाया । इसके पश्चात रेड रिबन एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ समिति की प्रभारी डॉ विभा पांडे ने समिति को छात्राओं द्वारा प्राप्त शिकायतों के निवारण के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से अवगत कराया एवं रेड रिबन के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। महाविद्यालय में स्वीप समिति की संयोजक डॉ बीना जोशी ने मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष एवं पत्रिका समिति की संयोजक डॉ नीता साह ने पत्रिका में आमंत्रित की किए जाने वाले विभिन्न आलेखों कविता आदि के बारे में छात्राओं को बताते हुए अपने स्व लिखित रचनाओं को महाविद्यालय की पत्रिका में प्रकाशित करने हेतु उत्सवर्धन किया । एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ चंद्रप्रकाश ने सेल की समस्त जानकारी को विस्तार से बताया। अंत में आंतरिक परिवाद समिति की संयोजक डॉ ललिता जोशी ने इस सेल की वर्तमान परिपेक्ष में प्रासंगिकता को बताते हुए छात्राओं को रूबरू किया। संपूर्ण कार्यक्रम में संचालन डॉ गीता पंत द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय में नव प्रवेशित स्नातक प्रथम स्तर की छात्राओं हेतु सात दिवसीय छात्रा अभिमुख कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
11/9/2023

आज दिनांक 11 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नवाचार उन्नयन एवं प्रसारण समिति के तत्वाधान में स्नातक स्तर पर नव प्रवेशित छात्राओं हेतुअभिमुखी कार्यक्रम जिज्ञासा अभिकल्पन का शुभारंभ प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने किया। प्राचार्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्राओं हेतु महाविद्यालय के संबंध में समस्त जानकारी प्रदान करना है। नवाचार उन्नयन एवं प्रसारण समिति के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने बताया कि यह छात्रा अभिमुख कार्यक्रम सात दिवसीय है जिसमें छात्राओं को एकेडमिक के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम सामग्र विकास की एप्रोच पर डिजाइन किया गया है जिससे कि नव प्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के बाह्य एवं आंतरिक व्यवस्था को जानते हुए विभिन्न गतिविधियों में कैसे प्रतिभाग किया जाए इसके बारे में मार्ग प्रशस्त करेगा। इसी क्रम में कार्यक्रम में प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव ने अनुशासन समिति/शास्ता मंडल के कार्यों को बताया, डॉ फकीर सिंह ने अन्य एनईपी के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी, डॉ गीता पंत ने क्रीडा के संदर्भ में जानकारी दी, डॉ विद्या कुमारी ने महाविद्यालय के संरचनात्मक ढांचे पर पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया वहीं डॉ रश्मि पंत ने शिक्षक अभिभावक संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी, डॉ रेखा जोशी ने एनएसएस एवं एंटी रैगिंग सेल के कार्यों पर प्रकाश डाला डॉ ललित जोशी ने सांस्कृतिक परिषद एवं एनएसएस के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न शिविरों एवं एनएसएस के ए, बी तथा सी प्रमाण पत्रों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला डॉ श्वेता बिश्नोई ने परीक्षा के संदर्भ में जानकारी दी। संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर इस अवसर पर डॉ दिनेश जोशी डॉ मंजरी चौधरी डॉ रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवियों ने हिमालय बचाओ शीर्षक पर ली शपथ
05/9/2023

आज दिनांक 4 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की एनएसएस की दोनों इकाइयों द्वारा हिमालय बचाओ अभियान जो की 1 सितंबर 2023 से 9 सितंबर 2023 तक मनाया जा रहा है के अंतर्गत हिमालय बचाओ प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा ली गई I कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव ने छात्राओं को हिमालय के बहुमूल्य योगदान के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को हिमालय बचाने के प्रयासों पर अमल करने के लिऐ प्रेरित किया I वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितु सिंह ने छात्राओं को पर्यावरण के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं के मानव जीवन में पड़ने वाले महत्व के बारे में बताया I कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ललिता जोशी ने सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को हिमालय बचाओ की प्रतिज्ञा दिलाते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आवाहन किया I कार्यक्रम में डॉक्टर गीता पंत, डॉ रेखा जोशी, डॉ बीना जोशी, डॉक्टर दिनेश जोशी, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर रुचि, डॉ छवि कांडपाल डॉ अंजू पालीवाल आदि उपस्थित रहे I

View All
करियर काउंसलिंग सेल द्वारा किया गया कार्यशाला का आयोजन
04/9/2023

इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में काउंसलिंग सेल के अंतर्गत छात्राओं को थिएटर ड्रामा तथा स्क्रिप्ट राइटिंग से संबंधित व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन कराया गया जिसमें विक्टोरियस थिएटर और फिल्म मुंबई के डायरेक्टर श्री श्री संजय पंडित द्वारा छात्राओं को विभिन्न प्रकार से स्किल को बताया गया तथा व्यक्तित्व विकास में किस तरीके से सेल्फ कॉन्फिडेंस तथा स्वयं को रिप्रेजेंट किया जाए इसके लिए भी एक-एक करके छात्राओं को मंच पर बुलाकर उनसे उनके बारे में बातचीत की गई इसके साथ ही छात्रों के साथ उन्होंने कई प्रश्नों के उत्तरों को साझा किया तथा उत्तराखंड में उनके द्वारा जगह-जगह पर फ्री कार्यशाला चलाई जा रही है जिसके लिए छात्रों को इस क्षेत्र में जाने के लिए भी अभिप्रेरित किया गया इस कार्यक्रम में संयोजक प्रोफेसर रश्मि पंत द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा छात्राओं को छात्राओं को अन्य क्षेत्रों में जाने के लिए भी लगन और मेहनत से कम करने को बताया गया कि किस तरीके से वह विभिन्न क्षेत्रों में अपने को ले जा सकते हैं इसके बारे में बताया गया तथा आगे भी इसी तरीके के कार्यक्रमों को कराए जाने की बात की गई इस कार्यक्रम में अन्य सदस्य डॉक्टर चंद्र प्रकाश डॉ नेहा डॉक्टर श्वेता उपस्थित रहे तथा इसमें करीब 60 छात्राओं ने प्रतिभा किया

View All
78 यूके बटालियन एनसीसी के लिए हुआ छात्रों का चयन
04/9/2023

प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 4 सितंबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल) में एनसीसी प्रथम वर्ष की नामांकन प्रक्रिया 78 यूके बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में संपन्न कराई गई, जिसमें लगभग 55 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । नामांकन प्रक्रिया को 3 चरणों में संपन्न कराया गया, शारीरिक, लिखित एवं मौखिक। शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा दी गई। जिसमें प्रथम वर्ष के 26 एवं 'सी' प्रमाण पत्र हेतु 09 अभ्यर्थी शामिल हुए। अंत में प्रथम वर्ष के 15 एवं सी प्रमाण पत्र हेतु 05 अभ्यर्थियों का चयन किया गया एवं प्रतीक्षा सूची में 05 अभ्यर्थियों को रखा गया है।जिनकी सूची महाविद्यालय की वेबसाइट ipggcchaldwani.org पर अपलोड कर दी गई है ।साथ ही दिनांक 8 सितंबर तक अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक प्रमाण पत्रअनिवार्य रूप से जमा करने हैं। सम्पूर्ण प्रक्रिया 78 यूके बटालियन से आये सूबेदार दिनेश सिंह , हवलदार नरेंद्र सिंह हवलदार कमल सिंह, हवलदार तेज सिंह द्वारा सम्पन्न कराई गई। एवं समस्त प्रक्रिया महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव एवं एन सी सी प्रभारी ले0डॉ0रेखा जोशी के दिशा निर्देशन में सम्पन्न कराई गई।

View All
महाविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम एवं दिलाई गई फिट इंडिया की शपथ
29/8/2023

आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ (युवा कल्याण विभाग) देहरादून के निर्देश पर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते हुए फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई एवम विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. शशी पुरोहित ने छात्राओं को फिट इंडिया की शपथ दिलाने के साथ ही साथ उन्हें नियमित व्यायाम की महत्ता के बारे में बताया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर रितु सिंह ने स्वंसेवियों को खुद को स्वस्थ रखने के साथ लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिऐ प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर ललिता जोशी ने छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के हॉकी में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ गीता पंत, डॉ रेखा जोशी एवम डॉ फकीर नेगी उपस्थित रहे।

View All
दो दिवसीय नैक विजिट के बाद पीयर टीम ने सौंपी प्राचार्य को रिपोर्ट
25/8/2023

आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महिला महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) में NAAC प्रत्यायन के दूसरे दिन naac प्रत्यायन समिति द्वारा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न समितियों के संयोजकों से समिति की रूपरेखा , कार्य ,भविष्य – योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके पश्चात् प्रत्यायन समिति द्वारा महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ बैठक कर वार्ता की गई। इसके साथ ही NAAC प्रत्यायन समिति द्वारा " नमामि गंगे पत्रिका " का विमोचन भी किया गया। अंत में NAAC प्रत्यायन समिति द्वारा महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के साथ ‘एग्जिट मीटिंग ’ में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श किया गया। आज NAAC प्रत्यायन के दूसरे व अंतिम दिन प्राचार्य प्रो शशि पुरोहित सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
नेक प्रत्यायन के प्रथम दिवस पियर टीम को प्राचार्य, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर, विभिन्न विभागों आदि ने दिया प्रस्तुतीकरण
24/8/2023

आज दिनांक 24/08/ 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महिला महाविद्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) में NAAC प्रत्यायन समिति द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया । आज प्रथम दिवस पर सर्वप्रथम महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स द्वारा NAAC प्रत्यायन समिति सदस्यों का पायलटिंग कर अभिनंदन किया गया तत्पश्चात NAAC प्रत्यायन समिति के सदस्यों प्रोफेसर अपराजिता चौधरी (चेयरपर्सन), प्रोफेसर मनदीप कौर तथा डॉ पदमा द्वारा गंधराज, सिंदूरी एवं पारिजात पौधों का रोपण किया गया । इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ,आइक्यूएसी समिति संयोजक डॉ तनुजा बिष्ट तथा समस्त विभाग प्रभारी द्वारा अपने विभाग एवं उपलब्धियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई । इसी क्रम में NAAC प्रत्यायन समिति सदस्यों द्वारा समस्त विभागों, पुस्तकालय ,वाचनालय प्रयोगशाला, कक्षा– कक्ष तथा कैंटीन इत्यादि का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं ( ALUMINI ),वर्तमान छात्रों एवं उनके अभिभावकों के साथ वार्ता की गई। अंत में आज NAAC प्रत्यायन के प्रथम दिवस की संध्या में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा उत्तराखंड के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों की विभिन्न संस्कृति को दर्शाते हुए अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर NAAC प्रत्यायन समिति ,महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर अधिकारी– कर्मचारी उपस्थित रहे ।

View All
महाविद्यालय हल्द्वानी में कृमि मुक्ति के लिए बांटी गई एल्बेंडाजोल
22/8/2023

आज दिनांक 22 अगस्त 2023 को उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के उद्बोधन द्वारा हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा बच्चों को कृमि मुक्ति की आवश्यकता पर जानकारी देते हुए उसकी निर्धारित खुराक के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने स्वयंसेवी छात्राओं को जन-जन तक कृमि मुक्ति की महत्ता को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में 19 वर्ष की आयु तक की छात्राओं को कृमि मुक्ति की दवाई 'एल्बेंडाजोल' वितरित की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ शरद चंद्र मिश्र श्रीमती रचना तिवारी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीमती बबीता आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान
20/8/2023

आज दिनांक 20 अगस्त 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित के निर्देशन में महाविद्यालय की स्वछता एवं कूड़ा निस्तारण समिति के तत्वाधान में एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम हल्द्वानी शहर में बढ़ते हुए डेंगू के प्रकोप को देखते हुए महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के सौजन्य से फागिंग कार्य करवाया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में जगह-जगह पर रखे गमलों में रुके हुए पानी में डेंगू लार्वा ना पनपे इसके लिऐ साफ सफाई करते हुऐ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर वर्ग ने महाविद्यालय में अपने-अपने विभागों, प्रयोगशाला कक्ष, कक्षा कक्ष में सफाई अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने प्रेरणा देते हुए कहा, सफाई करना और वातावरण साफ रखना राष्ट्र सेवा है, इसको स्वयं से शुरू करना चाहिए। इस प्रकार के आभियान में भागीदारी करने से जहां एक ओर वातावरण स्वच्छ होता है, वही दूसरी ओर मन में सात्विक विचारों की वृद्धि होती है। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने बताया कि महाविद्यालय में वर्ष पर्यंत समस्त स्टाफ द्वारा इस प्रकार का अभियान चलाया जाता रहता है। स्वच्छता समिति के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि बीमारियों से बचने के लिए हमें वातावरण को स्वच्छ रखने की आवश्यकता होती है । हम वातावरण को स्वच्छ रखेंगे तो संक्रमण आदि से हम बचे रहेंगे।

View All
महाविद्यालय की मां हिंदी की छात्राओं ने महाविद्यालय को भेंट करें पौधे सहित 10 गमले
18/8/2023

आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को हिंदी विभाग के तत्वाधान में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें एम 0 ए 0(हिंदी) अंतिम वर्ष की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय को पौधे सहित 10 गमले भेंट किए गए l

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा नशा एक अभिशाप विषय पर आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता
18/8/2023

आज दिनांकः 18 अगस्त, 2023 को महाविद्यालय एण्टी ड्रग सेल द्वारा महाविद्यालय मंे अध्ययनरत् छात्राओं हेतु नशा मुक्त उत्तराखण्ड एवं फ्री ड्रग्स देवभूमि के तहत ‘नशा एक अभिशाप’ विषय पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा सभी छात्राआंे को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावांे के प्रति जन-जागरूक करने की अपील की। निबंध लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 56 छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा जिसमें बी0ए0 प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सोनिया ने प्रथम स्थान, डौली मेहरा ने द्वितीय एवं कविता बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ0 रश्मि पंत, डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 श्वेता विश्नोई और डॉ0 नेहा सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एण्टी ड्रग सेल समिति के डॉ0 तनुजा बिष्ट, डॉ0 हेमलता धर्मशक्तू, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 नीता शाह, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 रितुराज पंत एवं प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डॉ0 हिमानी, डॉ0 गीता पंत, डॉ0 विभा पाण्डे, आदि ने अपना योगदान प्रदान किया।

View All
महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा टैली कोर्स हेतु छात्रों को किया गया प्रेरित
18/8/2023

आज दिनांक 18-8-23 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्राओं को प्रोफेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में पीसीएस अकादमी हल्द्वानी कि वार्ताकार हेमा जोशी द्वारा Tally में सर्टिफिकेशन कोर्स हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित वरिष्ठ प्राध्यापक एके श्रीवास्तव डॉ बीना जोशी डॉक्टर विभा पांडे डॉ चंद्र प्रकाश डॉ नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 75 छात्राओं ने प्रतिभा किया।

View All
महाविद्यालय में कैंटीन का किया गया शुभारंभ। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने दान में दिया वाटर कूलर एवं एक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर
17/8/2023

दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैंटीन का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने फीता काटकर किया। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं हेतु महाविद्यालय ने नो प्रॉफिट नो लॉस तात्कालिक व्यवस्था पर कैंटीन का संचालन किया गया है। कैंटीन समिति संयोजक प्रो0 ए0 के0 श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर ये व्यवस्था की गई है। कैंटीन में छात्राओं के लिऐ शुद्ध पेयजल के लिऐ प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने अपनी ओर से महाविद्यालय को एक वाटरकुलर एवं एक अक्वागार्ड वाटर प्यूरीफायर दान दिया। वहीं महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ0 रितुराज पंत ने छात्राओं के बैठने हेतु कार्पेट महाविद्यालय को दान स्वरूप दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वा स्वतंत्रता दिवस
15/8/2023

आज दिनांक 15 अगस्त 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी ने बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत माता की जय, वीर शहीद अमर रहें नारों के महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। नगर के प्रमुख स्थानों से होकर रैली महाविद्यालय परिसर पहुंची। प्राचार्य द्वारा झंडा फहराया गया एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी एवं राष्ट्रगान गाया गया एवं प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने शौर्य दीवार पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोहक डॉ0 गीता पंत ने निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड के संदेश का वाचन किया। छात्राओं ने विभिन्न देश भक्ति प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत आयोजित किये विभिन्न कार्यक्रम
15/8/2023

आज दिनांक 15अगस्त 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्देशित "मेरी माटी मेरा देश " अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ईकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों व 80 स्वयंसेवियो द्वारा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत एक रैली निकाली जिसमें छात्राओं ने हाथ मे तिरंगा लेकर भारत मां की जयकार के नारे लगाते हुए लोगों को स्वाधीनता दिवस को हरसोल्लास से मनाने के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितु सिंह ने स्वयंसेवियों को देश के लिए बलिदान हुए वीर शहीदों के योगदान को कभी भी विस्मृत ना करने एवम उनके सपनों का भारत बनाने में अपना सहयोग देने के लिऐ प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने स्वयंसेवियों को आज की परिस्थितियों में देश में हुए सकारात्मक परिवर्तन एवम नई चुनौतियों के बारे में जानकारी दी साथ ही मैं नहीं हम की भावना के साथ चलने के लिऐ आवाहन किया। प्राचार्या प्रोफेसर शशि पुरोहित ने रैली को हरी झंडी दिखाकर एवम उत्साहवर्धक शब्दों के साथ आरंभ किया। महाविधालय के सभी प्राध्यापक इस रैली में सामिल हुए ।

View All
महाविद्यालय की आजादी का अमृत महोत्सव समिति द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं
15/8/2023

"आज दिनांक 15.08 2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आजादी का अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में "स्वतंत्रता दिवस' के अवसर पर स्वरचित कविता वाचन व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा बच्चों के उत्कृष्ट प्रयास की सराहना की गई। कविता वाचन प्रतियोगिता में इन्दिरा दिव्यदर्शिनी प्रथम, रिद्धि डंगवाल को द्वितीय, अंजलि व कमला बिष्ट को तृतीय तथा सौम्या पन्त को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।पोस्टर प्रतियोगिता में भावना कठायत, सुनयना-प्रथम, अंजलि, रिशिका -द्वितीय,पुष्पा व सौम्या गोस्वामी -तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ नीता साह, डॉ प्रभा साह, डॉ रितु सिंह, डॉ हेमलता धर्मसक्तू, डॉ सरस्वती बिष्ट,डॉ हिमानी शामिल थे।समारोह में अमृत महोत्सव समिति की संयोजिका डॉ. रश्मि पन्त, डॉ दिनेश जोशी,डॉ विभा पाण्डेय , डॉ चंद्रप्रकाश, अंजू पालीवाल आदि प्राध्यापक उपस्थित थे।

View All
महाविद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिभावक संघ की महत्वपूर्ण बैठक
12/8/2023

आज दि. 12-08- 2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित के संरक्षण में महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों, स्वस्थ व अनुशासित माहौल प्रदान किये जाने की सराहना की गई। अभिभावकों द्वारा स्वयं भी पूर्व निर्मित व्हट्सएप (What App) ग्रुप के माध्यम से महाविद्यालय से जुड़ कर बच्चों के हित में सक्रिय भागीदारी निभाने की इच्छा जाहिर की गई।उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं हेतु नियत गणवेश व्यवस्था की सराहना की। अभिभावकों द्वारा छात्राओं एवं महाविद्यालय की प्रगति में यथासंभव योगदान देने का आश्वासन दिया गया। बैठक में अभिभावक समिति से डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 सरस्वती बिष्ट, डॉ0 विभा पाण्डेय व डॉ0 नेहा सिंह ने अभिभावकों से महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और अभिभावकों की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.देवकी गिरी गोस्वामी ने व संचालन समिति संयोजक डॉ. रश्मि पन्त ने किया।

View All
महाविद्यालय की स्वयंसेवियों ने एनएसएस वाटिका में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
11/8/2023

आज दिनांक 11अगस्त 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्देशित "मेरी माटी मेरा देश " अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ईकाइयों के कार्यक्रमअधिकारियों व 60 स्वयंसेवियो द्वारा एनएसएस वाटिका में पौंधा रोपण एवम वाटिका की गुड़ाई का कार्य किया गया ।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितु सिंह ने स्वयंसेवियों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण को स्वच्छ एवम सुरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पौंधा रोपण कार्य करने के प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने स्वयंसेवियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए कहा। प्राचार्या प्रोफेसर शशिपुरोहित ने महाविद्यालय में ऐसे कार्यक्राम आयोजित कराए जाने की महत्ता को समझाते हुए छात्राओं के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

View All
महाविद्यालय के महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ द्वारा किया गया संगोष्ठी का आयोजन
11/8/2023

आज दिनांक 11 अगस्त 20२3 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उत्पीड़न प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्राओं को उत्पीड़न से संबंधित जानकारी दी गई उन्हें बताया गया कि संस्थान में अपनी छात्राओं कर्मचारियों और अतिथियों के लिए वृत्तिक शिक्षा और कार्य के माहौल को बनाए रखने के लिए महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ प्रतिबद्ध है l लैंगिक भेदभाव और और अनुचित यौन आचरण को रोकना महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ का एक उद्देश्य है l छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभा किया उन्होंने बताया कि वह आज के समाज में स्वयं को कैसे सशक्त बना सकती हैं l कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रही l

View All
महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा कराई गई ऐपण प्रतियोगिता
09/8/2023

आज दिनांक 9 अगस्त 2023 को हिंदी विभाग के तत्वाधान में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl जिसमें एम0ए0हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया lप्रतियोगिता में रेशमी ने प्रथम ,सोनम ने द्वितीय एवं नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाl इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ ए 0के0 श्रीवास्तव जी द्वारा द्वारा कहा गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के द्वारा छात्राओं के कौशल का विकास होता है साथ ही उन्हें अपनी संस्कृति की जानकारी भी प्राप्त होती है lडॉ गीता पंत एवं डॉ प्रभा शाह द्वारा छात्रों को कुमाऊनी ऐपण कला की जानकारी दी गई lअंत में विभाग प्रभारी डॉक्टर नीता शाह द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l

View All
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की गई कार्यशाला
09/8/2023

आज दिनांक 09.08.2023 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 'अगस्त क्रान्ति' की वर्षगांठ के अवसर पर समिति की संयोजिका डा. रश्मि पन्त ने छात्राओं को पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से भारत छोड़ो आंदोलन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। 8 अगस्त 1942 को प्रारम्भ हुए इस आंदोलन ने ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। गांधीजी ने प्रसिद्ध 'करो या मरो' का नारा इसी आंदोलन का आह्वाहन करते हुए दिया था । इस व्याख्यान में छात्राओं के अतिरिक्त वरिष्ठ प्राध्यापक - नरेन्द्र कुमार, डॉ0 नीता साह, डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 दिनेश जोशी, डॉ0 विभा पाण्डे, डॉ0 चन्द्र, प्रकाश, डॉ0राजेश चौनवाल, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ 0रेखा जोशी आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
भारत सरकार के g20 अध्यक्षता वर्ष के उपलक्ष पर महाविद्यालय में छात्राओं हेतु वैश्विक समस्याओं विषय पर आयोजित की गई संगोष्ठी
09/8/2023

आज दिनांक 9- 8 -2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में भारत सरकार की g20 की अध्यक्षता वर्ष में आयोजित कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत जी 20 समन्वयक डॉ बीना जोशी द्वारा छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन, खाद्य संकट, स्वास्थ्य समस्याओं, अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष पर्यावरण के लिए जीवन ,भारत सॉफ्ट पावर के रूप में भूमिका ,ऊर्जा संकट , मोटे अनाज की महत्ता बारे में बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एके श्रीवास्तव ,प्रोफेसर नरेंद्र कुमार , डॉ रश्मि पंथ , डॉ दिनेश जोशी, डॉ चंद्रप्रकाश, डॉ नीता शाह ,डॉ विभा पांडे आदि उपस्थित रहे। जिसमें 67 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
09/8/2023

आज दिनांक 9 अगस्त 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्देशित "मेरी माटी मेरा देश " कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रभारी प्रो0ए0के0 श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों ईकाइयों के कार्यक्रमअधिकारियों व स्वयंसेवियो को उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम पंचप्रण प्रतिज्ञा दिलवाई ।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रितु सिंह ने स्वयंसेवियों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए,अपने देश और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से प्रत्येक कार्य करने के लिए कहा।कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने स्वयंसेवियों से अपने वतन के प्रति हमें अपने कर्तव्यों का किस प्रकार निर्वहन करना चाहिए, इस विषय में जानकारी दी।इस अवसर पर डॉक्टर शरद चंद मिश्रा, डॉक्टर तनुजा बिष्ट, डॉक्टर हेमलता धर्मशक्तू ,डॉ राजेश चौनवाल,डॉ रेखा जोशी उपस्थित रहे।

View All
SVEEP Slogan NCC
08/8/2023

SVEEP Slogan NCC

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग समिति एवं स्वीप समिति के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई जन जागरूकता रैली
08/8/2023

आज दिनांकः 08 अगस्त, 2023 को महाविद्यालय एण्टी ड्रग सेल एवं स्वीप समिति के संयुक्त तत्वाधान मंे महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नशा मुक्त उत्तराखण्ड एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत ‘नशा उन्मूलन’ एवं मतदाता जागरुकता हेतु रैली निकाली गयी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने सभी छात्रा को स्वयं भी नशे के प्रति जागरूक रहने एवं अपने परिजनों, रिश्तेदारों तथा मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की साथ ही साथ लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताते हुए कहा कि एक स्वस्थ मस्तिष्क से ही सशक्त राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है अतः हमें नशे से दूर रहते हुए लोकतंत्र के निर्माण हेतु मतदान के लिए खुद को जागरुक करते हुए औरों को भी जागरूक करना चाहिए। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । रैली महाविद्यालय से होते हुए नवाबी रोड, कलावती चैराहे एवं कुलयालपुरा में आम जनमानस एवं दुकानदारों को नशे के शारीरिक-मानसिक प्रभावों, सामाजिक दुष्प्रभावों एवं होने वाली आर्थिक हानि के प्रति जागरूक किया गया तथा साथ ही स्थानीय दुकानदारों, होटलों, रेस्तरां मालिकों तथा रेहड़ी-पटरी वालों से किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थाें, तम्बाकू, बीड़ी-सिगरेट आदि को नहीं बेचने की अपील की गयी। इस अवसर पर एण्टी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डाॅ0 चन्द्र प्रकाश द्वारा भी स्थानीय दुकानदारों से किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की अपील की गयी। इसी क्रम में रैली में 2024 के संसदीय चुनाव के समय शत प्रतिशत मतदान के लिए नए, युवा तथा वरिष्ठ मतदाताओं को जागरूक किया गया ताकि गिरते मत प्रतिशत को ऊपर उठाया जाए तथा कुशल लोकतांत्रिक सरकार का चयन नागरिक करें जो देश हित में सही दिशा में नीतियां बनाए। इस अवसर एंटी ड्रग्स सेल समिति के संयोजक डॉ0 चन्द्र प्रकाश, संयोजक स्वीप समिति डॉ0 बीना जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 तनुजा बिष्ट, डाॅ0 हेमलता धर्मशक्तू, डाॅ0 रेखा जोशी, डाॅ0 नीता शाह, डाॅ0 ललिता जोशी, डाॅ0 सरस्वती बिष्ट, डाॅ0 रितुराज पंत ,डाॅ0 देवकी गिरि, प्रो0 नरेन्द्र कुमार, डाॅ0 शरद मिश्रा, डाॅ0 दिनेश जोशी, डाॅ0 फकीर सिंह, डाॅ0 रश्मि पंत, डाॅ0 श्वेता विश्नोई, डाॅ0 हिमानी, डाॅ0 नेहा सिंह, डाॅ0 गीता पंत, डाॅ0 विभा पाण्डे, आदि उपस्थित रहे।

View All
government girls PG college Haldwani
04/8/2023

government girls PG college Haldwani

View All
महाविद्यालय में नैक टीम की विजिट को लेकर आहूत की गई अति महत्वपूर्ण बैठक
04/8/2023

आज दिनांक 04 अगस्त 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित की अध्यक्षता में वर्तमान माह की 24 एवं 25अगस्त को नैक टीम की विजिट को लेकर एक अहम बैठक प्राध्यापक एवं प्रयोगशाला सहायकों के साथ आहूत की गई। बैठक में प्राचार्य ने समस्त विभाग प्रभारी एवं समिति के संयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस माह में होने वाली नैक टीम की विजिट को दृष्टिगत रखते हुए अपने विभाग की प्रोफाइल को अपडेट रखें साथ ही समस्त समिति संयोजक उनकी समिति के किए गए कार्यों की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार रखें। नेक प्रभारी डॉ0 तनुजा बिष्ट द्वारा अब तक की गई तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव प्रोफेसर देवकी गिरी प्रोफेसर नरेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में स्वच्छता समिति द्वारा डेंगू रोग की रोकथाम के लिए चलाया गया फागिंग अभियान
04/8/2023

आज दिनांक 04 अगस्त 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता समिति द्वारा डेंगू रोग की रोकथाम को लेकर नगर निगम के सहयोग से फॉगिंग कार्यक्रम चलवाया गया। फॉगिंग का मुख्य उद्देश्य डेंगू के प्रकोप को रोकना एवं इसके बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। स्वच्छता समिति के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने कहा कि डेंग्‍यू एक विषाणु से होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्‍टी नामक संक्रमित मादा मच्‍छर के काटने से फेलती है। डेंग्‍यू एक तरह का वायरल बुखार है। अतः हमको अपने आसपास गमलों में रखी प्लेट में रुके हुए पानी टायरों में एकत्रित पानी की समय-समय पर साफ सफाई करते रहनी चाहिए। हल्द्वानी नगर निगम से आई हुई टीम ने महाविद्यालय के संपूर्ण परिसर में फागिंग करके अपना योगदान दिया। अंत में प्राचार्य प्रो 0 शशि पुरोहित महापौर मा0 जोगेंद्र रौतेला जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमको इस सफाई को संकल्प के रूप में धारण करते हुए इस डेंगू प्रकोप से स्वयं से बचाते हुए अन्य को भी जागरूक करते रहना चाहिए।

View All
महाविद्यालय की अग्निशमन समिति एवं अग्निशमन विभाग नैनीताल द्वारा किया गया महाविद्यालय में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपायों का निरीक्षण
02/8/2023

आज दिनांक 2 अगस्त 2023 को महाविद्यालय की अग्निशमन समिति एवं अग्निशमन विभाग नैनीताल उत्तराखंड द्वारा महाविद्यालय में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपायों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि जान माल की सुरक्षा को देखते हुए महाविद्यालय में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दृष्टि से यह निरीक्षण किया जा रहा है । महाविद्यालय की अग्निशमन समिति के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि वर्तमान में प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य अनिश्चितताओं को देखते हुए इन सुरक्षा उपायों को दुरुस्त रखना अत्यंत आवश्यक है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा यह निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण दल में डॉ0 शरद चंद्र मिश्रा, डॉ0 राजेश चौनाल, गणेश कुवार्बी, चंदन लमगढ़िया एवं गणेश गोस्वामी रहे।

View All
महाविद्यालय की स्वीप कमेटी द्वारा शत-प्रतिशत मतदान हेतु छात्राओं को किया गया जागरूक
01/8/2023

आज दिनांक 1-8-2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा क्षेत्रीय कार्यालय दून विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के अनुपालन में भारत सरकार के निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप कमेटी द्वारा एनसीसी की कैडेट्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता स्लोगन कार्यक्रम आयोजित कर शत प्रतिशत मतदान हेतु छात्राओं को जागरूक कराया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एके श्रीवास्तव तथा कमेटी के डॉ बीना, जोशी ,डॉक्टर रश्मि पंत ,डॉक्टर नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे जिसमें एनसीसी के 10 कैडेट्स द्वारा स्लोगन में प्रतिभाग किया गया।

View All
महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा मनाई गई प्रेमचंद जी की जयंती
31/7/2023

आज दिनांक 31 अगस्त 2023 को हिंदी विभाग के तत्वाधान में प्रेमचंद की जयंती मनाई गई l जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा प्रेमचंद के साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया l इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर प्रेमचंद के साहित्य को विस्तार से पढ़ने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया गया lडॉक्टर गीता पंत( असिस्टेंट प्रोफेसर )हिंदी द्वारा प्रेमचंद के कथा साहित्य पर ,डॉक्टर प्रभा शाह( असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी) द्वारा प्रेमचंद के उपन्यास साहित्य पर विस्तार से प्रकाश डाला गया l अंत में विभाग प्रभारी डॉक्टर नीता शाह द्वारा हिंदी साहित्य में प्रेमचंद के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी देते हुए सभी का धन्यवाद किया गया l

View All
महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित की गई क्विज प्रतियोगिता छात्राओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग
27/7/2023

आज दिनांक 27 जुलाई 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के रसायन विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता में दो राउंड हुए। प्रतियोगिता में ग्रुप बी के नेहा पांडे, करिश्मा रौतेला, प्रीति लोहनी प्रथम स्थान में ग्रुप डी के बिन्नी कन्याल, तनुजा सांगूडी, संगीत बिष्ट द्वितीय स्थान पर तथा ग्रुप सी के हिमांशी जोशी, प्रियंका कांडपाल, काजल मेहरा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के पश्चात छात्राओं ने गमलों में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ तनुजा बिष्ट डॉ शरद चंद मिश्रा, डॉ रितु सिंह, श्रीमती शुभ्रा खुल्बे, निर्मल उपाध्याय, काजल एवं रसायन विज्ञान की छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा मनाया गया इंटरनेशनल ईयर ऑफ द मिलेट
27/7/2023

78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी के तत्वाधान में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 27 जुलाई को एनसीसी इकाई के कैडेट्स द्वारा international year of the Millet मनाया गया। जिसके अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0शशि पुरोहित मुख्य वक्ता डॉ विद्या कुमारी असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान एवम डॉ रितुराज पंत असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य रहे जिन्होंने कैडेट्स को मोटे अनाज की उपयोगिता एवं उसके वाणिज्यिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ0 विद्या कुमारी ने बताया कि घरेलू और वैश्विक मांग पैदा करने और लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए , भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को 2023 को अंतर्राष्ट्रीय तृण धान्य वर्ष (IYoM-2023) घोषित करने का प्रस्ताव दिया था। प्राचार्य महोदय ने कैडेट्स को जैसा पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है जिससे मौसम चक्र के साथ साथ अनाजों के उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है जिस कारण लोगो को खाने की कमी हो रहे है अतः हम मोटे अनाजों के उत्पादन एवम प्रयोग करेंगे तो हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को भी रोजगार मिल सकता है ।अंत मे कार्यक्रम अधिकारी ले0 डॉ0 रेखा जोशी ने बताया की सभी मोटे अनाज विषम परिस्थितियों में भी लहलहाते है जबकि अन्य अनाजों के उत्पादन में बहुत देख - रेख की जरूरत होती है जबकि मोटे अनाजों के प्रयोग से आपको विभिन्न बीमारियों से भी निजात मिलती है। कार्यक्रम में सीनियर अंडर ऑफिसर करीना , अंडर ऑफिसर दीक्षा , नारायणी सहित 28 कैडेट्स उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
26/7/2023

आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में 24 वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने शौर्य दीवार पर पुष्प भेंट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस, नमामि गंगे, एक भारत श्रेष्ठ भारत, रोवर रेंजर इकाइयों एवं अन्य छात्राओं के साथ एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बोलते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि आज हम 24वां कारगिल विजय दिवस मना रहे हैं। 26 जुलाई को हर साल यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसमें सैकड़ों जवानों ने देश के लिए अपनी शहादत दी। प्राचार्य ने कहा कि हम एक विद्यार्थी के रूप में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैंक्योंकि विद्यार्थी का समस्त जीवन केवल अपना ही नहीं है, वरन समाज और राष्ट्र का भी है। आज का विद्यार्थी ही कल राष्ट्र की सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी आदि पहलुओं का संचालक एवं संवर्द्धक होगा अतः हमको समय समय पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न राष्ट्रव्यापी अभियानों में बढ़-चढ़कर सहयोग एवं प्रतिभाग करके राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग देना चाहिए। इसी क्रम में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने कारगिल विजय दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि विभाजन के बाद से ही भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी रहा। परिणामस्वरूप 1971 में भारत पाक युद्ध हुआ । कश्मीर को लेकर जारी विवाद को कम करने के लिए भारत पाक ने शांतिपूर्ण समाधान का वादा करते हुए फरवरी 1999 में हस्ताक्षर किए। लेकिन नियंत्रण रेखा के पार भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठ होती रही। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा विवाद के कारण 1999 में कारगिल का युद्ध छिड़ गया। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय क्षेत्र कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया, बदले में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन विजय" को अंजाम दिया। भारत पाक के बीच ये जंग लद्दाख के कारगिल में 60 दिनों से अधिक समय तक जारी रही। 2 लाख भारतीय सैनिकों ने युद्ध में हिस्सा लिया और कारगिल को पाकिस्तान के चंगुल से छुड़ाकर पुनः भारतीय तिरंगा लहराया। इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर बनाकर अपने श्रद्धा सुमन शहीदों के प्रति अर्पित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव, डॉ0 देवकी गिरी, प्रो0 नरेंद्र कुमार, डॉ0 ललिता जोशी, डॉ0 ऋतु सिंह, डॉ0 विद्या कुमारी, डॉ0 प्रभा शाह सहित समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया।

View All
महाविद्यालय एनएसएस इकाई की छात्रा बबीता बिष्ट को राज्य एनएसएस अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उत्तराखंड द्वारा कोविड काल में किए गए जन जागरूकता कार्यक्रम के सफल निर्वहन हेतु दिया गया प्रशस्ति पत्र
22/7/2023

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्रा बबीता बिष्ट को राज्य एनएसएस अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उत्तराखंड द्वारा कोविड काल वर्ष 2019-20 और 2020-21 में किए गए जन जागरूकता कार्यक्रम के सफल निर्वाहन हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित , राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ रितु सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा स्वयंसेवी छात्रा को बधाई तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

View All
मानसिक स्वास्थ्य के संदर्भ में एंटी ड्रग सैल एवं जीबी पंत अस्पताल नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया कार्यशाला का आयोजन
20/7/2023

आज दिनांकः 20 जुलाई, 2023 को महाविद्यालय एण्टी ड्रग सेल एवं जी0बी0 पंत चिकित्सालय नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान द्वारा महाविद्यालय में राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तम्बाकू से होने वाली हानियों, कोटपा एक्ट 2003 व काउंसलिग के विभिन्न आयामों तथा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जी0 बी0 पंत चिकित्सालय, नैनीताल के डाॅक्टरो की टीम द्वारा उक्त विषय पर विस्तृत जानकारी एवं निदान के उपायों के बारे में जागरूकता प्रदान की गयी। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा जी0बी0 पंत चिकित्सालय नैनीताल से आयी डाॅक्टरों की टीम का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया तथा अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं को तम्बाकू से दूरी बनाये रखने तथा मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करने पर बल दिया। मनोचिकित्सक डाॅ0 मनीष पाल गुप्ता और डाॅ0 मेघना परवाल ने तम्बाकू सेवन के प्रकारों, परिणाम, निदान के उपायों एवं व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को जागरूक किया तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं व प्रश्नों को शांत किया। काॅउसलर डाॅ0 सुनीता भट्ट ने सभी प्रतिभागियों को ओपन प्रश्नों के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन एण्टी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डाॅ0 चन्द्र प्रकाश द्वारा किया गया। साथ ही जी0बी0 पंत चिकित्सालय नैनीताल से आयी डाॅक्टरों की टीम द्वारा महाविद्यालय में कार्यरत समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं का मेडिकल चैकअप, मधुमेय एवं आंखों की जांच की गयी। कार्यशाला में महाविद्यालय एण्टी ड्रग सेल के डाॅ0 रितुराज पंत, डाॅ0 ललिता जोशी, डाॅ0 हेमलता धर्मशत्तु, डा0 सरस्वती बिष्ट, डाॅ0 रेखा जोशी, डाॅ0 नीता साह एवं प्रो0 नरेन्द्र कुमार, डाॅ0 दिनेश जोशी, डाॅ0 फकीर सिंह, डाॅ0 देवकी गिरि, डाॅ0 रश्मि पंत, डाॅ0 बीना जोशी, डाॅ0 श्वेता विश्नोई, डाॅ0 हिमानी, डाॅ0 नेहा सिंह, डाॅ0 गीता पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने हरेला पर्व के उपलक्ष में किया एनएसएस वाटिका में पौधारोपण
20/7/2023

आज दिनांक 20 जुलाई 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में मनाए जा रहे हरेला महोत्सव अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में स्वयं सेवियो द्वारा एनएसएस वाटिका में पौधारोपण का कार्य किया गया l स्वयं सेवियो ने वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋतु सिंह एवं डॉ ललिता जोशी के निर्देशन में वाटिका की गुड़ाई, सिंचाई करने के अतिरिक्त कुछ नए पौधे भी रोपित किए l प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने स्वयं सेवियो का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हे निरंतर समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया l

View All
महाविद्यालय में पौधारोपण करके मनाया गया हरेला पर्व एवं वर्ष पर्यंत नमामि गंगे के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में विजई प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
19/7/2023

आज दिनांक 19 जुलाई 2023 को महाविद्यालय मैं हरेला पर्व के अंतर्गत एक वृहद वृक्षारोपण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने हरेला पर्व के बारे में बताते हुऐ कहा कि हरेला एक हिंदू त्यौहार है जो मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में मनाया जाता है । वैसे तो हरेला पर्व वर्ष में तीन बार चैत्र, श्रावण एवं अश्वनी माह में मनाया जाता है, लेकिन श्रावण माह में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता तथा समूचे कुमाऊँ में अति महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक माना जाता है। महाविद्यालय स्टाफ क्लब की सचिव डॉ ललिता जोशी ने कहा कि हमारे हरेला पर्व की प्रासंगिकता को देखते हुए महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने महाविद्यालय को एक-एक गमला पौधे सहित भेंट किया एवं इस एवं इस प्रमुख पर्व को मनाने में अपना योगदान दिया। इसी क्रम में महाविद्यालय की इको क्लब प्रभारी डॉ सरस्वती बिष्ट ने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण करके हरेले पर्व पर "आओ पौधे लगाए हम अपना भविष्य सुरक्षित बनाएं हम" थीम पर वृक्षारोपण का आगाज किया। कार्यक्रम के अंत में नमामि गंगे समिति के द्वारा वर्ष पर्यंत की गई विभिन्न गतिविधियों में विजय प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित तथा नमामि गंगे संयोजक डॉ प्रभा शाह वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एके श्रीवास्तव प्रोफेसर नरेंद्र कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित की गई पीसीओडी एवं पीसीओएस विषय कार्यशाला
19/7/2023

प्रेस नोट आज दिनांक 19 -7- 23 को राजकीय महिला महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफ़ेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में PCOD/PCOS जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय में स्टार्टअप के लिए यंग साइंटिस्ट अवार्ड प्राप्त प्राकृतिक परंपरागत जड़ी बूटी की विशेषज्ञ (पंतनगर) डॉक्टर कविता नेगी द्वारा रेड रोज बैरी, स्पियरमिंट, अशोका, शतावरी, कैमोमाइल आदि तरह के पौधों जो pcod/pcos और महिला स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है से स्टार्ट अप कर विशेष प्राकृतिक पेय पदार्थ बनाने के बारे में बताया। IAURA कंपनी में जॉब ऑफर अपॉर्चुनिटी की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु अपनी संस्था का वेबसाइट लिंक छात्राओं को दिया। www.iaura.in इस कार्यक्रम में 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफ़ेसर एके श्रीवास्तव तथा कमेटी के सदस्य डॉ बीना जोशी ,डॉक्टर रश्मि पंत , डॉक्टर सरस्वती बिष्ट डॉक्टर फकीर नेगी, डॉक्टर विभा पांडे आदि उपस्थित रहे

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा मनाया गया हरेला पर्व एवं विभिन्न गतिविधियों में विजई रही प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
19/7/2023

आज दिनांक 19 जुलाई 2023 को नमामि गंगे प्रकोष्ठ इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा हरेला पकवाड़ा के शुभ अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण का आयोजन किया गया l नमामि गंगे की छात्राओं द्वारा नमामि गंगे वाटिका का निर्माण भी किया गया l उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों सहित नमामि गंगे की छात्राएं उपस्थित रहीl उसके पश्चात सत्र 22- 23 मे नमामि गंगे के अंतर्गत कराई गई समस्त प्रतियोगिताएं एवं पारंपरिक खेलों मे प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गयाl पुरस्कार वितरण महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा किया गया जिसमें समस्त नमामि गंगे के सदस्य और छात्राएं उपस्थित रहे l

View All
एंटी ड्रग सेल के अंतर्गत आयोजित होने वाली स्लोगन प्रतियोगिता के संदर्भ में महत्वपूर्ण सूचना
15/7/2023

आज दिनांक 15 जुलाई, 2023 को महाविद्यालय की एंटी ड्रग सैल द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड एवं फ्री ड्रग देवभूमि के तहत नशामुक्ति विषय पर छात्राओं को नशे के प्रति सचेत व जागरूक करवाने हेतु स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० शशि पुरोहित द्वारा छात्राओं से दृढ़ संकल्प से नशे को मिटाने की अपील की गयी। छात्राओं ने नोडल अधिकारी डॉ० चंद्र प्रकाश के निर्देशन में नशामुक्ति हेतु विभिन्न पोस्टरों व स्लोगनो के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये गए तथा जागरूकता फैलाई गयी। प्रतियोगिता में डॉ देवकी गिरी, डॉ रश्मि पंत, डॉ बीना जोशी, डॉ श्वेता विश्नोई, डॉ हिमानी पंत, डॉ नीता शाह, डॉ प्रभा शाह, डॉ नेहा सिंह, डॉ गीता पंत आदि उपस्थित रहे तथा छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।

View All
भारत की जी20 की अध्यक्षता के जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता
11/7/2023

प्रेस नोट आज दिनांक 11 -7 -2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी मे प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में विश्व के आर्थिक मंच g20 के अंतर्गत भारत की अध्यक्षता वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के निर्देशानुसार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भारत की g20 अध्यक्षता के जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रितिका बिष्ट ने प्रथम स्थान, रश्मि आर्य ने दूसरा स्थान तथा आकांक्षा व सृष्टि राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफ़ेसर एके श्रीवास्तव व जी20 कमेटी के सदस्य डॉ बीना जोशी ,डॉक्टर श्वेता विश्नोई ,डॉ नेहा सिंह डॉक्टर रश्मि पंत, डॉक्टर विभा पांडे, डॉक्टर हिमानी पंत, अंजू पालीवाल, डॉक्टर फकीर नेगी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में "करो योग रहो निरोग" की तर्ज पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21/6/2023

आज दिनांक 21 जून 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक कर्मचारी एवं योग विभाग, नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना, की छात्राओं ने प्रतिभाग किया l योग प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति चुफाल द्वाराा विभिन्न प्रकार के योग कराते हुए उनसे दूर होने वाले रोग के बारे में भी बताया गया। उन्होंने कहा कि योग को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। समारोह में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में सफाई सप्ताह के अन्तर्गत चलाया गया वृहद सफाई अभियान
15/6/2023

आज दिनांक 15 जून 2023 को आज इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें छात्राओं, प्राध्यापकों के साथ कर्मचारीयों ने भी भाग लेकर वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 रितु सिंह ने छात्राओं को स्वच्छता ही सेवा के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी ने कहा कि हमें घर व आसपास सफाई रखनी है। आसपास जमा गंदगी से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वच्छता अपनाकर कई संक्रमणों से बच सकते हैं। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी ने कहा कि स्वच्छता से अच्छे स्वास्थ्य के साथ हमें साफ वातावरण भी मिलता है। जिससे तन और मन प्रफुल्लित होता है। क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 गीता पंत ने कहा कि हम सभी को आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करना चाहिए। ईको क्लब प्रभारी डॉ0 निर्मला लोहनी ने ईको प्रणाली को समझाते हुए कहा कि पारिस्थितिक तन्त्र में सभी जीव जैसे कि पौधे, जन्तु, सूक्ष्मजीव एवं मानव तथा भौतिक कारकों में परस्पर क्रिया होती हैं तथा प्रकृति में सन्तुलन बनाए रखते हैं। किसी क्षेत्र के सभी जीव तथा वातावरण के अजैव कारक संयुक्त रूप से पारितन्त्र बनाते हैं। अतः वातावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखना अति महत्वपूर्ण है। नमामि गंगे प्रभारी डॉ0 प्रभा साह ने कहा कि पृथ्वी का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना है, इसके बावजूद दुनिया के कई हिस्सों में साफ पानी की कमी है। जल संरक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पर्यावरण की रक्षा करते हुए पानी को शुद्ध और स्वच्छ रखता है। धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिये जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है क्योंकि बिना जल के जीवन सभव नहीं है। एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रभारी डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि एक समय था जब भारत को विश्व गुरु के रूप में जाना जाता था। आज भारत अपनी खोई हुई स्थिति को वापस पाने के लिए प्रयासरत है इसमें स्वच्छता एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है इसलिए हमें इस प्रकार के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। महाविद्यालय की स्वच्छता समिति के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि हमको स्वयं से शुरू करते हुए अपने आसपास के स्थानों पर सूक्ष्म रूप में ही सही लेकिन स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए और इसमें स्वयं की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके पश्चात सभी छात्राओं प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा महाविद्यालय में वृहद सफाई अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के जल स्रोतों, महाविद्यालय प्रांगण की सफाई, गमलों इत्यादि में रुके हुए पानी की सफाई, परिसर में पूर्व में रोपित पौंधो की गुड़ाई, एनएसएस वाटिका की सफाई, महाविद्यालय से कूड़ा एवं प्लास्टिक को एकत्रित करने में सभी ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में पौंधा रोपण करके कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम
06/6/2023

राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी मे इको क्लब के अंतर्गत महाविद्यालय की एन सी सी, एन एस एस एवम वनस्पति विज्ञान विभाग के सयुक्त तत्वाधान मे आज दिनांक 05/06/2023 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर ,निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित जी ने कहा कि यदि हम अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा नहीं करेगें तो हमें प्रकृति के प्रकोप से कोई नहीं बचा सकेगा, इसलिए हमें अपनी जीवनशैली को पर्यावरण प्रेमी बनाना चाहिए। जब तक प्रत्येक व्यक्ति अपनी पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी ना समझे तब तक पर्यावरण संरक्षण एवम जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान संभव नहीं है। हम सबको समझना भी है और अपने जीवनशैली में परिवर्तन लाकर पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग करना है। एन सी सी एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ) रेखा जोशी ने बताया हमारे जीवन जीने का तरीका पर्यावरण की शुद्धता और निरंतरता बनाए रखने के अनुकूल हो ताकि हम भावी पीढ़ियों के लिए शुद्ध जल, शुद्ध वायु उपलब्ध करा सके। साथ ही इको क्लब की संरक्षिका डॉ0 निर्मला लोहनी ने यह भी बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम #BeatPlasticPollution, 'इकोसिस्टम रिस्टोरेशन' अभियान के तहत है। यह याद दिलाता है कि प्लास्टिक मामलों पर लोगों की कार्रवाई के रूप में सामग्री धीरे-धीरे हमारे महासागरों, मिट्टी और जंगल में रिस रही है और अपूरणीय क्षति का कारण बन रही है।एन एस एस प्रभारी डॉ0 रीतू सिंह एवम डॉ0 ललिता जोशी ने भी अपने अपने विचार रखे।एनसीसी कैडेट्स द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न विषयों पर पोस्टर बनाए गए ,निबंध एवम पर्यावरण को बचाना है तो भारत को पॉलिथीन मुक्त बनाना है, विषय पर भाषण प्रतियोगिता जिसमें कैडेट हिमानी गोस्वामी,कैडेट प्रगति एवम कैडेट हिमांशी ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर सी प्रमाणपत्र उत्तीर्ण कैडेट्स को प्राचार्य महोदय द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए साथ इस मौके को और यादगार बनाने के लिए रैंक सेरेमनी भी करवाई गई जिसमें कैडेट करीना सीनियर अंडर ऑफिसर, कैडेट दीक्षा एवं कैडेट नारायणी अंडर ऑफिसर,कैडेट मोनिका और कैडेट अनुष्का कॉरपोरल की रैंक दी गई।कार्यकर्म का समापन महाविद्यालय प्रांगण की सफाई के साथ किया गया

View All
बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं छात्रा संघ समारोह "उल्लास"
06/6/2023

आज दि. 06 जून 2023 को इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्डानी का वार्षिकोत्सव एवं छात्रा संघ समारोह 'उल्लास- 2023' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-श्री अजय भट्ट मा. रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार, अध्यक्ष-श्री जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि- श्री विक्रम सिंह फर्सवाण प्रांतीय संगठन मंत्री, संरक्षक डॉ. सी. डी. सूंठा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखण्ड थे। स्वागत एवं बैज अलंकरण, सरस्वती नंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुतिपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित द्वारा महाविद्यालय की 2022-23 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। तदुपरांत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा शैक्षिक, शिक्षणेत्तर व रचनात्मक गतिविधियों के अतिरिक्त आख्यागत वर्ष में महाविद्यालय में हुए निर्माण कार्य व सौंदयकरण कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय की आवश्यकताओं व ज्वलन्त समस्याओं, जिनसे महाविद्यालय की सतत विकास प्रक्रिया में अवरोध उत्पन्न होते हैं, के निराकरण हेतु मंचासीन अतिथियों से अपने-अपने स्तर से प्रयास हेतु प्राचार्य महोदया द्वारा अनुरोध किया गया। छात्रा- संघ सचिव अंजलि द्वारा छात्रा संघ द्वारा महाविद्यालय में किये गये सहयोगात्मक सृजनात्मक कार्यों का ब्यौरा आख्या द्वारा दिया। नगर निगम हल्द्वानी द्वारा नवाचार कार्यक्रमों के अंतर्गत बेनी सेना (VAINI) द्वारा स्वच्छता के मॉनिटरिंग कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई। नगर निगम हल्द्वानी की इस पहल में सभी को फीडबैक प्रदान कर सहयोग करने हेतु आवाहन किया गया। डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला मेयर नगर निगम हल्द्वानी द्वारा छात्राओं के उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण की सराहना की गई एवं कंप्यूटर लैब हेतु ₹600000 की घोषणा करी। छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सहयोग हेतु सामाजिक 'विसंगतियों को दूर करने और भविष्य में उपलब्धियों के नये आयाम रचने हेतु प्रेरित किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विविधता पूर्ण कार्यक्रमों के अंतर्गत बंगाली, कत्थक, लावणी, हरियाणवी, गुजराती, दक्षिण भारतीय नृत्य, , सूफीयाना गीत आदि प्रस्तुत किये गये।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय भट्ट द्वारा महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान स्थापित करने प्रशंसा कर छात्राओं को संस्कारवान, मेहनती, अनुशासित व समय का सदुपयोगी बनने की प्रेरणा दी। उत्तराखण्ड की बेटियाँ जहाँ आई. ए. एस. की सर्वोच्च परीक्षा में सफलता के नगे, मापदंड स्थापित कर रही हैं वहीं लोककला के क्षेत्र में मुक्तेश्वर की बेटी के सेंपण के बगे संसद भवन में स्थान प्राप्त करने की जानकारी प्रदान कर सभी को गौरवान्वित किया। मुख्य अतिथि द्वारा ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु सांसद निधि 10 लाख रूपये प्रदान करने, महाविद्यालय भवन की छत का निर्माण करवाने तथा नये विषयों को महाविद्यालय में सुलताने हेतु प्रयास करने की घोषणा की, विशिष्ट अतिथि श्री विक्रम फर्सवाण ने भी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की रामना की। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. सी. डी. सूंठा निदेशक उच्च शिक्षा द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा की गई घोषणाओं को शासन स्तर से पूर्ण करने हेतु अपने स्तर से हर संभव कार्यवाही का आश्वासन दिया गया एवं महाविद्यालय की छात्राओं को विशिष्ट उपलब्धियों पर बधाई देते हुए इसे आगे भी जारी रखने को कहा। इस अवसर पर विभिन्न विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता पंत द्वारा, किया गया, समारोह के अंत में प्राचार्य महोदया द्वारा सभी माननीय अतिथियों को आतिथ्य स्वीकार करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया

View All
नंदी फाउंडेशन महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के अंतर्गत सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफलतापूर्वक समापन
02/6/2023

आज दिनांक 2-6-2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के अध्ययनरत छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशन एवं प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में नांदी फाउंडेशन महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के अंतर्गत सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट विषय पर चलाईं गई पांच दिवसीय 36 घंटे की कार्यशाला संपन्न हो गई। जिसमें महाविद्यालय की 16 छात्राओं -दीया ,श्वेता ,दीया नौला ,हर्षिता ,भावना ,ममता नेगी, योगिता ,ममता पांडे, स्मृति ,गायत्री, पूजा, कोमल ,भाग्यश्री, शैली ,प्रियंका ,महिमा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यशाला की ट्रेनर रूपसी सोनकर द्वारा छात्राओं को कॉन्फिडेंस बिल्डिंग इन इंटरव्यू, इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोबलम सॉल्विंग स्किल्स, क्रिटिकल थिंकिंग, बॉडी लैंग्वेज, ग्रुप डिस्कशन, टाइम मैनेजमेंट ,मनी मैनेजमेंट, प्रेजेंटेशन स्किल्स, प्रोफेशनल एथिक्स, डिजिटल आईडेंटिटी आदि विषयों में प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ,वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव, डॉक्टर फकीर नेगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलर प्रभारी डॉक्टर बीना जोशी द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय में नंदी फाउंडेशन के अंतर्गत सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कोर्स के लिए किया गया छात्रों का पंजीकरण एवं Confidence Building in Interview विषय पर 5 दिवासीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
29/5/2023

आज दिनांक 29 -5 -2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत NAANDI FOUNDATION MAHINDRA की ट्रेनर रूपसी सोनकर द्वारा 43 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन सॉफ्ट स्किल डेवलपमेंट कोर्स के लिए किया गया तथा इंटरव्यू में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग विषय से आज दिनांक 29-5-23 से 5 दिवसीय कार्यशाला का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ,वरिष्ठ प्राध्यापक एके श्रीवास्तव ,डॉक्टर निर्मला लोहनी, डॉक्टर फकीर नेगी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग प्रभारी डॉक्टर बीना जोशी द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय में एंटी ड्रग सेल के तत्वाधान में नशे के दुष्प्रभाव पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक
24/5/2023

आज दिनांक 24 मई, 2023 को महाविद्यालय की एंटी ड्रग सैल द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड एवं फ्री ड्रग देवभूमि के तहत छात्राओं को नशे के प्रति सचेत व जागरूक करवाने हेतु "नशा एक सामाजिक समस्या" विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन कर शानदार अभिनय से संदेश दिया कि जब पिता नशा करता है तो परिवार पर, जब पति नशा है तो पत्नी पर और जब ब्यक्ति नशा करता है तो समाज पर क्या प्रभाव होता है। नशे के दुष्परिणामों को साकार रूप देते हैं महाविद्यालय की छात्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक में अंजलि, सौम्या गढ़िया, कुसुम धामी, सौम्या पाठक, निकिता जोशी, लवि सिंह, हर्षिता गुरुरानी, किरन, सीमा, कोमल जोशी आदि छात्राओं ने अभिनय किया। प्राचार्य प्रो० शशि पुरोहित ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए नशे के भयावह दुष्परिणामों के प्रति सामाजिक जागरुकता बढ़ाने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ जीवन सिंह गढ़िया, डॉ ललिता जोशी, डॉ नीता साह, डॉ ऋतुराज पंत, डॉ फकीर नेगी, डॉ विद्या कुमारी, डॉ प्रभा शाह, डॉ गीता पंत, डॉ विभा पांडे, डॉ सरस्वती बिष्ट आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ जीवन सिंह गढ़िया ने सभी उपस्थित अतिथियों व छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

View All
महाविद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक दिए गए कई महत्वपूर्ण सुझाव
24/5/2023

आज दि. 24-05-2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित के संरक्षण में महाविद्यालय में 'शिक्षक - अभिभावक संघ' की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों द्वारा छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों, स्वस्थ व अनुशासित माहौल प्रदान किये जाने की सराहना की गई। अभिभावकों द्वारा स्वयं भी व्हट्स एप (WhatsApp) ग्रुप के माध्यम से महाविद्यालय से जुड़ कर बच्चों के हित में सक्रिय भागीदारी निभाने की इच्छा जाहिर की गई, जिसका त्वरित समाधान कर दिया गया। अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में ही कैंटीन की उपलब्धता का सुझाव दिया गया जो अतिशीघ्र ही महाविद्यालय में शुरू होने वाली है। महाविद्यालय में छात्राओं हेतु नियत यूनिफॉर्म व्यवस्था की सभी अभिभावकों द्वारा सराहना की गई। महाविद्यालय में छात्राओं हेतु कुछ इंडोर गेम्स उपलब्ध कराने, लाइब्रेरी में ज्यादा पुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षक अभिभावक संघ की बैठकों में वृद्धि आदि सुझाव भी अभिभावकों द्वारा दिये गये। अभिभावकों द्वारा छात्राओं एवं महाविद्यालय की प्रगति में यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। बैठक में अभिभावक समिति से डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. सरस्वती विष्ट, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. रितु सिंह, डॉ. बीना जोशी, अंजू पालीवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समिति की संयोजिका डॉ. रश्मि पन्त द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय में आयोजित की गई शिक्षक अभिभावक संघ की महत्वपूर्ण बैठक
20/5/2023

आज दि. 20-05-2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित के संरक्षण में शिक्षक अभिभावक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अभिभावकों द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराने हेतु सराहना की गई। अभिभावकों द्वारा छात्राओं के हित में कतिपय सुझाव भी दिये गये जिनमें गर्मी की अधिकता को देखते हुए पेयजल की उपलब्धता को बढ़ाने, महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों व छात्राओं की कक्षाओं में अनुपस्थिति से संबंधित संदेश अभिभावकों के मोबाइल में उपलब्ध कराने की व्यवस्था, पुस्तकों की उपलब्धता में वृद्धि एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित जानकारियाँ व निर्देशन प्रदान करने की आवश्यकता महत्वपूर्ण थे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. देवकी गिरि गोस्वामी ने की। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. रश्मि पन्त ने किया। इस अवसर पर समिति सदस्य डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. नेहा सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। प्राचार्य

View All
नेक प्रत्यायन हेतु प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक
17/5/2023

आज दिनांक 17 मई 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित की अध्यक्षता में नैक समिति की बैठक हुई। इसमें अच्छे ग्रेड हासिल करने हेतु परिसर के सुंदरीकरण, लैब संचालन, प्रगति रिपोर्ट, ऑनलाइन शैक्षिक कार्य, वेबसाइट संचालन, विभागीय आख्या, शोध कार्य समेत विभिन्न बिन्दुओं पर मंथन हुआ। प्राचार्य ने स्नातकोत्तर विषयों के प्रभारियों को विभागीय लाइब्रेरी को दुरुस्त करने व कॉलेज की लाइब्रेरी को भी पूरी क्षमता के साथ संचालित करने को कहा। नेक प्रभारी डॉ0 तनुजा बिष्ट द्वारा अब तक की गई तैयारियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं आगामी तैयारियों से संबंधित रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों को सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा एंटी करप्शन विषय के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया नुक्कड़ नाटक
17/5/2023

रेस नोट दिनांक 17-5-23 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में तथा डॉक्टर ललिता जोशी , डॉक्टर रितुराज पंत के सराहनीय प्रयास से भारत सरकार के g20 अध्यक्षता के कार्यक्रम श्रंखला के अंतर्गत छात्राओं द्वारा एंटी करप्शन विषय पर नुक्कड़ नाटक की सुंदर प्रेरणादाई प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर g20 की संयोजिका डॉक्टर बीना जोशी द्वारा छात्राओं को भ्रष्टाचार के नकारात्मक प्रभाव विशेषकर गरीब वर्ग पर इसके होने वाले प्रभाव, विश्व स्तर पर आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण, कानूनी ढांचे में सुधार की जरूरत तथा g20 के एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप (ACWG) के बारे में बताया। एंटी करप्शन नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय की निकिता जोशी, किरन ,अंजलि, लवि सिंह ,सीमा ,कोमल जोशी, अंजलि, अंशिका टम्टा ,भूमिका रावत, ललिता दानू ,सौम्या गढ़िया ,तनुजा रावत, तनुजा अधिकारी, निकिता पांडे ने प्रतिभाग किया। इस नुक्कड़ नाटक ACWG में प्रदर्शन हेतु रीजनल ऑफिस ऑफ हायर एजुकेशन उत्तराखंड देहरादून को ऑनलाइन प्रेषित किया गया जिसका लिंक https://you tube.be/s_IWTwsmous है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित , वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव कमेटी के सभी सदस्य व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में जी20 के अंतर्गत किया गया संगोष्ठी का आयोजन
28/4/2023

आज दिनांक 28-4-2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में भारत सरकार के g20 जागरूकता कार्यक्रम श्रंखला के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ साइबर टेक्नोलॉजी के प्रबंधक विवेक मिश्रा तथा वार्ताकार हयात आर.जैदी द्वारा g20 के अंतर्गत डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन , यूपीआई, डिजिटल इकोनामी, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिंगापुर के पे नाउ आदि विषयों की रोजगार में महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग आदि जैसे क्षेत्रों मे कौशल विकास करने को प्रेरित किया। g20 की कोऑर्डिनेटर डॉ बीना जोशी द्वारा सॉफ्ट पावर, ग्लोबल साउथ, लाइफ टू एनवायरनमेंट के बारे में बताया। अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर शशि पुरोहित, प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव, डॉक्टर नीता सिंह, डॉक्टर विभा पांडे, डॉक्टर नेहा सिंह, डॉक्टर जीवन सिंह अंजू पालीवाल, डॉक्टर रितिका सिंह, डॉक्टर फकीर नेगी आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग समिति के द्वारा किया गया कौशल विकास एवं स्वरोजगार विषयक कार्यशाला का आयोजन
28/4/2023

आज दिनांक 28-4-23 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत I bharath Learning App के वार्ताकार मिस्टर हयात आर जैदी द्वारा छात्राओं को रोजगार के लिए डिजिटल बदलाव और कौशल विकास की जानकारी दी तथा स्किल डेवलपमेंट होना जरूरी है। डिजिटलाइजेशन के दौर में जहां नॉर्थ कोरिया के 97% युवा स्किल डेवलप्ड है जबकि भारत के 30% युवा अनस्किल्ड है। उन्होंने छात्रों को इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और डिजिटल मार्केटिंग में स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने को प्रेरित किया जहां पर रोजगार की अपार संभावनाएं है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित, प्रोफ़ेसर एके श्रीवास्तव, डॉ नेहा सिंह ,डॉक्टर नीता शाह, अंजू पालीवाल रितिका सिंह डॉक्टर जीवन सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर बीना जोशी द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा "ड्रग फ्री देवभूमि-एक चुनौती" विषय पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
26/4/2023

आज दिनांक 26 April, 2023 को महाविद्यालय की एंटी ड्रग सैल द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड एवं फ्री ड्रग देवभूमि के तहत छात्राओं को नशे के प्रति सचेत व जागरूक करवाने हेतु "ड्रग फ्री देवभूमि:एक चुनौती" विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० शशि पुरोहित ने छात्राओं से नशे से दूर रहकर कैरियर पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। संगोष्ठी में विभाग प्रभारी रसायन विज्ञान डॉ. तनुजा बिष्ट ने ड्रग व उससे हमारे दिमाग पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे बताया, विभाग प्रभारी, इतिहास डॉ. रश्मि पंत ने ड्रग के ऐतिहासिक व सामाजिक पृष्ठ भूमि पर व नोडल अधिकारी डॉ जीवन सिंह गढ़िया ने नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाली मानसिक, सामाजिक व आर्थिक चुनोतियों पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी मेें डॉ नीता शाह, डॉ हेमलता धर्मशक्तू , डॉ विद्या कुमारी, डॉ राजेश चोनवाल, डॉ फकीर नेगी आदि ने भी अपने विचार रखे। संगोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ जीवन सिंह गढ़िया ने सभी उपस्थित अतिथियों व छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

View All
AZADI KA AMRIT MAHOTSAV CONSOLIDATED
19/4/2023

View All
NSS
11/4/2023

View All
ई ग्रन्थालय को लेकर के महाविद्यालय में आयोजित किया गई कार्यशाला
10/4/2023

आज दिनांक 10 अप्रैल 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में महाविद्यालय की छात्राओं हेतु ई-ग्रन्थालय से संबंधित एक कार्यशाला आयोजित की गई। पुस्तकालय प्रभारी कविता असवाल ने ई-ग्रन्थालय के उद्देश्य एवं उसकी उपयोगिता को बताते हुए इसमें पंजीकरण से संबंधित विस्तार से जानकारी छात्राओं को दी। साथ जिन छात्राओं ने पूर्व में पंजीकरण किया है और उनको कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है उन समस्याओं का निराकरण भी पुस्तकालय प्रभारी द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को एक पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा कॉलेज की छात्राएं और शिक्षक वह पुस्तकें भी पढ़ पाएंगे जो उनकी लाइब्रेरी में उपलब्ध नहीं हैं । इस अवसर पर सुनील खाती हेम बृजवासी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत दांडी यात्रा का भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महत्व विषय पर छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
06/4/2023

आज दिनांक 06.04.2023 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 'दांडी यात्रा' की वर्षगांठ के अवसर पर समिति की संयोजिका डॉ0 रश्मि पन्त ने छात्राओं को पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से 'दांडी यात्रा का भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में महत्व' विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। गाँधी जी ने नमक को एक शक्तिशाली अहिंसात्मक हथियार के रूप में प्रयोग कर सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से सम्पूर्ण जगत को सत्य और अहिंसा की ताकत से परिचित कराया। दांडी यात्रा ने भारतीयों को एकजुट कर भविष्य में स्वतंत्रता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त किया, इसी कारण से भारत सरकार द्वारा 12 मार्च 2021 से आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के अतिरिक्त डॉ. जीवन सिंह, डॉ. दिनेश जोशी, डॉ. विभा पांडे व अंजू पालीवाल आदि समिति सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। अंत में महाविद्यालय की संरक्षिका, प्राचार्य प्रो.शशि पुरोहित ने छात्राओं को आजादी की कीमत समझने व उसे सुरक्षित रखने में सहयोग करने का आह्वाहन किया।

View All
अटल बिहारी बाजपेई इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश में आयोजित साहसिक शिविर के प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र
05/4/2023

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ विभा पांडे तथा स्वयंसेवी इंदिरा दिव्यदर्शनी कक्षा बी ए द्वितीय वर्ष तथा हर्षिता गुणवंत बीएससी द्वितीय वर्ष ,को साहसिक शिविर ,जो कि दिनांक 23 .9. 2022 से 2.10. 2022 तक अटल बिहारी बाजपेई इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मैकलोडगंज हिमाचल प्रदेश मैं आयोजित किया गया था,प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने 65 किलोमीटर की ट्रैकिंग तथा 9325 फीट की पर्वतीय चढ़ाई करके साहस का परिचय दिया जिसके लिए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने उन्हें बधाई दी

View All
Student Union Cum Cultural Event Report 2022-23
05/4/2023

View All
महाविद्यालय के छात्रा संघ एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रमों के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों का किया गया आयोजन एवं विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
03/4/2023

आज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को इंद्रा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सांस्कृतिक समारोह के द्वितीय दिवस में सर्वप्रथम मंच संचालन कर्ता इंदिरा दिव्यदर्शनी द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात एकल नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसमें हर्षिता जोशी (बी 0ए0 द्वितीय सेमेस्टर )ने प्रथम, दर्शिता शाह (एम0ए0 अंग्रेजीद्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय ,कविता गोस्वामी (एम0ए0 हिंदी द्वितीय सेमेस्टर )ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह गान प्रतियोगिता में समरथ कौर एंड ग्रुप ने प्रथम, शालिनी ऐण्ड ग्रुफ ने द्वितीय, सुनैना एंड ग्रुफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।समूह नृत्य में निकिताएंड ग्रुप ने प्रथम ,भाग्यश्री एंड ग्रुफ ने द्वितीय एवं नेहा एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ प्रभा साह( असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी) की पुस्तक" उत्तराखंड की संस्कृति एवं ऐतिहासिकता का पारंपरिक स्वरूप" पुस्तक का विमोचन प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित जी के कर कमलों द्वारा किया गया साथ ही प्राचार्य द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में सभी का अभिनंदन किया गया एवं छात्राओं का धन्यवाद करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई,एवं प्राध्यापकों, मीडिया कर्मियों, समस्त महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए इस कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। अंत में सांस्कृतिक परिषद की संयोजक डॉ ललिता जोशी द्वारा सभी प्राध्यापकों, मीडिया कर्मियों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों एवं छात्राओं का धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनैना कार्की एवं इंदिरा दिव्यदर्शनी द्वारा किया गया।

View All
Career Counselling Cell
02/4/2023

View All
महाविद्यालय में छात्रा संघ एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय छात्रा संघ एवं सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम के प्रथम दिवस में छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, यूज़ ऑफ वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता, ऐपण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
01/4/2023

आज दिनांक 1 अप्रैल 2023को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सांस्कृतिक परिषद एवं छात्रा संघ के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक समारोह का दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव , डॉक्टर देवकी गिरी गोस्वामी सांस्कृतिक परिषद की संयोजक डॉ ललिता जोशी तथा समस्त प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया l तत्पश्चात संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई l इसी क्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष शिवानी द्वारा प्राचार्य का बैच लगाकर स्वागत किया गया lमहा संघ उपाध्यक्ष भावना कांडपाल द्वारा प्रोफेसर एoके oश्रीवास्तव (प्रभारी छात्र संघ )तथा छात्र संघ उपाध्यक्ष वैष्णवी द्वारा डॉक्टर देवकी गिरी गोस्वामी एवं सांस्कृतिक सचिव कविता पर्गाई द्वारा डॉ ललिता जोशी (संयोजक सांस्कृतिक परिषद )का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया l स्वागत के इसी क्रम में कोषाध्यक्ष नैना कार्की द्वारा प्राचार्य को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया और छात्र संघ सचिव अंजली द्वारा छात्रा संघ प्रभारी प्रोफेसर एoके oश्रीवास्तव जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया l तत्पश्चात कार्यक्रम की संचालक अंजलि (बीकॉम 6 सेमेस्टर) द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई l इसी क्रम में छात्रसंघ प्रभारी प्रोफेसर एoके oश्रीवास्तव द्वारा अपने उद्बोधन में सभागार में उपस्थित सभी प्राध्यापकों छात्राओं का अभिनंदन किया गया साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह के शिक्षणेत्तर कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं को एक प्लेटफार्म दिया जाता है , जिसमें सभी छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता हैl इसलिए सभी छात्राओं को इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए l साथ ही प्रोफेसर श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं दी गई l इसके पश्चात प्रोफेसर शशि पुरोहित (प्राचार्य महिला महाविद्यालय )द्वारा अपने उद्बोधन में सांस्कृतिक परिषद छात्रसंघ पदाधिकारी प्राध्यापकों छात्राओं को इस कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी गई ,साथ ही सांस्कृतिक परिषद की संयोजक एवं छात्र संघ प्रभारी का आभार व्यक्त किया गया l प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में यह भी कहा गया कि कालेज में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के द्वारा छात्राओं की प्रतिभाओं को उजागर किया जाता है , इससे छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बढ़ती है l इसलिए सभी छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए l साथ ही महाविद्यालय में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए यह भी कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों द्वारा हम समाज के विकास में सहयोग देते हैं l प्राचार्य द्वारा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी गई एवं सभी का धन्यवाद किया गया l इसके पश्चात प्रतियोगिताएं आरंभ की गई ,जिसमें एपण प्रतियोगिता में अंजलि (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने प्रथम गार्गी पांडे (बी.एससी .द्वितीय सेम )ने द्वितीय स्थान तथा आकांक्षा (बी.ए. द्वितीय वर्ष )ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l मेहंदी प्रतियोगिता में आयुषी रावत (बी.कॉम .तृतीय वर्ष ) ने प्रथम, हिमांशी शर्मा (बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर )ने द्वितीय हिमानी बिष्ट (बी.कॉम .ऑनर्स 6 सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में दीया चतवानी (बीकॉम सेकंड सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान मानसी गुरुरानी (बी.एससी .तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्रियंजलि पोखरिया( एम.एससी. थर्ड सेम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l लघु नाटिका में किरण एंड ग्रुप ने प्रथम, निकिता पांडे एवं ग्रुप, ने द्वितीय तथा अंजली एंड ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l लघु नाटिका के विषय थे नशा मुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण इस प्रकार प्रथम दिवस की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई l

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई के अंतर्गत परंपरागत खेलों का हुआ समापन एवं छात्राओं ने गोला नदी तटीय क्षेत्र की करी सफाई
28/3/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 28 मार्च 2023 को नमामि गंगे एवं 'एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब' के संयुक्त तत्वाधान में द्वितीय दिन परंपरागत खेलों के अंतर्गत कबड्डी, तीन टांग रेस,रस्सी कूद दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l रस्सी कूद में माया ने प्रथम , सुनीता बहुगुणा द्वितीय कल्पना बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीन पैर दौड़ में पूजा बिष्ट एवं तुषारिका प्रथम स्थान , रश्मि एवं पूनम ने द्वितीय स्थान, कल्पना बिष्ट तथा लीला नयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के फाइनल में लीला एवं ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।तत्पश्चात छात्राओं को प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर गांव भ्रमण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गौला नदी के तटवर्ती क्षेत्र में सफाई एवं जागरूकता फैलाने हेतु रवाना किया।छात्राओं ने गोला नदी के समीपवर्ती क्षेत्रों में सफाई की l इस कार्यक्रम में नमामि गंगे की संयोजक डॉ प्रभा शाह, 'एक भारत श्रेष्ठ भारत'की संयोजक डॉ ललिता जोशी, डॉ नीता शाह, डॉ0 गीता पंत, डॉ ऋतुराज पंत, डॉ फकीर नेगी एवं डॉ अंजू पालीवाल आदि शामिल रहे l

View All
महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ द्वारा नवीन क्षेत्रों में रोजगार चयन को लेकर आयोजित किया गया काउंसलिंग सत्र
28/3/2023

आज दिनांक 28 -3 -23 राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत कैरियर लांचर के दीक्षित मिश्रा द्वारा छात्राओं को नवीन रोजगार चयन क्षेत्रों के चयन के लिए प्रेरित किया गया। वार्ताकार दीक्षित मिश्रा द्वारा कम्युनिकेशन स्किल्स , एडवांस डिजिटल मार्केटिंग, बेसिक ग्राफिक डिजाइनिंग, प्रतियोगिता त्मक परीक्षा की तैयारी कैसे करें, उद्यमिता आदि बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर शशि पुरोहित, प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव , डॉ रश्मि पंथ, डॉक्टर हिमानी पंत, डॉ नेहा सिंह, अंशु पालीवाल, डॉक्टर फकीर नेगी, डॉक्टर ऋतुराज पंथ, डॉक्टर निर्मला लोहनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉक्टर बीना जोशी द्वारा किया गया।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत आयोजित की गई कार्यशाला
28/3/2023

आज दिनांक 28-3 -23 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्रोफेसर शशि पुरोहित के कुशल निर्देशन में NAPS(नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जो भारत सरकार के उद्यमिता एवं कौशल विकास मंत्रालय का कार्यक्रम है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी जिला नैनीताल के इंस्ट्रक्टर श्री पी सी जोशी, फोरमैन श्री एमएस मेहरा द्वारा छात्राओं को NAPS पोर्टल में रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, संबंधित रोजगार मेले, 2019 के एक्ट के अंतर्गत मानदेय भुगतान, बेसिक ट्रेड, ऑप्शनल ट्रेड की विस्तृत जानकारी प्रदान की। छात्राओं को रजिस्ट्रेशन व लॉगइन में दिक्कत आने पर आईटीआई मे आकर रजिस्ट्रेशन करने को कहा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, डॉक्टर नेहा सिंह , डॉक्टर रश्मि पंथ डॉक्टर हिमानी पंथ डॉ अंजू पालीवाल डॉ बीना जोशी डॉक्टर फकीर नेगीआदि उपस्थित रहे।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा g20 के अंतर्गत भारत की अध्यक्षता के संदर्भ में महिलाओं की स्थिति के संदर्भ में आयोजित की गई कार्यशाला
28/3/2023

आज दिनांक 28-3-23 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में G 20 के अंतर्गत भारत की अध्यक्षता के 2023 वर्ष में वर्षभर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम श्रंखला के अंतर्गत इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर रश्मि पंत द्वारा छात्राओं को महिला G20 के अंतर्गत महिला नेतृत्व, प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक महिलाओं की स्थितियों की तुलनात्मक जानकारी छात्राओं को प्रदान की। छात्राओं को शोध के क्षेत्र में आने की प्रेरणा उनके द्वारा दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, डॉ एके श्रीवास्तव व सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी डॉक्टर बीना जोशी द्वारा किया गया।

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे समिति के अंतर्गत महाविद्यालय में दो दिवसीय परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
27/3/2023

आज दिनांक 27 मार्च 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में नमामि गंगे इकाई द्वारा दो दिवसीय परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया। आज प्रथम दिवस खो-खो प्रतियोगिता तथा रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता के अंतर्गत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लीला नयाल के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता के अंतर्गत बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रश्मि के ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शनिवार को आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कंचना आर्य गार्गी पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया कोमल आर्य तथा पुष्पा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कविता संभल मुस्कान वर्मा लता चौधरी प्रगति बेलवाल हिमानी नेगी तथा दीक्षा थापा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत महाविद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉ प्रभा साह ने बताया कि गंगा व सहायक नदियों की स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता को लेकर नमामि गंगे द्वारा यह राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है। वही कल दिनांक 28 मार्च 2023 को कबड्डी, रस्सी कूद इत्यादि अन्य परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर विभिन्न छात्राएं, प्राध्यापक आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ
25/3/2023

आज दिनांक 25 मार्च 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा वॉल पेटिंग प्रतियोगिया का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने बताया कि गंगा स्वच्छता अभियान में जन-जन की भागीदारी के लिए महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है इसी क्रम में आज वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एके श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा स्वच्छता हेतु जागरूक करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ प्रभा शाह ने कहा कि भारत सरकार नमामि गंगे मिशन द्वारा आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए छात्र संघ ने प्राचार्य एवं छात्र संघ प्रभारी का किया धन्यवाद ज्ञापित
25/3/2023

आज दिनांक 25 मार्च 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्रा संघ इकाई ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्राचार्य एवं छात्र संघ प्रभारी को पूर्व में सौपे गए ज्ञापन पत्र का संज्ञान लेते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने पर प्राचार्य एवं छात्रा संघ प्रभारी को धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया। छात्रसंघ अध्यक्ष शिवानी कार्की ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं के बैठने हेतु छात्र हित में बैंच उपलब्ध कराते हुए प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। वहीं छात्र संघ महासचिव अंजलि उप्रेती ने महाविद्यालय को सेनेटरी पैड डिस्पोजल मशीन एवं छात्रा प्रसाधन में हैंड वॉश डिस्पेंसर लगवा कर लगवा कर छात्राओं की हाइजीन को मेंटेन करने के साथ ही इन समस्याओं के त्वरित निराकरण करने की लिए महाविद्यालय की प्राचार्य एवं छात्रा संघ प्रभारी को धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि महाविद्यालय छात्र हित में छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है साथ ही उन्होंने नैनीताल बैंक का पुनः विशेष आभार प्रकट किया। छात्रसंघ प्रभारी प्रोफेसर एके श्रीवास्तव ने कहां की छात्र संघ को महाविद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर आगे आते रहना चाहिए जिससे की एक नई मिसाल समाज के सामने हम पेश कर सकें। इस अवसर पर समस्त छात्र संघ की उपाध्यक्ष वैष्णवी संयुक्त सचिव पूजा बिष्ट कोषाध्यक्ष सुनैना कार की सांस्कृतिक सचिव कविता पर गई विश्वविद्यालय प्रतिनिधि भावना कांडपाल कला संकाय प्रतिनिधि इंदिरा दिव्यदर्शनी वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि रिया पढलिया विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पूजा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की एंट्री ड्रग समिति के अंतर्गत नशा एक अभिशाप विषय पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
24/3/2023

आज दिनांक 24 March, 2023 को महाविद्यालय की एंटी ड्रग सैल द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड एवं फ्री ड्रग देवभूमि के तहत छात्राओं को नशे के प्रति सचेत व जागरूक करवाने हेतु "नशा एक अभिशाप" विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० शशि पुरोहित ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से ब्यक्ति को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक हानि पहुँचने के साथ सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है, इस असुरी प्रवृति को समाप्त करना परम आवश्यक है। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशे के विभिन्न सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक व मानसिक पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ रश्मि पंत, डॉ नीता शाह व डॉ राजेश चौनवाल उपस्थित रहे। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम- सोनी पांडे बी. एस-सी द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय- आकांक्षा किर्मोलिया बी. एस-सी द्वितीय सेमेस्टर और तृतीय- कल्पना बिष्ट, बी. ए द्वितीय सेमेस्टर रही।नोडल अधिकारी डॉ जीवन सिंह गढ़िया ने प्रतियोगिता का संचालन करते हुए सभी उपस्थित अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

View All
महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे समिति के अंतर्गत छात्राओं द्वारा निकाली गई झंडा यात्रा
24/3/2023

आज दिनांक 24 मार्च 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा झंडा यात्रा का आयोजन किया गया l जिसमें नमामि गंगे में पंजीकृत छात्रों द्वारा तिरंगे को हाथ में लेकर गायन के साथ पदयात्रा की गई ,जिसके अंतर्गत हिंद देश के निवासी सभी जन एक हैं ,विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा , हम होंगे कामयाब एक दिन जैसे गीतों का गायन किया गया l झंडा यात्रा में नमामि गंगे की संयोजिका डॉ प्रभा साह सहित नमामि गंगे की समिति के सदस्य डॉ गीता पंत , डॉक्टर डॉक्टर ऋतुराज पंत,डॉ ललिता जोशी , डॉक्टर जीवन सिंह गढ़िया आदि उपस्थित रहे l

View All
G20 विषय पर चर्चा करते हुए महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समापन
22/3/2023

आज दिनांक 22 मार्च 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रेमपुर लोशज्ञानी श्री भोपाल सिंह का स्वयंसेवी छात्राओं ने बैच अलंकरण और स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।श्री भोपाल सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। कैंप कमांडर कुमारी निकिता जोशी द्वारा सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा मुख्य अतिथि,स्वयंसेवी छात्राओं,अपनी साथी कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी, सहायक कर्मचारी सुनील खाती, चंद्रशेखर भट्ट को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ रितु सिंह तथा डॉ ललिता जोशी द्वारा ग्राम प्रधान श्री भोपाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। शिविर के अंतिम दिन प्रातः छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया। जिसमें झंडा क्षेत्र में ऐपण तथा पेड़ों में चूने की पट्टी बनाई गई। इससे पूर्व 21 मार्च की शाम को जिला समन्वयक श्री एल एम पांडे द्वारा शिविर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें शिविर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया गया। स्वयंसेवी नैंसी, गार्गी, हर्षिता,अनीता, आदि ने G20 पर आयोजित एक संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। तनुजा,अंजलि, हर्षिता, किरण द्वारा G20 थीम पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। श्री एल एम पांडे द्वारा कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवी छात्राओं की भूरी-भूरी प्रशंसा तथा शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।

View All
नमामि गंगे के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर छात्राओं को किया गया जागरूक
21/3/2023

आज दिनांक 21 मार्च 20 23 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत नमामि गंगे एवं अर्थ गंगा के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य वक्ता श्री निर्मल सिंह राणा आई .टी. प्रोफेशनल एंड प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा नमामि गंगे में पंजीकृत छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित व्याख्यान दिया गया ,जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह इंडिया से बाहर गए तो उन्होंने देखा कि वहां के लोगों में अपने देश की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए एक जुनून है l वे लोग एक भी रैपर को जमीन पर नहीं गिराते हैं, अगर उन्हें कहीं पर कोई एक टॉफी का रैपर भी गिरा हुआ मिलता है तो वे उसे उठाकर तुरंत अपनी जेब में रख लेते हैं ,और डस्टबिन दिखाई देने पर उस पर डाल देते हैं l इसके अतिरिक्त उन्होंने गंदगी से होने वाले नुकसान भी बच्चों को बताएं और स्वच्छता बनाए रखने, वह लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया,l इसके अतिरिक्त नमामि गंगे की सभी सदस्यों द्वारा छात्राओं को स्वच्छता पर व्याख्यान दिया गया इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा बच्चों को बताया गया कि इसकी शुरुआत सबसे पहले उन्हें अपने महाविद्यालय से ही करनी चाहिए, और एक आदर्श नागरिक का परिचय देना चाहिए l इसके साथ ही उन्होंने नमामि गंगे समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया l

View All
एनएसएस के विशेष शिविर में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल वाक्य को आत्मसार करने पर दिया जोर
21/3/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत, प्रार्थना,आज का सुविचार और पहले दिन की डे-रिपोर्टिंग पढ़कर की गई। इसके बाद के सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा सात दिवसीय शिविर में अपने व्यक्तित्व में आए परिवर्तन का आत्ममंथन करके विचारों को व्यक्त किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान किया गया। दिन के सत्र महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव, प्राध्यापक डॉ ऋतुराज पंत एवं डॉ कुलदीप रस्तोगी द्वारा छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु कैंप का भ्रमण किया गया। प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल वाक्य को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष के सफल आयोजन आयोजन के लिए बधाई दी। बौद्धिक सत्र में जी 20 - वाई 20 पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 20 स्वयंसेवियों ने अपने विचार रखे तथा इसी थीम पर छात्राओं द्वारा एक लघु नाटिका की प्रस्तुति की गई।अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

View All
एनएसएस के विशेष शिविर के पांचवे दिन पशुपालन में स्वरोजगार की दी जानकारी
20/3/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन सुबह की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत, प्रार्थना,आज का सुविचार और पहले दिन की डे-रिपोर्टिंग पढ़कर की गई। तत्पश्चात श्री भुवन चन्द्र जोशी द्वारा छात्राओं को सहज योग से ध्यान केंद्रित करने के गुण सिखाए गए। बौद्धिक सत्र के मुख्य अतिथि डॉ डी सी जोशी जॉइंट डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी डिपार्टमेंट उत्तराखंड द्वारा स्वयंसेवियों को पशुपालन में स्वरोजगार के संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

View All
महिला महाविद्यालय को सीएसआर के अन्तर्गत नैनीताल बैंक से मिले स्टील बेंच एवं सेनेटरी नेपकिन डिस्पोजल मशीन
20/3/2023

कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आज दिनांक 20 मार्च 2023 को नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा शहर के महिला महाविद्यालय हल्द्वानी को छात्राओं के लिऐ स्टील बेंच एवं सेनेटरी पैड डिस्पोजल मशीन प्रदान की गईं। महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के बैठने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं हाईजीन को मेनटेन करने के उद्देश्य से ये सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर बोलते हुए बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन ने कहा कि बैंक हमेशा उत्तराखंड में अपनी सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करते आया है और इसी क्रम में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हमारा मानना है कि कोई भी संस्था समाज के संरक्षण के बिना सतत विकास नहीं कर सकती है। बैंक अपने व्यापार संचालन में सामाजिक और पर्यावरण संबंधी चिंताओं के एकीकरण और अपने हितधारकों के साथ बातचीत में भी प्रतिबद्ध है। हमारा बैंक अपने उद्देश्यों में राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के प्रचार और विकास को जारी रखने और ग्राहकों, शेयरधारकों, कर्मचारियों और समाज के प्रति अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति सदैव तत्पर है। क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश चंद्र रुवाली ने कहा कि वर्तमान में नैनीताल बैंक एक समावेशी विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं और पहलों पर काम कर रहा है। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने नैनीताल बैंक के समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधांक राहुल प्रधान ,प्रबंधक राजेंद्र सिंह ,शाखा प्रबंधक एमबीपीजी शाखा प्रखर पाटनी , बैंक अधिकारी भास्कर साह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
G 20 को लेकर किया गया शिविर का अयोजन
18/3/2023

आज दिनांक 18 मार्च 2023 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में विश्व के आर्थिक मंच ग्रुप 20 के कार्यक्रम आयोजन श्रंखला के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशानुसार डॉक्टर बीना जोशी द्वारा छात्राओं को y 20 , त्रोइका, शेरपा, सतत विकास, भारत की अध्यक्षता में g20 की चुनौतियां, अवसर, वित्तीय ट्रैक, शेरपा ट्रैक, पर्यावरण विवाद, संघर्ष, फूड चेन आदि विषयों की जानकारी। इस अवसर पर प्रोफेसर शशि पुरोहित , प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव, डॉक्टर रश्मि पंत, डॉक्टर नेहा सिंह, अंजू पालीवाल, डॉक्टर रितिका सिंह आदि उपस्थित रहे

View All
प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई नैक प्रत्यायन से सम्बंधित आवश्यक बैठक
18/3/2023

आज दिनांक 18 मार्च 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2022-23 के लिए नैक प्रत्यायन के संदर्भ एक महत्वपूर्ण बैठक प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में नैक प्रभारी डॉ0 तनुजा बिष्ट द्वारा अद्यतन की गई तैयारी को सभी सदस्यों के साथ साझा किया गया एवं आगामी तैयारियों से संबंधित सूचनाएं एवं वांछित प्रपत्र की आवश्यकता से सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को रूबरू करवाया। इसके पश्चात विभिन्न क्राइटेरिया की समस्त की गई तैयारियों के बारे में सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा की अच्छे ग्रेड के साथ नेट प्रत्यायन संपन्न करवाना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा पूर्ण मनोयोग के साथ इस कार्य को संपादित करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
एनएसएस के विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर्यावरण सरंक्षण एवं स्वरोजगार हेतु किया जागरूक
17/3/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय द्वारा लगाए जा रहे सात दिवसीय दिन रात शिविर के आज दूसरे दिन प्रातः 7:00 बजे से छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, प्रार्थना, आज का विचार, दिनांक 16 मार्च की Day Report, योग और व्यायाम के पश्चात 9:00 बजे से समीपवर्ती गांव में पर्यावरण के प्रति जागरूकता प्रसारित करने हेतु एक रैली निकाली गई l इस रैली के द्वारा छात्राओं ने मार्ग में पड़ने वाले सभी गांव और संपर्क क्षेत्रों में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया एवं एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की l सायं कालीन 3:00 से 6:00 के बौद्धिक सत्र में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु स्वरोजगार अपनाने के लिए ब्यूटीशियन कोर्स की संभावनाओं पर श्रीमती जानकी जोशी द्वारा एक व्याख्यान दिया गया l छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया इसके पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने नशा मुक्ति और जल संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किएl साय कालीन सत्र में सभी स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा छात्राओं द्वारा अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद में प्रतिभाग किया गया और अंत में स्वयं सेवियो द्वारा पूरे दिन की गतिविधियों का स्व-आकलन किया गया l

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित किया गया सात दिवसीय विशेष शिविर
16/3/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की दो इकाइयों का सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन/रात) आज दिनांक 16/03/23 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्रेमपुर लोशज्ञानी में प्रारम्भ हुआ।जिसके उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर निर्मला लोहनी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सीओ सिटी श्री भूपेंद्र सिंह धोनी जी, विशिष्ट अतिथि डॉ रजनी मेहरा, प्राध्यापक जंतु विज्ञान, डॉ प्रभा साह, प्रधानाचार्य राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोशज्ञानी श्री आर एस चौहान, एवं श्री राहुल नेगी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित तथा स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया। तत्पश्चात बैच अलंकरण तथा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के सम्मुख प्रस्तुत की गई। डॉ रजनी मेहरा ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि श्री भूपेंद्र सिंह धोनी जी ने छात्राओं को अनुशासन की महत्ता के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा अपने व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रेरित कियाl स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति किए।दोपहर 3:00 बजे से बौद्धिक सत्र में योग प्रशिक्षक श्री दर्शन सिंह बोरा द्वारा 'योग से रहे निरोग' विषय पर बच्चों को एक व्याख्यान दिया गया साथ ही योग की कुछ मुद्राओं और उपयोगी आसनों का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा किया गया। डॉ रितु सिंह द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की स्वयं सेवी बबीता कांडपाल ने युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग के एकीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
04/3/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी बबीता कांडपाल द्वारा निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग देहरादून द्वारा एम जे पी रोहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में 25 फरवरी 2023 से 3 मार्च 2023 तक आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग किया गया। जिसमें उत्तराखंड राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की सात छात्राओं ने प्रतिभाग करना था। एकीकरण शिविर में पूरी भारत से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। एकीकरण शिविर में उत्तराखंड की प्रतिभा क्यों द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति को विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिभागियों के साथ साझा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

View All
महाविद्यालय में g20 गीत का प्रसार किया गया
28/2/2023

आज दिनांक 28.2.23 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में ग्रुप 20 के वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला मे उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रुप 20 की भारत की अध्यक्षता के अवसर पर उसके सामने की चुनौतियां तथा अवसरों पर प्रकाश डाला गया। डॉक्टर श्वेता बिश्नोई द्वारा वसुधैव कुटुंबकम विषय पर छात्राओं को प्रेरणात्मक जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर देवकी गिरी द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉक्टर बीना जोशी , डॉक्टर रश्मि पंत, डॉक्टर नेहा सिंह, डॉक्टर हिमानी पंत, डॉक्टर जीवन सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग द्वारा ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेल बीइंग विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला
28/2/2023

आज दिनांक 28/2/2023 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा "ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेलबीइंग" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। प्रतियोगिता में आयुषी सक्सेना प्रथम मनीषा बिष्ट द्वितीय तथा सुनैना रावत तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में डॉ रश्मि पंत, डॉ हेमलता धरमसत्तू तथा डॉ अंजू पालीवाल रहें ‌। कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ तनुजा बिष्ट, डॉ रितु सिंह, डॉ देवजनी अधिकारी उपस्थित रह।

View All
महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल द्वारा आयोजित की गई पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता
28/2/2023

आज दिनांक 28 फरवारी, 2023 को महाविद्यालय की एंटी ड्रग सैल द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड एवं फ्री ड्रग देवभूमि के तहत नशामुक्ति विषय पर छात्राओं को नशे के प्रति सचेत व जागरूक करवाने हेतु पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० शशि पुरोहित द्वारा छात्राओं से दृढ़ संकल्प से नशे को मिटाने की अपील की गयी। छात्राओं ने नोडल अधिकारी डॉ० जीवन सिंह गढ़िया के निर्देशन में नशामुक्ति हेतु विभिन्न पोस्टरों व स्लोगनो के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किये गए तथा जागरूकता फैलाई गयी। प्रतियोगिता में डॉ देवकी गिरी, डॉ रश्मि पंत, डॉ बीना जोशी, डॉ श्वेता विश्नोई, डॉ हिमानी पंत, डॉ नीता शाह, डॉ प्रभा शाह, डॉ नेहा सिंह आदि उपस्थित रहे तथा छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया गया।

View All
महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई के अंतर्गत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
28/2/2023

आज दिनांक 28 फरवरी को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में नमामि गंगे के तत्वाधान में गंगा को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा छात्राओं को शपथ दिलाई गई गई एवं हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। छात्राओं ने स्लोगन बोलकर नवाबी रोड में रैली निकाली । इस कार्यक्रम में कार्यक्रम की संयोजक डॉ प्रभा शाह ,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ ए o केo श्रीवास्तव, डॉक्टर गीता पंत, ज्योति चुफाल एवं नमामि गंगे समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे

View All
दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन 21 अंक पाकर अनामिका जोशी बनी ओवरऑल चैंपियन
22/2/2023

आज दिनांक 22 फरवरी 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वार्षिक क्रीड़ा समाहरो के द्वितीय एवं समापन के दिन 100 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, चक्का फेंक, 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया एवं समारोह का विधिवत समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रोफेसर पी0के0 पाठक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दि नैनीताल बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधक प्रखर पार्टी में शिरकत की। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अनामिका जोशी बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान निष्ठा आर्य बीए प्रथम सेमेस्टर, तृतीय स्थान नैंसी मनराल बीए द्वितीय वर्ष ने हासिल किया। चक्का प्रक्षेपण में प्रथम स्थान माया बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान कल्पना बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान लीला नयाल बीए द्वितीय वर्ष ने हासिल किया । 100 मीटर रस्सी कूद में प्रथम स्थान माया बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष , द्वितीय स्थान कल्पना बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पूनम मौर्य बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। पंद्रह सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कल्पना बिष्ट बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान नारायणी पांडे बीए द्वितीय वर्ष , तृतीय स्थान रुचि बेलवाल बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर ने हासिल किया तथा सांत्वना पुरस्कार पूनम मौर्य बीए तृतीय वर्ष में प्राप्त किया। रिले दौड़ 100*4 में प्रथम स्थान दीक्षा, गरिमा, भूमिका रौतेला ,0चांदनी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान रिया पलाडिया , नैंसी मनराल, निकिता जोशी, अनामिका जोशी ने प्राप्त किया , तृतीय स्थान रुचि बेलवाल, तनुजा जोशी, मानसी करायत, लीला नयाल ने प्राप्त किया । अनामिका जोशी बीए तृतीय वर्ष ने सर्वाधिक 21 अंक प्राप्त कर चैंपियन घोषित की गई। मुख्य अतिथि प्रो0 पी0 के0 पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान में राजकीय महिला महाविद्यालय दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है साथ ही छात्राओं को खेलों के साथ-साथ शिक्षण गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रखर पाटनी ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान में इन प्रतियोगिता के माध्यम से दीर्घकालीन हमको अपने कैरियर में भी ढालते हुए आगे बढ़ सकते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में हम शारीरिक रूप से दक्ष तो बनते ही हैं साथ ही साथ मानसिक रूप से भी हम स्वस्थ रहते हैं। अंत में क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ0 गीता पंत ने सभी अतिथि एवं आगंतुकों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ललिता जोशी ने किया। इस अवसर पर छात्राओं सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में बीसवीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह का धूमधाम से किया गया आयोजन
21/2/2023

आज दिनांक 21 फरवरी 2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में बीसवीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रोफेसर जगदीश प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के ही वनस्पति विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस0 डी0 तिवारी ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा की गई।विगत वर्ष की चैंपियन हेमा सामंत द्वारा मशाल लेकर क्रीड़ा प्रांगण में दौड़ लगाई गई एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को सलामी दी गई ।तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर जगदीश प्रसाद (निदेशक उच्च शिक्षा) द्वारा प्रतिभागियों को पूर्ण शालीनता, अनुशासन एवं खेल की गरिमा बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की गई। 400 मीटर दौड़ में बीए तृतीय वर्ष अनामिका जोशी प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष सोनी द्वितीय स्थान, एमएससी प्रथम वर्ष भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रुचि बेलवाल ने प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा गीतांजलि भट्ट ने द्वितीय स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा कठायत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में गोला प्रक्षेपण में बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा हेमा राणा ने प्रथम स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा चांदनी ने द्वितीय स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा दीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला प्रक्षेपण में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा माया बिष्ट ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा निष्ठा आर्य ने द्वितीय स्थान, बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा हेमा राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा माया बिष्ट ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा लीला नयाल ने द्वितीय स्थान, तथा बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा वंदना नगरकोटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । लंबी कूद में लीला नयाल बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनामिका जोशी ने द्वितीय स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अमीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । त्रिकूद में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनामिका जोशी ने प्रथम स्थान, एमएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की छात्रा भावना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीकॉम ऑनर्स सेमेस्टर की छात्रा निकिता जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रीड़ा समिति की संयोजक डॉ गीता पंत ने बताया कि कल क्रीड़ा समारोह के समापन दिवस में चक्का फेंक, 100 मीटर फाइनल दौड़, रिले रेस 1500 मीटर, रस्सी कूद रेस का आयोजन किया जाएगा और विजय छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह का संचालन डॉ0 ललिता जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्राओं सहित प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। Heading महाविद्यालय में बीसवीं वार्षिक क्रीड़ा समारोह का धूमधाम से किया गया आयोजन

View All
छात्र संघ के साथ महाविद्यालय प्राचार्य ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
20/2/2023

आज दिनांक 20 फरवरी 2023 को महाविद्यालय की छात्रा संघ अध्यक्ष शिवानी कार्की के नेतृत्व में समस्त छात्रसंघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन पत्र सौंपा। जिसमें मुख्य रुप से पुस्तकालय में किताबों की व्यवस्था, क्रीड़ा अभ्यास हेतु महाविद्यालय में छात्राओं को सुविधा, शौचालय में हाईजीन को बनाए रखने हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता आदि बिंदु मुख्य थे। इस संदर्भ में प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा छात्र संघ के पदाधिकारियों , छात्रा संघ निर्वाचन समिति एवं क्रीड़ा समिति के संयोजक एवं सदस्यों के साथ एक बैठक आहूत की गई। जिसमें छात्रा संघ पदाधिकारियों द्वारा गिनाई समस्याओं का निराकरण किया गया। बैठक में छात्रा संघ पदाधिकारियों सहित छात्रा संघ समिति के संयोजक प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव क्रीड़ा समिति संयोजक डॉ0 गीता पंत सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय की रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा किया गया आईपीआर पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
08/2/2023

आज दिनांक 8 फरवरी 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा "प्रोटक्शन एंड एनफोर्समेंट ऑफ़ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स : ऑपर्चुनिटी एंड चेलेंजेस" विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं अन्य आगंतुकों का परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया उसके पश्चात पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ ही सरस्वती वंदना के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में प्रोफेसर एस0 डी0 तिवारी द्वारा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स के बारे में बताया गया और साथ ही इसकी महत्ता को देखते हुए विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा तथा महाविद्यालय में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एल के गठन पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रो0 सी0 डी0 सूंठा ने आईपीआर की व्यापकता, उसके समक्ष चुनौतियों, जीआई टैग , पेटेंट व कॉपीराइट के अंतर पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। इसके साथ ही उन्होंने गेट्स व ट्रिप्स जैसी संस्थाओं की भूमिका को भी बताया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता प्रो0 एल0 एम0 तिवारी ने आईपीआर के प्रकार ,विशेषताओं और आईपीआर संबंधी विवादों के निराकरण हेतु संस्थाओं के महत्व पर प्रकाश डाला और आज के परिदृश्य में आईपीआर की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने "बौद्धिक संपदा" तथा "बौद्धिक संपदा अधिकार" में इंटेलिजेंस व क्रिएटिविटी की जरूरत को विस्तार से व्याख्यायित किया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने अपने वक्तव्य में कहा कि बौद्धिक संपदा संरक्षण के अर्थव्यवस्था पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। यह जहां एक ओर नवीनतम ज्ञान और प्रौद्योगिकियों का प्रसार करता है वहीं दूसरी ओर नवाचार को भी बढ़ावा देता है। यही नहीं अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के साथ नए उद्यम बनाता है, जिससे अर्थव्यवस्था को बहुआयामी लाभ मिलता है। अंत में कार्यशाल की संयोजक डॉ0 सरस्वती बिष्ट ने सभी वक्ताओं, अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 ललिता जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, विभिन्न विभागों के शोधार्थी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

View All
वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ सरस्वती बिष्ट द्वारा रचित पुस्तक का किया गया विमोचन
08/2/2023

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की वनस्पति विज्ञान की विभाग प्रभारी डॉ सरस्वती बिष्ट द्वारा रचित सूक्ष्मजीव एवं सूक्ष्म पौधों के ऊपर नई शिक्षा नीति के तहत एक पुस्तक का विमोचन गत दिवस हुए राज्य स्तरीय वर्कशॉप में पधारे मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा "सूक्ष्म जीव शैवाल कवक एवं ब्रायोफाइट्स" शीर्षक पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक की महत्ता को बताते हुए लेखक डॉ सरस्वती बिष्ट ने कहा कि पुस्तक को लिखते समय नवीन शिक्षा नीति के द्वारा अप्रूव्ड सिलेबस को ध्यान में रखते हुए वनस्पति विज्ञान के विभिन्न छात्राओं एवं शोधार्थियों की जिज्ञासा को देखते हुए इस पुस्तक का लेखन किया गया है जिसमें विद्यार्थियों को सूक्ष्म जीव एवं सूक्ष्म पौधों से संबंधित समस्त विषय की आधारभूत जानकारी का ज्ञान हो पाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य, पूर्व विभाग प्रभारी वनस्पति विज्ञान विभाग प्रो0 एस0 डी0 तिवारी एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने पुस्तक की लेखिका डॉ सरस्वती बिष्ट को बधाइयां प्रेषित की

View All
महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन हेतु आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
06/2/2023

आज दिनांक 06/02/2023 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोक सांस्कृतिक कला समिति से दीपक सुयाल एवं साथियों द्वारा लोकगीत एवं नाट्य प्रस्तुति के द्वारा कुष्ठ रोग के कारण, बचाव और उसकी दवाई के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शशि पुरोहित ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से जिला स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि श्री मनोज मर्तोलिया, डॉ रितु सिंह, डॉ ललिता जोशी, डॉ देवजनी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

View All
प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के संदर्भ में प्राध्यापक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राओं को दिलाई गई शपथ
06/2/2023

इन्दिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी( नैनीताल) प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के संबंध में जन जागरूकता फैलाए जाने के लिए प्रतिदिन प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में ली जाने वाली शपथ का आज दिनांक 6 फरवरी 2023 को शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा सभी प्राध्यापक वर्ग ,कर्मचारी व व छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई ।इको क्लब की संयोजक डॉ निर्मला लोहनी द्वारा छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग न करने व उसके दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया। प्रोफेसर एoकेo श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग अपने घर, आस-पड़ोस, गली ,मोहल्ले व गांव ,शहर मै लोगों को न करने के लिए प्रेरित करने के लिए बताया गया। जिससे हमारे पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके।

View All
महाविद्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस। वीर शहीदों की याद में किया गया पौधारोपण
26/1/2023

आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को 74 वें गणतंत्र दिवस को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । प्राचार्य प्रोफेसर ए0के0 श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया । निदेशालय द्वारा प्रेषित निदेशक उच्च शिक्षा के शुभकामना संदेश को ऑडियो माध्यम से प्रसारित किया गया जिसमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि हित कहा और हमें आज ही संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी कार्य संस्कृति और अपने समस्त कार्य उन वीर सपूतों को जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाई उनकी उस विरासत को सम्मान देने के दृष्टिकोण से करने के लिए कहा गया। प्रोफ़ेसर ए0के0 श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करना ही राष्ट्रहित है और हमें सदैव प्रत्येक कार्य राष्ट्रहित में करना चाहिए । छात्राओं ने भी गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए जिसमें वैष्णवी, अंजलि, सुनैना, भावना द्वारा देशभक्ति गीत की भी प्रस्तुति दी गई । इसके पश्चात प्राचार्य प्रो0 ए0के0 श्रीवास्तव ने वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए एवं उनकी की याद में पौधारोपण भी किया साथ ही महाविद्यालय परिसर में अवस्थित सरस्वती माता की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की । कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्राध्यापक वर्ग, शिक्षणेत्तर, कर्मचारी वर्ग, भूतपूर्व छात्र संघ, वर्तमान छात्र संघ, छात्राएं व अन्यत्र महाविद्यालयों से आए हुए अतिथि उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस
26/1/2023

आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। सर्वप्रथम एनसीसी एनएसएस एवं नमामि गंगे सहित अन्य छात्राओं ने एक तिरंगा रैली निकाली, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग भी सम्मिलित हुए। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सभी के द्वारा राष्ट्रीय गान गाया गया तथा शौर्य दीवार पर वीर शहीदों के चित्रों के पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात सह समारोहक डॉ0 ललिता जोशी द्वारा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड के संदेश का वाचन किया गया। अपने सम्बोधन में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, क्योंकि भारत का संविधान 1950 में इसी दिन लागू हुआ था।यह दिन उन महापुरुषों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलवाने के बाद भी एक सशक्त और समृद्ध गणराज्य बनाने की राह में काम किया। प्राचार्य ने छात्राओं से आवाहन किया कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अगली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाना है। इसी क्रम में महाविद्यालय की संगीत विभाग की छात्राओं ने विभिन्न देशभक्ति गीत एवं एनसीसी कैडेट्स ने हम सब भारतीय हैं गीत के साथ सभी उपस्थित जनों के अंदर जोश का प्रभाव किया। इसके पश्चात छात्राओं में मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों से आए अतिथि, महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, आयोजित किए गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम।
25/1/2023

आज दिनांक 25-1-23 को राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वीप प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशन में भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन में अध्ययनरत उपस्थित छात्राओं को मतदाता सूची में नाम रजिस्टर, वोटर आईडी बनाने के लिए फॉर्म 06 की जानकारी, मतदाता जागरूकता गीत "वोट करो मतदान करो" का प्रचार,NVSP Portal की जानकारी, voters helpline number 1950 आदि के बारी में छात्राओं को बताया। इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता "मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट की शक्ति "विषय पर संपन्न कराया। जिसमें कुमारी विशाखा बीए तृतीय ने प्रथम, मनीषा गहतोड़ी बीएससी द्वितीय ने द्वितीय, मधुलिका भट्ट बीए तृतीय व मनीषा बिष्ट बीएससी तृतीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । ताकि युवा वर्ग शत प्रतिशत मतदान कर पारदर्शी लोकतंत्र की स्थापना कर सके। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव , परीक्षा समिति के प्राध्यापक वह स्वीप कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में एनएसएस द्वारा धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस
12/1/2023

आज दिनांक 12/01/2023 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय महिला स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ रितु सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा नियमित एक दिवसीय शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया । जिसका प्रारंभ स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत गाकर की गई। तत्पश्चात छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई करके श्रमदान किया। बौद्धिक सत्र में 'स्वामी विवेकानंद और उनके दर्शन चिंतन एवं आदर्शवादी सिद्धांत' पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा की गई। प्राचार्य ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा बताए गए मूल्यों एवं सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया । विस्तार से बताते हुए कहा कि संगोष्ठी में छात्राओं द्वारा अपने विचार रखे गए जिसमें उत्कृष्टता की दृष्टि से हर्षिता जोशी प्रथम अंजलि द्वितीय तथा निकिता जोशी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ ललिता जोशी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रितु सिंह ने किया कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा संकल्प गीत गाकर किया गया।

View All
नैक प्रत्यायन हेतु महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई एक महत्वपूर्ण बैठक
07/1/2023

आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2022-23 के लिए नैक प्रत्यायन के संदर्भ एक महत्वपूर्ण बैठक प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में नैक प्रभारी डॉ0 तनुजा बिष्ट द्वारा अद्यतन की गई तैयारी को सभी सदस्यों के साथ साझा किया गया एवं आगामी तैयारियों से संबंधित सूचनाएं एवं वांछित प्रपत्र की आवश्यकता से सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को रूबरू करवाया। इसके पश्चात क्राइटेरिया एक डॉ ललिता जोशी, क्राइटेरिया दो डॉ रेखा जोशी, क्राइटेरिया तीन डॉ0 दिनेश जोशी, क्राइटेरिया चार डॉ0 विद्या कुमारी, क्राइटेरिया पांच डॉ0 रश्मि पंत, क्राइटेरिया छ डॉ0 श्वेता विश्नोई तथा क्राइटेरिया सात विभा पांडे द्वारा समस्त की गई तैयारियों के बारे में सभी को अवगत कराया। इसके पश्चात प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा की अच्छे ग्रेड के साथ नेट प्रत्यायन संपन्न करवाना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी द्वारा पूर्ण मनोयोग के साथ इस कार्य को संपादित करना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में संगीत विभाग द्वारा परिषदीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
07/1/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के संगीत विभाग में विगत सत्रों 2020-21 व 2021-22 में आयोजित परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि अधिक से अधिक छात्राएं आगामी सत्र में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में शामिल होनी चाहिए। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित, डॉक्टर श्वेता बिश्नोई, , डॉक्टर मीनाक्षी, डॉक्टर अजय लटवाल, डॉ० प्रतिभा रावल , आदि के द्वारा पुरस्कृत किया गया । विभाग प्रभारी डॉक्टर छवि कांडपाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुवे, पुरस्कृत छात्राओं को बधाई दी एवम अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में गृह विज्ञान विभाग द्वारा परिषदीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
07/1/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा सात जनवरी को विभागीय परिषद् के अंतर्गत सत्र 2020-21 एवं 2021-22 में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो शशि पुरोहित ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं द्वारा छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है जो उनके व्यक्तितव को और अधिक निखारता है। डॉ ए के श्रीवास्तव द्वारा भी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उन्होनें छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभाग प्रभारी डॉ विद्या कुमारी ने छात्राओं को भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया ।

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में समाजशास्त्र विभाग द्वारा परिषदीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
07/1/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के समाजशास्त्र विभाग द्वारा 07/01/2023 को विभागीय परिषद् के अंतर्गत सत्र 2020-21 एवं 2021-22 में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो शशि पुरोहित ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं द्वारा छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है जो उनके व्यक्तितव को और अधिक निखारता है। इस अवसर पर विभाग प्रभारी डॉ ए0 के0 श्रीवास्तव , डॉ0 रितिका सिंह, शोधार्थी चंद्र प्रकाश, सीमा जोशी द्वारा भी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उन्होनें छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कुलदीप रस्तोगी ने किया ।

View All
जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा परिषदीय प्रतियोगिताओं हेतु सत्र 2020-21 एवं 2021-22 के लिए छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
06/1/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के जंतु विज्ञान विभाग में विगत सत्रों में आयोजित परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को आज को पुरस्कृत किया गया महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के जंतु विभाग में विगत सत्रों 2020-21 व 2021-22 में आयोजित परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि अधिक से अधिक छात्राएं आगामी सत्र में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने को अपडेट करते रहे करते रहें। इसके बाद प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित, वनस्पति विज्ञान प्रभारी डॉक्टर सरस्वती बिष्ट, डॉ ऋतु सिंह, डॉक्टर रस्तोगी, डॉक्टर अंजू जोशी डॉ० प्रतिभा रावल डॉ०अंजू पालीवाल आदि के द्वारा पुरस्कृत किया गया । विभाग प्रभारी डॉक्टर प्रदीप पांडे, जंतू विज्ञान, कार्यक्रम का संचालन करते हुवे, पुरस्कृत छात्राओं को बधाई दी एवम अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

View All
नंदी फाउंडेशन महिंद्रा द्वारा संचालित कार्यशाला का किया गया विधिवत समापन।छात्राओं ने बढ़चढ़ किया प्रतिभाग। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
06/1/2023

प्रेस नोट राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में नंदी फाऊंडेशन महिंद्रा द्वारा पांच दिवसीय कार्यशाला का कुशलतापूर्वक समापन हुआ। कैरियर काउंसलिंग समिति की संयोजक डॉक्टर बीना जोशी द्वारा इस कार्यशाला के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि एम्प्लॉयएबिलिटी स्किल विषय पर यह 40 घंटे की कार्यशाला थी जो 2 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई। इसमें 52 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यशाला की ट्रेनर सरिता द्वारा छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल, टाईम मैनेजमेंट, प्रोफेशनल एथिक्स, ग्रुप प्रेजेंटेशन, डिजिटल आइडेंटिटी, डिजिटल मार्केटिंग, इंटरव्यू रेडिनेस, बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताया गया। कार्यशाला समापन के अवसर पर प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि स्किल विकास करियर को दिशा देने वाले साधन के रूप में उभरकर सामने आया है। इस प्रकार की कार्यशाला निश्चित रुप से आपको कुशल बनाती हैं। इसके पश्चात श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रो. ए. के. श्रीवास्तव, कैरियर काउंसलिंग कमेटी के सभी सदस्य एवं सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

View All
नंदी फाउंडेशन महिंद्रा द्वारा संचालित कार्यशाला के चौथे दिन क्रिटिकल थिंकिंग के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया गया
05/1/2023

प्रेस नोट राजकीय महिला महाविद्यालय में कैरियर counselling प्रकोष्ठ के अन्तर्गत NANNDI FOUNDATION MAHINDRA की ट्रेनर सरिता द्वारा Employability skills विषय पर आज दिनाँक 5/01/2023 को छह दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन छात्राओं को क्रिटिकल थिंकिंग के बारे में जानकारी दी गई। इससे संबंधित कार्यशाला में उपस्थित छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्न पूछ कर शांत किया। ट्रेनर ने कहा कि कार्यशाला में छात्राएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

View All
Employability skill विषय के दूसरे दिन कौशल बढ़ाने के लिए दिए गुर
03/1/2023

प्रेस नोट राजकीय महिला महाविद्यालय में कैरियर counselling प्रकोष्ठ के अन्तर्गत NANNDI FOUNDATION MAHINDRA की ट्रेनर सरिता द्वारा Employability skills विषय पर आज दिनाँक 3/01/2023 को छह दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस को छात्राओं को स्किल एन्हांस के दिए गुर। इस अवसर पर प्रचार्या प्रो शशि पुरोहित, डॉ तनुजा बिष्ट, डॉ बीना जोशी, डॉ नीता शाह, डॉ हिमानी पंत, डॉ फकीर नेगी, विद्या कुमारी आदि उपस्थित रहे !

View All
अंग्रेजी विभाग द्वारा परिषदीय प्रतियोगिताओं हेतु सत्र 2020-21 एवं 2021-22 के लिए छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
02/1/2023

आज दिनांक 2 जनवरी 2023 को अंग्रेजी विभाग में सत्र 2020- 21 एवं सत्र 2021-22 में अंग्रेजी विभागीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित विभिन्न विभागीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया l पुरस्कार वितरण डॉक्टर ए.के. श्रीवास्तव, डॉक्टर सरस्वती बिष्ट, डॉक्टर ललिता जोशी एवं डॉक्टर विभा पांडे द्वारा किया गया विभाग की अन्य छात्राएं भी इस अवसर पर उपस्थित रही l

View All
महाविद्यालय स्टॉफ क्लब द्वारा नव वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में किया गया बैठक का अयोजन
02/1/2023

नव वर्ष 2023 के उपलक्ष में महाविद्यालय स्टाफ क्लब द्वारा बैठक का अयोजन किया गया। बैठक में सचिव स्टाफ क्लब डॉ0 ललिता जोशी द्वारा गत वर्ष 2022 की गतिविधियों एवं समस्त लेखा -जोखा सदस्यों के सम्मुख रखा गया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो0 ऐ0 के 0 श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को बधाई दी। अध्यक्ष स्टाफ क्लब/प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने समस्त सदस्यों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखते हुए संस्था एवं छात्रा में हित में हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए, तभी हम विकास के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। इसके साथ ही क्लब के समस्त सदस्यों हेतु जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर स्टाफ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

View All
नंदी फाउंडेशन महिंद्रा द्वारा महाविद्यालय में एम्पलाईेबिलिटी स्किल विषय पर छात्राओं हेतु प्रारंभ की गई छह दिवसीय कार्यशाला
02/1/2023

राजकीय महिला महाविद्यालय में कैरियर counselling प्रकोष्ठ के अन्तर्गत NANNDI FOUNDATION MAHINDRA की ट्रेनर सरिता द्वारा Employability skills विषय पर आज दिनाँक 2/01/2023 को छह दिवसीय कार्यशाला का प्रारम्भ किया गया जिसमें 52 छात्राओं ने रेजिस्ट्रेशन कर वाया इस अवसर पर प्रचार्या प्रो शशि पुरोहित, डॉ तनुजा बिष्ट, डॉ बीना जोशी, डॉ नीता शाह, डॉ हिमानी पंत, डॉ फकीर नेगी, विद्या कुमारी आदि उपस्थित रहे !

View All
राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा परिषदीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
29/12/2022

आज दिनांक 29 /12/ 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के अर्थशास्त्र विभाग में विगत सत्रों 2020-21 व 2021-22 में आयोजित परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि अधिक से अधिक छात्राएं आगामी सत्र में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वयं को अपडेट करते रहें। इसके बाद प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित एवं डॉ 0 दीपा गोस्वामी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।विभाग प्रभारी डॉ दीपा गोस्वामी ने पुरस्कृत छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ , हिमानी(अर्थशास्त्र विभाग )ने छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपा गोस्वामी ने किया

View All
गणित विभाग द्वारा सत्र 2020-21 तथा 2021-22 के परिषदीय प्रतियोगिता के विजय छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
28/12/2022

आज दिनांक 28/12/ 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के गणित विभाग में विगत सत्रों 2020-21 व 2021-22 में आयोजित परिषदीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि अधिक से अधिक छात्राएं आगामी सत्र में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता में शामिल होकर स्वयं को अपडेट करते रहें। इसके बाद प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित एवं डॉ0 प्रभा शाह (असि प्रोफेसर हिंदी) डॉ० प्रतिभा रावल (बॉटनी विभाग) , डॉ०अंजू पालीवाल (इतिहास विभाग) व डॉ रेनु जोशी (शिक्षा शास्त्र विभाग )द्वारा पुरस्कृत किया गया ।विभाग प्रभारी डॉ प्राची फर्त्याल ने पुरस्कृत छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ मीनाक्षी (गणित विभाग )ने छात्राओं को बधाई देते हुए अन्य छात्राओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्राची फर्त्याल ने किया।

View All
महाविद्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ छात्र संघ निर्वाचन 2022 -23 प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने दिलाई सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ
24/12/2022

आज दिनांक 24 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में छात्रा संघ निर्वाचन 2022 23 के लिए प्रातः 10:00 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो दिन में 2:00 बजे तक चली। महाविद्यालय में वोटरों की संख्या 2409 थी जिसके एवज में 677 छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। 2:30 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई जिसमें अध्यक्ष पद में शिवानी कार्की एम0ए0 अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद में वैष्णवी एम0ए0 अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर, सचिव पद में अंजलि बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर, संयुक्त सचिव पद में पूजा बिष्ट बी0एस-सी0 प्रथम सेमेस्टर, कोषाध्यक्ष पद में सुनैना कार्की बीकॉम द्वितीय वर्ष, सांस्कृतिक सचिव पद में कविता परगाई बीए तृतीय वर्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद में भावना कांडपाल एमकॉम प्रथम सेमेस्टर, कला संकाय प्रतिनिधि पद में इन्दिरा दिव्यदर्शनी बीए द्वितीय वर्ष, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि में रिया पडलिया बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर विजयी रहीं एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में पूजा बिष्ट बी0एस-सी0 प्रथम सेमेस्टर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने सभी विजई प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई एवं मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 ए0के0 श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

View All
छात्रसंघ निर्वाचन 2022-23 हेतु महाविद्यालय में आयोजित की गई आम सभा
23/12/2022

आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2022- 23 के छात्र संघ चुनाव हेतु एक आमसभा आयोजित की गई।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,सचिव, संयुक्त सचिव संकाय प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने अपने अपने विचार रखें। प्रत्याशियों द्वारा महाविद्यालय संबंधी समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया, तथा अपने इन विचारों के साथ ही वोट के लिए अपील की गई। छात्र-संघ चुनाव अधिकारी प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव ने कल दिनांक 24 दिसंबर 2022 को होने वाले चुनाव के संबंध में सभी प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए और पूर्ण अनुशासन में रहकर इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए कहा गया।

View All
छात्रसंघ निर्वाचन 2022 23 हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ ए0के0 श्रीवास्तव ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने किया मतदेय स्थल का निरीक्षण
23/12/2022

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 23 दिसंबर 2022 को प्राचार्य के अध्यक्षता में प्रोफेसर एके श्रीवास्तव छात्र संघ निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी पीठासीन अधिकारियों की एक बैठक आहूत की गई। जिसमें उन्हें चुनाव संबंधी सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने इस छात्र संघ चुनावको भली-भांति संपन्न कराने की साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए कहा गया और मतदेय स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

View All
छात्रसंघ निर्वाचन 2022-23 के लिए महाविद्यालय में नहीं हुई कोई नाम वापसी , सभी नामांकन पत्र पाए गए वैद्य।
22/12/2022

आज दिनांक 22 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में छात्र संघ निर्वाचन 2022-23 के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसमें 10 पदों के लिए समस्त दाखिल नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी नहीं की गई।अध्यक्ष पद हेतु एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिंकी कुमारी तथा एम कॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी कार्की ,उपाध्यक्ष पद हेतु एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आयुषी सिंह तथा एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी, सचिव पद हेतु बीए तृतीय वर्ष की हरी प्रिया राणा तथा बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर की अंजलि, संयुक्त सचिव के लिए पूजा बिष्ट बीएससी प्रथम सेमेस्टर तथा उमरा सैफी बीए प्रथम सेमेस्टर , कोषाध्यक्ष पद हेतु बबीता पिमोली बीकॉम तृतीय वर्ष तथा सुनैना कार्की बीकॉम द्वितीय वर्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा बगडवाल तथा कु0 भावना कांडपाल एमकॉम प्रथम सेमेस्टर, सांस्कृतिक सचिव हेतु रिंकी बिष्ट बीए तृतीय वर्ष तथा कविता परगाई बीए तृतीय वर्ष, संकाय प्रतिनिधि में कला संकाय से बबीता बीए तृतीय वर्ष तथा इंदिरा दिव्यदर्शनी बीए द्वितीय वर्ष, वाणिज्य संकाय से रिया पडलिया बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर तथा निकिता जोशी बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए पूजा बिष्ट बीएससी प्रथम सेमेस्टर का नमांकन वैध पाया गया। सभी वैध प्रत्याशियों की सूची महाविद्यालय नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई ।

View All
छात्रसंघ निर्वाचन 2022-23 के लिए विभिन्न पदों पर छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन पत्र
21/12/2022

आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में छात्रसंघ निर्वाचन 2022-23 के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक सचिव, संकाय प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद हेतु एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिंकी तथा एम कॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी कार्की ने अपना नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद हेतु एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आयुषी सिंह तथा एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी ने अपना नामांकन पर्चा भरा । सचिव पद हेतु दो छात्राओं ने अपना पर्चा भरा जिसमें बीए तृतीय वर्ष की हरी प्रिया राणा तथा बीकॉम ऑनर्स पंचम सेमेस्टर की अंजलि ने नामांकन किया । संयुक्त सचिव के लिए पूजा बिष्ट बीएससी प्रथम सेमेस्टर तथा उमरा सैफी बीए प्रथम सेमेस्टर ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद हेतु बबीता पिमोली बीकॉम तृतीय वर्ष तथा सुनैना कार्की बीकॉम द्वितीय वर्ष ने नामांकन पत्र दाखिल किया । विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा आकांक्षा बगडवाल तथा भावना कांडपाल एमकॉम प्रथम सेमेस्टर ने अपना पर्चा दाखिल किया। सांस्कृतिक सचिव हेतु रिंकी बिष्ट बीए तृतीय वर्ष तथा कविता परगाई बीए तृतीय वर्ष ने नामांकन पत्र भरा । संकाय प्रतिनिधि में कला संकाय से बबीता बिष्ट बीए तृतीय वर्ष तथा इंदिरा दिव्यदर्शनी बीए द्वितीय वर्ष ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वाणिज्य संकाय से रिया पडलिया बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर तथा निकिता जोशी बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर ने पर्चा दाखिल किया। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए मात्र एक छात्रा पूजा बिष्ट बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने अपना नामांकन पत्र भरा।नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3:00 बजे तक चली। संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

View All
नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी ने किया नामांकन करवाने हेतु कक्ष का निरीक्षण तथा संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
20/12/2022

आज दिनांक 20 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में छात्र संघ निर्वाचन सत्र 2022 23 हेतु नामांकन पत्र बिक्री का कार्य पूर्ण हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री प्रातः 11:00 से 3:00 तक की गई जिसमें अध्यक्ष पद हेतु दो छात्राओं ने नामांकन पत्र खरीदा। इसमें रिंकी पुत्री श्री राजेश कक्षा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर एवं शिवानी कार्की पुत्री श्री दीवान सिंह कार्की एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर ने नामांकन पत्र खरीदा। उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो छात्राओं ने नामांकन पत्र खरीदा जिसमें आयुषी सिंह पुत्री श्री सिद्धार्थ सिंह एमकॉम प्रथम सेमेस्टर तथा वैष्णवी पुत्री श्री पवन कुमार शुक्ला एम ए प्रथम सेमेस्टर से हैं। छात्रसंघ सचिव पद हेतु दो छात्राओं ने नामांकन पत्र खरीदा जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हरिप्रिया राणा पुत्री श्री राजेंद्र सिंह राणा तथा बीकॉम ऑनर्स पांचवी सेमेस्टर की छात्रा अंजलि पुत्री श्री भुवन चंद्र उप्रेती हैं। संयुक्त सचिव पद हेतु दो छात्राओं ने नामांकन पत्र खरीदे जिसमें बीएससी प्रथम सेमेस्टर की पूजा बिष्ट पुत्री श्री ललित मोहन बिष्ट तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की उमरा सैफी पुत्री श्री आसिफ हुसैन हैं। कोषाध्यक्ष पद हेतु बीकॉम तृतीय वर्ष की बबीता पिमोली पुत्री श्री मदन सिंह पिमोली तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की सुनैना कार्की पुत्री श्री दीवान सिंह कार्की ने नामांकन पत्र खरीदा। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो छात्राओं जिसमें एमकॉम प्रथम सेमेस्टर से आकांक्षा बगड़वाल पुत्री श्री वीएस बगड़वाल तथा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर से ही भावना कांडपाल पुत्री श्री दिनेश कांडपाल ने नामांकन पत्र खरीदा। सांस्कृतिक सचिव पद हेतु बीए तृतीय वर्ष की रिंकी बिष्ट पुत्री श्री बलवंत सिंह बिष्ट, बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर से रूपाली पुत्री श्री राजेंद्र सिंह घुघुतियाल तथा बीए तृतीय वर्ष से कविता परगई पुत्री श्री बृजमोहन परगई ने नामांकन पत्र खरीदे। संकाय प्रतिनिधि के लिए कला संकाय से बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बबीता बिष्ट पुत्री श्री मोहन सिंह बिष्ट तथा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा इंदिरा दिव्यदर्शनी पुत्री श्री नंदन सिंह मनराल ने नामांकन पत्र खरीदे वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए केवल एक छात्रा बीएससी प्रथम सेमेस्टर से पूजा बिष्ट पुत्री श्री बालम सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रिया पडलिया पुत्री श्री सतीश चंद्र पडलिया तथा बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर से ही निकिता जोशी पुत्री श्री खष्टी बल्लभ जोशी ने नामांकन पत्र खरीदे। इसके साथ ही कल संपन्न होने वाली नामांकन प्रक्रिया के लिए प्राचार्य एवं मुख्य चुनाव अधिकारी ने नामांकन दाखिल होने हेतु कक्ष का निरीक्षण किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

View All
सत्र 2022-23 में छात्रसंघ निर्वाचन हेतु बैठक का आयोजन
19/12/2022

आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में सत्र 2022-23 में होने वाले छात्र संघ चुनाव अधिसूचना जारी करने के साथ ही प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित की अध्यक्षता समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 ए0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रा संघ चुनाव लिंगदोह समिति, विश्वविद्यालय, शासन एवं निदेशालय द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने चुनाव संपन्न कराने हेतु दिशा निर्देशों को विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रा संघ के पद, प्रत्याशियों की उम्र सीमा, चुनाव खर्च आदि प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहां की नियमानुसार, अनुशासित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना महाविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतः सभी प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्ण विवेक के साथ इस छात्र संघ चुनाव को संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिसूचना जारी होने के बाद से चुनाव परिणाम आने तक महाविद्यालय में पठन पाठन कार्य स्थगित रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में एनएसएस के द्वारा अल्पावधि शिविर का आयोजन किया गया
17/12/2022

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा स्पर्श गंगा दिवस पर एक अल्पावधि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सर्वप्रथम स्वंयसेवियों द्वारा संकल्प गीत गाया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा छात्राओं को गंगा और उसकी सहायक नदियों, तथा अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। स्वंयसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर के आस-पास के नालों की सफाई की गई । प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा स्पर्श गंगा दिवस के बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में "मां गंगा- भारत मां का आभूषण " विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें उमरा सैफी प्रथम, निकिता पाण्डेय द्वितीय तथा अंजलि तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह, डॉ तनुजा बिष्ट , डॉ रश्मि पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
आज दिनांक 16 दिसम्बर 2022 को नवाचार क्लब के तत्वाधान में पुलिस विभाग द्वारा उत्तराखंड पुलिस की जानकारी हेतु आयोजित किया गया वृहद शिविर
16/12/2022

आज दिनांक 16 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी मैं गठित नवाचार क्लब के तत्वाधान में पुलिस विभाग हल्द्वानी द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला जोकि साइबर क्राइम पर आधारित थी का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी सीओ ऑपरेशन श्री नितिन लोहानी के निर्देशन पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग इंचार्ज एसआई आरती पोखरियाल द्वारा छात्राओं को सर्वप्रथम मोबाइल पर प्ले स्टोर के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस एप डाउनलोड करवाया गया। साइबर सेल विषेशज्ञ प्रियंका जोशी द्वारा छात्राओं को इस ऐप से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की गई।इस ऐप को किस तरह से डाउनलोड करें, किस तरह स्वयं को इसमें रजिस्टर करें और रजिस्टर करने के उपरांत उसमें कौन-कौन सी एप्लीकेशंस खुलेंगे और कौन सी एप्लीकेशन किस लिए महत्वपूर्ण है, इन सभी बातों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वर्तमान में साइबर क्राइम के अंतर्गत साइबर ठगी, नशा, बलात्कार , मारपीट, घरेलू हिंसा आदि घटनाएं हो रही हैं,इस स्थिति में यह ऐप किस प्रकार कारगर है, इस पर भी वक्ताओं द्वारा छात्राओं व प्राध्यापकों से चर्चा की गई। प्राचार्य प्रोफेसर एके श्रीवास्तव ने वक्ताओं का धन्यवाद किया तथा साथ में यह भी बताया कि वर्तमान परिस्थिति में इस प्रकार की घटनाओं से किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है ,इसके साथ ही स्थानीय जनता को भी हम कैसे जागरूक कर सकते हैं इस संबंध में भी छात्राओं को अवगत कराया गया। नवाचार क्लब के नोडल रितुराज पंत द्वारा छात्राओं को इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया गया ,साथ में यह भी बताया गया की किस-किस समय हम इन एप्स का यूज कर सकते हैं। अंत में प्रियंका जोशी द्वारा छात्रों को गौरा शक्ति ऐप को महत्वपूर्ण बताते हुए,कठिन परिस्थितियों में इस ऐप की क्या भूमिका है इस संबंध में भी छात्राओं को बताया गया। महाविद्यालय की अधिकांश छात्राओं द्वारा इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त प्राध्यापक तथा शिक्षणेत्तर वर्ग भी उपस्थित रहा।

View All
करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के अंतर्गत छात्राओं को जिओ स्मार्ट एसोसिएट ट्रेनी के प्रबंधक ने छात्राओं को दिए रोजगार के गुर
15/12/2022

प्रेस नोट आज दिनांक 15-12-2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय में करियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ के अन्तर्गत छात्राओं को रोजगार हेतु jio smart Associate Trainee के प्रबंधक राहुल बक्शी तथा कार्मिक Bhuwan singh, संजीव, मनीष राणा द्वारा छात्राओं को Jio कम्पनी में रोजगार की जानकारी दी गई। जिसमें 12 महिने के प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रशिक्षण के दौरान 10,000 से 15,000 तक मानदेय, प्रमाणपत्र उपलब्धता, तथा प्रशिक्षण के बाद Reliance कम्पनी में स्थायी रोजगार देने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्राओं के पास स्मार्ट फोन होना आवश्यक है। sim कंपनी ही उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए छात्रा को 8799903000 पर कंपनी को Call करना होगा और Documents upload करने के बाद चयनित होने पर छात्रा को हल्द्वानी स्थित मुख्यालय पर बुलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डा0 ए0 के0 श्रीवास्तव, डा० तनुजा बिष्ट, हिमानी पंत , रश्मि पंत, डा० बीना जोशी, डा0 नीता शाह ,डा०विद्या कुमारी, डा० फकीर नेगी आदि उपस्थित रहे।

View All
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
15/12/2022

इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह द्वारा नशा उन्मूलन, स्वास्थ्य जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के द्वारा लोगों को उपरोक्त मुद्दों पर जागरुक किया गया। महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर ए के श्रीवास्तव छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ रितु सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कुलदीप रस्तोगी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह, डॉ विद्या कुमारी, डॉक्टर संध्या गरकोटी, डॉ निर्मला जोशी , डॉ नीता शाह ,डॉ प्रभा साह,श्री बालम सिंह मेहरा, शिवानी कारकी आदि उपस्थित रहे।

View All
आज‌ दिनांक 14.12.2022 को वनस्पति विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद 2020-21 और 2021-22 के अंतर्गत संपादित की गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किए गए l
14/12/2022

View All
महाविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्रा बैठक
14/12/2022

प्रेस नोट 14.12.2022 आज दिनांक 14.12.2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में एल्युमिनाई समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व छात्राओं द्वारा महाविद्यालय हित में अनेक मूल्यवान सुझाव दिये गये जो महाविद्यालय की चतुर्दिक उन्नति में सहायक होंगे। छात्राओं का कहना था कि महाविद्यालय का स्वस्थ व अनुशासित माहौल हमें यहीं से अध्ययन जारी रखने की प्रेरणा देता है परन्तु अनेक विषयों में स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन की सुविधा न होने के कारण हमें मजबूरन अन्यत्र प्रवेश लेना पड़ता है। छात्राओं का कहना था कि कुछ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होने पर यह संस्थान उत्तराखण्ड के उच्च कोटि के संस्थानों में से एक बन सकता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए.के.श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को संस्थान के हित में समय-समय पर अपने बहुमूल्य सुझाव देते रहने का आह्वाहन किया गया। उनके अनुसार यह संस्थान छात्राओं का पूर्व परिवार है जिससे उनका संबंध जीवन पर्यन्त बना रहेगा और यह संस्थान सदा पूर्व छात्राओं की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों पर गर्व करेगा। समिति की संयोजक डॉ. रश्मि पन्त ने समिति के उद्देश्य, कार्य विधि, छात्राओं का इस समिति के माध्यम से संस्थान व समाज को योगदान आदि के बारे में जानकारी दी व छात्राओं को सुझाव देने हेतु अभिप्रेरित किया। कुछ छात्राएं गूगल मीट के माध्यम से भी बैठक का हिस्सा बनीं। इस बैठक में समिति सदस्य डॉ. रितु सिंह व डॉ. प्रभा साह उपस्थित थीं। डॉ. रश्मि पन्त संयोजक एल्युमिनाई समिति

View All
एनसीसी कैडेट्स को दी गई उत्तराखण्ड पुलिस ऐप और किया गया गौरा शक्ति में पंजीकरण
14/12/2022

आज दिनांक 14 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नवाचार क्लब के तत्वाधान में उत्तराखंड पुलिस एप के साथ-साथ गौरा शक्ति पर भी एनसीसी कैडेट को जानकारी दी गई। नवाचार क्लब के नोडल अधिकारी डॉ रितुराज पंत ने कहा कि पूर्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से महाविद्यालय में सीओ ऑपरेशन नितिन लोहनी द्वारा छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप की विस्तार से जानकारी दी गई थी और सभी से ऐप को डाउनलोड कर गौरा शक्ति में प्रत्येक छात्रा को पंजीकरण करने हेतु आवाहन किया गया था । जिसके क्रम में आज सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट को उत्तराखंड पुलिस ऐप को डाउनलोड करने हेतु जागरूक किया और इसकी महत्ता बताते हुए गौरा ऐप पर समस्त एनसीसी कैडेट को पंजीकृत करवाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद तृतीय चरण में एनसीसी कैडेट की मदद से प्रयास किया जाएगा कि महाविद्यालय की समस्त छात्राओं के फोन पर उत्तराखंड पुलिस ऐप और प्रत्येक छात्रा का गौरा शक्ति में पंजीकरण करवाया जाए । इसके लिए एक शिविर दिनांक 16 दिसंबर 2022 को महाविद्यालय में प्रस्तावित है। जिसमें पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक आरती पोखरियाल द्वारा एनसीसी कैडेट के सहयोग से महिला अपराध को रोकने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के साथ ही गौरा शक्ति ऐप में छात्राओं के पंजीकरण हेतु वृहद कैम्प लगाया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ ऐ0 के0 श्रीवास्तव एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ0 रेखा जोशी उपस्थित रहे।

View All
महाविद्यालय में नवाचार क्लब एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न, एंटी ड्रग एवं उत्तराखंड पुलिस ऐप पर आयोजित की गई कार्यशाला
12/12/2022

आज दिनांक 12-12-2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नवाचार क्लब एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में साईबर अपराध, महिला उत्पीड़न, एंटी ड्रग एवं पुलिस ऐप के सन्दर्भ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में सीओ ऑपरेशन नितिन लोहनी ने विस्तार से अपने विचार रखते हुए कहा कि कम्प्यूटर से अपराध करना साइबर अपराध कहलाता है।फिशिंग, वायरस अटैक, अनाधिकृत उपयोग एवं हैकिंग, वैब हाईजैकिंग आदि के माध्यम से इसको सम्पन्न किया जाता है। उन्होंने कहा कि सशक्त पासवर्ड का उपयोग करके, 30 मीटर की परिधि में ब्लूटूथ उपयोग पर सावधानी बरतते हुए, केवल वैध वेबसाइटों पर ब्राउज़िंग, ओटीपी शेयर ना करके इससे बचा जा सकता है। इसके बाद महिला उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताते हुए उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस ऐप की जानकारी विस्तार से साझा करी। इसमें पुलिस उपनिरीक्षक आरती पोखरिया ने समस्त छात्राओं को ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया को बताते हुए गौरा शक्ति ऐप की उपयोगिता से छात्राओं को रूबरू करवाया साथ ही एसओएस बटन की महत्ता बताई। पीएलवी दिनेश ल्वेशाली ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की। खिमेश पनेरू ने इसके कार्य बताए। नवाचार क्लब के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने इस कार्यशाला को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि महिला अपराध पर अंकुश लगाने में और महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु सभी छात्राओं को अपने साथ ही अपने आस पास की महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ0 ऐ0 के0 श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

View All
अमृत महोत्सव समिति संयोजक डॉ रश्मि पंत ने छात्राओं को दी मानवाधिकारों की जानकारी
10/12/2022

प्रेस नोट आज दिनांक 10.12. 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर समिति की संयोजिका डॉ. रश्मि पन्त ने छात्राओं को मानवाधिकार का इतिहास, मानवाधिकारों की जानकारी उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए यह बताया कि अधिकारों के साथ-साथ आपको अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए।अधिकार व कर्तव्य एक सिक्के के दो पहलू हैं अत: आपको दोनों पहलूओं का निर्वहन साथ-साथ करना चाहिए व दूसरे के अधिकारों का सम्मान भी करना चाहिए। इस अवसर पर अंजू पालीवाल व अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे। डॉ. रश्मि पन्त 10/12/2022 संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव समिति

View All
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाविद्यालय में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम एवं की गई फागिंग
07/12/2022

आज दिनांक 7 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छता को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को रोकना एवं इसके बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। स्वच्छता समिति के संयोजक डॉ रितुराज पंत ने कहा कि डेंग्‍यू एक विषाणु से होने वाली बीमारी है जो एडीज एजिप्‍टी नामक संक्रमित मादा मच्‍छर के काटने से फेलती है। डेंग्‍यू एक तरह का वायरल बुखार है। अतः हमको अपने आसपास गमलों में रखी प्लेट में रुके हुए पानी टायरों में एकत्रित पानी की समय-समय पर साफ सफाई करते रहनी चाहिए। एनसीसी विंग की प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ रेखा जोशी ने कहा कि अचानक तेज बुखार, सिर में आगे की और तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द और आंखों के हिलने से दर्द में और मांसपेशियों (बदन) व जोडों में दर्द आदि इसके मुख्य लक्षण हैं। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने गमलों इत्यादि में रुके हुए पानी को नष्ट करते हुए डेंगू की रोकथाम एवं संक्रमण से बचने के लिए महाविद्यालय में सफाई अभियान चलाया साथ ही साथ हल्द्वानी नगर निगम से आई हुई टीम ने महाविद्यालय के संपूर्ण परिसर में फागिंग करके अपना योगदान दिया। अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ ए0के0 श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हमको इस सफाई को संकल्प के रूप में धारण करते हुए इस डेंगू प्रकोप से स्वयं से बचाते हुए अन्य को भी जागरूक करते रहना चाहिए।

View All
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्रृंखला का आज हुआ समापन
07/12/2022

प्रेस नोट राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित के निर्देशन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'उत्तराखण्ड को जानो' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला का आज दिनांक 07.12. 2022 को समापन किया गया। प्रथम दिवस इतिहास प्रवक्ता अंजू पालीवाल द्वारा कार्यक्रम का परिचय व देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन विषय पर प्रस्तुति दी गई। द्वितीय दिवस डॉ. रश्मि पन्त ने भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में उत्तराखण्ड की भूमिका व योगदान विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के तृतीय दिवस डॉ. रश्मि पन्त द्वारा उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन विषय पर छात्राओं को पॉवर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए. के श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहने, प्रदेश व राष्ट्र के गौरव पर अभिमान करने, देश- समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह करने का आह्वाहन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ0 गीता पन्त, डॉ0 बीना जोशी, डॉ0 रेखा जोशी, डॉ0 रितुराज पन्त, डॉ0 रितु सिंह, डॉ 0 राजेश चौनवाल, डॉ0 जीवन सिंह व अंजू पालीवाल उपस्थित थे। अंत में संयोजिका डॉ0 रश्मि पन्त ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. रश्मि पन्त संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव

View All
वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बीकॉम ऑनर्स एवं नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पंजीकृत बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु आयोजित किया गया कौशल विकास एवं आईटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन
03/12/2022

आज दिनांक 03 दिसंबर 2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में वाणिज्य विभाग एवं डीवीटेक विजन प्रा0 लि0 के संयुक्त तत्वाधान में वाणिज्य संकाय की बीकॉम ऑनर्स एवं नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत बीकॉम प्रथम वर्ष में पंजीकृत छात्राओं हेतु आईटी के माध्यम से कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसमें संस्था के निदेशक जय आनंद पांडे, आईटी हेड उदित पांडे, बोर्ड ऑफ मेम्बर दीप चंद्र पंत, राज्य प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी, सीएसआर हेड प्रफुल्ल तिवारी एवं आईटी सेल मेंबर लकी रस्तोगी ने अपने अपने विचार रखे। सर्वप्रथम आईटी हेड उदित पांडे ने संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी संस्था मुख्य रूप से आईटी सेक्टर के अंतर्गत लर्न अर्न एंड वर्क की थीम पर कार्य करती है। निदेशक जय आनंद पांडे ने वर्तमान परिदृश्य में आईटी क्षेत्र के अंतर्गत कुशलता हासिल करके किन-किन क्षेत्रों में हम घर बैठे बैठे स्वरोजगार के क्षेत्र में क्या-क्या कार्य कर सकते हैं इस बात पर विस्तार से चर्चा की। पांडे ने बताया कि कैसे वेब डेवलपमेंट के लिए हम कोड अथवा कोडलेस के द्वारा बगैर दिल्ली गुड़गांव पुणे जाए भी घर में बैठे बैठे अपने स्वरोजगार के साधनों को बढ़ा सकते हैं, इस बात से छात्राओं को रूबरू करवाया। वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ बृजमोहन परगाई ने वर्तमान परिदृश्य में आईटी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज छात्राओं ने अपने स्नातक अथवा स्नातकोत्तर विषयों के साथ-साथ अपने कौशल विकास के ऊपर भी ध्यान देते हुए इस प्रकार के एडवांस कोर्स को करना चाहिए जो रोजगार क्षमता को बढ़ाने में वर्तमान में बहुत सहायक है। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एके श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक तकनीक तेजी से बढ़ रही है, हर दिन नई प्रगति हो रही है। नवाचारों के बाद निरंतर स्थिति तेजी से बदल रही हैं जिसने एक कौशल अंतर पैदा किया इसी को ध्यान रखते हुए हमें वर्तमान में अपने कौशल विकास पर प्रबल ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रभारी प्राचार्य डॉ श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला का संचालन डॉ फकीर सिंह नेगी ने किया । इस अवसर पर विभाग के डॉ दिनेश जोशी डॉ रेखा जोशी डॉ राहुल चंद डॉ मंजरी चौधरी डॉ रितुराज पंत आदि उपस्थित रहे।

View All
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखंड को जानो विषय पर आयोजित की गई कार्यशाला
03/12/2022

प्रेस नोट आज दिनांक 05. 12. 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 'उत्तराखण्ड को जानो' विषय पर कार्यक्रम श्रृंखला के प्रथम दिवस उतराखण्ड राज्य का संक्षिप्त परिचय देते हुए अंजू पालीवाल प्रवक्ता इतिहास ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का परिचय व देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन विषय पर रोचक व महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. गीता पन्त, डॉ. बीना जोशी, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. रितुराज पन्त व डॉ. रितु सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका डॉ. रश्मि पन्त ने किया। डॉ. रश्मि पन्त संयोजक आजादी का अमृत महोत्सव समिति

View All
अंग्रेजी विभाग द्वारा छात्राओं हेतु आयोजित किया गया अतिथि व्याख्यान
02/12/2022

आज दिनांक 02/12/2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया l इस व्याख्यान में प्रोफेसर मनोज पांडे सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ने अतिथि वक्ता के रूप में स्नातक स्नातकोत्तर एवं शोध छात्राओं को Modernism और postmodernism से संबंधित विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई l इसके साथ ही इस समय के प्रमुख लेखकों और उनकी प्रसिद्ध रचनाओं जिनका साहित्य सृजन में मुख्य योगदान रहा उनके बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराईl व्याख्यान के पश्चात छात्राओं ने प्रश्न पूछ कर अपनी सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया l अंग्रेजी एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी कार्की द्वारा अतिथि वक्ता का छात्राओं की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया l डॉ ललिता जोशी ने कार्यक्रम के अंत में पूरे विभाग की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विभा पांडे द्वारा किया गया l कार्यक्रम में विभाग प्राध्यापक डॉ कुलदीप रस्तोगी B.A. 1st सेम B. A. 2nd year B. A. 3 year, M. A.प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं, शोध छात्राएं प्रियंका जोशी व आशिया सम्मिलित हुए l

View All
विश्व एड्स दिवस पर आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक
01/12/2022

आज दिनांक 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ रितु सिंह तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ ललिता जोशी द्वारा नियमित एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत एनएसएस छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाकर करी l तत्पश्चात छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में में श्रमदान किया lबौद्धिक सत्र में स्वास्थ्य विभाग नैनीताल, महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित द्वारा की गई l मुख्य अतिथि के रूप में जिले की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर भागीरथी जोशी, डिस्ट्रिक्ट ट्यूबरक्लोसिस ऑफिसर डॉ राजेश डोकरियाल, डॉ अजय शर्मा, डॉ अनुराधा, श्री संतोष पांडे पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर नैनीताल एवं महिला चिकित्सालय हल्द्वानी की एचआईवी काउंसलर डॉ शालिनी टंडन उपस्थित रहे l बौद्धिक सत्र में एनएसएस छात्राओं द्वारा एचआईवी संक्रमण पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई साथ ही लोक संस्कृति समिति के कलाकारों द्वारा भी एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम में डॉ शालिनी टंडन ने एचआईवी से होने वाले संक्रमण के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी एवं इससे बचाव के उपाय पर भी प्रकाश डाला l डॉ राजेश डोकरियाल ने नैनीताल जिले में टीवी बीमारी के उन्मूलन हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं परिणामों की जानकारी दी l महाविद्याल के प्राध्यापक डॉ एके श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो अमूल्य जानकारी उन्हें आज इस शिविर के माध्यम से मिली है उसे अपने आसपास रहने वाले सभी लोगों के मध्य प्रचारित एवं प्रसारित करें और इस जागरूकता अभियान में अपना सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करें l रेड रिबन क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट लेवल पर कराए गई प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किए गए l सीएमओ डॉक्टर भागीरथी जोशी ने एचआईवी संक्रमण के बारे में जानकारी जानकारी देते हुए इस जागरूकता शिविर का आयोजन किए जाने पर महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया l अंत में प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार की ओर से पूरी मेडिकल टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया l कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋतु सिंह, डॉ ललिता जोशी रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ विभा पांडे, डॉ नेहा सिंह, महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं छात्राएं सम्मिलित हुए कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ललिता जोशी द्वारा किया गया l जागरूकता शिविर का समापन एनएसएस की छात्राओं द्वारा संकल्प गीत गाकर किया गया |

View All
नशे के विरुद्ध anti-drug सेल द्वारा महाविद्यालय में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
30/11/2022

प्रेस विज्ञप्ति: आज दिनाक 30-11-2022 को राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी में एंटी एंटी ड्रग सेल के अंतर्गत "नशे को ना आगे बढ़ने देंगे,ना नशा करेंगे, ना करने देंगे" का संकल्प लेकर प्राध्यापकों एवं छात्राओं द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने छात्राओं से नशे के प्रति सामाजिक जागरूकता फैलाने व सचेत रहने की अपील की। एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डॉक्टर जीवन सिंह गढ़िया ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। हस्ताक्षर अभियान में डॉ. ए.के श्रीवास्तव डा. देवकी गिरी, डा. नीता साह, डा. प्रभा साह, डा. ऋतुराज पंत, डा.फकीर नेगी, डा.दिनेश जोशी, डा.निर्मला जोशी, डा. रेखा जोशी, डा. हेमलता , डा. तनुजा बिष्ट, डा. राजेश चौनवाल आदि उपस्थित रहे। डा. जीवन सिंह गढ़िया, नोडल अधिकारी, एंटी ड्रग सेल,

View All
नवाचार क्लब एवं दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में आयोजित किया गया सड़क सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम
29/11/2022

आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नवाचार क्लब एवं दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री विमल पांडे एआरटीओ हल्द्वानी में छात्राओं को इस कार्यक्रम को मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिवर्ष भारत देश में 5 लाख के लगभग सड़क हादसे होते हैं इसमें वाहन चालक के साथ-साथ सड़क में चलने वाले अन्य राहगीरों को भी जान अथवा माल का जोखिम उठाना पड़ता है इसके मुख्य कारण ओवरटेकिंग सड़क संकेतों का ज्ञान ना होना हाई स्पीड आदि मुख्य है। अतः हम को एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते संयम के साथ मर्यादित होकर सड़क में आवागमन करना चाहिए गाड़ी चलाते समय हेलमेट और दो पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए तभी हम सड़क दुर्घटना में होने वाले जान और माल के जोखिम को कम कर सकते हैं।प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि दिन पर दिन सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है तथा यातायात सम्बन्धी संकेतों के अभाव में अनहोनी दुर्घटनाएँ घट जाती हैं जिनसे मनुष्य की या तो दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो जाती है अथवा वह जीवनभर के लिए विकलांग बन जाता है। इसलिए यहां आवश्यक है कि हमें सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों का अक्षर से पालन करना चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 ऐ0 के0 श्रीवास्तव ने कहा कि हमको अपनी और सड़क में चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए वाहन चलाना चाहिए। नोडल अधिकारी नवाचार क्लब डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम में हमको बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुवे अपनी जिज्ञासा को शांत करना चाहिए तभी ऐसे कार्यक्रम उद्देश्यपरक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन डा0 गीता पंत ने किया इस अवसर पर एनसीसी एनएसएस सहित महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

View All
आज दिनांक 29.11.2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में गृह विज्ञान विभाग एवं नवाचार क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वीएलसीसी द्वारा "ब्यूटीशियन का कोर्स एवं स्वरोजगार" विषय पर किया गया कार्यशाला का आयोजन
29/11/2022

आज दिनांक 29.11.2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में गृह विज्ञान विभाग एवं नवाचार क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वीएलसीसी द्वारा "ब्यूटीशियन का कोर्स एवं स्वरोजगार" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि स्वरोजगार के संदर्भ में ब्यूटीशियन का कोर्स महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है अतः हमें इस प्रकार के कोर्स को पूरे मनोयोग से सीखते हुए विकल्प के रूप में इसका चयन किया जा सकता है। गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ0 विद्या कुमारी ने कहा कि आज ब्यूटीशियन प्रायः ब्यूटी केयर का रूप ले चुका है जिसमें संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखना मुख्य है अतः भविष्य में यह स्वरोजगार के अच्छे विकल्प के रूप में अपनाया जा सकता है। नवाचार क्लब प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस प्रकार के स्व-नियोजित सौंदर्य विशेषज्ञ कोर्स से छात्राओं को स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही अन्य को भी रोजगार देने का लक्ष्य होना चाहिए। कार्यशाल में वीएलसीसी की निदेशक रुचि जोशी ने छात्राओं के साथ नए संस्थान को स्थापित करने के सन्दर्भ में बताया। संस्थान की प्रशिक्षक खुशी झा ने वर्तमान में सौंदर्य के क्षेत्र में चल रहे विभिन्न उच्चतर कोर्स की जानकारी साझा की और इनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गीता पंत ने किया। इस अवसर पर वीएलसीसी की परामर्शदाता हिमानी कोरंगा सहित समस्त छात्राऐं उपास्थित रहीं।

View All
महाविद्यालय में आयोजित किया गया संविधान दिवस
26/11/2022

"आज दिनांक 26. 11. 2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में आजादी का अमृत महोत्सव समिति व एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वाधान में "संविधान दिवस' समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एन. सी.सी. की छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय संविधान, संविधान- दिवस की महत्ता, नागरिकों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य आदि विषयों पर जागरुकता अभियान चलाने का सराहनीय प्रयास किया गया। समारोह में अमृत महोत्सव समिति की संयोजिका डॉ. रश्मि पन्त, डॉ बीना जोशी, डॉ. गीता पन्त, डॉ.नेहा सिंह व अंजू पालीवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

View All
सांप्रदायिक सौहार्द एवं झंडा दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर
24/11/2022

आज दिनांक 24 नवंबर 2022 को इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय में सांप्रदायिक सौहार्द एवं झंडा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । शिविर को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की एक भारत श्रेष्ठ भारत की संयोजक डॉ0 ललिता जोशी ने कहा कि सभी धर्मों को साम्प्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाने के लिए एक होना चाहिए, तभी देश मे सद‌्भावना का वातावरण बन सकता है। प्रभारी प्राचार्य डॉ0 देवकी गिरी गोस्वामी ने कहा कि अपने धर्म का सम्मान करते हुए हम दूसरे धर्मों का भी सम्मान करें। किसी की मान्यताओं परम्परा के खिलाफ काम नहीं करना चाहिए। पीएलवी उमा भंडारी ने कहा कि धार्मिक सद्भाव हमारे महानतम देश की समृद्ध परंपरा रही है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने विश्व में जो ख्याति और सम्मान पाया है, वह विश्व के किसी और देश को नहीं मिला है। नवाचार क्लब के नोडल अधिकारी डॉ रितुराज पंत ने कहा कि यदि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हुए एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में यूं ही आगे बढ़ते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा और वैश्विक पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होगा। अंत में प्राचार्य डॉ देवकी गिरी गोस्वामी एवं पीएलवी उमा भंडारी ने संयुक्त रूप से छात्राओं को सांप्रदायिक सौहार्द की शपथ दिलवाई।

View All
करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम तथा तथा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के उपयोग से विभिन्न प्रकार के रोजगारों के नवीन चयन क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया।
23/11/2022

राजकीय महिला महाविद्यालय, हल्द्वानी। आज दिनांक 23-11-2022 को राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में करियर काउंसलिंग सेल के अंतर्गत प्रोफेसर शशि पुरोहित के निर्देशानुसार इंस्टिट्यूट ऑफ साइबर स्टडी के डायरेक्टर श्री गिरीश चंद्र दानी तथा सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर श्री चंदन सिंह द्वारा छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वर्क फ्रॉम होम तथा तथा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं के उपयोग से विभिन्न प्रकार के रोजगारों के नवीन चयन क्षेत्रों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर डॉक्टर फकीर सिंह नेगी, डॉक्टर नीता सिंह, तथा डॉक्टर बिना जोशी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर 80 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभा कर जानकारी प्राप्त की।

View All
नवाचार के अंतर्गत छात्राओं ने सीखा रद्दी कागज से कागज बनाना
19/11/2022

आज दिनांक 19 नवंबर 2022 को इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में नवाचार क्लब के तत्वाधान में कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को रद्दी कागजों से पुनः पेपर बनाने के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। कार्यशाला में महाविद्यालय की एम कॉम की छात्रा रितिका जोशी ने छात्राओं के सामने डेमो देकर पेपर बनाने की विधि बताई। प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने इस प्रकार के सृजनात्मक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं को अपनी पढ़ाई के साथ साथ इस प्रकार की गतिविधियों में रहते हुए नई नई चीजों के प्रतिपादन में लगे रहना चाहिए इससे मस्तिष्क के विकास के साथ-साथ छात्राओं में नई सोच भी जन्म लेती है। कार्यशाला आयोजक एवं नवाचार क्लब के नोडल अधिकारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों को प्रोत्साहित कर छात्राओं के बीच में लाना और नई सोच से छात्राओं को रूबरू करवाना ही नवाचार क्लब का मुख्य उद्देश्य है। यद्यपि यूट्यूब इत्यादि में इस प्रकार के सृजनात्मक क्रियाओं से संबंधित बहुत से वीडियो मिल जाते हैं तथापि जब तक इन को आत्मसात करते हुए प्रत्यक्ष रूप से ना किया जाए तब तक इस प्रकार की सृजनात्मकता को उद्देश्यपरक नहीं बनाया जा सकता। पंत ने कहा कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला में इस पेपर को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु भी कार्यशला आयोजित की जाएगी।रितिका जोशी द्वारा रद्दी कागजों से हस्तनिर्मित कागज बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया को छात्राओं को विस्तार से समझाते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला साथ ही छात्राओं की जिज्ञासा को शान्त किया। छात्राओं ने भी इसको और कैसे क्रिएटिव बनाया जा सकता है तथा इस प्रकार के पेपरों को कैसे कैसे यूज किया जा सकता है के सम्बंध में अपने अपने सुझाव दिए।

View All
Year 2022-23 Distintivness
03/8/2022

Celebration of Har Ghar Tiranga through PPT Presentation by Dr.Vibha Pandey, In charge NSS

View All
महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया क्या अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
08/3/2022

आज दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर इंद्र प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में नेहरू युवा केंद्र में ताल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य को है सरस्वती पुरोहित तथा राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ विभा पांडे तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

View All
मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत ऐपण की बारीकियों को सीख रही हैं छात्राएं
24/2/2022

इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में दिनांक 18 फरवरी 2022 से मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत स्थापित नवाचार क्लब द्वारा एक माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम जो कि मूल्य वर्धित अपन कला पर आधारित है, दिया जा रहा है। महाविद्यालय की छात्राएं इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ।हल्द्वानी की निर्मला सोशल एंड रिसर्च फाउंडेशन संस्था द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नवाचार क्लब के नोडल अधिकारी डॉक्टर रितुराज पंत ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को अपनी संस्कृति के संवर्धन के साथ ही साथ स्वरोजगार का भी उसे अच्छा माध्यम बताया ।कार्यक्रम की संयोजक डॉ गीता पंत ने वर्तमान में इसकी बढ़ती हुई मांग वह आने वाले समय में इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी। समन्वयक डॉ ललिता जोशी ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को छात्रा हित में मानते हुए संस्कृति को बचाए रखने के साथ ही रोजगार के अवसरों से भी अवगत कराया ।कार्यक्रम के तृतीय दिवस श्रीमती हेमा बिष्ट, श्रीमती लीला थापा, कुमारी कंचन बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

View All
महाविद्यालय में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अंतर्गत आरंभ हुआ 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
18/2/2022

आज दिनांक 18 फरवरी 2022 को इन्दिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय, हल्द्वानी में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के अन्तर्गत 'मूल्यवर्धित ऐपण कला' के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुई महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शशि पुरोहित ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रही छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐपण हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, वर्तमान समय में इसको मूल्य - वर्धित बना कर जहाँ हम एक ओर अपनी विलुप्त होती धरोहर को पुनर्जीवित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसको स्वरोजगार से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वरिष्ठ प्राध्यापक डा. एस.डी. तिवारी ने छात्राओं को इसमें अपनी प्रतिभा कौशल को दिखाते हुए नवीन आयामों को विकसित करते हुए स्वरोजगार के मार्ग खोलने हेतु प्रेरित किया, प्रशिक्षणदाता निर्मला सोशियल रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट सोसायटी, हल्द्वानी के अध्यक्ष श्री संजीव भटनागर ने छात्राओं को 'मूल्यवर्धित ऐपण कला पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता को बताया। नवाचार क्लब प्रभारी डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि आज हम कौशल विकास केंद्रित स्वरोजगार के साधनों को अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं सरकार भी इस पर बहुत काम कर रही है अतः हमको पूरे मनोयोग से इसमें प्रतिभाग करना चहिए और स्वयं को सशक्त बनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डा. ललिता जोशी ने किया इस अवसर पर डा0 गीता पंत, डा0 मंजरी चौधरी, डा0 रुचि रजवार, कैलारा जोशी उपस्थित रहे।

View All
महिला महाविद्यालय एवं नेत्रा इंस्टीट्यूट जियो इनफोर्मेटिक मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में "जियो इनफॉर्मेटिक टेक्नोलॉजी एंड केरियर अपॉर्चुनिटी" विषय पर एक बेविनार का किया गया आयोजन
13/9/2021

इन्दिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में आज दिनांक 13/9/ 2021 को नेत्रा इंस्टीट्यूट जियो इनफॉर्मेटिक्स मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारका नई दिल्ली एवं महिला महाविद्यालय के भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जियो इनफॉर्मेटिक टेक्नोलॉजी एंड केरियर अपॉर्चुनिटी विषय पर एक बेविनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर पी.के. पाठक निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड ने वेविनार में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्राध्यापकों शोधार्थियों एवं छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की उन्होंने जियो इनफॉर्मेटिक्स टेक्नोलॉजी को आज के समय में सभी के लिए लाभप्रद बताया । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शशि पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस टेक्नोलॉजी का वर्तमान समय में व्यापक उपयोग हो रहा है अतः सभी को इस विषय में अपना व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करना समय की आवश्यकता है वेबीनार में अतिथि प्रोफेसर बी.आर. पंत जी (प्राचार्य एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी) ने अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने इस टेक्नोलॉजी को आज के समय के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सेमिनार की आयोजक सचिव डॉ. निर्मला लोहनी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा वर्तमान समय में जियो इनफॉर्मेटिक्स टेक्नोलॉजी एंड कैरियर अपॉर्चुनिटी की विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता एवं रोजगार के अवसर के विषय में बताया । वेबीनार के मुख्य वक्ता श्री रविंद्र नाथ तिवारी एन.आई.जी.एम.टी .के संस्थापक ने जियो इनफॉर्मेटिक्स टेक्नोलॉजी का विस्तार से उपयोग तथा छात्र-छात्राओं को इसके ज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किस प्रकार से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ .एस. डी. तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से आयोजक समिति के सदस्य डॉ .हेमलता धर्मसक्तु ,डॉक्टर तनुजा बिष्ट ,डॉक्टर संध्या गड़कोटी, डॉ रजनी मेहरा, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक और छात्र -छात्राएं सम्मिलित हुए।

View All
"गंगा दशहरा वर्तमान परिदृश्य में सार्थकता" विषय पर नमामि गंगे द्वारा आयोजित किया गया राष्ट्रीय वेबिनार
21/6/2021

View All
Activities March 2021
01/3/2021

View All
Ek Bharat Shreshtha Bharat (2020)
16/7/2020

View All
Activities
04/12/2019

View All